दरभंगा में विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे के लिए तीन बेंच गठित
दरभंगा: चेक बाउंस (एनआई एक्ट) से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए शनिवार को दरभंगा जिले में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए दरभंगा, बेनीपुर और बिरौल न्यायालय परिसर में एक-एक बेंच का गठन किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर विशेष लोक अदालत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दरभंगा सदर बेंच में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम न्यायिक सदस्य एवं अधिवक्ता संजीव कुमार सदस्य होंगे। बेनीपुर में एसडीजेएम रोहित कुमार गुप्ता और अधिवक्ता विनय कुमार झा, जबकि बिरौल में एसडीजेएम प्रभात एवं अधिवक्ता रीना कुमारी मामलों का निष्पादन करेंगे।
सचिव आरती कुमारी ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य आपसी समझौते के माध्यम से चेक बाउंस मामलों का शीघ्र निपटारा कराना है। इसमें न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ-साथ मुकदमा पूर्व (प्री-लिटिगेशन) चेक बाउंस मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। उन्होंने पक्षकारों से इस अवसर का लाभ उठाकर समय और धन की बचत करते हुए सौहार्दपूर्ण समझौते के माध्यम से अपने मामलों का निष्पादन कराने की अपील की।
दरभंगा में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, 1,011 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार
दरभंगा, 16 जुलाई। दरभंगा में मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कमतौल थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि मद्य निषेध टीम ने गुरुवार रात कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी गोट डीह टोला में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 806 लीटर विदेशी शराब और 205 लीटर बीयर, यानी कुल 1,011 लीटर अवैध शराब बरामद की।
छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आयुक्त ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ मद्य निषेध विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या भंडारण की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत मद्य निषेध विभाग या स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
दरभंगा में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन, तीन न्यायालय परिसरों में होगी सुनवाई
दरभंगा : जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष लोक अदालत सुबह 10:15 बजे से सिविल न्यायालय, दरभंगा, व्यवहार न्यायालय बेनीपुर तथा व्यवहार न्यायालय बिरौल परिसर में आयोजित होगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव ने बताया कि विशेष लोक अदालत के सफल संचालन के लिए विभिन्न पीठों का गठन कर दिया गया है। सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपनी-अपनी पीठ में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान नियुक्त क्लर्क आदेश पत्र तैयार करेंगे, विधिवत निर्णय लिखेंगे तथा कार्यवाही समाप्त होने के बाद निपटाए गए मामलों की सूची सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार को उपलब्ध कराएंगे।
इसके साथ ही संबंधित न्यायालयों के सभी क्लर्कों को आवश्यक अभिलेखों एवं मामलों के रिकॉर्ड के साथ अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि लोक अदालत की कार्यवाही सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
Akshar News 24 Bihar

3 weeks ago | [YT] | 0
View 0 replies

4 weeks ago | [YT] | 0