The Journalist News
हम राजनीतिक या कॉरपोरेट के गठजोड़ के बिना जनता के द्वारा सहायता प्राप्त कर जनता के लिए रिपोर्टिंग करते हैं। हमारा मानना है कि पत्रकारिता को किसी के 'गोद' मे नहीं बैठना चाहिए और न ही किसी सियासी दल के एजेन्डा चलाने का माध्यम होना चाहिए।
जनता को सच जानने का हक़ है और इसी हक़ की लड़ाई द जर्नलिस्ट न्यूज़ लड़ रहा है।
#thejournalistnews
The Journalist News
चीनी बाजार (Sugar Market) में तेजी का दौर जारी है। केंद्र सरकार ने बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए चीनी मिलों के लिए नया आदेश जारी किया है। इसके तहत मिलों को तय करना होगा कि व्यापारी चीनी की खरीद के सात दिनों के अंदर गोदाम से माल उठा ले। सरकार का कहना है कि खाद्य मंत्रालय की जांच में सामने आया है कि कुछ चीनी मिले महीने की शुरुआत में चीनी का सौद कर देती है और व्यापारी महीने के आखिर में माल उठाते हैं। सरकार की मानें तो व्यापार के इस तरीके से चीनी की बनावटी कमी पैदा की जा रही है।
#SugarMarket #SugarPrice #SugarNews #SUGARMILLS #foodministry
4 weeks ago | [YT] | 1
View 0 replies
The Journalist News
यूपी के बाराबंकी में चेकिंग के दौरान पुलिस बाइक सवार एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। बाइक फिसली तो बदमाश ने खुद को घिरा देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके पैर में जा लगी। घायल बदमाश को पकड़कर अस्पताल भेजा गया। तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
#Barabanki #UPPolice #PoliceEncounter #CrimeNews #UttarPradesh
4 weeks ago | [YT] | 1
View 0 replies
The Journalist News
आने वाले महीनों में मोबाइल रिचार्ज पर होने वाला खर्च बढ़ सकता है। इसकी शुरुआत Airtel ने अपने चुनिंदा सस्ते प्रीपेड प्लान्स को हटाकर कर दी है।
कंपनी ने 299 रुपये समेत कुछ कम कीमत वाले प्लान्स बंद कर दिए हैं। Morgan Stanley के मुताबिक, Airtel के एंट्री-लेवल 299 रुपये प्लान के हटने से कुछ कस्टमर्स को अगले उपलब्ध 349 रुपये प्लान को चुनना पड़ सकता है। इसका मतलब है कि ऐसे यूजर्स को हर रिचार्ज पर 50 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
अब सबकी नजरें Jio और Vodafone Idea पर टिकी हैं।
#Airtel #mobilerecharge #RechargePlans #jio #Vodafone
1 month ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Journalist News
असम के प्रभारी व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को राजस्थान में होने वाले निकाय चुनावों के लिए प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्त की है।
#HarishDwivedi #BJP #Rajasthan #LocalBodyElections #RajasthanElection
1 month ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Journalist News
अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की बात कर सनातन पर निशाना साधने की कोशिश की जा रही है।
ये लोग बजरंग बली के नहीं बाबरी के भक्त हैं और बाबरी का भक्त बजरंग बली का भक्त नहीं हो सकता है। बजरंग बली ऐसे कालनेमियों को आसानी से पहचान लेते हैं लेकिन बजरंग बली भक्तों को भी इन्हें पहचानने की सामर्थ्य विकसित करनी होगी।
#YogiAdityanath #CMYogi #Ayodhya #viralpost
1 month ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Journalist News
आगरा में सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले के मौके पर अकबर का मकबरा, सिकंदरा में प्रवेश निशुल्क रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसकी सूचना जारी की है।
एएसआई की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को होने वाले कैलाश मेले के लिए यह व्यवस्था की गई है।
सोमवार को टिकट काउंटर बंद रहेंगे। इसके बाद चौथे सोमवार को भी निशुल्क प्रवेश मिलेगा। सावन के तीसरे और चौथे सोमवार को अकबर के मकबरे में निशुल्क प्रवेश की परंपरा पुरानी है।
#Agra #AgraNews #KailashMahadevTemple #KailashMela #sawan
1 month ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Journalist News
हापुड़ में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर स्थित कुरैशियान मस्जिद में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा एजेंसी ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया।
जांच में पता चला कि दोनों युवक बाइक खड़ी करने के बाद मस्जिद में दाखिल हुए थे। कुछ ही देर बाद एटीएस की टीम मस्जिद में पहुंची और दोनों युवकों को अपने साथ ले गई।
#ATS #ATSOperation #Hapur #HapurNews #UPNews
1 month ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Journalist News
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने अपने कार्यकाल के समाप्त होने से करीब 10 महीने पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह को मुक्त विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे की मुख्य वजह 17 जुलाई को आयोजित दीक्षांत समारोह से जुड़ी है। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंच से ही विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी और प्रो. सत्यकाम को राजभवन तलब करने की बात कही थी। माना जा रहा है कि राज्यपाल की इसी सार्वजनिक टिप्पणी से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया, हालांकि उनके इस्तीफे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।
बता दें कि प्रो. सत्यकाम को 5 जून 2024 को ही विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। उनके अचानक पद छोड़ने से शिक्षा जगत में कई तरह की चर्चाएं गर्म हैं।
#UttarPradesh #RajarshtiTandonOpenUniversity #profsatyakam #Anandibenpatel
1 month ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Journalist News
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लीग के उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन काशी रुद्रास का सामना पिछले सत्र की उपविजेता मेरठ मावेरिक्स से होगा। इस खास मुकाबले को लेकर दर्शकों के लिए संगीत, मनोरंजन और फूड कार्निवल का भी विशेष इंतजाम किया गया है।
लीग के सभी मुकाबलों का भारत में जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स 2 पर सीधा प्रसारण होगा, जबकि दुनिया के 150 देशों में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।
#upt20league #kashirudras #MeerutMavericks #UPT20 #Lucknow #cricketlovers
1 month ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Journalist News
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में 22 वर्षीय राजकुमार की पिंक पुलिस बूथ के बाहर अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई। आरोप है कि ऑटो चालक से विवाद के बाद वह जान बचाने के लिए बूथ तक पहुंचा, लेकिन मदद मिलने में देरी हुई। परिजनों ने पुलिस पर करीब 40 मिनट तक सहायता न देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
#ghaziabad #uttarprades #ghaziabadpolice #uppolice #Justice
#viralnews
2 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Load more