Hey Everyone "मेरा नाम अवनीश"
आपका अपने युट्यूब चैनल Avanish XYZ पर स्वागत है।🙏
इस चैनल के द्वारा B.A./B.Sc./B.Com/B.C.A/B.Sc.Ag./M.A./M.Sc./M.Com/M.Sc.Ag./M.C.A/Bpharma/Dpharma/L.Lb/L.Lm/B.Ed/M.Ed/Ph.d से सम्बंधित सभी जानकारियाँ News/Updates जैसे कि Result, Examination Form, Admit Card, Entrance Exam, Admission, Syllabus, Scholarship, Degree, Provisional, Migration Certificate etc. का अपडेट सबसे पहले प्रेषित किया जाता है।
अवध विश्वविद्यालय और माँ पाटेश्वरी विश्विद्यालय से संबद्ध समस्त कॉलेजों के नए और पुराने सभी स्टूडेंट्स के लिए यह यूट्यूब चैनल सूचना एवं सहायता प्रदान करेगा।
आइये इस चैनल Avanish XYZ को सबसे बेहतर बनाये और आप सभी लोग, इस चैनल के लिंक को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए जिससे अधिक से अधिक लोग इस यूट्यूब चैनल से जुड़े और इसका नि:स्वार्थ लाभ उठा सके,धन्यवाद..!
Please Support 50k Subscribers
Please:- LIKE SHARE SUBSCRIBE
Any Enquiry You Ask Me Question in Comment Box
Avanish XYZ
📢 उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति (UP Scholarship) फॉर्म भरते समय आ रही तकनीकी खामियों और पोर्टल की समस्याओं को लेकर बिल्कुल भी शांत न बैठें। अगर समाज कल्याण विभाग और संबंधित विभागों की लापरवाही के चलते अंतिम तिथि (Last Date) निकल गई, तो आपका पूरा साल बर्बाद हो जाएगा और आप दर-दर भटकते रह जाएंगे। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नीचे दिए गए विभागीय हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:-👇
✅️ समाज कल्याण विभाग (अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग): टोल फ्री नंबर 14568 या 0522-3538700 पर कॉल करें।
✅️ पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (अन्य पिछड़ा वर्ग - OBC): टोल फ्री नंबर 1800-180-5131 या 0522-2288861 पर शिकायत दर्ज कराएं।
✅️ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (अल्पसंख्यक वर्ग): दिए गए नंबर 0522-2286150 या 0522-2286470 पर संपर्क करें।
⚠️अगर इन हेल्पलाइन नंबरों पर कोई कॉल न उठाए या आपकी समस्या का सही समाधान न मिले, तो हाथ पर हाथ रखकर इंतजार मत कीजिए। सीधे उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें या तुरंत CM हेल्पलाइन 1076 पर कॉल करके अपनी आपत्ति दर्ज करवाएं। जब तक आप सभी छात्र संगठित होकर अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक विभाग सोया रहेगा। देर न करें, आज ही कॉल करें और शिकायत दर्ज कराएं!
1 day ago | [YT] | 27
View 69 replies
Avanish XYZ
📢 यूपी छात्रवृत्ति सत्र 2026-27 स्नातक एवं परास्नातक के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति (UP Scholarship) पोर्टल वर्तमान में सत्र 2026-27 हेतु पूरी तरह से अपडेट नहीं हुआ है लेकिन फॉर्म भरना शुरू हो गया है।
1️⃣ नवीन (Fresh) आवेदन फॉर्म भरने के लिए विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी वीडियो में उपलब्ध करा दी गयी है, पूरा वीडियो देखने के बाद फॉर्म भरे।
✅️ Fresh Form Video Link:- https://youtu.be/36kl4yZ5nzY?si=rmq7c...
2️⃣ नवीनीकरण (Renewal) वाले छात्रों का भी फॉर्म भरना शुरू हो चुका है, इसी के साथ कुछ को भी 'Registration Number Invalid' जैसी सर्वर त्रुटियों का सामना करना पड़ रहा है, जो कि तकनीकी समस्या के कारण है, रिन्यूअल फॉर्म भरने के लिए विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी वीडियो में उपलब्ध करा दी गयी है, पूरा वीडियो देखने के बाद फॉर्म भरे।
✅️ Renewal Form Video link:- https://youtu.be/8FBLKZfsZRU?si=BL3Mr...
धन्यवाद!
2 days ago | [YT] | 49
View 61 replies
Avanish XYZ
📢 यूपी छात्रवृत्ति सत्र 2026-27 स्नातक एवं परास्नातक के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति (UP Scholarship) पोर्टल वर्तमान में सत्र 2026-27 हेतु पूरी तरह से अपडेट नहीं हुआ है लेकिन फॉर्म भरना शुरू हो गया है।
1️⃣ नवीन (Fresh) आवेदन फॉर्म भरने के लिए विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी वीडियो में उपलब्ध करा दी गयी है, पूरा वीडियो देखने के बाद फॉर्म भरे।
✅️ Fresh Form Video Link:- https://youtu.be/36kl4yZ5nzY?si=rmq7c...
2️⃣ नवीनीकरण (Renewal) वाले छात्रों का भी फॉर्म भरना शुरू हो चुका है, इसी के साथ कुछ को भी 'Registration Number Invalid' जैसी सर्वर त्रुटियों का सामना करना पड़ रहा है, जो कि तकनीकी समस्या के कारण है, रिन्यूअल फॉर्म भरने के लिए विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी वीडियो में उपलब्ध करा दी गयी है, पूरा वीडियो देखने के बाद फॉर्म भरे।
✅️ Renewal Form Video link:- https://youtu.be/8FBLKZfsZRU?si=BL3Mr...
धन्यवाद!
1 week ago (edited) | [YT] | 142
View 144 replies
Avanish XYZ
Notice: LLB-3 Year Offline counselling and Admission
एम० एड० पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश के संबंध में।
2 weeks ago | [YT] | 43
View 29 replies
Avanish XYZ
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या व सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक सूचना!
आज निजी कार्य के सिलसिले में विश्वविद्यालय परिसर जाने का अवसर मिला, जहाँ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय से शिष्टाचार भेंट हुई। कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसी दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर चल रही महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में सार्थक जानकारी प्राप्त हुई।
विश्वविद्यालय से प्राप्त आंतरिक सूचनाओं के अनुसार, आगामी सत्र की परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। यह बदलाव एक नए अंदाज और नई व्यवस्था के तहत देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा प्रभाव परीक्षा प्रणाली और विद्यार्थियों की तैयारी पर पड़ेगा।
इस पूरे बदलाव को लेकर क्या नए नियम हो सकते हैं और परीक्षाओं का प्रारूप किस तरह बदलाव किए गए हैं, इस पर एक विस्तृत और संपूर्ण विश्लेषण वाला वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल @AvanishXYZ पर अपलोड किया जा चुका है।
Video Link:- 👇
https://youtu.be/NQNbkiTA2bY?si=WEi2k...
सभी छात्र-छात्राओं से आग्रह है कि समय पर सही और सटीक अपडेट पाने के लिए:
@AvanishXYZ यूट्यूब चैनल को अभी Subscribe कर लें। इस पोस्ट को Like करें और अपने सभी सहपाठियों व ग्रुप्स में अधिक से अधिक Share करें ताकि कोई भी छात्र जरूरी जानकारी से वंचित न रहे।
#rmlau #avadhuniversity #ayodhya #examupdate #avanishxyz
3 weeks ago (edited) | [YT] | 168
View 144 replies
Avanish XYZ
साकेत महाविद्यालय अयोध्या में अध्यनरत समस्त छात्र छात्राएं जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (बी.ए. / बी.एस.-सी. / बी.कॉम. / एम.ए. / एम.कॉम /एम.एस.सी.) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके हैं और जिनका परीक्षा परिणाम (रिजल्ट) किन्हीं कारणों से अब तक प्रकाशित/जारी नहीं हो सका है, को सूचित किया जाता है कि वे अपने परीक्षा फॉर्म के प्रिंटआउट एवं प्रवेश पत्र की छायाप्रति तत्काल प्राचार्य ऑफिस के सामने ई.डी.पी. कार्यालय में श्री सुशान्त कुमार यादव को उपलब्ध कराएं।
इससे संबंधित विद्यार्थियों की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जा सके।
अन्य महाविद्यालय वाले समस्त छात्र छात्राएं अपने शिक्षण संस्थान में संपर्क करें।
धन्यवाद! 😍🙏
3 weeks ago (edited) | [YT] | 27
View 35 replies
Avanish XYZ
जून, 2026 में आयोजित UGC-NET/JRF परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं का विवरण संबंध में।
अवध विश्वविद्यालय से सम्बध्द समस्त महाविद्यालयों के समस्त अध्ययनरत एवं पूर्व में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि UGC द्वारा जून 2026 में आयोजित NET/JRF परीक्षा में सफल विद्यार्थियों की सूचना डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा समस्त महाविद्यालयों से मांगी गई है।
अतः महाविद्यालय के ऐसे सभी छात्र-छात्राएँ जिन्होंने UGC-NET अथवा JRF जून 2026 की परीक्षा उत्तीर्ण/क्वालीफाई की है, वे तत्काल महाविद्यालय को अपनी जानकारी उपलब्ध कराएँ।
📌 जानकारी इस प्रारूप में भेजें—
1️⃣ विद्यार्थी का नाम:
2️⃣ पिता का नाम:
3️⃣ पाठ्यक्रम/विषय:
4️⃣ महाविद्यालय में अध्ययनरत कक्षा/उत्तीर्ण वर्ष:
5️⃣ UGC-NET अथवा JRF:
6️⃣ विषय (Subject):
7️⃣ NET/JRF रोल नंबर:
8️⃣ मोबाइल नंबर:
9️⃣ UGC-NET/JRF जून 2026 का Score Card/परिणाम की फोटो/PDF:
3 weeks ago (edited) | [YT] | 26
View 46 replies
Avanish XYZ
एतदद्वारा सभी सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के आवासीय परिसर के विभागों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित प्रवेश प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुए मा० कुलपति महोदय के अनुमोदनोपरान्त शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 सितम्बर, 2026 तक विस्तारित की जाती है।
3 weeks ago | [YT] | 37
View 54 replies
Avanish XYZ
साकेत महाविद्यालय, अयोध्या: LLB (त्रिवर्षीय) प्रवेश सूचना (सत्र 2026–27)
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की काउंसलिंग के माध्यम से का० सु० साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या आवंटित सभी छात्र-छात्राओं के लिए LLB प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां जारी कर दी गई हैं।
काउंसलिंग व सत्यापन विवरण:
दिनांक: 02.09.2026
समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
स्थान: विधि विभाग (साकेत कॉलेज, अयोध्या)
फॉर्म भरने और पूरी प्रक्रिया के लिए दोनों वीडियो ज़रूर देखें:
🔹 Part 1 (Registration Process): रजिस्ट्रेशन कैसे करें, RMLAURN नंबर कैसे प्राप्त करें और फीस भुगतान की पूरी जानकारी।
👉 https://youtu.be/G15Qolq6oD8?si=3CNME...
🔹 Part 2 (Admission Form Fill-up): कॉलेज का प्रवेश फॉर्म कैसे भरें, डॉक्यूमेंट्स कैसे अपलोड करें और फाइनल प्रिंट कैसे लें।
👉 https://youtu.be/jVqx6WAHIIw?si=L3-6Y...
काउंसलिंग में शामिल होने से पहले दोनों वीडियो ध्यानपूर्वक देखकर अपना फॉर्म और सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार कर लें।
वीडियो में जो प्रोसेस बताया गया है ठीक उसी प्रकार से LL.B का फॉर्म भी भरने का प्रोसेस है।
4 weeks ago | [YT] | 25
View 58 replies
Avanish XYZ
एतदद्वारा सभी सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के आवासीय परिसर के विभागों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित प्रवेश प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुए मा० कुलपति महोदय के अनुमोदनोपरान्त शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2026 तक विस्तारित की जाती है।
1 month ago | [YT] | 38
View 46 replies
Load more