मेरा नाम संदीप गुसाईं है।मै उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक के ग्राम नावा का मूल निवासी हूँ। वर्तमान में देहरादून शहर में रहता हूँ।2019 में मैने think global work local सोच के साथ Rural tales की स्थापना की। Rural Tales ग्रामीण कहानियों का घर है जिसमें हम आपके लिए इतिहास, धर्म, संस्कृतिऔर ज्वलंत मुद्दों की स्टोरी लाते है। पिछले 15 सालों में Etv, zee news और साधना news में पहाड़ की कहानियाँ आपके लिए लेकर आते रहे है। आप मुझसे mail से जुड़ सकते है। Rural Tales पहाड़ की इकॉनमी, एनवायरनमेंट और इश्यूज पर फोकस कई कहानियां लेकर आपके बीच है। पहाड़ पर पहाड़ जैसी जिंदगी है। अलौकिक सौंदर्य के साथ ही बड़ी आपदाएं हमेशा चुनौती लेकर आती है।

हमसे जुड़ने के लिए आप mail कर सकते है।
Email -gusai.sandeep4@gmail.com


Rural Tales

पंच केदार यात्रा सीरीज जल्द rural tales पर आने जा रही है। पिल्खी गाँव (उर्गम घाटी )से 8 जुलाई को हमने लक्ष्मण सिंह नेगी जी के साथ यात्रा शुरू की पहले कल्पेश्वर और फिर रुद्रनाथ... यात्रा की धार्मिक महत्त्व के साथ बदलते पर्यावरण पर हमने सबसे ज्यादा फोकस किया है... देखिएगा बुग्यालों की दुनिया..

Sandeep gusain

3 days ago | [YT] | 274

Rural Tales

हरेला पर्व पर ये कहानी मैंने आज से 5 साल पहले नैनीताल जिले में शूट की थी...
आप सभी को उत्तराखंड के हरियाली,सुख, समृद्धि के पर्व की बधाई... प्रकृति आप सभी पर आशीर्वाद बनाये रखें...

1 week ago | [YT] | 22

Rural Tales

पंच केदार यात्रा 11 जुलाई (5day )

कल्पनाथ से केदारनाथ की यात्रा का आज 5वां दिन है। 10 जुलाई को हम कलगोठ से से डुमक गाँव पहुंचे। डुमक चमोली जिले का सीमान्त गाँव है। यात्रा में बारिश के बाद भी असीम आनंद आ रहा है। इस पावन तीर्थ यात्रा में आशा गुसाईं जी,देपेंद्र सिंह तोमर, उमेश कुमार जी, सचिन बिचू जी ने आर्थिक सहयोग किया है। सभी का धन्यवाद 🙏।डुमक से आज तोली ताल होते हुए पनार तक की चढ़ाई है... माँ नंदा और भोलेनाथ आप सभी पर कृपा बना के रखें।

UPI -gusai.sandeep4@okicici
Googlepay-7088148544

संदीप गुसाईं
Rural tales

2 weeks ago | [YT] | 251

Rural Tales

पंच केदार यात्रा Day 2
कल्पनाथ से केदारनाथ

सुबह पिलखी गाँव से लक्ष्मण नेगी जी के घर से हम तीनों कल्पनाथ के लिए निकले। शाम कल्पनाथ मंदिर में आरती पूजा में शामिल होकर देवग्राम में पुजारी होमस्टे में रुके है। बारिश लगातार चलती रही लेकिन रिमझिम रिमझिम..

पूरी सीरीज आप यात्रा पूरी होने के बाद rural tales में देखेंगे। आज करीब 10 किमी पैदल चले है।पंच केदार यात्रा में भौगोलिक और सांस्कृतिक अध्ययन भी जारी है...

संदीप गुसाईं
Rural tales

2 weeks ago | [YT] | 412

Rural Tales

पंच केदार यात्रा..day 1
कल्पनाथ से केदार
जोशीमठ ब्लॉक में उर्गम घाटी जहाँ कल्पनाथ स्थित है।वहां rural tales पहुंच गया है। आज हमारे मित्र सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्ममण नेगी जी के घर रात्रि विश्राम है। यह एक लम्बी बुग्यालों को समझने की यात्रा होगी। कोशिश होगी कि चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के सीमान्त क्षेत्रों की जमीनी हकीकत आपके साथ साझा कर सकूँ। Rural tales के इस सफर में आप छोटी धनराशि से मदद कर सकते है। आप इस यात्रा में जुड़ भी सकते है।

हमें सपोर्ट करने के लिए...

📍support rural tales

if you like rural tales stories
pl support us to join membership

email -gusai.sandeep4@gmail.com

Google pay upi
👉gusai.sandeep4@okicici

2 weeks ago | [YT] | 236

Rural Tales

यात्राएँ....
पंच केदार यात्रा 7 जुलाई से शुरू हो गई है। रोडवेज की बस से हेलंग और फिर भर्की गाँव से पैदल सफर शुरू होगा।आप सभी का आशीर्वाद बना रहे 🙏।

बैनर -श्रावनी गुसाईं
#pahadipedallers #doondefenceacademy
Gajendra Ramola Gajendra Rautela #tasvironmainpahad

2 weeks ago | [YT] | 152

Rural Tales

Thanks कर्नल विजेंद्र रावत जी...
सेना से रिटा. कर्नल विजेंद्र रावत जी ने अपने हाथों से पेपर कोलाज पेंटिंग के द्वारा rural tales का खूबसूरत लोगों तैयार किया है। आज AI के ज़माने में जब कोई भी पेंटिंग सेकेण्ड में बन रही है उन्होंने अख़बारों और मैगजीन की छोटे छोटे टुकड़ों से करीब 30 घंटों में इसे तैयार किया है।

जय हिन्द कर्नल साहब 🙏

3 weeks ago | [YT] | 340

Rural Tales

दून की वादियों में सुबह की सैर साइकिलिंग से #pahadipedallers के साथ ना सिर्फ कई जानकारियों से आपको रूबरू करता है बल्कि घाटी की सुंदरता के अनोखे झरोखे दिखते है।ये आपकी धड़कन और मानसिक शांति और कई कहानियों के बीच आपको पहुंचा देता है।

Thanks pahadi pedallersदून की वादियों में सुबह की सैर साइकिलिंग से #pahadipedallers के साथ ना सिर्फ कई जानकारियों से आपको रूबरू करता है बल्कि घाटी की सुंदरता के अनोखे झरोखे दिखते है।ये आपकी धड़कन और मानसिक शांति और कई कहानियों के बीच आपको पहुंचा देता है।

Thanks pahadi pedallers

3 weeks ago (edited) | [YT] | 222

Rural Tales

पिछले साल अगस्त माह में जब धराली में खीरगाड़ ने तबाही मचाई तो उसके बाद हर्षिल में एक बड़ी झील बन गई थी। झील में लाखों टन मलबा आने के बाद हर्षिल बाजार और गाँव को ख़तरा हो गया था।

अब एक बार फिर हर्षिल तबाही के मुहाने पर खड़ा है। बढ़ती गर्मी के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे है जिससे भागीरथी नदी पूरे रौद्र रूप में बह रही है। अगस्त 2025 में धराली फ्लड के बाद हर्षिल के लोगों ने नदी के चैनलाईजेशन की मांग राज्य सरकार से लेकिन कोई भी सुरक्षा के उपाय नहीं हुए। हर्षिल पहले ही इतिहास में कई तबाही झेल चुका है। यह गाँव और बाजार फ्लड जोन में बसा है।इस सीमान्त गाँव को काकोड़ा गाड़ और जलंधरी नदियों से भी ख़तरा बना हुआ है। अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है जब भारी बारिश के बाद भागीरथी अपने पूरे वेग से बहेगी तो हर्षिल में भारी तबाही भी हो सकती है।

3 weeks ago | [YT] | 132

Rural Tales

मेरी नानी का गाँव... डोबल..
जल्द एक कहानी ध्यानियों की जुबानी..

1 month ago | [YT] | 186