लखनऊ के विकास नगर इलाके में हाल ही में हुई भीषण आग ने भारी तबाही मचाई, जिसमें सैकड़ों घर जलकर राख हो गए और कई परिवार बेघर हो गए।
इस संकट की घड़ी में उम्माह सेवा ट्रस्ट ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। दिल्ली से पहुंची ट्रस्ट की टीम ने प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री, बाल्टियां, नकद सहायता, कॉपियां, पेन और अन्य जरूरी सामान वितरित किया। अब तक करीब 500 से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है और यह अभियान लगातार जारी है। ट्रस्ट ने बिना किसी धर्म या जाति के भेदभाव के सभी जरूरतमंदों की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। प्रभावित परिवारों की परेशानियों को देखते हुए टीम जमीनी स्तर पर सक्रिय है और आगे भी राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी अफसर अली ने बताया कि उनकी प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है, ऐसे में बिना भेदभाव मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट पिछले दो वर्षों से समाज सेवा में जुटा है और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्य, विधवाओं की आर्थिक मदद, जरूरतमंदों के कर्ज चुकाना और इलाज में सहायता देना उनकी प्रमुख गतिविधियों में शामिल है।
इस राहत कार्य में लखनऊ के व्यापारी मोहम्मद शान ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। ट्रस्ट ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास तक सहायता कार्य जारी रखा जाएगा।
भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को आदेश दिया है कि वे अगले 48 घंटों तक जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें और किसी भी बिजली से जुड़ी जगहों (इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन) से दूर रहें।
ईरान की सेना ने जवाबी हमले में “हदीद-110” नाम के नए ड्रोन का इस्तेमाल किया और अमेरिका और इज़राइल के ठिकानों को निशाना बनाया। यह हमला “या फातिमा अल-ज़हरा (अ.स.)” के नारे के साथ किया गया।
इसरायली सेना ने पिछले एक दिन में गाज़ा पट्टी में कम से कम सात फ़िलिस्तीनियों को मार दिया, जिनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का एक कर्मचारी भी शामिल है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका की तरफ से ईरान के ढांचे पर हमले की धमकी देना, युद्ध अपराध और नरसंहार को बढ़ावा देने जैसा है। उन्होंने कहा, अगर ऐसा हुआ तो ईरान की सेना इसका ज़रूर कड़ा और पूरा जवाब देगी।
अयोध्या में एक युवती द्वारा ज्वैलरी शॉप लूटने का मामला सामने आया है। नकाब (बरक़ा) पहनकर ग्राहक बनकर पहुंची युवती पायल ने पहले दुकानदार से आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदार ने उसके सामने गहने रख दिए। कुछ देर बाद वह दुकान से बाहर चली गई, लेकिन आसपास का जायजा लेने के बाद दोबारा अंदर आई और व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर काउंटर पर रखे आभूषण लूट लिए।
पुलिस के अनुसार, पायल के साथ उसका साथी राहुल भी इस वारदात में शामिल था, जो घटना के दौरान कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पायल और राहुल दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल नकली थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, नरेंद्र मोदी का कंट्रोलर ट्रंप है। इधर असम के मुख्यमंत्री, जो हिन्दुस्तान के सबसे भ्रष्ट हैं- इसे पूरी दुनिया जानती है इसका कंट्रोल मोदी-अमित शाह के हाथ में है। और दोनों का काम असम की जनता को लूटना है।
Millat TV Shorts
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE देखिए मिल्लत टाइम्स पर- सबसे तेज, सबसे सटीक- 4 मई सुबह 8:00 बजे से।
3 months ago | [YT] | 254
View 4 replies
Millat TV Shorts
लखनऊ के विकास नगर इलाके में हाल ही में हुई भीषण आग ने भारी तबाही मचाई, जिसमें सैकड़ों घर जलकर राख हो गए और कई परिवार बेघर हो गए।
इस संकट की घड़ी में उम्माह सेवा ट्रस्ट ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। दिल्ली से पहुंची ट्रस्ट की टीम ने प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री, बाल्टियां, नकद सहायता, कॉपियां, पेन और अन्य जरूरी सामान वितरित किया। अब तक करीब 500 से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है और यह अभियान लगातार जारी है। ट्रस्ट ने बिना किसी धर्म या जाति के भेदभाव के सभी जरूरतमंदों की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की है। प्रभावित परिवारों की परेशानियों को देखते हुए टीम जमीनी स्तर पर सक्रिय है और आगे भी राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी अफसर अली ने बताया कि उनकी प्राथमिकता अधिक से अधिक लोगों तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है, ऐसे में बिना भेदभाव मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट पिछले दो वर्षों से समाज सेवा में जुटा है और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्य, विधवाओं की आर्थिक मदद, जरूरतमंदों के कर्ज चुकाना और इलाज में सहायता देना उनकी प्रमुख गतिविधियों में शामिल है।
इस राहत कार्य में लखनऊ के व्यापारी मोहम्मद शान ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। ट्रस्ट ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास तक सहायता कार्य जारी रखा जाएगा।
3 months ago | [YT] | 295
View 2 replies
Millat TV Shorts
भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को आदेश दिया है कि वे अगले 48 घंटों तक जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें और किसी भी बिजली से जुड़ी जगहों (इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन) से दूर रहें।
4 months ago | [YT] | 148
View 4 replies
Millat TV Shorts
ईरान की सेना ने जवाबी हमले में “हदीद-110” नाम के नए ड्रोन का इस्तेमाल किया और अमेरिका और इज़राइल के ठिकानों को निशाना बनाया। यह हमला “या फातिमा अल-ज़हरा (अ.स.)” के नारे के साथ किया गया।
4 months ago | [YT] | 182
View 7 replies
Millat TV Shorts
इसरायली सेना ने पिछले एक दिन में गाज़ा पट्टी में कम से कम सात फ़िलिस्तीनियों को मार दिया, जिनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का एक कर्मचारी भी शामिल है।
4 months ago | [YT] | 154
View 3 replies
Millat TV Shorts
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका की तरफ से ईरान के ढांचे पर हमले की धमकी देना, युद्ध अपराध और नरसंहार को बढ़ावा देने जैसा है। उन्होंने कहा, अगर ऐसा हुआ तो ईरान की सेना इसका ज़रूर कड़ा और पूरा जवाब देगी।
4 months ago | [YT] | 169
View 3 replies
Millat TV Shorts
ईरानी सरकारी मीडिया ने सोमवार को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया संगठन के प्रमुख माजिद खादेमी की मौत की घोषणा की है।
4 months ago | [YT] | 103
View 4 replies
Millat TV Shorts
Axios की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान मार गिराया है और उसमें मौजूद दो लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
4 months ago | [YT] | 153
View 3 replies
Millat TV Shorts
अयोध्या में एक युवती द्वारा ज्वैलरी शॉप लूटने का मामला सामने आया है। नकाब (बरक़ा) पहनकर ग्राहक बनकर पहुंची युवती पायल ने पहले दुकानदार से आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदार ने उसके सामने गहने रख दिए। कुछ देर बाद वह दुकान से बाहर चली गई, लेकिन आसपास का जायजा लेने के बाद दोबारा अंदर आई और व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर काउंटर पर रखे आभूषण लूट लिए।
पुलिस के अनुसार, पायल के साथ उसका साथी राहुल भी इस वारदात में शामिल था, जो घटना के दौरान कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पायल और राहुल दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल नकली थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
4 months ago | [YT] | 184
View 3 replies
Millat TV Shorts
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, नरेंद्र मोदी का कंट्रोलर ट्रंप है। इधर असम के मुख्यमंत्री, जो हिन्दुस्तान के सबसे भ्रष्ट हैं- इसे पूरी दुनिया जानती है इसका कंट्रोल मोदी-अमित शाह के हाथ में है। और दोनों का काम असम की जनता को लूटना है।
4 months ago | [YT] | 102
View 3 replies
Load more