Aaj Tak officials 9670

W
E
L
C
O
M
E

T
O

M
Y

Y
O
U

T
U
B
E

C
H
A
N
N
E
L





ख़बरों का सिलसिला, चित्रों के माध्यम से. जुड़िये हमसे, क्योंकि आज तक है वहाँ - ख़बर है जहाँ.


Aaj Tak officials 9670

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे धर्मेंद्र को आज ही or कल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने छह दशकों के शानदार फिल्मी करियर में उन्होंने “शोले”, “चुपके चुपके”, “अनुपमा”, “धरम वीर” जैसी अनगिनत हिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा का ‘ही-मैन’ कहा जाता था, और वे भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे प्रिय और सम्मानित कलाकारों में से एक रहे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

2 months ago | [YT] | 0

Aaj Tak officials 9670

सूत्रों के मुताबिक साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने खुशखबरी दी है. गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से विजय ने गुपचुप सगाई कर ली है. आज सुबह ही विजय देवरकोंडा के घर पर एक इंटिमेट सगाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केवल करीबी परिवार और दोस्त ही मौजूद थे। इस खूबसूरत मौके पर दोनों की खुशियाँ देखने लायक थीं। वहीं कुछ ख़बरों की मानें तो प्यार और समझदारी से भरे इस रिश्ते का नया अध्याय शादी के साथ फरवरी 2026 में शुरू होगा।

#VijayDeverakonda #RashmikaMandanna #Engagement #GeethaGovindamCouple #

3 months ago | [YT] | 1

Aaj Tak officials 9670

कानपुर से उठा 'I Love Muhammad' का विवाद अब पूरे देश में सुर्खियों में है।

👉 क्या यह धार्मिक आस्था का मामला है या राजनीति का नया मुद्दा?

पूरा सच जानने के लिए स्वाइप करें ➡️

#ILoveMuhammad #Kanpur #UPNews #ViralTrend #Barawafat

4 months ago | [YT] | 0

Aaj Tak officials 9670

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की इस समय हर तरफ धूम मची हुई है. लेकिन बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से सजी ये सीरीज अब विवादों में भी फंस गई है. दरअसल रणबीर कपूर के एक कैमियो पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस को सीरीज के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने को कहा है.

दरअसल वेब सीरीज के एक सीन में रणबीर कपूर बिना किसी चेतावनी या अस्वीकरण के ई-सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस सीन को लेकर शिकायतकर्ता विनय जोशी ने एनएचआरसी को शिकायत की है.

इसके साथ ही एनएचआरसी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को भी उचित कार्रवाई करने और ऐसी सामग्री पर तुरंत रोक लगाने का नोटिस जारी किया है. जो युवा पीढ़ी को गलत तरीके से प्रभावित कर सकती है.वहीं मुंबई के पुलिस आयुक्त को इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने वालों की जांच शुरू करने के लिए भी कहा है.

#RanbirKapoor #badsofbollywood #Aryankhan

4 months ago | [YT] | 0

Aaj Tak officials 9670

Which team win final match apne team ko support kar guys

8 months ago | [YT] | 0

Aaj Tak officials 9670

फाइनल के लिये तैयार है अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम. 3 जून (मंगलवार) को होने वाले IPL 2025 के फाइनल से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कराया फोटोशूट.

#IPL2025 #IPLFinal #Ahmedabad #NarendraModiStadium #RCBvsPBKS #RoyalChallengersBengaluru #PunjabKings #CricketFever #T20Cricket #CricketLovers #Photoshoot #GrandFinale #RCB #PBKS #ShreyasIyer #RajatPatidar 

8 months ago | [YT] | 0

Aaj Tak officials 9670

IPL आज कई लोगों के लिए पैसा कमाने का बड़ा मौका बन गया है. लेकिन जल्दी अमीर बनने की इस लालच में युवा भारतीय सट्टेबाजी की लत में फंसते जा रहे हैं. आंकड़े और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि IPL पर सट्टा लगाना भारतीय युवाओं में एक गंभीर लत बनता जा रहा है.

गूगल सर्च ट्रेंड्स दिखाते हैं कि हर IPL सीजन के दौरान 'IPL Addiction' और 'Online Betting' जैसे शब्दों की खोज में तेजी आती है. 2015 से 'Gambling Addiction' जैसे सर्च भी लगातार बढ़ रहे हैं जो ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है.

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक 'Causes of Gambling Addiction', 'is gambling an addiction', 'Online Gambling Addiction' और 'Gambling Addiction therapy' जैसे सवालों की खोज बढ़ गई है. इसके अलावा जुए की लत का उपचार, जुए की लत से कैसे छुटकारा पाएं और जुए की लत के लिए रिहैब जैसे सर्च भी तेजी से बढ़े हैं.

#onlinegambling #addiction #IPL2025 #Gambling

8 months ago | [YT] | 0

Aaj Tak officials 9670

भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम और नए टेस्ट कप्तान का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई वहीं, ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है.
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे साई सुदर्शन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पहली बार टेस्ट टीम जगह मिली है. करुण नायर को भी टीम में चुना गया है, जिनकी अरसे बाद वापसी हुई है.

📸: Getty

#Cricket #ShubhmanGill #RishabhPant #EnglandTour #BCCI #CricketNews

8 months ago | [YT] | 0

Aaj Tak officials 9670

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद मंगलवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. देखें तस्वीरें

8 months ago | [YT] | 0

Aaj Tak officials 9670

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई (बुधवार) को सिविल डिफेंस ड्रिल (नागरिक सुरक्षा अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. कल मॉक ड्रिल में शामिल होंगे 244 सिविल डिस्ट्रिक. सूत्रों के अनुसार, इस अभ्यास के दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन बजाए जाएंगे और आम नागरिकों व छात्रों को इस बात की ट्रेनिंग दी जाएगी कि दुश्मन के हमले के वक्त खुद की सुरक्षा कैसे करें.

#IndiaFightsTerroristan #BreakingNews #MockDrill #India #Pakistan 

8 months ago | [YT] | 1