PRESENT BIHAR NEW

विज्ञापन याप्रमोशन के लिए- only Gmail presentbiharnews@gmail.com


PRESENT BIHAR NEW

दर्द था बाएं पैर में, ऑपरेशन कर दिया दाएं पैर का... गलती पूछने पर डॉक्टर ने कहा FIR करवा दूँगा!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हेल्थ सिटी हॉस्पिटल से चिकित्सा लापरवाही का एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां राजाजीपुरम निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजेश्वरी के परिजनों ने डॉक्टरों पर बाएं घुटने की जगह गलत तरीके से दाहिने घुटने की सर्जरी करने का आरोप लगाया है। इस बड़ी चूक के चलते पीड़िता की हालत और बिगड़ गई है और उन्हें दोनों पैरों से चलने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

परिजनों के अनुसार महिला को पहले आद्या अस्पताल में दिखाया गया था, जहां से उन्हें हेल्थ सिटी शिफ्ट कर डॉ. सीपी गुप्ता द्वारा सर्जरी की गई। इलाज के नाम पर 70 हजार नकद और करीब ढाई लाख रुपये आयुष्मान कार्ड से लिए गए। परिजनों का आरोप है कि जब गलत ऑपरेशन को लेकर डॉक्टर से सवाल किया गया, तो उन्होंने उल्टा कानूनी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे डाली। पीड़िता के बेटे मनोज कुमार ने इस मामले में गोमती नगर थाने में तहरीर देने के साथ सीएमओ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से लिखित शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

4 days ago | [YT] | 0

PRESENT BIHAR NEW

बीजेपी की चुनावी खर्च रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने 5-राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों में 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए और इस रकम का लगभग 54% हिस्सा यानी 286-करोड़ अकेले पश्चिम बंगाल में खर्च किया. बंगाल में पार्टी ने सामान्य चुनाव प्रचार पर 217.16 करोड़ रुपये और उम्मीदवारों से जुड़े खर्च में 69.83 करोड़ खर्च किए जिसमें उम्मीदवारों को दिए 58.80 रुपये करोड़ शामिल हैं.

4 days ago | [YT] | 0

PRESENT BIHAR NEW

जमुई कांड में वकीलों का बड़ा फैसला...आरोपी नंदन यादव का केस नहीं लड़ेगा कोई वकील!

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले में अब अधिवक्ताओं ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। जमुई जिला बार एसोसिएशन ने इस जघन्य अपराध को लेकर एक ऐतिहासिक और सर्वसम्मत निर्णय लेते हुए घोषणा की है कि अदालत में कोई भी वकील आरोपी नंदन यादव की तरफ से पैरवी नहीं करेगा।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीताराम सिंह और महासचिव अमित कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से पुरजोर अपील की है कि वे इस दरिंदगी के आरोपी का बचाव करने से पूरी तरह दूर रहें। इसके साथ ही बार एसोसिएशन ने पुलिस और न्यायिक प्रशासन से इस मामले को स्पीडी ट्रायल के तहत चलाने की मांग की है, ताकि सुनवाई तेजी से पूरी हो सके और दोष सिद्ध होने पर आरोपी को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

4 days ago | [YT] | 0

PRESENT BIHAR NEW

नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड में पटना निगरानी विभाग की टीम ने सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (BCO) संतोष कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, सांध पंचायत के अभिषेक कुमार को प्रबंधक का कार्यभार सौंपा जाना था। आरोप है कि यह कार्यभार देने के एवज में BCO ने उनसे 28 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की।
शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने डीएसपी रीता सिन्हा के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता ने जैसे ही केमिकल लगे 28 हजार रुपये संतोष कुमार को दिए, टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी BCO को पूछताछ के लिए पटना ले गई। इसके बाद उन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। टीम की कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया।

6 days ago | [YT] | 1

PRESENT BIHAR NEW

जमुई की घटना के बाद बिहार में सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर को वो बयान फिर से सुर्खियों में है, जिसमें वो देर रात दरभंगा से पटना तक के सफर का जिक्र सुरक्षित बिहार होने का जिक्र कर रही है। मैथिली ठाकुर के इस बयान को आधार बना कर सत्तारूढ़ गठबंधन के लोग देकर राज्य की बेहतर कानून-व्यवस्था का बचाव कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, जन सुराज के प्रशांत किशोर ने इसे जमीनी हकीकत से परे बताया है।

6 days ago | [YT] | 1

PRESENT BIHAR NEW

जमुई और समस्तीपुर में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का बयान सामने आया है। मंत्री ने कहा कि कोई भी देश यह दावा नहीं कर सकता कि वहां कभी कोई घटना नहीं होगी। उनके मुताबिक, महत्वपूर्ण यह है कि घटना के बाद सरकार और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#AshokChoudhary #Jamui #Samastipur #BiharNews

6 days ago | [YT] | 2

PRESENT BIHAR NEW

10 हजार की सैलरी नहीं दी तो भड़का कर्मचारी! सूरत में फूंक दिया 24 करोड़ का कपड़ा मार्केट, 17 दुकानें खाक, मालिक को 6 करोड़ का चूना!

गुजरात के सूरत शहर स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर को लगी भीषण आग कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक कर्मचारी के प्रतिशोध की खौफनाक साजिश थी। सरोली इलाके में स्थित इस मार्केट में 24 करोड़ रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो जाने की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले निवासी पूर्व मुनीम विनोद सावले को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूला कि 10 हजार रुपये का बकाया वेतन न मिलने और काम के दौरान हुए अपमान का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया था।

सूरत पुलिस के अनुसार, आरोपी कपड़ा व्यापारी हनुमान प्रसाद जावर के यहां 30 हजार रुपये महीने पर काम करता था। नौकरी छोड़ने के बाद उसका वेतन अटका हुआ था और वह अपमानित महसूस कर रहा था। सबक सिखाने के इरादे से उसने पेट्रोल खरीदकर दुकान के माल में आग लगा दी, जो बेकाबू होकर 17 दुकानों में फैल गई। इससे अकेले जावर को 6 करोड़ और पूरे बाजार को 24 करोड़ का नुकसान हुआ। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोचकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 week ago | [YT] | 1

PRESENT BIHAR NEW

जमुई में नाबालिग से दरिंदगी पर गंदी राजनीति! तेजस्वी ने जोड़ा भगवा रंग से कनेक्शन, BJP ने 'हरा गमछा' दिखाकर कहा: 'ये तो लालू का चेला!'

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई शर्मनाक दरिंदगी के मामले में पुलिसिया कार्रवाई के बीच अब गमछे के रंग को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान छिड़ गया है। जमुई पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली मारकर और भागने में घायल हुए हरेराम यादव सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद भी राजनीतिक दल आरोपियों के सिर पर बंधे गमछे के रंग के सहारे एक दूसरे पर तीखे हमले बोलने में जुटे हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोपी के सिर पर बंधे भगवा गमछे का हवाला देकर सरकार पर तंज कसा, तो बीजेपी ने पलटवार करते हुए लालू यादव का पुराना बयान साझा कर आरोपी को 'लालू का असली चेला' और हरे गमछे की राजनीति से जोड़ दिया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी तेजस्वी पर निशाना साधा, वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता और सुशासन से खिलवाड़ करने वालों को पुलिस मुंहतोड़ जवाब देगी। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल के अनुसार, मामले में वायरल वीडियो फैलाने वाले तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

1 week ago | [YT] | 1

PRESENT BIHAR NEW

'क्या ये iPhone 18 Pro है?' महिला के 'हां' बोलते ही हाथ से फोन छीनकर भागे बदमाश!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र से दिनदहाड़े झपटमारी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चेरी काउंटी सोसाइटी के पास ई-रिक्शा का किराया चुकाने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर रही महिला के हाथ से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश महंगा आईफोन झपटकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता शुभी भंडारी सेंचुरियन पार्क लो राइज सोसाइटी की निवासी हैं।

वारदात 21 सितंबर की बताई जा रही है, जब पीड़िता ई-रिक्शा से एक मूर्ति गोलचक्कर की ओर जा रही थीं। पीड़िता के मुताबिक बाइक सवार बदमाश पहले उनके पास आए और रास्ता पूछने का बहाना किया। इसी दौरान उन्होंने महिला के हाथ में मौजूद मोबाइल को देखकर पूछा कि क्या यह आईफोन 18 प्रो है। महिला ने जैसे ही 'हां' में जवाब दिया, शातिर बदमाश पलक झपकते ही उनके हाथ से फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

1 week ago | [YT] | 1