नमस्कार दोस्तो, इस चैनल को बनाने का हमारा मुख्य उददेश्य देवभूमि के नाम से विख्यात उत्तराखंड को आप सभी के समक्ष प्रस्तुत करना है। मित्रो उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जिसके कण-कण में देवता वास करते हैं। धार्मिक महत्व से धनी होने के साथ साथ यह प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य का भी धनी है। हरे भरे वृक्ष कल कल बहती नदिया इसकी सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। उत्तराखंड की महिमा का उल्लेख हमे सबसे प्राचीन वेद यानी कि ऋग्वेद में भी मिल जाता है।उत्तराखंड की संस्कृति का अपना एक अलग ही अंदाज है। पहाड़ो का रहन सहन शांत वातावरण हर किसी के मन को मोह लेता है। मित्रो इस चैनल के माध्यम से हम आपको वो उत्तराखंड दिखाएंगे जो वाकई में यह है। उन स्थानों को आपके सामने लाएंगे जो बहुत खूबसूरत हैं लेकिन लोग आज भी उनके बारे में जानते नही हैं। उत्तराखंड के अतिरिक्त हम भारत के अन्य भागों को भी आपके समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
कृपया इस चैनल को subscribe करें और हमारे videos को ज्यादा से ज्यादा like एंड share करें।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏