THE CLEVERMIND EDUCATION

WELCOME TO "THE CLEVERMIND EDUCATION" - अपने परिवार मे आप सभी का स्वागत है🙏🙏

🔥 हौसला जीतता है, हथियार नही 🔥

WE COVER ALL INDIA EXAMS - LIKE REET/RTET ,2ND GRADE,1ST GRADE, RAJ. POLICE
, DELHI POLICE, UP POLICE, PATWAR, SSC, RAILWAY, ALL DEFENCE AND MANY MORE

FOR ANY QUARRY CONTACT HERE📞

MOB- 9649206462 , 9509917848
GMAIL-THECLEVERMINDEDUCATION123@gmail.com



THE CLEVERMIND EDUCATION

नमस्कार साथियों! आज हुए LDC पेपर में साइंस के सभी 25 के 25 प्रश्न हूबहू हमारे नोट्स से आए हैं, जिसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।

लेकिन सच कहूँ तो, मैं इस पेपर से बिल्कुल खुश नहीं हूँ, मैंने आपके साथ मिलकर दिन-रात एक करके जो कड़ी मेहनत करवाई थी, उस हिसाब से जिस बेहतरीन लेवल के पेपर की मुझे अपेक्षा थी, वह लेवल बोर्ड ने नहीं दिया। पेपर का स्तर बहुत ही निम्न (बेहद साधारण) रहा। मात्र 3-4 प्रश्नों को छोड़कर पूरा पेपर बहुत आसान था और प्रश्नों की संख्या भी उम्मीद से काफी कम (केवल 25) रही।

जब तैयारी इतनी उच्च स्तर की हो, तो ऐसा पेपर देखकर एक शिक्षक के तौर पर वैसी खुशी और संतुष्टि नहीं मिलती।

खैर, RSSB बोर्ड का यही अनिश्चित पैटर्न है—जहाँ थर्ड ग्रेड में इन्होंने बेहद शानदार लेवल का पेपर दिया था, वहीं LDC में स्तर काफी नीचे रख दिया। इसका साफ मतलब है कि बोर्ड चाहे जो करे, हमें हमेशा टॉप लेवल की तैयारी ही रखनी होगी।

अब बिना समय गंवाए हमारा पूरा फोकस आगामी थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती पर है। इसके लिए कल से हमारी एप्लीकेशन पर साइंस का एक बिल्कुल नया और विशेष बैच शुरू हो रहा है, जिसे आप कल से जॉइन कर सकते हैं। अपनी मेहनत को इसी तरह मजबूत रखेंगे।
आपका अपना साथी
Kd कुल्हाड़

4 days ago (edited) | [YT] | 34

THE CLEVERMIND EDUCATION

LDC भर्ती परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! आपने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की है, अब समय है पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने का। याद रखें कि सिलेबस कभी किसी का भी 100% पूरा नहीं होता, इसलिए कोई टॉपिक छूट गया है तो घबराएँ नहीं। प्रश्न पत्र का स्तर देखकर ही हल करने का लक्ष्य तय करें और जो प्रश्न कठिन लगें, उन पर समय बर्बाद न करें—यह सोचें कि जो आपको नहीं आ रहा, वह किसी को नहीं आ रहा होगा। 10,000 से अधिक पदों की यह बड़ी भर्ती है, बस अपनी तैयारी पर भरोसा रखें, शांत मन से पेपर दें और अपना बेस्ट देकर आएं। ईश्वर आपकी मेहनत को सफल बनाए, आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ! ❤️
आपका अपना साथी
Kd Kulhar

5 days ago | [YT] | 19

THE CLEVERMIND EDUCATION

हमारे स्टूडियो में पधारे हैं, 3rd Grade (L-2 Science-Maths) भर्ती में Rank-01 हासिल करने वाले होनहार और बेहद शांत स्वभाव के धनी , श्री सुभाष कुमावत जी।
सुभाष जी वर्तमान में LDC के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पिछले काफी दिनों से उनकी ड्यूटी 'जनगणना' के अति-व्यस्त कार्य में लगी हुई थी। सरकारी सेवा की जिम्मेदारियों और इतने कड़े शेड्यूल के बावजूद, उन्होंने समय निकाला और आज हमारे स्टूडियो पधारे। यह उनका बड़प्पन और हमारे प्रति उनका अथाह स्नेह ही है।
स्टूडियो पहुँचने पर हमने उनका साफा और माला पहनाकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। हमारा यह परम सौभाग्य है कि सुभाष जी जैसे बेहद मेहनती, अनुशासित और समर्पित विद्यार्थी The Clevermind Education परिवार से जुड़े रहे हैं। जब वे अपने संघर्ष के दिनों को याद कर रहे थे, तो सच में मन अत्यंत भावुक और गर्व से भर गया।
सुभाष जी की यह सफलता चीख-चीख कर कहती है कि अगर आपकी मेहनत सच्ची है, तो कोई भी परिस्थिति आपको मुकाम तक पहुँचने से नहीं रोक सकती।
मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी 3rd Grade भर्ती में तैयारी कर रहे हमारे वर्तमान विद्यार्थी भी इसी तरह दिन-रात एक करेंगे, बेहतरीन परिणाम देंगे और कल इसी स्टूडियो में अपनी सफलता की कहानी सुनाएंगे!
https://youtu.be/tiLOe0rNsMw?si=UBQqo...

1 week ago | [YT] | 48

THE CLEVERMIND EDUCATION

Topper की रणनीति 👇✊🏅
https://youtu.be/tiLOe0rNsMw?si=UBQqo...

1 week ago | [YT] | 20

THE CLEVERMIND EDUCATION

🌟 तृतीय अध्यापक (III Grade) भर्ती परीक्षा में 10वीं रैंक प्राप्त करने पर रामनिवास तेतरवाल जी को बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ। हमें आप पर गर्व है! 🎉"

कुछ पल ऐसे होते हैं, जो आपकी महीनों की थकान पल भर में मिटा देते हैं... ❤️
एक सरकारी शिक्षक की ड्यूटी के साथ-साथ ऑनलाइन क्लासेज लेना कभी आसान नहीं रहा। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो 5-6 महीने का वह सफर बहुत चुनौतियों भरा लगता है। सच कहूँ तो, कई बार ऐसा भी वक्त आया जब लगा कि शायद ड्यूटी के साथ मैं यह सब मैनेज नहीं कर पाऊँगा और मुझे रुक जाना चाहिए।
लेकिन, आज जब रामनिवास (सरदारशहर, चूरू) जैसे विद्यार्थी स्टूडियो में आकर बताते हैं कि उनकी पूरे राजस्थान में 10वीं रैंक (तृतीय श्रेणी अध्यापक - संस्कृत शिक्षा, Level-2 विज्ञान-गणित) आई है... तो लगता है कि वो रात-रात भर जागकर की गई मेहनत सफल हो गई। आज जब मैंने अपने हाथों से रामनिवास को साफा और माला पहनाई, तो एक गुरु के रूप में सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
रामनिवास ने हम पर भरोसा जताया और विज्ञान विषय के सम्पूर्ण कोर्स के साथ-साथ 'विज्ञान' और ' गणित' टेस्ट सीरीज को पूरी ईमानदारी से फॉलो किया। यह उनकी उसी निरंतरता और मेहनत का परिणाम है।
वैसे तो किसी भी परीक्षा में हर विषय का महत्व होता है, लेकिन यह सच है कि मेरिट तय करने में विज्ञान और गणित सबसे निर्णायक भूमिका निभाते हैं। रामनिवास ने इन विषयों में अपनी मजबूत पकड़ से यह मुकाम हासिल किया है।
मेरी असली ताकत आप सब हैं...
पिछले कुछ दिनों से पूरे राजस्थान से उन विद्यार्थियों के लगातार मैसेज आ रहे हैं, जो हमारे 'विज्ञान के कम्पलीट कोर्स', 'विज्ञान के नोट्स' या 'मैथ-साइंस की टेस्ट सीरीज' से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए थे। उनके सिलेक्शन और उनके प्यार भरे शब्दों को पढ़कर मुझे जो हिम्मत मिल रही है, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
आपके इसी प्यार ने मुझे अंदर से इतना मजबूत कर दिया है कि आगामी थर्ड ग्रेड (Third Grade) भर्ती के लिए हम दोगुनी ऊर्जा के साथ और भी बेहतरीन काम करेंगे।
रामनिवास और उनके पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता की ढेरों बधाइयाँ। 💐
बस आप सब यूँ ही मेहनत करते रहें, आपके सपनों की उड़ान में एक छोटा सा साथी बनकर मुझे हमेशा खुशी होगी।

1 month ago | [YT] | 109

THE CLEVERMIND EDUCATION

साइंस के पेपर का लेवल 😱

विद्यार्थियों को प्रश्न आ रहे है, वो कर भी सकते है लेकिन सेकंड राउंड का टाइम सेट नहीं होता।

कइयों के तो फर्स्ट राउंड भी पूरा नहीं हो पाता और कई बच्चो के पाँचवा ऑप्शन भरना रह गया।

बच्चे पढ़े बहुत, जो पढ़े उसमे से प्रश्न भी देखने को मिले एग्जाम में, सबसे बड़ी समस्या टाइम मैनेजमेंट की रही है।

Science में +25 proof देने वाला एक मात्र प्लेटफार्म "The Clevermind eduction" by kd kulhar 💯🎯
Kd kulhar (अध्यापक L-2)

5 months ago (edited) | [YT] | 103

THE CLEVERMIND EDUCATION

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 2 गुणा की cut off देख कर
आलोक राज जी के लिए दो शब्द ..... लिखो

5 months ago | [YT] | 32

THE CLEVERMIND EDUCATION

राजस्थान पुलिस की फिजिकल मेरिट कुछ जगह की उम्मीद से ज़्यादा गई है क्यूँकि ये जुआ टाइप गेम होता है बोले तो लक फैक्टर ज़्यादा काम करता है ..जिनका हो गया फिजिकल कॉल उनको बधाई ..जिनका नहीं हुआ वो टूटे नहीं …वो रास्ता भी बहुत कुछ सिखाता है जिसके गढ़े में गिरने के बाद संभल कर उठना चलना सीख जाते है …अब सोशल मीडिया का जमाना है पहले मैटर टोंक फाटक के आर बार ही मिलता था अब मैटर जैसलमेर के तनोट तक भी जाने लगा है तो मेरिट तो अवश्य बढ़ेगी आने वाली परीक्षाओं में ❤️🤟
@Theclevermindeduction

7 months ago | [YT] | 45

THE CLEVERMIND EDUCATION

3rd grade Level 1 &2 दोनों मे विशेष शिक्षकों के पद नहीं है 😱

8 months ago | [YT] | 38

THE CLEVERMIND EDUCATION

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (Level-2): छात्रों के साथ अन्याय – मुझे बहुत दुख हो रहा है हर बार ये सब कुछ बेरोजगार को ही क्यों झेलना पड़ रहा है कभी पेपर लीक, कभी पदों की सख्या न के बराबर ...


राजस्थान के शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के दिल में एक गहरी उदासी छाई हुई है।
वो दर्द जो लाखों परिवारों की उम्मीदों पर सवार है – वाकई सोचने पर मजबूर कर देता है। मात्र 2123 पदों पर Level-2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) की भर्ती, जिसके लिए लाखों ने सालों की मेहनत लगाई, REET पास किया, तैयारी की...

लेवल सेकंड के पद सामान्य शिक्षा के शामिल नहीं हैं,
विशेष शिक्षकों के पद भी नहीं दिए गए हैं।
यह स्थिति निश्चित रूप से हजारों अभ्यर्थियों के मन में निराशा और अनिश्चितता पैदा कर रही है।
जब छात्रों को सबसे ज्यादा जरूरत है, उस समय लाखों विद्यार्थि वाली कोचिंग वाले, नेता, प्रभावशाली चेहरे – वो चुप्पी साधे हैं।
जिनकी पहचान इन छात्रों से बनी है, वो हक की लड़ाई के लिए एक आवाज तक नहीं उठा रहे। ये कैसी विडंबना है?
Kd kulhar

8 months ago | [YT] | 155