आपकी आवाज़ मेरी ताक़त
AZAD VIP NEWS उत्तर प्रदेश के जौनपुर का अग्रणी हिंदी न्यूज़ चैनल है. यहां आपको उत्तर प्रदेश की अपराध से लेकर राजनीति तक की खबरें मिलती हैं. खेल, मनोरंजन, हेल्थ की भी तमाम खबरें आप यहां देख सकते हैं.

AZAD VIP NEWS is the leading Hindi news channel of Jaunpur, Uttar Pradesh. Here you get news from crime to politics of Uttar Pradesh. You can also see all the news of sports, entertainment and health here.
✍️✍️Azad Vip News Private Limited✍️✍️
Registration number:
UP-38-0011986
(प्रधान प्रमुख संपादक शेर बहादुर यादव)

जय हिन्द जय भारत

🙏वन्देमातरम🙏


AZAD VIP NEWS

हमारी बड़ी वाली बेटी का तबियत बहुत ख़राब है आपका सहयोग मेरी ताकत🙏🙏

12 hours ago | [YT] | 59

AZAD VIP NEWS

हमारी बड़ी वाली बेटी का तबियत बहुत ख़राब है अब थोड़ा सा आराम है वाराणसी उत्तर प्रदेश
जय हनुमान जी
जहाँ बेटी की बात आएगी तो किसी से भी लड़ जाऊँगा!

1 day ago (edited) | [YT] | 200

AZAD VIP NEWS

सिकरारा थाने का सिपाही बना दरोगा! 119वीं रैंक से UP SI परीक्षा पास, मजदूर पिता का बेटा बना अफसर

#AjayPrajapati #UPSI2025 #UPPolice #Daroga #SikraraThana #Jaunpur #Mahoba #UPSIResult #SuccessStory #ViralNews #UPNews #VishwanathPratapSingh #AZADVIPNEWS #BreakingNews #Inspiration


जौनपुर। जनपद जौनपुर के सिकरारा थाना में तैनात सिपाही अजय कुमार प्रजापति ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP SI) 2025 भर्ती परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को घोषित परिणाम में अजय कुमार प्रजापति ने 160 में से 150 अंक हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में 119वीं रैंक प्राप्त की।
मूल रूप से जनपद महोबा के थाना श्रीनगर क्षेत्र के निवासी अजय कुमार प्रजापति वर्ष 2025 बैच के सिपाही हैं और वर्तमान में सिकरारा थाने में तैनात हैं। साधारण परिवार से आने वाले अजय के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं।
सफलता के बाद सिकरारा थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अजय कुमार प्रजापति को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, महोबा स्थित उनके गांव में भी खुशी की लहर दौड़ गई। माता-पिता ने गांवभर में देसी घी के लड्डू बांटकर बेटे की सफलता का जश्न मनाया।
अजय कुमार प्रजापति ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य UPPCS परीक्षा पास कर उच्च प्रशासनिक सेवा में जाना है।

1 day ago | [YT] | 91

AZAD VIP NEWS

दबदबा कल भी था आज भी है और आगे भी रहेगा,जहाँ सम्मान की बात आएगी जान भले ही चली जाए,लेकिन झुकूँगा नहीं
चंद्रशेखर आज़ाद तो नहीं पर आज़ाद हूँ 💪💪💪
लोकप्रिय युवा सांसद प्रिया सरोज़

1 week ago | [YT] | 198

AZAD VIP NEWS

"सिकरारा पुरानी बाजार में मनबढ़ों का तांडव! युवक को लाठी-डंडों से पीटा, बोले थानाप्रभारी- अपराध करोगे तो जेल जाओगे"

जौनपुर: जनपद जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के सिकरारा पुरानी बाजार में दिनदहाड़े मनबढ़ों का आतंक देखने को मिला, जहां खाना पट्टी निवासी अमन सिंह पर कुछ नकाबपोश युवकों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि अमन सिंह अपनी मोटरसाइकिल से बाजार में सामान खरीदने पहुंचे थे, तभी मुंह बांधकर पहुंचे मनबढ़ों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में अमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
वहीं इस मामले में सिकरारा थाना प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है, लेकिन तहरीर मिलते ही कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ संदेश दिया कि अपराध करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जेल भेजने से पीछे नहीं हटेंगे।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर खुलेआम इस तरह लोगों को रास्ते में पीटा जाएगा तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होंगे।
आजाद यादव की रिपोर्ट

1 month ago | [YT] | 49

AZAD VIP NEWS

दबंगों ने पे!ट्रोल डा!लकर जिं!दा जलाया,पत्नी ने खोला राज! #shorts #ytshorts #trending

#Jaunpur #BreakingNews #JaunpurCrime #Tejibazar #CrimeNews #UPNews #PoliceInvestigation #AshokMishra #ViralNews #HindiNews #JaunpurLive #UPPolice #CrimeAlert #LatestNews #NewsUpdate #kanhapurtejibajarJaunpur

जौनपुर के तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 61 वर्षीय अशोक मिश्रा का शव खेत में जली हुई हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि उन्हें जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से इस खौफनाक घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

1 month ago | [YT] | 9

AZAD VIP NEWS

मैं भी कॉकरोच हूं
#CockroachJanatapartyJaunpur

1 month ago | [YT] | 100