पत्रकारिता, जो ड्रामा नहीं, सीधा सच दिखाए!

जब स्टूडियो में बैठकर नैरेटिव गढ़े जाते हैं, तब The Journalism जमीन पर उतरकर सच्चाई की परतें खोलता है। राजनीति का पाखंड हो, फेक नैरेटिव्स का भंडाफोड़ या आम जनता की अनसुनी आवाज- हम सत्ता और विपक्ष दोनों से सीधे, तीखे और चुभने वाले सवाल पूछते हैं।

हमारे चैनल पर आपको क्या मिलेगा:

ग्राउंड रिपोर्ट्स: सड़कों, प्रदर्शनों और चुनावी चौपालों से सीधी और बेबाक कवरेज।
तथ्य बनाम झूठ (Fact Check): सोशल मीडिया और एजेंडा-ड्रिवन प्रोपेगैंडा का सच।
इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म: कानून, समाज और सत्ता के फैसलों की इन-डेप्थ पड़ताल।
पब्लिक ओपिनियन: नेता क्या बोल रहे हैं उससे ज्यादा जरूरी- आम जनता क्या सोच रही है!


The Journalism

Wikileaks में है Rahul Gandhi के abnormal behaviour का राज | जानें क्यों नाराज रहते 56 साल के युवराज

अपनी राय कमेंट में बताएं

https://youtu.be/oKSdBhBIfkQ

2 days ago |[YT] | 3

The Journalism

‘वोट चोरी’ का शोर बुलंद… सवाल पूछे तो जवाब गुम!

इस्तीफा ज्ञानेश कुमार का चाहिए, लेकिन किसी को उनका नाम नहीं पता, किसी को नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी नहीं। कोई तो चुनाव आयोग के वोट जोड़ने की बात कर रहा है!

दिल्ली में प्रदर्शन करने आए कांग्रेस समर्थकों से The Journalism ने सवाल पूछे।

जवाब सुनिए और खुद तय कीजिए, मुद्दे की समझ कितनी है और नारों का असर कितना?


https://youtu.be/iekvhV1bUik?si=FG30D...

4 days ago |[YT] | 3

The Journalism

चुनौती दी थी अखिलेश ने… फिर सफाई की नौबत क्यों आई?

अयोध्या से चुनाव लड़ने की बात उठी। योगी ने पलटकर कहा- आप भी आइए, किस्मत आजमा लेते हैं!

इसके बाद चर्चा सीधे मुकाबले से हटकर ‘राजनीतिक सलाह’, टिकट और दूसरी सीट तक पहुँच गई। आखिर इन दलीलों में कितना दम है?

🎥 देखिए हमारा नया वीडियो: https://youtu.be/8LLKGKPvOOo

क्या अखिलेश और योगी को अयोध्या से आमने-सामने चुनाव लड़ना चाहिए? कमेंट में जरूर बताएं।

5 days ago |[YT] | 6

The Journalism

UPI पर नया चार्ज! किसकी कटेगी जेब? 💸

₹2,000 से ऊपर के कुछ UPI पेमेंट पर 0.4% MDR का नया नियम सामने आया है।

लेकिन सवाल ये है—
ग्राहक से पैसा नहीं लिया जाएगा, तो आखिर इस चार्ज का बोझ कौन उठाएगा?

और क्या इसका असर बाजार में कीमत, कैश पेमेंट या UPI इस्तेमाल पर पड़ेगा?

👉 पूरी कहानी वीडियो में समझिए।

वीडियो लिंक- https://youtu.be/svOmJy5gVd4

#UPI #UPIMDR #UPINews #DigitalPayment #TheJournalism

1 month ago |[YT] | 2

The Journalism

24 नवंबर 2024 को संभल में 4 जानें गईं, 28 पुलिसकर्मी घायल हुए और कानून व्यवस्था पर सीधा हमला हुआ।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि:
▪️ क्या वजूखाने के पानी को लेकर जानबूझकर अफवाह फैलाई गई?
▪️ क्या भीड़ पहले से सड़कों पर उतरने की तैयारी में थी?
▪️ और घटना स्थल से मिले पाकिस्तानी ऑर्डनेंस फैक्ट्री (POF) के कारतूस का सच क्या है?

न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट और ज़मीनी हकीकत पर आधारित हमारी विशेष पड़ताल 'संभल फाइल्स - भाग 1' अब चैनल पर उपलब्ध है।

पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: 👇
https://youtu.be/f5Q4481Sg5o

#SambhalFiles #SambhalViolence #InvestigativeReport #GroundReport #UPNews

1 month ago |[YT] | 3

The Journalism

अजीत भारती को जमानत नहीं मिली, स्वतंत्र भारद्वाज न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों मामलों का अंतिम फैसला अदालत करेगी। लेकिन इन घटनाओं ने SC/ST एक्ट के दुरुपयोग पर पुरानी बहस फिर छेड़ दी है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के सामने आया ₹23.36 लाख की वसूली का मामला, अलीगढ़ का ₹46 लाख वाला चंद्रावती प्रकरण और झूठे मुकदमे में 20 साल जेल काटने वाले विष्णु तिवारी की कहानी- कई गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

कानून वास्तविक पीड़ितों की ढाल है, लेकिन यदि उसी कानून से किसी निर्दोष का जीवन बर्बाद हो जाए तो उसकी कीमत कौन चुकाएगा?

देखिए हमारी पूरी पड़ताल और अपनी राय कमेंट में बताइए-

वीडियो लिंक- https://youtu.be/qdiar7uAw5E


#ajeetbharti #scstact #highcourt #swatantrabharadwaj #VishnuTiwari #TheJournalism #TJMedia #legalnews #ncrb #crimeinindia #supremecourtofindia

1 month ago |[YT] | 11