ब्रज धाम, जिसे वृंदावन और मथुरा के आसपास का क्षेत्र माना जाता है, भगवान कृष्ण की लीलाभूमि होने के कारण भक्तों के लिए एक पवित्र स्थान है। इसे भगवान का साक्षात शरीर और सुख का आश्रय माना जाता है। ब्रज धाम में 84 कोस (लगभग 252 किलोमीटर) के क्षेत्र में 12 वन, 24 उपवन, 20 कुंड और कई गांव जैसे नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, वृंदावन, मथुरा, राधा कुंड आदि शामिल हैं।
वृंदावन: भगवान कृष्ण की रासलीलाओं और राधा-कृष्ण के प्रेम का स्थान।
मथुरा: भगवान कृष्ण का जन्मस्थान।
गोवर्धन: भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को धारण करने की लीला का स्थान।
बरसाना: राधा रानी का जन्मस्थान।
नंदगांव: नंद बाबा का गांव।
राधा कुंड: राधा रानी द्वारा स्थापित कुंड।🙏
यत्र वृंदावनं नास्ति न यत्रा नदी यत्र गोवर्धनो नास्ति तत्र में न मनह सुखम 🙏🙏
-गर्ग संहिता।।