Sachyajhoot News एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ भारत से जुड़ी राष्ट्रीय राजनीति, सरकार के फैसले, करंट अफेयर्स, मौसम से जुड़ी आपदाएँ (Weather Disasters) और ज़मीनी सच्चाई को सरल, स्पष्ट और तथ्य-आधारित तरीके से प्रस्तुत किया जाता है।
आज के समय में खबरों की भरमार है, लेकिन सच्ची, संतुलित और समझाने वाली पत्रकारिता की कमी है। Sachyajhoot News इसी कमी को पूरा करने का प्रयास करता है। हमारा उद्देश्य केवल “खबर सुनाना” नहीं है, बल्कि यह समझाना है कि कोई राजनीतिक फैसला, कानून, सरकारी नीति या प्राकृतिक आपदा आम नागरिक, युवा वर्ग, किसान, मजदूर और देश के भविष्य को कैसे प्रभावित करती है।
Subscribe करें और सच को समझने का नजरिया बदलें।
Sachyajhoot News
नेपाल में बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के कमान संभालने के बाद से ही भारत और नेपाल दोनों देशों के लोग परेशान हो गए हैं। बालेन शाह की सरकार ने एक नियम सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है, जिसके तहत नेपाल के लोगों को भारत से खरीदे जाने वाले 100 नेपाली रुपये (63 भारतीय रुपये) से अधिक के सामान पर 80% तक कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ेगी।
यह नियम नेपाली लोगो के लिए गले की फांस बन गया है। ऐसा नहीं है कि यह नियम कोई नया है। सामानों पर कस्टम ड्यूटी चुकाने का नियम नेपाल में काफी पुराना है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि बालेन शाह के सरकार में आने से बाद से इसे काफी सख्ती से लागू किया जा रहा है।
इस एक नियम की वजह से धारचूला से लेकर दार्जिलिंग तक के सीमावर्ती बाजारों में नेपाली लोगों की आवाजाही कम हो गई है। सिर्फ नेपाल के लोगों को ही नहीं, बल्कि भारतीय व्यापारियों को भी इस एक नियम की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस सख्ती के विरोध में नेपाल में जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
नेपाल की विपक्षी पार्टियों ने इस फैसले को अघोषित नाकाबंदी बताया है। खुद बालेन शाह की 'राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी' के एक नेता ने इस कदम को अव्यावहारिक कह दिया है। नेपाली कांग्रेस ने इस कदम को तत्काल वापस लेने की मांग की है और इसे जन-विरोधी और असंवेदनशील करार दिया है। पार्टी का कहना है कि इससे बॉर्डर इलाकों में रहने वाले कम आय वाले परिवारों पर बुरा असर पड़ेगा।
#NepalProtest #Nepal #DainikJagran #WorldNews
4 hours ago | [YT] | 0
View 0 replies
Sachyajhoot News
रविवार को सरकार ने जानकारी दी कि भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025–26 में कबाड़ (स्क्रैप) बेचकर 6,813.86 करोड़ रुपए कमाए हैं, जो 6,000 करोड़ रुपए के लक्ष्य से अधिक है। इस उपलब्धि की खास बात यह है कि स्क्रैप बेचकर कमाई (मॉनिटाइजेशन) में रेलवे ने अपने लक्ष्य को काफी हद तक पार कर लिया है।
इससे पहले 2024–25 में भी रेलवे ने 5,400 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 6,641.78 करोड़ रुपए की कमाई की थी।लगातार मिल रही यह सफलता दिखाती है कि रेलवे अपने डिपो, यार्ड और वर्कशॉप में पड़े पुराने और बेकार सामान से सही कमाई कर रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से न सिर्फ रेलवे की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि इससे जगह भी खाली हो रही है और रीसाइक्लिंग के जरिए पर्यावरण को भी फायदा मिल रहा है। साथ ही, पुराने सामान के निपटान की पारदर्शी व्यवस्था से कामकाज और बेहतर हुआ है।
स्क्रैप से कमाई के साथ-साथ टिकट के अलावा होने वाली आय (नॉन-फेयर रेवेन्यू - एनएफआर) भी रेलवे की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है। स्टेशन विकास, विज्ञापन और रेलवे की संपत्तियों के व्यावसायिक उपयोग से होने वाली यह कमाई पिछले पांच साल में लगातार बढ़ी है।
2021–22 में यह आय करीब 290 करोड़ रुपए थी, जो 2025–26 में बढ़कर 777.76 करोड़ रुपए हो गई, यानी करीब 168 प्रतिशत की बढ़त हुई।
सरकार ने कहा कि इस अतिरिक्त आय से रेलवे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्रियों की सुविधाओं में निवेश कर रहा है। इनमें बेहतर स्टेशन सुविधाएं, साफ-सफाई, डिजिटल सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है और यह सब बिना किराया बढ़ाए किया जा रहा है।
नॉन-फेयर कमाई बढ़ाने के लिए रेलवे ने स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांडेड दुकानों की शुरुआत भी की है। इसके तहत कंपनी के स्वामित्व वाली सिंगल-ब्रांड आउटलेट्स खोलने के लिए ठेके दिए गए हैं और अब तक 22 प्रीमियम ब्रांड्स को जगह दी जा चुकी है। इन दुकानों से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे की आय भी बढ़ेगी।
#IndianRailways #Railway
5 hours ago | [YT] | 1
View 0 replies
Sachyajhoot News
यूरोपियन यूनियन (EU) के बैटरी नियम (Battery Regulation) के अनुसार, फोन, टैबलेट और कॉर्डलेस मोबाइल डिवाइस इस तरह डिज़ाइन किए जाने होंगे कि उनकी बैटरी को बिना डिवाइस या बैटरी को नुकसान पहुँचाए आसानी से निकाला और बदला जा सके।
यह नियम 2027 से लागू होगा, और इससे पिछले एक दशक से चल रहे पूरी तरह sealed (बंद) डिज़ाइन वाले डिवाइस ट्रेंड में बदलाव आ सकता है।
आज की तारीख में फोन से लेकर लैपटॉप और हेडफोन्स में जो टाइप-सी चार्जर मिलता है, वो इसी यूरोपियन यूनियन की देन है। इनके दवाब में आकर ऐप्पल जैसी कंपनी को भी झुकना पड़ा वरना iPhone में लाइटनिंग केबल ही मिलती रहती। यही यूनियन अब नया नियम लेकर आया है जिसके बाद कंपनियों को फोन का ढक्कन खोलना पड़ेगा।
इस नियम का मुख्य आधार यह है कि बैटरियां removable (निकालने योग्य) और replaceable (बदलने योग्य) होनी चाहिए। इसका मतलब है कि यूज़र बैटरी को सुरक्षित तरीके से खुद निकाल सके, बिना फोन या बैटरी को नुकसान पहुँचाए। बैटरी को दूसरी नई बैटरी से आसानी से बदल सके, बिना परफॉर्मेंस या सेफ्टी पर असर पड़े।
#EUBatteryRule #RightToRepair #SmartphoneDesign #TechRegulation
5 hours ago | [YT] | 0
View 0 replies
Sachyajhoot News
इस बार पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बनेगी? कमेंट करके दीजिए अपनी राय
#WestBengal #WestBengalElection #BJP #TMC #Congress
2 days ago | [YT] | 1
View 1 reply
Sachyajhoot News
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "महिला आरक्षण बिल की हार भाजपा की हार और यह भाजपा की बदनीयत की भी हार है। भाजपा का हर प्रयास, हर बिल या तो कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए होता है या समाज को बांटने का छल-छलावा होता है। इस बार भाजपा इस बिल के माध्यम से महिलाओं की एकता में दरार डालकर उनको ठगना चाहती थी लेकिन विपक्ष की एकता ने भाजपा के मनसूबों को धूल चटा दी। यह भाजपा के खिलाफ देश की सक्रिय हो चुकी जन चेतना की जीत है जिसका प्रतिनिधित्व देश का विपक्ष कर रहा है।"
#AkhileshYadav #SamajwadiParty #WomensReservation #IndianPolitics #Opposition
2 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
Sachyajhoot News
🚨 BREAKING NEWS 🚨
नीतीश कुमार का बड़ा *पावर अपग्रेड* 💥
अब पूरे देश में मिलेगी Z+ सुरक्षा 🔒
क्या ये सुरक्षा बढ़ती ताकत का संकेत है या राजनीति का नया ट्विस्ट? 🤔
पूरा अपडेट जानने के लिए वीडियो देखें 👇
📲 Sachchai Samachar App डाउनलोड करो — सबसे तेज और सटीक खबरों के लिए
#NitishKumar #BreakingNews #ZPlusSecurity #IndiaNews #YouTubeNews
2 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
Sachyajhoot News
Champions!
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with pride and joy.
Well done, Team India!
#IndianCricketeam #T20worldcup2026 #cricket
#viratKholi #ICC #bcci #wordcup #breakingnews #trendingnews
1 month ago | [YT] | 1
View 0 replies
Sachyajhoot News
Aaj kal media mein awaaz zyada hai,
par sach kam sunai deta hai.
Jab news ko chillane ki zarurat na pade,
jab facts ko tod-marod kar na dikhaya jaaye,
jab reporting agenda nahi balki zimmedari ho —
use hi REAL JOURNALISM kehte hain.
Clear bolna,
concise rehna,
aur exaggeration se door rehna —
yeh skill sabke paas nahi hoti.
Respect for journalism that speaks facts, not noise. 💯👏
👇 Aap kya sochte ho? Comment karke batao.
🔁 Agree ho toh share zaroor karo.
#Journalism #RealJournalism #UnbiasedNews #FactsOnly #TruthMatters #MediaBias #IndianJournalism #PalkiSharma #NoDrama #VoiceOfTruth 🔥
1 month ago | [YT] | 0
View 0 replies
Sachyajhoot News
पूर्व पीएम से आत्मीय मुलाक़ात 🇮🇳🤝
दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा से की मुलाकात।
राजनीति से ऊपर रिश्तों और सम्मान का संदेश।
👉 अनुभव, सम्मान और संवाद—
यही है भारतीय लोकतंत्र की ताकत।
#PMModi #HDDeveGowda #DelhiNews #IndianPolitics
#PoliticsWithRespect #BreakingNews #Bharat
#DeshKiBaat #PoliticalUpdate #NewsPost
1 month ago | [YT] | 3
View 0 replies
Sachyajhoot News
अचानक आए भूकंप के झटकों से देश के कई राज्यों में दहशत फैल गई, खासकर गुजरात में भूकंप की तीव्रता अधिक महसूस की गई। गुजरात भुज भूकंप जोन में स्थित है, जो भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
👉 क्या आपके इलाके में भी भूकंप के झटके महसूस हुए?
👇 कमेंट में बताएं और सुरक्षित रहें।
📺 पूरी जानकारी, कारण और सुरक्षा उपाय जानने के लिए वीडियो जरूर देखें।
#GujaratEarthquake #Bhukamp #EarthquakeAlert #BreakingNews #IndiaNews #DisasterAlert #StaySafe
3 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
Load more