जय श्री राम सभी को🙏
हमारी भारतीय देसी गाय की नस्लो में वर्तमान में जिस प्रकार से इनब्रीडिंग हो रही है उस समस्या का मुख्य कारण किसानों में पर्याप्त जानकारी का अभाव है हमारा यही उद्देश्य है कि इस चैनल के माध्यम से किसानों को अच्छी जानकारी प्रदान की जाए जिससे गोपालन एक लाभ का व्यवसाय बने तथा भारत संपन्न हो सके।
सभी भाई चैनल को सब्सक्राइब करें जिससे आपको नए वीडियो की जानकारी प्राप्त होती रहे।
This Channel has been created for the promotion and protection of the extinct cow breeds of India.
👍🙏
Gaupremi Kisan
जय गौ माता सभी साथियों को 🙏
प्रदेश सरकार का सभी स्थानीय नस्लों के संरक्षण-संवर्धन हेतु अच्छा कदम है जिसमे अच्छी दूध उत्पादन करने वाली मूल गौवंश को नगद इनाम राशि (जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय)दी जाएगी।
अतः निमाड़ के जिन भी किसान साथियों के पास अच्छी दूधारू निमाड़ी गाय है वह अपने नजदीकी सरकारी पशु अस्पताल से संपर्क कर के इस प्रतियोगिता मे भाग ले।
-गौप्रेमी किसान
10 months ago | [YT] | 26
View 2 replies
Gaupremi Kisan
भूतभावन भगवान भोलानाथ के आशीष से वर्तमान मे हजार की संख्या के ऊपर लोगों के मन मस्तिष्क मे देशी गौवंश के प्रति प्रेम जगाने मे हम सफल हो चुके है।
7 से अधिक गावों मे निमाड़ी के अच्छे नंदी पहुंचाने मे भी सफल हुए है।
गऊ माता का आशीर्वाद रहा तो
सिलसिला यूँ ही जारी रहेगा......
शुभ महाशिवरात्रि
11 months ago | [YT] | 61
View 3 replies
Gaupremi Kisan
गिरा अरथ जल बीचि सम कहिअत भिन्न न भिन्न।
बंदउँ सीता राम पद जिन्हहि परम प्रिय खिन्न॥18॥
श्री राम जय राम जय जय राम
श्री राम जय राम जय जय राम
श्री राम जय राम जय जय राम
श्री राम जय राम जय जय राम
श्री राम जय राम जय जय राम
भले गौ संवर्धन और गौ रक्षा अलग - अलग कहने में आते है परंतु है दोनों एक ही।
आप गौ की नस्ल को सुधार दो तो गऊ की रक्षा अपने आप हो जाएगी, किसान अपने आप उसे अपने आंगन में जगह देने लगेंगे।
#गऊ_प्रेमी किसान चैनल के माध्यम से हमारा यही प्रयास है।
स्वदेशी गौवंश की नस्लों में जो मिलावट आई है उसी भूल को हम- आप सुधारे तो अपने आप हमे अपनी खोई हुई गौवंश की नस्लें प्राप्त हो जाएगी और लोकल नस्लों को अपना वही दर्जा पुनः मिल जाएगा।
।। गऊ सेवा परम् कर्तव्य ।।
राजा साद गोगावां
जय सियाराम
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
1 year ago | [YT] | 46
View 6 replies
Gaupremi Kisan
संपूर्ण निमाड़ में छाई शोक की लहर
आज पावन मोक्षदा एकादशी के दिन मां नर्मदा के सिद्ध तपस्वी, बाल ब्रम्हचारी भगवान श्री राम हनुमानजी के परम भक्त वैष्णव संत सियाराम बाबा ने अपना पंचतत्व का शरीर 94 वर्ष में छोड़ दिया है।
धन्य है हमारा भाग्य जो ऐसे सरल हृदय और दिव्य संत का सानिध्य प्राप्त हुआ और जिनके सम्मुख हमारा निवास है।
- राजा साद गोगावां
1 year ago | [YT] | 101
View 0 replies
Gaupremi Kisan
राम राम🙏
नर्मदे हर 🙏
जय सिंगाजी🙏
अनेक प्रकार की विविधता वाले इस पावन देश भारत मे जहां हम आधुनिकता में सराबोर हो रहे है वही हमारी प्यारी गऊ मां आज अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास कर रही है!
जी हां।
अगर कुछ मठों,मंदिरों या गौप्रेमी साथियों को छोड़ दिया जाए तो आज कोई व्यक्ति ऐसा नही है जो पर्यावरण की विविधता को विधिवत समझ कर गौवंश के संरक्षण हेतु तत्पर है,गौपालन भले हो रहा है परंतु अंधाधुंध तरीके से।
Mix breed, cross breed कर के किसी भी प्रकार से गौ का शोषण ही हो रहा है।
परम् आवश्यक यह है की हम अपने क्षेत्र के अनुसार ही गौ का चयन कर, फिर उस पर कार्य करे; जिससे हमारी विलुप्त होती हुई गौवंश की नस्ले संरक्षित हो सके।
निमाड़ी गौवंश
खरगौन मध्यप्रदेश
गौप्रेमि किसान - राजा साद
1 year ago | [YT] | 48
View 6 replies
Gaupremi Kisan
हिंदू समाज के साथ-साथ संपूर्ण प्रकृति आज नववर्ष का स्वागत कुछ इस प्रकार कर रही है
वृक्षों ने अपने पुराने पत्तों को छोड़कर नए पत्ते धारण कर लिए है, देवी पूजन नई उपासना और उत्साह के साथ घर घर किया जा रहा है, किसान अपनी नई फसल आने की खुशी मना रहे हैं, विद्यार्थियों का भी नई कक्षा में प्रवेश होने जा रहा है, नारी शक्ति भी पूरे जोश और उमंग के साथ देवी पूजन में लगी हुई है, हर घर देवी के आगमन पर घरों को सजाया जा रहा है।
इत्यादि कई प्राकृतिक व भौतिक कारण है जिन कारणों से हिंदू नव वर्ष अपने आप में नवीनता का प्रतीक बन जाता है।
एक और जहां आधी रात (31 Dec) को शराब और नंगे नाच का हुड़दंग मचता है,वही धन्य है सनातन संस्कृति जिसमें नवीन वर्ष का स्वागत बिल्कुल सात्विक तरीके से किया जाता है।
गौ प्रेमी किसान परिवार द्वारा गौ पूजन और गौ उपासना के साथ आज नवीन वर्ष का स्वागत किया जा रहा है। गौ माता अपनी कृपा दृष्टि हम सब पर बनाए रखें।
सभी गौ भक्त साथी आज गौ माता का पूजन कर मिष्ठान जरूर खिलाएं।
आप सभी को नवीन वर्ष २०८१ की हार्दिक शुभकामनाएं
जय गौ माता
जय गोपाल
🙏🙏
1 year ago | [YT] | 42
View 0 replies
Gaupremi Kisan
जय गौमाता🙏
निमाड़ के जनमानस में आज भी निमाड़ी गौवंश के प्रति लोकप्रियता बनी हुई है,परंतु बड़े दुःख के साथ एक बात कहने में आती है कि निमाड़ में जितनी रुचि निमाड़ी बैलों के प्रति मेने देखी है वह रुचि और जागरूकता निमाड़ी गाय के प्रति नही देखने को मिली।
बड़े आग्रह के साथ आप सभी से निवेदन है कि हम जितना महत्व निमाड़ी बैलों को दे रहे है उतना ही निमाड़ी गाय को भी दे क्योंकि अच्छी गाय रहेगी तभी तो हम ऐसे नगीनों को देख पाएंगे अन्यथा भविष्य में इस शुद्धता में निमाड़ी बैल देख पाना असंभव है।
-Gaupremi Kisan (Raja Saad Gogawan)
1 year ago | [YT] | 57
View 8 replies
Gaupremi Kisan
संत सिंगाजी महाराज के बड़े पुत्र कालू महाराज की समाधि स्थल पर लगने वाला मवेशी मेला।
2 years ago | [YT] | 28
View 2 replies
Gaupremi Kisan
Pure nimadi breed
In fourth teeth
-Raja Saad
-------- NOT FOR SALE -------
3 years ago | [YT] | 84
View 5 replies
Gaupremi Kisan
गौ साक्षात शरीर धारी वात्सल्य रस ही है।
जितनी ममता गाय की आंखों में दिखाई पड़ती है उतनी शायद ही संसार में किसी शरीर धारी की आंखों में हो!
इसीलिए ऋषि महात्माओं ने गाय को विश्व की माता कहा है।
GaupremiKisan - राजा साद गोगावां
3 years ago | [YT] | 45
View 1 reply
Load more