सच के साथ


mandrella news

🔴 जोधपुर में प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल पर जानलेवा हमला, फायरिंग से दहशत

जोधपुर। अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल पर आसोप थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10 से 15 लोगों ने उनका रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और दहशत फैलाने के लिए चार राउंड फायरिंग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बेनीवाल गछीपुरा गांव में पूर्व विधायक नारायण राम बेड़ा के परिवार में आयोजित विवाह समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उनकी एसयूवी में तोड़फोड़ कर मारपीट की। हमले में उनके एक साथी के सिर पर गंभीर चोट आई।
घायल को पहले भोपालगढ़ उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया।
बेनीवाल ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
Jodhpur #RajasthanNews #Attack #BreakingNews #PoliceAction #CrimeNews

8 hours ago | [YT] | 0

mandrella news

झुंझुनूं में पशुपालकों को बड़ी राहत

झुंझुनूं। राजस्थान सरकार की Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana के तहत जिले में पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। योजना के अंतर्गत दुधारू व अन्य उपयोगी पशुओं का निशुल्क बीमा किया जा रहा है।
आकस्मिक मृत्यु या बीमारी की स्थिति में
अधिकतम ₹40,000 तक मुआवजा
पहले चरण में गाय, भैंस, भेड़, बकरी व ऊंट शामिल
जिलेभर में पंजीकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। पशुपालकों से अपील है कि समय पर पंजीकरण करवाएं और किसी भी घटना की तुरंत सूचना विभाग को दें।
यह योजना छोटे व सीमांत पशुपालकों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है।

#Jhunjhunu #FarmerWelfare #MukhyamantriManglaPashuBimaYojana
#LivestockInsurance #RuralEconomy

8 hours ago | [YT] | 0

mandrella news

उदयपुरवाटी में झुंझुनूं रोड स्थित Central Bank of India शाखा द्वारा एक परिवार को बड़ी राहत मिली।
विकास कुमार सैनी ने Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana के तहत मात्र 16 रुपये वार्षिक अंशदान जमा किया था। दुर्घटना में निधन के बाद परिजनों को 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।
👉 छोटी बचत, मुश्किल समय में बड़ा सहारा।

Udaipurwati #PMSBY #SocialSecurity #FinancialSupport #BankNews #PublicWelfare

8 hours ago | [YT] | 0

mandrella news

🚨 “एरिया डोमिनेशन” में बड़ी कार्रवाई – चूरू पुलिस का गैंगस्टरों पर शिकंजा

चूरू। जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए 23 फरवरी 2026 को चलाए गए “एरिया डोमिनेशन” अभियान में पुलिस ने एक साथ 190 ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 39 पुलिस टीमों के 145 पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
🔹 बड़ी उपलब्धियां
गैंगस्टरों के सोशल मीडिया हैंडल फॉलो करने वालों से पूछताछ, 35 व्यक्तियों के खिलाफ 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई
26 हिस्ट्रीशीटर/अपराधियों से गहन पूछताछ
11.52 लीटर अवैध शराब जब्त, 2 प्रकरण दर्ज
आरपीजीओ के तहत 3 प्रकरण, 6 गिरफ्तार, ₹9,510 जब्त
6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
2 जघन्य अपराधों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गैंग अपराधों, अवैध हथियारों व अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है।
अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं एसपी द्वारा की गई, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों व वृताधिकारियों के सुपरविजन में कार्रवाई हुई। भारी पुलिस जाप्ते के साथ हुई इस कार्रवाई से जिलेभर के अपराधियों में खौफ का माहौल है।
🔎 गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

#Churu #RajasthanPolice #AreaDomination #CrimeControl #PoliceAction

10 hours ago | [YT] | 0

mandrella news

🚔 पुलिस थाना बुहाना में होली-धुलण्डी को लेकर सीएलजी एवं शांति समिति की बैठक आयोजित।

बैठक बृजेश ज्योति उपाध्याय (एसपी झुन्झुनूं) के निर्देशन व नोपाराम भाकर के नेतृत्व में हुई।
अधिकारियों ने त्योहार शांति व भाईचारे से मनाने की अपील की और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

#Buhana #Jhunjhunu #Holi2026 #RajasthanPolice #शांति_समिति #CLG #होली

11 hours ago | [YT] | 0

mandrella news

📢 पेंशनर्स अलर्ट!

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य है। 39,811 पेंशनर्स का सत्यापन अभी लंबित है।
सत्यापन नहीं कराने पर पेंशन रोकी जा सकती है।
ई-मित्र या RajSSP ऐप से तुरंत सत्यापन कराएं।

🏦 बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का पुराना खाता होने पर नया खाता अपडेट करवाएं।

#झुंझुनूं #पेंशन_समाचार #SocialSecurity #RajSSP #ईमित्र #जनाधार

12 hours ago | [YT] | 0

mandrella news

💻 50 हजार की साइबर ठगी रकम रिफंड | तारानगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

चूरू जिले में साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए पुलिस थाना तारानगर ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर फ्रॉड के शिकार हुए परिवादी के 50,000 रुपये सफलतापूर्वक रिफंड करवाए गए।
जय यादव, उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक जिला चूरू ने बताया कि जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई (पु.नि.) के नेतृत्व में साइबर पोर्टल पर कार्यरत ओमप्रकाश (कानि. 800) ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की।
📌 क्या था मामला?
08 दिसंबर 2025 को कुलवंत चौधरी (दीपिका डेंटल क्लिनिक, तारानगर) को एक अनजान व्यक्ति “नासिर” का फोन आया। उसने बताया कि उनका कजिन कोलकाता में एक्सीडेंट में घायल है और अस्पताल में भर्ती है। घबराहट में परिवादी ने 50,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में यह कॉल फर्जी निकली और आरोपी ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।
⚡ पुलिस की कार्रवाई:
साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज
ट्रांजेक्शन ट्रेस कर संबंधित खाते में राशि होल्ड
आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर 50,000 रुपये परिवादी के खाते में रिफंड
इस कार्यवाही में ओमप्रकाश कानि. 800 की विशेष भूमिका रही।
🚨 साइबर एडवाइजरी
✔ ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें
✔ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें
✔ अनजान लिंक/कॉल से सावधान रहें
✔ सोशल मीडिया पर Two-Step Verification सक्रिय रखें
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
#ChuruPolice #TaranagarPolice #CyberCrime #RajasthanPolice #CyberAwareness

15 hours ago | [YT] | 0

mandrella news

🚨 3 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार | खेतड़ी पुलिस की बड़ी सफलता

झुंझुनूं जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना खेतड़ी को बड़ी सफलता मिली है। करीब 03 साल से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई बृजेश ज्योति उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक जिला झुंझुनूं के निर्देशन, देवेन्द्र सिंह राजावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन एवं जुल्फीकार अली वृताधिकारी खेतड़ी के सुपरविजन में की गई।
थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश देकर रघुवीर सिंह पुत्र खम्भाराम, निवासी महरमपुर (थाना सुलताना) को गिरफ्तार किया। आरोपी करीब तीन वर्षों से न्यायालय के स्थाई वारंट में फरार चल रहा था।
👮‍♂️ गठित टीम:
मोहनलाल (पु.नि.), पवन (एचसी), ख्यालीराम (कानि.), हेमंत कुमार (आरटी), अशोक (कानि.) – विशेष योगदान
झुंझुनूं पुलिस का संदेश साफ है — फरार अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
#JhunjhunuPolice #KhetriPolice #RajasthanPolice #ActionAgainstCrime #PoliceSuccess

16 hours ago | [YT] | 0

mandrella news

🚨 करीब 2 साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना खेतड़ी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन व वृताधिकारी खेतड़ी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में की गई।
👮‍♂️ गिरफ्तार आरोपी:
🔹 हेमराज (44) निवासी कीरपुरा, थाना गुढ़ागौड़जी
🔹 विनित उर्फ कालू निवासी थली की ढाणी (हमीरवास), थाना सिंघाना
दोनों आरोपी करीब दो वर्षों से फरार चल रहे थे। थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए इन्हें दबोच लिया।
✅ जिला पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
#JhunjhunuPolice #KhetriPolice #PoliceAction #RajasthanPolice #Mandrellanews

16 hours ago | [YT] | 0

mandrella news

खाटू मेले में सख्ती: 60 किलो दूषित चूरमा नष्ट, 9 सैंपल जांच को भेजे

सीकर के खाटू श्याम बाबा लक्खी मेले में श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन मिले, इसके लिए चिकित्सा विभाग की टीम लगातार सक्रिय है।
सीएमएचओ डॉ अशोक महरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक आयुक्त डॉ टी शुभमंगला और जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की जा रही है।
दांता रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर निरीक्षण के दौरान रिफाइंड सोयाबीन तेल में बना 60 किलो दूषित चूरमा मौके पर नष्ट करवाया गया। साथ ही विभिन्न दुकानों से 9 खाद्य सैंपल लेकर जयपुर लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
टीम ने व्यापारियों को एफएसएसएआई नियमों का पालन करने और खाद्य सामग्री ढककर रखने के निर्देश भी दिए।

श्रद्धालुओं की सेहत से कोई समझौता नहीं 🚫
#KhatuMela #FoodSafety #Sikar #HealthFirst #Rajasthan

20 hours ago | [YT] | 0