Loktantra19 उनकी आवाज को प्रखर रूप से उठाती है जिनकी आवाज को हमेशा दबाया गया है। जो आवाज मुख्यधारा की मीडिया से गायब है। उसे समानता और बोलने की आजादी को महत्व देती है। लोकतंत्र19 की टीम लगातार आपकी आवाज को बुलंद करने में तत्पर्य है। और ऐसे ही आगे भी उठाते रहेगें।
#loktantra19 #newsloktantra19 #jharkhandinews #loktantra19samachhar #loktantra19news #loktantra19jharkhand #jharkhandloktantra19 #tribalnews #adiwasinews #jharkhandinews #ranchinews #l19news #newsl19 #sunitamunda #tirthnathaaksh #thethjharkhandi
आप हमसे Social Media के सभी प्लेटफार्म से जुड़ सकते हैं -
Youtube : youtube.com/loktantraa19
Facebook : www.facebook.com/loktantra19
Instagram : www.instagram.com/loktantra19
Twitter : twitter.com/loktantra19
Website : www.loktantra19.com
Loktantra19
नाना पाटेकर का निधन. 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.
दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन.
#NanaPatekar #NanaPatekarDeath #NanaPatekarRIP #Bollywood #BollywoodNews #NanaPatekar75
15 hours ago | [YT] | 51
View 4 replies
Loktantra19
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के हिलव्यू अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की जानकारी डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. उज्जवल राय ने दी है.
रूपी सोरेन के निधन की खबर से सोरेन परिवार, करीबियों और समर्थकों में शोक की लहर है. परिवार के लिए यह बेहद दुख की घड़ी है. अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी परिवार की ओर से साझा की जाएगी.
Loktantra19 परिवार की ओर से रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना.
@top fans
Hemant Soren
1 day ago | [YT] | 282
View 37 replies
Loktantra19
नहीं रहीं CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन
रांची के हिलव्यू अस्पताल में हुआ निधन
@top fans
Hemant Soren
1 day ago | [YT] | 52
View 4 replies
Loktantra19
दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है. डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सोमवार को सभी जिलों के एसएसपी-एसपी, रेंज डीआईजी और जोनल आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर कई अहम निर्देश दिए. पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी सभी पंडालों का सत्यापन, संवेदनशील पंडालों की पहचान और वहां विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. पंडालों में CCTV कैमरे, ड्रोन सर्विलांस, पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस और दंडाधिकारी की तैनाती पर जोर दिया गया है.
भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक, पार्किंग, प्रवेश और निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं. अग्निशमन, मेडिकल सुविधा, बिजली और आपातकालीन व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है. वहीं, छेड़खानी, चोरी, छिनतई, अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. सोशल मीडिया पर अफवाह, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी.
मूर्ति विसर्जन को लेकर जुलूस मार्गों का सत्यापन, वीडियोग्राफी, ड्रोन निगरानी और विसर्जन घाटों पर गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं. डीजे के इस्तेमाल में हाईकोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. डीजीपी का स्पष्ट निर्देश - दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए.
#Jharkhand #DurgaPuja #JharkhandPolice #DGP #TadashaMishra #Ranchi #PujaPandal #PoliceSecurity #DurgaPuja2026 #Loktantra19
1 week ago | [YT] | 11
View 0 replies
Loktantra19
झारखंड की ग्रामीण और आदिवासी संस्कृति से जुड़े पारंपरिक पेय हड़िया पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की रिसर्चर डॉ. सुकन्या हेंब्रम ने करीब 7 साल तक अध्ययन किया. रिसर्च में हड़िया बनाने की प्रक्रिया, इसमें इस्तेमाल होने वाले रानू और उससे जुड़े बैक्टीरिया का लैब में अध्ययन किया गया.
शोध के दौरान हड़िया में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए गए. साथ ही इसके एंटीमाइक्रोबियल गुणों और पाचन तंत्र से जुड़े पहलुओं को भी समझने की कोशिश की गई. आखिर हड़िया को लेकर इस 7 साल की रिसर्च में और क्या-क्या सामने आया?
1 week ago | [YT] | 4
View 37 replies
Loktantra19
जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर हुए दर्दनाक हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई. हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी समेत राज्य सरकार के मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जताया है.
नेताओं ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की. हादसे की खबर से महागामा में शोक की लहर है.
2 weeks ago | [YT] | 136
View 30 replies
Loktantra19
गुरुवार तड़के मरीन ड्राइव रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़े वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौ* हो गई.
मृतकों में तृषा सिंह, सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं. कार बुरी तरह टूट गई थी, जिसके बाद गैस कटर की मदद से शवों को बाहर निकाला गया. हादसे की खबर से महागामा में शोक की लहर है.
2 weeks ago | [YT] | 126
View 61 replies
Loktantra19
मांदर की थाप, करम की डाली और झारखंडी संस्कृति की पहचान करम परब की हार्दिक शुभकामनाएं.
2 weeks ago | [YT] | 171
View 3 replies
Loktantra19
JSSC-CGL मामले में चयनित अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. अंतरिम राहत जारी रहने से चयनित अभ्यर्थी अपने पद पर काम करते रहेंगे. अब मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी. करीब 2 हजार अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े इस मामले पर सभी की नजरें हाईकोर्ट की अगली सुनवाई पर हैं.
#JSSCCGL #JSSC #Jharkhand #JharkhandNews #JSSCExam #CompetitiveExam #StudentProtest #JSSCUpdate
2 weeks ago | [YT] | 148
View 12 replies
Loktantra19
सरायकेला के चर्चित को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में ED ने झारखंड और बिहार के 7 ठिकानों पर छापेमारी की है. कार्रवाई कारोबारी संजय डालमिया और बैंक के तत्कालीन अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर हुई है.
मामले में बैंक से कथित तौर पर 4.14 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी और कुल 38 करोड़ रुपये के गबन को लेकर जांच चल रही है. ED ने PMLA के तहत ECIR दर्ज कर दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल शुरू की है.
छापेमारी में क्या मिला और पूरा मामला क्या है?
जानिए 8 स्लाइड्स में.
#Seraikela #EDRaid #CooperativeBankScam #JharkhandNews #ED #BankScam #SanjayDalmia
2 weeks ago | [YT] | 53
View 2 replies
Load more