The Youth Sutra ( Jharkhand ) का उद्देश्य है उन मुद्दों को उठाना जिन पर बाकी मीडिया चुप रहती है।
हम जनता की आवाज़ बनकर उनकी बातें सरकार तक पहुँचाने की कोशिश करते हैं।
यह मंच युवाओं की सोच, समाज के सवालों और सच्चाई की आवाज़ को जगह देने के लिए है।
👉 “हम वही कहेंगे, जो जरूरी है – चाहे कोई कहे या न कहे।”

अगर आपके पास कोई ऐसी जानकारी या मुद्दा है जिसे आप हम तक पहुँचाना चाहते हैं,
तो हमें मेल करें या सोशल मीडिया पर संदेश भेजें।

Only Message 9431915529


The Youth Sutra

लोक भवन उद्यान को लेकर राजधानीवासियों के उत्साह और अभूतपूर्व जनसहभागिता को देखते हुए राज्यपाल ने इसके आम नागरिकों के लिए खुले रहने की अवधि को आगामी एक सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्देश दिया है. अब लोक भवन उद्यान 15 फरवरी, 2026 तक आम लोगों के भ्रमण और अवलोकन के लिए खुला रहेगा. यह निर्णय उद्यान को मिल रही जबरदस्त लोकप्रियता और लगातार बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

#ranchi #lokbhawan #jharkhand

1 week ago | [YT] | 13

The Youth Sutra

लोक भवन में फूलों ने जीता लोगों का दिल, जनता ने की तारीफ👇

https://youtu.be/4ovJssqibKY?si=b2qom...

राजधानी रांची के लोक भवन में लगी फूलों की प्रदर्शनी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हमारी टीम ने यहां आए लोगों से बातचीत की, जिसमें लोगों ने बताया कि लोक भवन आकर उन्हें काफी अच्छा लगा और यहां हजारों तरह के सुंदर फूल देखने को मिले। देश–विदेश से मंगाए गए फूल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जनता का कहना है कि ऐसी पहल से शहर की खूबसूरती बढ़ती है और लोगों को एक अच्छा अनुभव मिलता है।

#Ranchi #LokBhavan #PublicReaction

2 weeks ago | [YT] | 16

The Youth Sutra

एक गरीब परिवार का 12 साल का बच्चा लापता हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तलाश में भी परेशानी आ रही है। प्रशासन से अपील है कि बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जाए।
अगर किसी को इस बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो नज़दीकी थाना या प्रशासन को तुरंत सूचना दें।

पूरी वीडियो देखें: 👇

https://youtu.be/ef15FSjQxqU?si=HSpzp...

1 month ago | [YT] | 22

The Youth Sutra

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा-अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि खरसावां के शहीदों के परिवार को हम ढूंढ़ेंगे और उन्हें सम्मान देंगे। उसके लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है।

1948 के गोलीकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद जोबा मांझी सहित कई विधायक और राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के दिग्गज नेता पहुंचे।

1 month ago | [YT] | 8

The Youth Sutra

रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक पिच इन्वेडर अचानक मैदान में घुस आया और भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के पैरों को छू लिया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उस व्यक्ति को मैदान से बाहर ले जाया। घटना के कारण खेल कुछ समय के लिए रुका, हालांकि मैच बाद में सामान्य रूप से जारी रहा।

2 months ago | [YT] | 10

The Youth Sutra

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड वासियों की अपनी सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। आज इसी ऐतिहासिक अवसर पर झारखण्ड के हमारे हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरी की सौगात दी जा रही है। इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष द्वारा लगातार अड़ंगा लगाने के बाद भी हमने चुनौतियों को पार करते हुए हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का काम किया।

विपक्ष ने लगातार साजिश की कि किसी तरह युवाओं का भविष्य न बने, वे पैरों पर खड़ा न हों। युवा राज्य के विकास का हिस्सा न बने। यहां तक कि कोर्ट-कचहरी के माध्यम से भी हमारे कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया।

#hemantsoran #jharkhand #viralnews

2 months ago | [YT] | 10