यह चैनल विद्यार्थियों को एग्जाम गाइडेंस उपलब्ध करवाने,क्वालिटी टीचिंग व बुक सलेक्शन में सहायता करने हेतु बनाया गया है। खास तौर से इसमें इतिहास विषय को प्राथमिकता दी जाती है लेकिन शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए भी इसमें विशेष वीडियो उपलब्ध करवाए जाते हैं। इतिहास में UPSC, NET-JRF, PGT 1st Grade, 2nd Grade, REET, स्कूल शिक्षा 9-12 आदि पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कई कोर्स यूट्यूब चैनल पर और कई हमारी App पर History 360 पर उपलब्ध हैं। आप UPSC, UGC NET, PGT/First Grade, 2nd Grade,TGT आदि एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं या कक्षा 6 से 12 का इतिहास पढ़ना चाहते हैं तो इस चैनल की प्लेलिस्ट में History videos और Book Reviews निश्चित ही आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। चैनल पर इतिहास की 100 से अधिक व शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए पुस्तकों के रिव्यू भी उपलब्ध हैं। मेरी ईमेल ID - exam@history360.net है, हमारी App प्ले स्टोर से History 360 लिख कर सर्च करें । हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़कर भी आप डेली प्रश्नों की सीरीज और इम्पोर्टेन्ट फैक्ट्स जान सकते हैं।
Helpline No- 78330-78360 Whatsapp Only
History 360
1st Grade Ppaer 1 + 2nd Paper ICT Pedagogy के रिकॉर्डेड कोर्स का मूल्य कूपन कोड लगाने के बाद मात्र ₹800 है। 18 माह वैलिडिटी रहेगी। कला संस्कृति के 2 टॉपिक शेष हैं वो एड हो जाएंगे। उसके बाद भविष्य में इसमें कोई अपडेट नहीं हो पायेगा। आगे कोई नया कोर्स लाने का विचार भी नहीं है। न्यू लाइव बैच चाहिए तो आप यह न लेकर किसी अन्य संस्थान का कोर्स लें।
6 days ago (edited) | [YT] | 170
View 21 replies
History 360
RPSC 1st Grade 1st पेपर में क्या पढ़ना चाहिए, कितना पढ़ना चाहिए, कैसे पढ़ना चाहिए... इस पर कल एक वीडियो कल बनाऊँगा। आपके जो भी सवाल हैं वो कमेंट में लिख दीजिए। वीडियो थोड़ा बड़ा होगा पर मैं पूरा एनालिसिस करूँगा। यह 1st ग्रेड पेपर-1 को लेकर भर्ती पूर्व का अंतिम वीडियो होगा, इसके बाद 1st पेपर के लिए कोई वीडियो तभी बनाएंगे जब विज्ञप्ति आएगी। आप अपने सवाल पूछो, आपके सब सवालों के जवाब वीडियो में मिल जाएंगे। मैं एक विस्तृत और ऑनेस्ट विश्लेषण करके इस वीडियो में पेपर-1 हेतु अपनी अंतिम सलाह दूँगा।
2 weeks ago | [YT] | 591
View 338 replies
History 360
1st Grade Geography and Physics Result
2 weeks ago | [YT] | 203
View 14 replies
History 360
मैंने प्रूफ उपलब्ध करवाते वक्त कहा था कि अभिनव भारत वाला डिलीट होगा।
वैसे कौनसे प्रश्न डिलीट हुए वो तो बाद में ही पता चलेगा। लेकिन जो एकदम किनारे पर थे उन विद्यार्थियों की बातचीत से ऐसा लग रहा है कि ग्रुप बी GK का वो प्रश्न डिलीट हो गया है।
2 weeks ago | [YT] | 206
View 30 replies
History 360
ऑफर का आज अंतिम दिन, तैयारी करने के इच्छुक हैं तो ही खरीदें। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी पर अभी से फोकस रखें ताकि 2027 की वैकेंसी में प्रथम पेपर बाधा न बने। जरूरी नहीं से पढ़ें, बुक्स से भी पढ़ सकते हैं या किसी अन्य संस्थान से भी पढ़ सकते हैं। लेकिन समय न गवाएँ। या तो 1st ग्रेड का लक्ष्य रखें या द्वितीय/तृतीय श्रेणी दोनों की कम्बाइंड तैयारी करें। तीनों के चक्कर में न पड़ें।
2 weeks ago | [YT] | 134
View 19 replies
History 360
जो भी RPSC में इस नीति को बढ़ावा दे रहे हैं वो अहंकार में परीक्षार्थियों का भी और स्कूलों में विद्यार्थियों का भी बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं।
सैंकड़ो ऐसे स्कूल हैं जहाँ 2 साल से सिर्फ इन अध्यक्ष/सदस्यों/ पेपर सेटर्स के अहंकार और हठ के करण कई विषयों के अध्यापक नहीं हैं और अगले 2 साल और नहीं होंगे....हजारों गरीब विद्यार्थी 9-12 पढ़ गए बिना सब्जेक्ट टीचर के सिर्फ RPSC के गलत रवैये के कारण।
2 weeks ago | [YT] | 839
View 203 replies
History 360
Happy 80th Independence Day 🇮🇳
2 weeks ago | [YT] | 128
View 8 replies
History 360
पूरा पढ़ें - (ओल्ड कोर्स और आगे की सूचना)
₹120 के आस-पास गणित का भाग उपलब्ध करवा रखा है, ₹100-100 में इंग्लिश, विज्ञान, हिंदी, जैसे विषय उपलब्ध करवा रखे हैं। 1st ग्रेड का पूरा पेपर-1 (करंट एक अलावा) और पेपर-2 का ICT-पेडागोजी के भाग सहित मात्र ₹800 में उपलब्ध करवा दिया है। फैकल्टी भी बेहतरीन हैं। कला संस्कृति की 3-4 टॉपिक की क्लास बाकी हैं वो अगले कुछ हफ्तों में पूरी हो जाएंगी।
यह कीमत इसलिए कम की गई है कि मुझे अब काम बंद करना है तो रिकॉर्डेड कोर्सेज की प्राइस न्यूनतम कर दी है। आगे कोई कोर्स नहीं आएगा, न कभी इनमें बदलाव होगा। पूरे कोर्स की 18 माह की वैलिडिटी है, बाकी की शायद 12 माह सेट है।
जब तक वैलिडिटी है तब तक आपका कोर्स चलेगा कोई दिक्कत नहीं आएगी। यह मेरी गारंटी है।
बाकी किसी को भय हो कि सिलेबस बदल गया तो? तो फिर आप इसे न लेकर किसी दूसरे संस्थान का नया कोर्स ले लीजिए।
कृपया मुझे किसी भी नए कोर्स या नई टेस्ट सीरीज के लिए मैसेज न किया करें। History 360 एप पर किसी भी प्रकार के नए कोर्सेज का काम नहीं किया जा रहा है। सीधे शब्दों में History 360 एप पर सभी प्रकार का नया काम बन्द किया जा रहा है।
अर्थशास्त्र, करंट अफेयर्स आदि अन्य विषयों की बुक्स के काम से भी मैंने दूरी बना ली है। इन विषयों से सम्बंधित कोई नई पुस्तक निकालने की मेरी अब कोई योजना नहीं है।
सिर्फ इतिहास की कुछ ऑब्जेक्टिव विषयों की पुस्तकों का काम जारी है, इसी विषय की कुछ बुक्स पर कभी-कभार काम करूँगा। कभी-कभी यूट्यूब पर गाइडेंस वीडियो कंटिन्यू रहेंगे।
यह सब मैं अपने काम और निजी जिंदगी में संतुलन बनाने के लिए छोड़ रहा हूँ।
आप सभी के सहयोग के लिए शुक्रिया।
2 weeks ago (edited) | [YT] | 168
View 23 replies
History 360
इतिहास वाले WD/DV को छोड़कर बाकी सीट खाली नहीं जाने देते। सारे ज्ञानी छात्र इतिहास में ही हैं। ऑनलाइन मास्टर भी सबसे ज्यादा इतिहास के ही हैं, और एक दूसरे की टांग खिंचाई भी इतिहास वाले ही सबसे ज्यादा करते हैं। 😃
3 weeks ago | [YT] | 512
View 77 replies
History 360
1st Grade History Result
3 weeks ago | [YT] | 294
View 24 replies
Load more