I am a Media Professional turned entrepreneur. Now building 'The Voice of GAURAV' Digital Platform focused on Ground Stories, Politics, National, Social issues & Public Voice. I am interested in engaging with people on the ground and addressing their issues. AIM is to ~ खबरें डिजिटल, जहाँ सच्चाई का गौरव है
Before entering Digital Platform, Honouring Journalism Degree from Sri Guru Nanak Dev Khalsa College, Delhi University.
Experienced in Digital Editorial at leading Media houses [Internship in ABP Live Hindi Digital (Opinion & Podcast) ] , [Internship in ITV Network, TV Editorial],
I received the Media Award in Sanchar Media Fest in RLA College, Delhi University award for Documentry Reporting on 'YAMUNA RIVER POLLUTION' in 2023.
"The Voice of GAURAV" Digital Platform believes in meaningful conversations, Impactful storytelling & News Updates.
The Voice of Gaurav
तिरंगे की रोशनी से जगमगाई दिल्ली...आजादी के जश्न में रंगे ऐतिहासिक स्थल!
स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है. जिसे देखकर मन में देशभक्ति की भावना और प्रेरणा मिल रही है, बस एक वाक्य मन में आ रहा है 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा'. रात के समय इन इमारतों की खूबसूरती देखते लायक है. दिल्ली के कई प्रमुख ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है.
तस्वीरों में भारत मंडपम, लाल किला, इंडिया गेट, कुतुब मीनार और राष्ट्रपति भवन जैसे प्रमुख स्थलों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी दिखाई दे रही है.
इन रोशनियों के जरिए देश के स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और तिरंगे के प्रति सम्मान को दर्शाया जा रहा है. राजधानी की ऐतिहासिक इमारतें जब तिरंगे के रंगों में जगमगाती हैं तो पूरा माहौल देशभक्ति से भर जाता है.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली के प्रमुख स्थलों पर विशेष सजावट की जाती है. इस बार भी राजधानी में जगह-जगह तिरंगे की रोशनी और सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है.
#IndependenceDay #Delhi #Tiranga #15August #AzadiKaAmritMahotsav
Independence Day, Delhi, Tiranga, 15 August, Red Fort, India Gate, Qutub Minar, Rashtrapati Bhavan, Parliament, Patriotic Lights, Delhi Decoration, Freedom, India, National Pride
4 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Voice of Gaurav
राष्ट्रपति मुर्मू ने कलाकारों को सम्मानित किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 13 अगस्त को नई दिल्ली में देश के कई बड़े कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कार दिए.
ये सम्मान 2024 और 2025 के लिए दिए गए हैं. संगीत, डांस, थिएटर, लोक कला और दूसरी भारतीय कलाओं में शानदार योगदान देने वाले कलाकारों को यह सम्मान मिला.
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि "कलाकार हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम करते हैं. कलाकार देश की पुरानी परंपराओं को बचाने के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए नई दिशा भी तैयार करते हैं."
राष्ट्रपति ने वरिष्ठ कलाकारों से अपील की कि वे नई पीढ़ी के कलाकारों को सिखाएं और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें.
संगीत नाटक अकादमी भारत में संगीत, डांस और थिएटर जैसी Performing Arts के क्षेत्र की प्रमुख राष्ट्रीय संस्था है.
#DroupadiMurmu #SangeetNatakAkademi #SangeetNatakAkademiAwards #IndianCulture #Artists
Droupadi Murmu, Sangeet Natak Akademi, Awards 2024, Awards 2025, Indian Artists, Indian Culture, Music, Dance, Theatre, Folk Art, Performing Arts, Cultural Heritage, President Of India, Art Awards, New Delhi
4 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Voice of Gaurav
झारखंड छात्र आंदोलन: क्या है पूरा मामला?
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन कई दिनों से जारी है. छात्र भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित गड़बड़ियों की जांच और CBI जांच जैसी मांगें उठा रहे हैं. उपलब्ध इंटरनेट मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आंदोलन अगस्त की शुरुआत से लगातार चल रहा है.
2 अगस्त 2026 को रांची में छात्रों का विरोध लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा.
7 अगस्त 2026 के दिन छात्रों ने JPSC भर्ती में देरी और कथित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा.
8 अगस्त 2026 को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन छात्रों ने आंदोलन जारी रखने की बात कही.
10 अगस्त 2026 के दिन छात्रों ने झारखंड विधानसभा घेराव के लिए मार्च किया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव हुआ तथा पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया.
11 अगस्त 2026 को इस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी ने झारखंड बंद का आह्वान किया. इसी मुद्दे को लेकर संसद में भी NDA सांसदों ने प्रदर्शन किया.
11 अगस्त 2026 सुबह दिल्ली में संसद के मकर द्वार पर BJP/NDA सांसदों ने झारखंड के छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया.
आज 13 अगस्त 2026 को आंदोलन का मुद्दा संसद के मानसून सत्र में राजनीतिक बहस का प्रमुख विषय बना हुआ है.
संसद में BJP सांसदों का आरोप की झारखंड में छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड सरकार पर सवाल उठाए. वहीं, विपक्ष ने छात्र आंदोलन पर सरकार से जवाब और चर्चा की मांग की है.
छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई और परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर BJP और कांग्रेस के दावे अलग-अलग हैं.
5 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Voice of Gaurav
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल, ट्रैफिक प्रतिबंध लागू
स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली में आज यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. लाल किले के आसपास कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू हैं.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ये प्रतिबंध सुबह 10 बजे तक लागू रहेंगे.
सी-हेक्सागन इंडिया गेट, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और आईएसबीटी कश्मीरी गेट समेत कई मार्ग प्रभावित रहेंगे.
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर के दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक अपडेट का ध्यान रखें.
#IndependenceDay2026 #DelhiTraffic #TrafficAdvisory #IndependenceDay #DelhiNews
5 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Voice of Gaurav
हर घर तिरंगा
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga लिखकर देशवासियों से तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया.
#HarGharTiranga #Tiranga #India #Patriotism #AzadiKaAmritMahotsav
Har Ghar Tiranga, S Jaishankar, Tiranga, Indian Flag, Patriotism, India, National Flag, Independence Day, Tiranga Campaign, Ministry of External Affairs, Indian Government, Deshbhakti, 15 August, Tricolor, India News
5 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Voice of Gaurav
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर NEET परीक्षा को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा कराने का आग्रह किया है.
अमित शाह ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने विपक्ष से भी चर्चा में सहयोग करने की अपील की है, ताकि NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर सदन में सभी सांसद अपने विचार रख सकें.
#NEET #LokSabha #AmitShah #StudentProtest #Parliament
5 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Voice of Gaurav
#Thoughtoftheday #MotivationalQuotes #TheVoiceofgaurav
5 days ago | [YT] | 1
View 0 replies
The Voice of Gaurav
श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था शिर्डी, साईं बाबा दर्शन
ॐ श्री साईनाथाय नमः
#SaiBaba #Shirdi #OmSaiRam #SaiBlessings #ShraddhaSaburi
Sai Baba, Shirdi Sai Baba, Om Sai Ram, Sai Baba Darshan, Shirdi Temple, Sai Baba Blessings, Sai Baba Aarti, Shraddha Saburi, Sai Baba Status, Sai Baba Bhajan, Shirdi Live Darshan, Thursday Sai Baba
5 days ago | [YT] | 1
View 0 replies
The Voice of Gaurav
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026
12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है.
इस वर्ष की थीम है, “Different Contexts, Common Aspirations” यानी “अलग परिस्थितियां, साझा आकांक्षाएं.”
इस दिन का उद्देश्य युवाओं की आवाज, विचारों और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है, ताकि युवा मिलकर बेहतर और समावेशी भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकें.
#InternationalYouthDay #YouthDay2026 #YouthPower #YoungGeneration #YouthForChange
International Youth Day, Youth Day 2026, 12 August, Youth Power, Young Generation, Youth Development, Common Aspirations, Youth Voices, Global Youth, Youth For Change
6 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
The Voice of Gaurav
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026
नई दिल्ली में आज से 12 से 15 अगस्त तक 'भारतीय व्यापार महोत्सव 2026' का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होगा. महोत्सव ITPO और CAIT की संयुक्त पहल है.
इसमें टेक्सटाइल, फैशन, FMCG, कृषि, टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी, MSME और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कारोबारियों को एक मंच मिलेगा.
आयोजन का उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना, नए स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय व्यवसायों को वैश्विक बाजार से जोड़ना है.
#BharatiyaVyaparMahotsav #BharatMandapam #IndianBusiness #MSME #StartupIndia
Bharatiya Vyapar Mahotsav, India Trade Fair, Bharat Mandapam, ITPO, CAIT, MSME, Startup, Indian Business, Entrepreneurship, Trade Promotion, Innovation, Women Entrepreneurs, Made In India, Business Expo, New Delhi
6 days ago | [YT] | 0
View 0 replies
Load more