News Blink एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ हमारा लक्ष्य है हर ज़रूरी और काम की जानकारी आप तक सरल और सटीक तरीके से पहुँचाना।
सरकारी योजनाएँ, नियमों में बदलाव, मौसम की जानकारी, रोज़मर्रा से जुड़ी अहम अपडेट्स और जनहित की बातें — सब कुछ छोटे, साफ़ और समझने लायक 1 Minute के वीडियो में। हमने ठान लिया है कि जो जानकारी आपके काम की है, वो आप तक ज़रूर और जल्दी पहुँचे।


News Blink

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुवर्णरेखा नदी के किनारे एक भारी-भरकम बम बरामद हुआ। गैस सिलेंडर के आकार के इस बम को ‘अनएक्सप्लोडेड ऑर्डनेंस’ (UXO) बताया जा रहा है, जिस पर AN-M64 मॉडल अंकित है।



जानकारी के अनुसार, इस बम का वजन करीब 500 पाउंड (लगभग 227 किलोग्राम) है और इस पर ‘Made in America’ भी लिखा हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मामले की सूचना ग्रामीण एसपी को दे दी गई है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।



सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे बम के पास न जाएं और किसी भी तरह की छेड़छाड़ से बचें। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।



स्थानीय लोगों का अनुमान है कि यह बम कई दशक पुराना हो सकता है। क्षेत्र के इतिहास के अनुसार, महुलडांगरी के पास एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि यह बम उसी विमान का हिस्सा हो सकता है, जो नदी की मिट्टी में धंसने के कारण फट नहीं पाया।



इस तरह के पुराने और भारी विस्फोटक को निष्क्रिय करना बेहद जोखिम भरा होता है। इसके लिए रांची से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है, वहीं तकनीकी सहायता के लिए कलाईकुंडा एयरबेस को भी सूचित किया गया है।



क्या यह बम वाकई पुराने विमान हादसे से जुड़ा है? अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं और ऐसी ही ताजा खबरों के लिए हमें फॉलो करें



Jharkhand Bomb News, East Singhbhum Bomb, Subarnarekha River Bomb, UXO Bomb India, AN-M64 Bomb, Jharkhand Breaking News, Baharagora News, Bomb Disposal India, Indian Airbase Kalaikunda, Jharkhand Latest News

#JharkhandNews, #BombFound, #EastSinghbhum, #Baharagora, #BreakingNews, #UXO, #IndianNews, #LatestNews, #SecurityAlert, #ViralNews, #IndiaNews

2 weeks ago | [YT] | 1

News Blink

IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया संभालेंगे अंतरिम जिम्मेदारी…

3 weeks ago | [YT] | 2

News Blink

बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह पिछले दो दशकों से राज्यसभा जाने की इच्छा रखते थे और आने वाली नई सरकार को अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे।

इसी बीच पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में Janata Dal (United) के कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और विरोध की स्थिति बन गई। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि जेडीयू के एमएलसी Sanjay Gandhi को वहां से निकलना पड़ा। वहीं Bharatiya Janata Party कोटे से मंत्री Surendra Mehta की गाड़ी को भी जेडीयू समर्थकों ने रोक दिया।

पटना में बढ़ते इस राजनीतिक विवाद ने बिहार की राजनीति को और गरमा दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि राज्यसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद आगे क्या सियासी समीकरण बनते हैं।

Nitish Kumar, Nitish Kumar Rajya Sabha, Bihar politics, Patna protest, JDU workers protest, JDU vs BJP, Sanjay Gandhi JDU, Surendra Mehta BJP, Bihar political news, Rajya Sabha election 2026, Nitish Kumar nomination, Patna political controversy, Bihar breaking news, Indian politics, JDU supporters protest.

#NitishKumar #BiharPolitics #RajyaSabhaElection #PatnaNews #JDU #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #BiharNews #IndianPolitics #PatnaProtest #JDUWorkers #NitishKumarNews #PoliticalUpdate #NewsUpdate

4 weeks ago | [YT] | 3

News Blink

Breaking News: JPSC परीक्षा के तारीख़ में बदलाव, अब मार्च में नहीं अप्रैल में होगी परीक्षा। अभियार्थी अब फिर से भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, 26 फ़रवरी से 9 मार्च तक है उनके पास मौक़ा

#jpsc #breakingnews #jharkhand #jharkhandnews #viral

1 month ago | [YT] | 3

News Blink

जमशेदपुर में आज श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण को लेकर भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार भी शामिल हुए। सभी विशिष्ट अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

यह प्रस्तावित केंद्र जमशेदपुर में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। भूमि पूजन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

Jamshedpur, Shri Jagannath Sanskritik Kendra, Jagannath Spiritual Center, President Droupadi Murmu, Hemant Soren, Santosh Gangwar, Jharkhand News, Bhumi Pujan, Jagannath Culture, Spiritual Center Jharkhand


#Jamshedpur #JagannathKendra #BhumiPujan #DroupadiMurmu #HemantSoren #SantoshGangwar #JharkhandNews #SpiritualIndia #CulturalHeritage #TrendingNews

1 month ago | [YT] | 3