Anupam Newspaper

This is official Channel of anupamnews .
Watch Anupam News and stay tuned for all the breaking news in Hindi !
Anupam News is India's leading Hindi News Channel. Anupam News channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports.


Anupam Newspaper

जिलाधिकारी ने लेखपाल परीक्षा को सुचिता पूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत बैठक कर दिया दिशा-निर्देश


मीरजापुर, 19 मई 2026- कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आगामी लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। बैठक में परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को एक पाली में सुबह 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले यानी 9.30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। जनपद में परीक्षा लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र के अन्दर किसी परीक्षार्थी को मोबाइल, ब्लू टूथ, अथवा अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर प्रवेश पर प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के सफल संचालन लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। सुरक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने व किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई तय करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित उपलब्ध कराई गई बुकलेट का सभी अधिकारी गहन अध्ययन कर लें व उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन तय करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण अवश्य कर लें, वहां पेयजल, शौचालय, सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लें। कहा कि पुलिस की सतर्कता आवश्यक है। यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि परीक्षा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था सुगमता से संचालित हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुंिलस अधीक्षक नितेश सिंह, सभी उपजिलाधिकारी व परीक्षा केंद्रों के परीक्षा केंद्र प्रभारी/प्राचार्य उपस्थिति रहे।

8 hours ago | [YT] | 0

Anupam Newspaper

*नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की पहल पर मीरजापुर हुआ "सेफ सिटी" में शामिल*

मीरजापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर की सुरक्षा को चाक चौबंद एवं विशेष सुरक्षा प्रबंध करने के दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री को मीरजापुर को "सेफ सिटी" शामिल करने के लिए पहल किया था।उन्होंने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर नगर को शामिल करने का निवेदन किया था।नपाध्यक्ष का कहना है कि मीरजापुर में विंध्य कोरिडोर,मेडिकल कॉलेज,बीएचयू जैसे महत्वपूर्व स्थल है।मीरजापुर की आबादी पांच लाख होने के साथ ही नगर में रोजाना चालीस हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है।इसके साथ ही जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए अति विशिष्ट लोगो का भी आगमन होता है,जिसको देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंधन होना चाहिए।सेफ सिटी में मीरजापुर के शामिल किए जाने से मीरजापुर सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।नगर की सुरक्षा के साथ पांच किलोमीटर तक प्रकाश की भी व्यवस्था भी की जायेगीं।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा है कि मीरजापुर को "सेफ सिटी प्रोजेक्ट" में शामिल करने के लिए नगर विकास मंत्री जी को पत्र लिखा गया था।इस पहल का सरकार ने संज्ञान लिया है और मीरजापुर को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है।इस प्रोजेक्ट के होने से नगर की सुरक्षा मजबूत होगी,मीरजापुर के बच्चे,महिलाओं और बुजुर्ग लोग ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।यह योजना मीरजापुर के हर नागरिक के मन में सुरक्षा,सम्मान और भरोसे का प्रतीक है।इसके साथ महिलाओं के सुरक्षा और सुविधा के लिए पिंक शौचालय भी बनवाया जाएगा, जिसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजकर कर नगर का विकास किया जाएगा।

4 months ago | [YT] | 2

Anupam Newspaper

*मीरजापुर में एक हफ्ते के अंदर तीन बड़ी घटनाएं, जिम्मेदार कौ?*

मीरजापुर | एक हफ्ते के अंदर तीन बड़ी घटनाओ ने पूरे जनपद को झकझोर दिया l ये बड़ी घटनाएं सिर्फ और सिर्फ लापरवाही का परिणाम है जिसकी सजा बेगुनाह जनता भुगत रही है l सीएम योगी आदित्यनाथ अधिकारियों की पोस्टिंग जनता के हित लिए करते है कि आम जनता अच्छे से अपने जिंदगी को जी सके, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से आम जनता को अपनी जिंदगी गवानी पड़ रही है |
*एआरटीओ प्रवर्तनीय और खनन विभाग अगर ओवरलोड वाहनों, डग्गामार वाहनों, अनफिट वाहनों पर कार्यवाही करते तो बेगुनाह आम जनता और आज मजदूरों को अपनी जिंदगी ना गवानी पड़ती l* ओवरलोड वाहन, डग्गामार वाहन और अनफिट वाहन ना केवल लोगो की जिंदगी ले रहे है बल्कि सड़को को भी खराब कर देते है जिससे आए दिन सड़क हादसों की कोई ना कोई घटनाएं घट ही जाती है l ओवरलोड वाहनों, डग्गामार वाहनों और अनफिट वाहनों के वजह से जनपद मीरजापुर में एक हफ्तों के अंदर तीन बड़ी घटनाएं घटी l

केस 1. 30 सितंबर दिन सोमवार को ओवरलोड वाहनों, डग्गामार वाहनों और अनफिट वाहनों के कारण एक ट्रक दुकान में घुसी, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, कुछ लोग हुए घायल l अब इन सब बेगुनाहों की क्या गलती? लेकिन ओवरलोड, डग्गामार,अनफिट और तेज रफ्तार वाहनों ने इनकी जान ले ली l

केस 2 . 30 सितंबर सोमवार के ही दिन ओवरलोड वाहनों, डग्गामार वाहनों, अनफिट वाहनों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण स्कूल जा रहे बच्चो को टेलर ने रौद डाला l यह घटना मड़िहान के कलवारी क्षेत्र की हैl एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, अब इस बेगुनाह बच्चे के मौत के पीछे भी ओवरलोड, डग्गामार, अनफिट और तेज रफ्तार वाहन ही है l

केस 3. तीन/चार अक्टूबर की आंधी रात ओवरलोड वाहनों, डग्गामार वाहनो, अनफिट वाहनों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण 10 बेगुनाह मजदूरों को अपनी जान गवानी पड़ी और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है l यह घटना कछवा की है *सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री और मीरजापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल, यूपी के राज्य मंत्री आशीष पटेल और पूर्व सांसद रमेश बिंद ने भी मजदूरों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है*
मजदूरों के सेवा के लिए हमारे सीएम योगी हमेशा तत्पर रहते है, आज इन बेगुनाह मजदूरों को लापरवाह अधिकारियों की वजह से जान गवानी पड़ रही है l
जिले के सभी दिशाओं में ओवरलोड वाहनों, डग्गामार वाहनों,अनफिट वाहनों और तेज रफ्तार वाहनों का बोलबाला है l अभी हमने एक हफ्ते की बात की है और अगर एक महीने या एक साल की बात करे तो ओवरलोड, डग्गामार, अनफिट और तेज रफ्तार वाहनों के कारण कई बेगुनाहों ने अपनी जान गवाई है l पीड़ित के परिवार वालों की अब यही आस है कि केंद्रीय मंत्री और जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल एवं जिलाधिकारी मीरजापुर लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करे और उन पर कार्यवाही करे ताकि फिर भविष्य में किसी बेगुनाह आम जनता और किसी बेगुनाह मजदूरों को अपनी जान ना गवानी पड़े l

1 year ago | [YT] | 2

Anupam Newspaper

आप एवं आपके पूरे परिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हृदय के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं

*विष्णुकांत पाण्डेय*
संपादक
प्रधान संपादक
अनुपम न्यूज़पेपर

1 year ago | [YT] | 2

Anupam Newspaper

Where are you from

1 year ago | [YT] | 2

Anupam Newspaper

क्यों किया दूधिया ने सास की हत्या ?

1 year ago | [YT] | 2

Anupam Newspaper

भाई बहन के प्रेम, स्नेह का पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को अनुपम न्यूज़ पेपर परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

1 year ago | [YT] | 3

Anupam Newspaper

लखनऊ: 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी तेज

10 सीटों पर उपचुनाव के लिए BJP ने तैयार की टीम

आज से टीम के सदस्य विधानसभा क्षेत्रों में निकलेंगे

करीब एक हफ्ते क्षेत्र में रहकर विधानसभा का सर्वे करेंगे

एक हफ्ते बाद अपनी रिपोर्ट BJP प्रदेश मुख्यालय को देंगे

रिपोर्ट के आधार पर पार्टी चुनावी रणनीति को तैयार करेगी

10 कलस्टर में 2 से 3 मंत्री, 2 पदाधिकारियों की टीम लगी

सरकार के अलग-अलग मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है

सीसामऊ सीट की जिम्मेदारी सुरेश खन्ना, नितिन अग्रवाल को दी

संगठन की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लगाए गए

कटेहरी सीट की स्वतंत्रदेव सिंह, आशीष पटेल को मिली

संगठन की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लगाए गए

मिल्कीपुर सीट की जिम्मेदारी MLC अवनीश सिंह को मिली

विधायक भूपेश चौबे को मझवां सीट की जिम्मेदारी मिली

विधानसभा क्षेत्रों में BJP नेता, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

एक-एक बूथ का जातीय समीकरण भी बनाया जाएगा

स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ के साथ बैठक होगी.

1 year ago | [YT] | 2