*निर्माता प्रेम राय व अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फिल्म “सी.आई.डी बहू” का धांसू ट्रेलर रिलीज के साथ हुआ वायरल*
श्रेयश फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले बनी आम्रपाली दुबे स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म “सी.आई.डी बहू” का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज होते ही वायरल हो गया। भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर रिलीज हुए इस ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटों में ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है और फैंस आम्रपाली दुबे के नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ट्रेलर में आम्रपाली दुबे एक बेहद अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आ रही हैं, जहां वे अपने ही घर में रहकर जासूसी करती दिखाई देती हैं। फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। पारिवारिक कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाने के साथ-साथ भावनात्मक सफर पर भी ले जाती नजर आती है।
फिल्म को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा कि “सी.आई.डी बहू” मेरे करियर की बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसमें दर्शकों को मेरा एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार देखने को मिलेगा। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की भावनाओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म की कहानी, कॉन्सेप्ट और पूरी टीम का सहयोग शानदार रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी और वे इसे अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहेंगे।”
फिल्म के निर्माता प्रेम राय हैं, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। पटकथा और संवाद अरबिंद तिवारी द्वारा लिखे गए हैं, जो ट्रेलर में बेहद दमदार और प्रभावशाली लगते हैं। फिल्म की प्रस्तुति और तकनीकी पक्ष भी ट्रेलर में काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।
निर्माता प्रेम राय ने कहा कि “सी.आई.डी बहू” एक अलग कॉन्सेप्ट की पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन का शानदार मिश्रण है। हमने कोशिश की है कि दर्शकों को कुछ नया और ताज़ा कंटेंट मिले। आम्रपाली दुबे समेत पूरी स्टार कास्ट ने बेहतरीन काम किया है और फिल्म का ट्रेलर जिस तरह से दर्शकों का प्यार पा रहा है, उससे हमें पूरा भरोसा है कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करेगी।”
फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि “सी.आई.डी बहू” भोजपुरी सिनेमा में एक नई और अलग विषयवस्तु लेकर आ रही है, जो परिवार, रिश्तों और रहस्य के अनोखे मेल के कारण दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनेगी। ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से साफ है कि दर्शक अब इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि आम्रपाली दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म “सी.आई.डी बहू” में उनके साथ श्वेता वर्मा, रंभा साहनी, अयाज़ खान, विद्या सिंह, राज सिंह राजपूत, पूजा ठाकुर और साहिल सिद्दीकी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की सह निर्माता शाइस्ता खान हैं, संगीत साजन मिश्रा और ओम झा का है, वहीं गीत धरम हिंदुस्तानी और दुर्गेश भट्ट ने लिखे हैं। छायांकन वेंकेट महेश, संपादन गुरजंत सिंह और नृत्य निर्देशन एम.के. गुप्ता (जॉय) ने किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कला निर्देशन नज़ीर शेख, कॉस्ट्यूम विधा-विष्णु, पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लैब और पार्श्व संगीत असलम सुरती का है, जबकि डी.आई. व वीएफएक्स मोहित कुमार द्वारा तैयार किया जा रहा है।
*ट्रेंडिंग एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी और अंशुमान सिंह राजपूत स्टारर दर्द भरा भोजपुरी गाना “पीरितिया के पीर से” हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम*
भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच एक भावुक और दिल को छू लेने वाला नया गाना “पीरितिया के पीर से” रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यह गाना ऋतु रमण फिल्म भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने की कहानी पति-पत्नी के रिश्ते में आए टूटन और बिछड़न के दर्द को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है।
गाने में दिखाया गया है कि पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद पति किस तरह अकेलेपन, यादों और पीड़ा के साए में जी रहा है। इस दर्द को पर्दे पर जीवंत किया है ट्रेंडिंग एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी और अभिनेता अंशुमान सिंह राजपूत ने। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और भावनात्मक अभिनय ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है, जिसके कारण गाना तेजी से सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।
गाने को लेकर शिल्पी राघवानी ने कहा कि “पीरितिया के पीर से” उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें एक स्त्री और पुरुष के रिश्ते का वह दर्द दिखाया गया है, जिसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि इस गाने की कहानी और भावनात्मक गहराई ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शिल्पी के मुताबिक, शूटिंग के दौरान हर सीन को बहुत सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ निभाया गया, ताकि दर्शक उस पीड़ा को महसूस कर सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गाना उन सभी लोगों के दिलों को छुएगा, जिन्होंने कभी प्रेम और बिछड़ने का दर्द महसूस किया है, और दर्शक इसे भरपूर प्यार देंगे।
“पीरितिया के पीर से” को अपनी आवाज़ दी है साजन बाबू ने, जिनकी गायकी ने गाने की पीड़ा को और भी प्रभावशाली बना दिया है। गीत के बोल आलम दिलशाद ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशन प्रभाकर पांडेय का है। दर्द, प्रेम और तन्हाई से भरे बोलों के साथ मधुर संगीत गाने को एक अलग ही ऊँचाई पर ले जाता है।इसको लेकर सिंगर साजन बाबू ने बताया कि “पीरितिया के पीर से” एक बेहद भावुक और दिल से जुड़ा हुआ गीत है, जिसमें प्रेम, बिछड़न और टूटे हुए रिश्तों का दर्द साफ झलकता है। उन्होंने कहा कि इस गाने को गाते समय उन्होंने हर शब्द और हर सुर में उस पीड़ा को महसूस करने की कोशिश की, ताकि श्रोता भी उस भावनात्मक यात्रा से जुड़ सकें। साजन बाबू के अनुसार, गीत के बोल, संगीत और वीडियो—तीनों का तालमेल इसे खास बनाता है और यही वजह है कि रिलीज़ के साथ ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गीत लंबे समय तक श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बनाए रखेगा।
वीडियो की बात करें तो इसे बेहद सधे हुए अंदाज़ में फिल्माया गया है। गाने के निर्माता सी.बी. रमन हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी राहुल झा और जितेंद्र जीतू जिट्ज़ ने संभाली है। सिनेमैटोग्राफी रवि एंड टीम, एडिटिंग पंकज सॉ और डीआई रोहित सिंह ने की है। कोरियोग्राफी शनि और अभ्यास की है, जो भावनाओं के अनुरूप सधी हुई नजर आती है। गाने का पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
कुल मिलाकर “पीरितिया के पीर से” उन दर्शकों के लिए खास है जो इमोशनल और कहानी आधारित भोजपुरी गानों को पसंद करते हैं। मजबूत अभिनय, असरदार संगीत और दिल छू लेने वाली कहानी के कारण यह गाना रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक भावनात्मक प्रस्तुति के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। @RituRamanFilmBhojpuri
रामलला प्रतिष्ठा दिवस की तीसरी वर्षगांठ पर रिलीज हुआ मनोज भावुक का गीत ' मेरे राम '
22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ, जहाँ रामलला की मूर्ति स्थापित की गई। उस ऐतिहासिक दिन के ठीक एक दिन पहले भगवान राम पर एक हिंदी गीत रिलीज हुआ है- मेरे राम ! हालाँकि इस गीत का संबंध न तो अयोध्या से है, न मूर्ति स्थापना से। यह उस राम का गीत है जो हर पल, हर क्षण आपके साथ रहते हैं और मन से पुकारिये तो हर समस्या का समाधान बनकर प्रकट हो जाते हैं।
इस शानदार गीत के गीतकार हैं हिंदी-भोजपुरी के प्रख्यात कवि मनोज भावुक।
भोजपुरी फिल्म 'मेहमान' का यह गीत आज ही एस आर के म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुआ है। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज इस फिल्म के नायक हैं अरविंद अकेला कल्लू। यह गीत उन्हीं की आवाज़ में है।
निर्माता रोशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह निर्मित्त इस फिल्म के निर्देशक हैं लाल बाबू पंडित। इस भोजपुरी फिल्म के 9-10 गीतों में सिर्फ यही एक गीत हिंदी में है। शायद राम की व्यापकता को ध्यान में रखकर इसे हिंदी में रखा गया है।
इस गीत में मनोज भावुक कहते हैं -
ये अन्धी गलियां हैं, इनमें भटक रहे नर-नारी रंक की बात करूँ क्या मै, जब राजा यहाँ भिखारी तुम बिन सब कुछ लगे अधूरा, तुम बिन सब बेकाम ... मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम
तोड़ के सारे बंधन मै भी द्वार तुम्हारे आया नींद से जागा, होश में आया, तुम बिन मन घबराया तुम ही हो रघुवर मेरे इस चित्त में आठों याम ... मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम
इस राम गीत के संगीतकार हैं भोजपुरी फिल्मों के ख्यातिलब्ध लेखक-निर्देशक-संगीतकार रजनीश मिश्रा। दरअसल गीतकार मनोज भावुक और संगीतकार रजनीश मिश्रा की जोड़ी जब भी साथ आती है, कमाल ही करती है। बात चाहे, फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ के गीत “तोर बउरहवा रे माई” की हो या हाल ही में रिलीज फिल्म ' दुल्हिनिया नाच नचावे' या फिल्म ' आपन कहाये वाला के बा ' के सभी गीतों की, इस जोड़ी ने इतिहास रचा है।
मनोज भावुक सिर्फ गीतकार ही नहीं, बल्कि टेलीविजन पत्रकार, सुप्रसिद्ध साहित्यकार, संपादक और जाने-माने शायर भी हैं। भोजपुरी सिनेमा पर लिखी उनकी पुस्तक ' भोजपुरी सिनेमा के संसार ' उन्हें इस सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया कहा जाने का हक़ देती है। उन्हें फ़िल्मफेयर, फ़ेमिना, दिल्ली प्रेस, भारतीय भाषा सम्मान एवं अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त है।
आज के भोजपुरी फिल्म के गीतों ने लोगों को भोजपुरी सिनेमा से ही दूर कर दिया है। ऐसे में गीतकार मनोज भावुक एक उम्मीद की किरण बन कर आये हैं। वह शैलेन्द्र, मजरूह, अंजान और लक्ष्मण शाहाबादी के भोजपुरी गीतों की याद दिलाते हुए आज के जमाने की बात करते हैं.
जहां तक फिल्म की बात है तो फिल्म ' मेहमान ' एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जो समाज को एक सकारात्मक संदेश देती है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ दर्शना बनिक, पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, रामसुजन सिंह, बीना पांडेय, संजीव मिश्रा, सोनू पांडेय, स्वस्तिका, अनु पांडेय, रिंकू आयुषी, अखिलेश वर्मा, माधवी श्री और विष्णु कुमार जैसे दमदार कलाकारों ने अभिनय किया है। @SRKMUSIC@SRKBHOJPURI
*स्टेज ओटीटी पर खूब सराही जा रही है ‘ढीठ: अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सत्येंद्र दुबे’*
भ्रष्टाचार और बेईमानी के खिलाफ सशक्त आवाज बनकर उभरी फिल्म ‘ढीठ: अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सत्येंद्र दुबे’ इन दिनों स्टेज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की खूब सराहना बटोर रही है। फिल्म के रिलीज होते ही यह भोजपुरी स्टेज ऐप पर चर्चा का केंद्र बन गई है। अपनी गंभीर विषयवस्तु, धारदार संवाद और यथार्थपरक प्रस्तुति के कारण यह फिल्म दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही है।
यह फिल्म देश के ईमानदार इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की अनकही और दर्दनाक कहानी को बड़े प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत करती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। फिल्म में सत्ता, सिस्टम और माफिया गठजोड़ की काली सच्चाई को बेबाकी से उजागर किया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है।
फिल्म का निर्माण राजेश राजा गुप्ता ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी चंदन कश्यप ने निभाई है। निर्देशन में संवेदनशीलता और मजबूत दृष्टिकोण साफ झलकता है। स्टेज प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट हेड के रूप में धर्मेंद्र सिंह और क्रिएटिव डायरेक्टर देव सिंह ने फिल्म को प्रभावशाली बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अशोक कुमार पांडा ने की है, जिन्होंने हर दृश्य को यथार्थ और प्रभावपूर्ण बनाने में सफलता पाई है। ‘ढीठ’ को ओरिजिनल कंटेंट के रूप में स्टेज (Stage) ओटीटी पर रिलीज किया गया है, जिससे भोजपुरी और हिंदी भाषी दर्शकों तक इसकी व्यापक पहुंच बनी है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी बड़ी ताकत है। इसमें मनु के. कृष्णा, श्रुति राव, धर्मेंद्र सिंह, चंदन कश्यप, संदीप यादव, विद्या सिंह, राम सुजान सिंह, अमित शुक्ला, आरिफ शहदोली, नूर अहमद, कपिल तिलहरी, शरद राज सिंह और बृजभूषण शुक्ला जैसे कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से कहानी को जीवंत बना दिया है।
कुल मिलाकर, ‘ढीठ: अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सत्येंद्र दुबे’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक चेतावनी, एक सवाल और एक जन–आंदोलन की तरह सामने आती है। स्टेज ओटीटी पर इसे मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि गंभीर और मुद्दा–आधारित सिनेमा आज भी दर्शकों को गहराई से जोड़ने की ताकत रखता है।
*गैरमौजूदगी में भी चर्चा में अक्षरा सिंह, यही है बिहार की बेटी का असली जलवा*
जब किसी कलाकार का नाम उसकी मौजूदगी के बिना भी सुर्खियों में बना रहे, तो यह उसकी लोकप्रियता और स्टारडम का सबसे बड़ा प्रमाण होता है। भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह इन दिनों ठीक इसी वजह से गॉसिप गलियारों में छाई हुई हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित कपिल शर्मा के चर्चित शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि अक्षरा सिंह का नाम अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है।
दरअसल, शो के दौरान भोजपुरी और राजनीति के बड़े नाम मनोज तिवारी ने बातचीत के बीच अचानक अक्षरा सिंह का नाम ले लिया। खास बात यह रही कि उस वक्त मंच पर अक्षरा मौजूद नहीं थीं, लेकिन चर्चा का केंद्र वही बन गईं। निरहुआ और पवन सिंह जैसे दिग्गज सितारों के बीच अक्षरा का नाम आना अपने आप में यह बताने के लिए काफी है कि उनकी लोकप्रियता किस स्तर पर पहुंच चुकी है। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे अक्षरा के “बुलंद सितारों” से जोड़कर देख रहे हैं।
बिहार की बेटी अक्षरा सिंह ने सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है। बिग बॉस ओटीटी जैसे बड़े रियलिटी शो में उनकी मौजूदगी ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई, जहां उनकी बेबाकी और आत्मविश्वास की खूब चर्चा हुई। यही नहीं, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के प्रमोशन के दौरान उनके साथ मंच साझा करना इस बात का संकेत है कि अक्षरा अब क्षेत्रीय स्टार नहीं, बल्कि पैन-इंडिया चर्चा का चेहरा बन चुकी हैं।
*यश कुमार 100वीं फिल्म “विधवा बनी सुहागन” का धमाकेदार ट्रेलर आउट*
*ट्रेलर में दिखा यश कुमार और सपना चौहान का जलवा, फिल्म जल्द होगी रिलीज*
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के यूनिक और भरोसेमंद स्टार यश कुमार ने अपने फ़िल्मी करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए 100 फिल्मों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनकी 100वीं फिल्म “विधवा बनी सुहागन” का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ, जिसने आते ही दर्शकों और फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। यह फिल्म यश कुमार के लंबे, संघर्षपूर्ण और सफल करियर की उपलब्धियों का प्रतीक मानी जा रही है।
फिल्म का ट्रेलर बेहद प्रभावशाली है, जिसमें इमोशन, एक्शन, सस्पेंस और सामाजिक यथार्थ का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। “विधवा बनी सुहागन” एक ऐसी कहानी को सामने लाती है, जो समाज की रूढ़ियों, दर्द और महिला संघर्ष को मजबूती से दर्शाती है। ट्रेलर से साफ झलकता है कि फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को झकझोरने वाला सशक्त संदेश भी देने वाली है।
इस फिल्म में यश कुमार के साथ अभिनेत्री सपना चौहान की जोड़ी पहली बार एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रही है। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री, अभिनय की गहराई और भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। यश कुमार अपने सशक्त अभिनय से एक बार फिर साबित करते हैं कि वह हर तरह के किरदार में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं।
यश कुमार की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत रही है उनका कथ्य प्रधान होना। उनकी अधिकांश फिल्मों में सामाजिक सरोकारों के साथ भरपूर मनोरंजन देखने को मिलता है। “विधवा बनी सुहागन” भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाती नजर आ रही है, जहां कहानी और संदेश को प्रमुखता दी गई है। यही वजह है कि यश कुमार की फिल्मों को दर्शकों का विशेष प्रेम मिलता रहा है।
अपनी 100वीं फिल्म को लेकर यश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा रहा है। उन्होंने दर्शकों, अपने प्रशंसकों और पूरी टीम का आभार जताया और कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह समाज के एक संवेदनशील विषय को मजबूती से उठाती है।
तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी इस फिल्म में यश कुमार और सपना चौहान के साथ अवधेश मिश्रा, बलेश्वर सिंह, राधे कुमार, यामिनी जोशी, जया पांडेय, ममता वर्मा, रागिनी दुबे, संजीव मिश्रा, चंदन कश्यप, सपू चौहान और काजल झा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता दीपक शाह और निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। कथा-पटकथा व संवाद एस. के. चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत मुन्ना दुबे का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। तकनीकी रूप से सशक्त यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होकर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है। @YashKumarEntertainment
*निर्माता रत्नाकर कुमार की रिचा दीक्षित - अवधेश मिश्रा स्टारर फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक आउट, कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता*
भोजपुरी सिने जगत में कथा आधारित फ़िल्में बनाने के लिए प्रसिद्ध निर्माता रत्नाकर कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म “बाबूजी” का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। रिचा दीक्षित और अवधेश मिश्रा स्टारर इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच कहानी को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। मेकर्स ने संकेत दिया है कि फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
फर्स्ट लुक में अख़बार, अदालत, बेबस पति-पत्नी और एक वकील की झलक दिखाई गई है, जो साफ तौर पर किसी गंभीर, सामाजिक और भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करती है। इन दृश्यों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में न्याय, रिश्तों और संघर्ष की एक मजबूत कथा देखने को मिलेगी। पोस्टर में रिचा दीक्षित, अवधेश मिश्रा और अनीता रावत की मौजूदगी ने दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है।
फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने इसे बेहतरीन और बेजोड़ बताया है। उनका कहना है कि “बाबूजी” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है, जिससे दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ जाएगी और फिल्म भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाएगी।
“बाबूजी” का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है, जबकि लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म में रिचा दीक्षित, अवधेश मिश्रा और अनीता रावत के साथ देव सिंह, दीपिका सिंह, अमरीश सिंह, राकेश त्रिपाठी और बंधु खन्ना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है और गीत दुर्गेश भट्ट व धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले बनी यह फिल्म, जिसे रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत कर रहे हैं, जल्द ही ट्रेलर के साथ दर्शकों के सामने होगी। फर्स्ट लुक से मिले संकेतों ने यह साफ कर दिया है कि “बाबूजी” एक दमदार कहानी और मजबूत अभिनय के साथ दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म साबित हो सकती है। @WorldwideRecordsBhojpuri
*“इश्क़, दर्द और जुदाई का तूफान — ‘सनम बेरहम’ का हुआ रिलीज़, ईशा मालवीया और बसीर अली के जोड़ी इंटरनेट पर मचा रहा धूम”*
बिग बॉस फेम ईशा मालवीया और बसीर अली स्टारर बहुप्रतीक्षित इमोशनल हिंदी सॉन्ग “सनम बेरहम” सुर म्यूजिक के आधिकारिक चैनल से रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गीत को अपनी दिल छू लेने वाली आवाज़ से सजाया है मशहूर सूफी सिंगर सुल्ताना नूरन ने। गाने में प्यार, जुदाई और टूटे हुए दिल की कहानी को बेहद भावनात्मक अंदाज़ में पेश किया गया है, जिसने दर्शकों को पहली ही झलक में प्रभावित कर दिया है।
गाने में ईशा और बसीर की केमिस्ट्री खास तौर पर चर्चा में है। दोनों के बीच का दर्द, तकरार और टूटते रिश्तों की पीड़ा को बहुत ही प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। बैकग्राउंड में सुल्ताना नूरन की दर्दभरी आवाज़ इस कहानी को और भी गहराई देती है। यही वजह है कि रिलीज़ के कुछ ही समय में यह टीज़र सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।
गाने के बोल और संगीत अशोक पंजाबी ने तैयार किए हैं, जो इस रोमांटिक–दर्दभरी कहानी को और मजबूती देते हैं। “सनम बेरहम” एक ऐसा गीत बनकर सामने आ रहा है, जो टूटे दिलों की आवाज़ बनेगा। इसके संगीत और लिरिक्स में इश्क़ की मासूमियत और बेवफाई का दर्द दोनों साफ झलकते हैं, जो इसे आम रोमांटिक गानों से अलग बनाता है।
टीज़र की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि “सनम बेरहम” जल्द ही म्यूजिक चार्ट्स पर अपनी जगह बनाने वाला है। फैंस अब पूरे गाने की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्यार और दर्द की इस अनोखी दास्तान ने पहले ही दिलों पर दस्तक दे दी है, और आने वाले दिनों में यह गाना और भी बड़ा हिट साबित हो सकता है।
इस भावनात्मक गीत “सनम बेरहम” को तकनीकी और रचनात्मक रूप से भी बेहद शानदार बनाया गया है, जिसमें मिक्स व मास्टरिंग पथसखा दास कबी, रिदम अरेंजमेंट उमर शेख और म्यूजिक अरेंजर अभिजीत गडवे ने अहम भूमिका निभाई है। वीडियो में ईशा मालवीया और बसीर अली के साथ प्रणिता वाघचौरे नजर आती हैं, जिसे निर्देशक इसरार अहमद ने बेहद संवेदनशील अंदाज़ में पर्दे पर उतारा है। निर्माता सुरिंदर यादव और क्रिएटिव प्रोड्यूसर महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में बना यह वीडियो कोरियोग्राफर डेबू, एडिटर आदित्य जंगिड, डीओपी आर. आर. प्रिंस सिंह और डीआई अमन कुमार (मेगा मोशन) की टीमवर्क का शानदार उदाहरण है, वहीं मेकअप व हेयर गुड्डू और स्टिल फोटोग्राफी चांद खाने ने इसके लुक को और भी प्रभावशाली बना दिया है। @SurMusic11
Ranjan Sinha
*निर्माता प्रेम राय व अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फिल्म “सी.आई.डी बहू” का धांसू ट्रेलर रिलीज के साथ हुआ वायरल*
श्रेयश फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले बनी आम्रपाली दुबे स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म “सी.आई.डी बहू” का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज होते ही वायरल हो गया। भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर रिलीज हुए इस ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटों में ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है और फैंस आम्रपाली दुबे के नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ट्रेलर में आम्रपाली दुबे एक बेहद अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आ रही हैं, जहां वे अपने ही घर में रहकर जासूसी करती दिखाई देती हैं। फिल्म में सस्पेंस, इमोशन और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है। पारिवारिक कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाने के साथ-साथ भावनात्मक सफर पर भी ले जाती नजर आती है।
फिल्म को लेकर आम्रपाली दुबे ने कहा कि “सी.आई.डी बहू” मेरे करियर की बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसमें दर्शकों को मेरा एक बिल्कुल अलग और अनोखा किरदार देखने को मिलेगा। यह सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की भावनाओं को भी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म की कहानी, कॉन्सेप्ट और पूरी टीम का सहयोग शानदार रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी और वे इसे अपने परिवार के साथ जरूर देखना चाहेंगे।”
फिल्म के निर्माता प्रेम राय हैं, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। पटकथा और संवाद अरबिंद तिवारी द्वारा लिखे गए हैं, जो ट्रेलर में बेहद दमदार और प्रभावशाली लगते हैं। फिल्म की प्रस्तुति और तकनीकी पक्ष भी ट्रेलर में काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।
निर्माता प्रेम राय ने कहा कि “सी.आई.डी बहू” एक अलग कॉन्सेप्ट की पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन का शानदार मिश्रण है। हमने कोशिश की है कि दर्शकों को कुछ नया और ताज़ा कंटेंट मिले। आम्रपाली दुबे समेत पूरी स्टार कास्ट ने बेहतरीन काम किया है और फिल्म का ट्रेलर जिस तरह से दर्शकों का प्यार पा रहा है, उससे हमें पूरा भरोसा है कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करेगी।”
फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि “सी.आई.डी बहू” भोजपुरी सिनेमा में एक नई और अलग विषयवस्तु लेकर आ रही है, जो परिवार, रिश्तों और रहस्य के अनोखे मेल के कारण दर्शकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनेगी। ट्रेलर को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से साफ है कि दर्शक अब इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=HlZ27...
बता दें कि आम्रपाली दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म “सी.आई.डी बहू” में उनके साथ श्वेता वर्मा, रंभा साहनी, अयाज़ खान, विद्या सिंह, राज सिंह राजपूत, पूजा ठाकुर और साहिल सिद्दीकी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की सह निर्माता शाइस्ता खान हैं, संगीत साजन मिश्रा और ओम झा का है, वहीं गीत धरम हिंदुस्तानी और दुर्गेश भट्ट ने लिखे हैं। छायांकन वेंकेट महेश, संपादन गुरजंत सिंह और नृत्य निर्देशन एम.के. गुप्ता (जॉय) ने किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कला निर्देशन नज़ीर शेख, कॉस्ट्यूम विधा-विष्णु, पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लैब और पार्श्व संगीत असलम सुरती का है, जबकि डी.आई. व वीएफएक्स मोहित कुमार द्वारा तैयार किया जा रहा है।
6 days ago | [YT] | 2
View 0 replies
Ranjan Sinha
BABUJI - OFFICIAL TRAILER RELEASING ON 7Th FEB 2026 @6AM | Richa Dixit, Awadhesh Mishra, Anita Rawat
Subscribe Now - bit.ly/3ebOb55
MOVIE : BABUBJI
Producer : Ratnakar Kumar
Director : Parag Patil
Co-Producer : Nivedita Kumar
Banner : Worldwide Channel
Presents : Ratnakar Kumar & Jitender Gulati
Starcast : Richa Dixit, Awadhesh Mishra, Anita Rawat, Dev Singh, Dipika singh, Amrish Singh, Nisha Gupta, Rakesh Tripathi, Bandhu Khanna
Executive Producer : Kuldeep Shrivastava
Writer : Rakesh Tripathi
DOP : R R Prince
Singer : Sugam Singh, Kajal Raj
Music : Sajan Mishra
Lyrics : Durgesh Bhatt, Dharam Hindustani
Line Producer : Mahesh Upadhayay
Art Director : Milind Singh
Editor : Manoj Govind Sankla
DI : Inderdev Yadav
Trailer DI : Rohit Singh
Background Music : Raja
Post Production : Eye Focus (Dinesh-Vijay)
Choreographer : Kaanu Mukherjee
Costumes Nanu : Fashion Designer
PRO : Ranjan Sinha, Brajesh Mehar, Uday Bhagat, Ramchandra Yadav
Music On : Worldwide Records
@ratnakarwwrindia
@parag.patil.style.cinemaa
@richa_dxt
@awdheshmishraofficial
@anitarawatt
@devsingh6780
@amrishsinghofficial
@rakeshtripathiofficial
@worldwiderecordsbhojpuri
1 week ago | [YT] | 13
View 0 replies
Ranjan Sinha
*ट्रेंडिंग एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी और अंशुमान सिंह राजपूत स्टारर दर्द भरा भोजपुरी गाना “पीरितिया के पीर से” हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम*
भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच एक भावुक और दिल को छू लेने वाला नया गाना “पीरितिया के पीर से” रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यह गाना ऋतु रमण फिल्म भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने की कहानी पति-पत्नी के रिश्ते में आए टूटन और बिछड़न के दर्द को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है।
लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=x_Wgv...
गाने में दिखाया गया है कि पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद पति किस तरह अकेलेपन, यादों और पीड़ा के साए में जी रहा है। इस दर्द को पर्दे पर जीवंत किया है ट्रेंडिंग एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी और अभिनेता अंशुमान सिंह राजपूत ने। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और भावनात्मक अभिनय ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है, जिसके कारण गाना तेजी से सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है।
गाने को लेकर शिल्पी राघवानी ने कहा कि “पीरितिया के पीर से” उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें एक स्त्री और पुरुष के रिश्ते का वह दर्द दिखाया गया है, जिसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि इस गाने की कहानी और भावनात्मक गहराई ने उन्हें इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शिल्पी के मुताबिक, शूटिंग के दौरान हर सीन को बहुत सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ निभाया गया, ताकि दर्शक उस पीड़ा को महसूस कर सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गाना उन सभी लोगों के दिलों को छुएगा, जिन्होंने कभी प्रेम और बिछड़ने का दर्द महसूस किया है, और दर्शक इसे भरपूर प्यार देंगे।
“पीरितिया के पीर से” को अपनी आवाज़ दी है साजन बाबू ने, जिनकी गायकी ने गाने की पीड़ा को और भी प्रभावशाली बना दिया है। गीत के बोल आलम दिलशाद ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशन प्रभाकर पांडेय का है। दर्द, प्रेम और तन्हाई से भरे बोलों के साथ मधुर संगीत गाने को एक अलग ही ऊँचाई पर ले जाता है।इसको लेकर सिंगर साजन बाबू ने बताया कि “पीरितिया के पीर से” एक बेहद भावुक और दिल से जुड़ा हुआ गीत है, जिसमें प्रेम, बिछड़न और टूटे हुए रिश्तों का दर्द साफ झलकता है। उन्होंने कहा कि इस गाने को गाते समय उन्होंने हर शब्द और हर सुर में उस पीड़ा को महसूस करने की कोशिश की, ताकि श्रोता भी उस भावनात्मक यात्रा से जुड़ सकें। साजन बाबू के अनुसार, गीत के बोल, संगीत और वीडियो—तीनों का तालमेल इसे खास बनाता है और यही वजह है कि रिलीज़ के साथ ही दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गीत लंबे समय तक श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बनाए रखेगा।
वीडियो की बात करें तो इसे बेहद सधे हुए अंदाज़ में फिल्माया गया है। गाने के निर्माता सी.बी. रमन हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी राहुल झा और जितेंद्र जीतू जिट्ज़ ने संभाली है। सिनेमैटोग्राफी रवि एंड टीम, एडिटिंग पंकज सॉ और डीआई रोहित सिंह ने की है। कोरियोग्राफी शनि और अभ्यास की है, जो भावनाओं के अनुरूप सधी हुई नजर आती है। गाने का पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
कुल मिलाकर “पीरितिया के पीर से” उन दर्शकों के लिए खास है जो इमोशनल और कहानी आधारित भोजपुरी गानों को पसंद करते हैं। मजबूत अभिनय, असरदार संगीत और दिल छू लेने वाली कहानी के कारण यह गाना रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक भावनात्मक प्रस्तुति के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
@RituRamanFilmBhojpuri
2 weeks ago | [YT] | 24
View 0 replies
Ranjan Sinha
प्रेस रिलीज
रामलला प्रतिष्ठा दिवस की तीसरी वर्षगांठ पर रिलीज हुआ
मनोज भावुक का गीत ' मेरे राम '
22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ, जहाँ रामलला की मूर्ति स्थापित की गई। उस ऐतिहासिक दिन के ठीक एक दिन पहले भगवान राम पर एक हिंदी गीत रिलीज हुआ है- मेरे राम ! हालाँकि इस गीत का संबंध न तो अयोध्या से है, न मूर्ति स्थापना से। यह उस राम का गीत है जो हर पल, हर क्षण आपके साथ रहते हैं और मन से पुकारिये तो हर समस्या का समाधान बनकर प्रकट हो जाते हैं।
इस शानदार गीत के गीतकार हैं हिंदी-भोजपुरी के प्रख्यात कवि मनोज भावुक।
भोजपुरी फिल्म 'मेहमान' का यह गीत आज ही एस आर के म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुआ है। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज इस फिल्म के नायक हैं अरविंद अकेला कल्लू। यह गीत उन्हीं की आवाज़ में है।
निर्माता रोशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह निर्मित्त इस फिल्म के निर्देशक हैं लाल बाबू पंडित। इस भोजपुरी फिल्म के 9-10 गीतों में सिर्फ यही एक गीत हिंदी में है। शायद राम की व्यापकता को ध्यान में रखकर इसे हिंदी में रखा गया है।
इस गीत में मनोज भावुक कहते हैं -
ये अन्धी गलियां हैं, इनमें भटक रहे नर-नारी
रंक की बात करूँ क्या मै, जब राजा यहाँ भिखारी
तुम बिन सब कुछ लगे अधूरा, तुम बिन सब बेकाम
... मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम
तोड़ के सारे बंधन मै भी द्वार तुम्हारे आया
नींद से जागा, होश में आया, तुम बिन मन घबराया
तुम ही हो रघुवर मेरे इस चित्त में आठों याम
... मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम, मेरे राम
https://youtu.be/wdXp7E4yMUc?si=oFW3m...
इस राम गीत के संगीतकार हैं भोजपुरी फिल्मों के ख्यातिलब्ध लेखक-निर्देशक-संगीतकार रजनीश मिश्रा।
दरअसल गीतकार मनोज भावुक और संगीतकार रजनीश मिश्रा की जोड़ी जब भी साथ आती है, कमाल ही करती है। बात चाहे, फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ के गीत “तोर बउरहवा रे माई” की हो या हाल ही में रिलीज फिल्म ' दुल्हिनिया नाच नचावे' या फिल्म ' आपन कहाये वाला के बा ' के सभी गीतों की, इस जोड़ी ने इतिहास रचा है।
मनोज भावुक सिर्फ गीतकार ही नहीं, बल्कि टेलीविजन पत्रकार, सुप्रसिद्ध साहित्यकार, संपादक और जाने-माने शायर भी हैं। भोजपुरी सिनेमा पर लिखी उनकी पुस्तक ' भोजपुरी सिनेमा के संसार ' उन्हें इस सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया कहा जाने का हक़ देती है। उन्हें फ़िल्मफेयर, फ़ेमिना, दिल्ली प्रेस, भारतीय भाषा सम्मान एवं अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त है।
आज के भोजपुरी फिल्म के गीतों ने लोगों को भोजपुरी सिनेमा से ही दूर कर दिया है। ऐसे में गीतकार मनोज भावुक एक उम्मीद की किरण बन कर आये हैं। वह शैलेन्द्र, मजरूह, अंजान और लक्ष्मण शाहाबादी के भोजपुरी गीतों की याद दिलाते हुए आज के जमाने की बात करते हैं.
जहां तक फिल्म की बात है तो फिल्म ' मेहमान ' एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जो समाज को एक सकारात्मक संदेश देती है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ दर्शना बनिक, पूजा ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, रामसुजन सिंह, बीना पांडेय, संजीव मिश्रा, सोनू पांडेय, स्वस्तिका, अनु पांडेय, रिंकू आयुषी, अखिलेश वर्मा, माधवी श्री और विष्णु कुमार जैसे दमदार कलाकारों ने अभिनय किया है।
@SRKMUSIC @SRKBHOJPURI
4 weeks ago | [YT] | 8
View 0 replies
Ranjan Sinha
*स्टेज ओटीटी पर खूब सराही जा रही है ‘ढीठ: अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सत्येंद्र दुबे’*
भ्रष्टाचार और बेईमानी के खिलाफ सशक्त आवाज बनकर उभरी फिल्म ‘ढीठ: अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सत्येंद्र दुबे’ इन दिनों स्टेज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की खूब सराहना बटोर रही है। फिल्म के रिलीज होते ही यह भोजपुरी स्टेज ऐप पर चर्चा का केंद्र बन गई है। अपनी गंभीर विषयवस्तु, धारदार संवाद और यथार्थपरक प्रस्तुति के कारण यह फिल्म दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही है।
यह फिल्म देश के ईमानदार इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की अनकही और दर्दनाक कहानी को बड़े प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर प्रस्तुत करती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी थी। फिल्म में सत्ता, सिस्टम और माफिया गठजोड़ की काली सच्चाई को बेबाकी से उजागर किया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है।
फिल्म का निर्माण राजेश राजा गुप्ता ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी चंदन कश्यप ने निभाई है। निर्देशन में संवेदनशीलता और मजबूत दृष्टिकोण साफ झलकता है। स्टेज प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट हेड के रूप में धर्मेंद्र सिंह और क्रिएटिव डायरेक्टर देव सिंह ने फिल्म को प्रभावशाली बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अशोक कुमार पांडा ने की है, जिन्होंने हर दृश्य को यथार्थ और प्रभावपूर्ण बनाने में सफलता पाई है। ‘ढीठ’ को ओरिजिनल कंटेंट के रूप में स्टेज (Stage) ओटीटी पर रिलीज किया गया है, जिससे भोजपुरी और हिंदी भाषी दर्शकों तक इसकी व्यापक पहुंच बनी है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी बड़ी ताकत है। इसमें मनु के. कृष्णा, श्रुति राव, धर्मेंद्र सिंह, चंदन कश्यप, संदीप यादव, विद्या सिंह, राम सुजान सिंह, अमित शुक्ला, आरिफ शहदोली, नूर अहमद, कपिल तिलहरी, शरद राज सिंह और बृजभूषण शुक्ला जैसे कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से कहानी को जीवंत बना दिया है।
कुल मिलाकर, ‘ढीठ: अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सत्येंद्र दुबे’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक चेतावनी, एक सवाल और एक जन–आंदोलन की तरह सामने आती है। स्टेज ओटीटी पर इसे मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि गंभीर और मुद्दा–आधारित सिनेमा आज भी दर्शकों को गहराई से जोड़ने की ताकत रखता है।
1 month ago | [YT] | 14
View 0 replies
Ranjan Sinha
*गैरमौजूदगी में भी चर्चा में अक्षरा सिंह, यही है बिहार की बेटी का असली जलवा*
जब किसी कलाकार का नाम उसकी मौजूदगी के बिना भी सुर्खियों में बना रहे, तो यह उसकी लोकप्रियता और स्टारडम का सबसे बड़ा प्रमाण होता है। भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह इन दिनों ठीक इसी वजह से गॉसिप गलियारों में छाई हुई हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित कपिल शर्मा के चर्चित शो में कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि अक्षरा सिंह का नाम अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है।
दरअसल, शो के दौरान भोजपुरी और राजनीति के बड़े नाम मनोज तिवारी ने बातचीत के बीच अचानक अक्षरा सिंह का नाम ले लिया। खास बात यह रही कि उस वक्त मंच पर अक्षरा मौजूद नहीं थीं, लेकिन चर्चा का केंद्र वही बन गईं। निरहुआ और पवन सिंह जैसे दिग्गज सितारों के बीच अक्षरा का नाम आना अपने आप में यह बताने के लिए काफी है कि उनकी लोकप्रियता किस स्तर पर पहुंच चुकी है। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे अक्षरा के “बुलंद सितारों” से जोड़कर देख रहे हैं।
Link : https://www.youtube.com/watch?v=ezVgz...
बिहार की बेटी अक्षरा सिंह ने सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है। बिग बॉस ओटीटी जैसे बड़े रियलिटी शो में उनकी मौजूदगी ने उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई, जहां उनकी बेबाकी और आत्मविश्वास की खूब चर्चा हुई। यही नहीं, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के प्रमोशन के दौरान उनके साथ मंच साझा करना इस बात का संकेत है कि अक्षरा अब क्षेत्रीय स्टार नहीं, बल्कि पैन-इंडिया चर्चा का चेहरा बन चुकी हैं।
आज अक्षरा सिंह की गैरमौजूदगी में भी उनके चर्चे होना इस बात का सबूत है कि उनका जलवा सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं, बल्कि हर मंच और हर बातचीत में महसूस किया जा रहा है।
@AksharaSingh32 @AksharaSinghVlogs1 @aksharasinghentertainment7083
1 month ago | [YT] | 14
View 0 replies
Ranjan Sinha
*यश कुमार 100वीं फिल्म “विधवा बनी सुहागन” का धमाकेदार ट्रेलर आउट*
*ट्रेलर में दिखा यश कुमार और सपना चौहान का जलवा, फिल्म जल्द होगी रिलीज*
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के यूनिक और भरोसेमंद स्टार यश कुमार ने अपने फ़िल्मी करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए 100 फिल्मों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनकी 100वीं फिल्म “विधवा बनी सुहागन” का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ, जिसने आते ही दर्शकों और फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। यह फिल्म यश कुमार के लंबे, संघर्षपूर्ण और सफल करियर की उपलब्धियों का प्रतीक मानी जा रही है।
फिल्म का ट्रेलर बेहद प्रभावशाली है, जिसमें इमोशन, एक्शन, सस्पेंस और सामाजिक यथार्थ का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। “विधवा बनी सुहागन” एक ऐसी कहानी को सामने लाती है, जो समाज की रूढ़ियों, दर्द और महिला संघर्ष को मजबूती से दर्शाती है। ट्रेलर से साफ झलकता है कि फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को झकझोरने वाला सशक्त संदेश भी देने वाली है।
इस फिल्म में यश कुमार के साथ अभिनेत्री सपना चौहान की जोड़ी पहली बार एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रही है। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री, अभिनय की गहराई और भावनात्मक दृश्यों ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। यश कुमार अपने सशक्त अभिनय से एक बार फिर साबित करते हैं कि वह हर तरह के किरदार में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं।
लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=yzp7e...
यश कुमार की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत रही है उनका कथ्य प्रधान होना। उनकी अधिकांश फिल्मों में सामाजिक सरोकारों के साथ भरपूर मनोरंजन देखने को मिलता है। “विधवा बनी सुहागन” भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाती नजर आ रही है, जहां कहानी और संदेश को प्रमुखता दी गई है। यही वजह है कि यश कुमार की फिल्मों को दर्शकों का विशेष प्रेम मिलता रहा है।
अपनी 100वीं फिल्म को लेकर यश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा रहा है। उन्होंने दर्शकों, अपने प्रशंसकों और पूरी टीम का आभार जताया और कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि यह समाज के एक संवेदनशील विषय को मजबूती से उठाती है।
तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी इस फिल्म में यश कुमार और सपना चौहान के साथ अवधेश मिश्रा, बलेश्वर सिंह, राधे कुमार, यामिनी जोशी, जया पांडेय, ममता वर्मा, रागिनी दुबे, संजीव मिश्रा, चंदन कश्यप, सपू चौहान और काजल झा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता दीपक शाह और निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। कथा-पटकथा व संवाद एस. के. चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत मुन्ना दुबे का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। तकनीकी रूप से सशक्त यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होकर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है।
@YashKumarEntertainment
1 month ago | [YT] | 32
View 0 replies
Ranjan Sinha
कौन है नम्बर वन
1 month ago | [YT] | 1
View 0 replies
Ranjan Sinha
*निर्माता रत्नाकर कुमार की रिचा दीक्षित - अवधेश मिश्रा स्टारर फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक आउट, कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता*
भोजपुरी सिने जगत में कथा आधारित फ़िल्में बनाने के लिए प्रसिद्ध निर्माता रत्नाकर कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म “बाबूजी” का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। रिचा दीक्षित और अवधेश मिश्रा स्टारर इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच कहानी को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। मेकर्स ने संकेत दिया है कि फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
फर्स्ट लुक में अख़बार, अदालत, बेबस पति-पत्नी और एक वकील की झलक दिखाई गई है, जो साफ तौर पर किसी गंभीर, सामाजिक और भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करती है। इन दृश्यों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में न्याय, रिश्तों और संघर्ष की एक मजबूत कथा देखने को मिलेगी। पोस्टर में रिचा दीक्षित, अवधेश मिश्रा और अनीता रावत की मौजूदगी ने दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है।
फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने इसे बेहतरीन और बेजोड़ बताया है। उनका कहना है कि “बाबूजी” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है, जिससे दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ जाएगी और फिल्म भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाएगी।
“बाबूजी” का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है, जबकि लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म में रिचा दीक्षित, अवधेश मिश्रा और अनीता रावत के साथ देव सिंह, दीपिका सिंह, अमरीश सिंह, राकेश त्रिपाठी और बंधु खन्ना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है और गीत दुर्गेश भट्ट व धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। फिल्म के पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।
वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले बनी यह फिल्म, जिसे रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत कर रहे हैं, जल्द ही ट्रेलर के साथ दर्शकों के सामने होगी। फर्स्ट लुक से मिले संकेतों ने यह साफ कर दिया है कि “बाबूजी” एक दमदार कहानी और मजबूत अभिनय के साथ दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म साबित हो सकती है।
@WorldwideRecordsBhojpuri
1 month ago (edited) | [YT] | 12
View 0 replies
Ranjan Sinha
*“इश्क़, दर्द और जुदाई का तूफान — ‘सनम बेरहम’ का हुआ रिलीज़, ईशा मालवीया और बसीर अली के जोड़ी इंटरनेट पर मचा रहा धूम”*
बिग बॉस फेम ईशा मालवीया और बसीर अली स्टारर बहुप्रतीक्षित इमोशनल हिंदी सॉन्ग “सनम बेरहम” सुर म्यूजिक के आधिकारिक चैनल से रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गीत को अपनी दिल छू लेने वाली आवाज़ से सजाया है मशहूर सूफी सिंगर सुल्ताना नूरन ने। गाने में प्यार, जुदाई और टूटे हुए दिल की कहानी को बेहद भावनात्मक अंदाज़ में पेश किया गया है, जिसने दर्शकों को पहली ही झलक में प्रभावित कर दिया है।
लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=hmwCH...
गाने में ईशा और बसीर की केमिस्ट्री खास तौर पर चर्चा में है। दोनों के बीच का दर्द, तकरार और टूटते रिश्तों की पीड़ा को बहुत ही प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। बैकग्राउंड में सुल्ताना नूरन की दर्दभरी आवाज़ इस कहानी को और भी गहराई देती है। यही वजह है कि रिलीज़ के कुछ ही समय में यह टीज़र सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।
गाने के बोल और संगीत अशोक पंजाबी ने तैयार किए हैं, जो इस रोमांटिक–दर्दभरी कहानी को और मजबूती देते हैं। “सनम बेरहम” एक ऐसा गीत बनकर सामने आ रहा है, जो टूटे दिलों की आवाज़ बनेगा। इसके संगीत और लिरिक्स में इश्क़ की मासूमियत और बेवफाई का दर्द दोनों साफ झलकते हैं, जो इसे आम रोमांटिक गानों से अलग बनाता है।
टीज़र की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि “सनम बेरहम” जल्द ही म्यूजिक चार्ट्स पर अपनी जगह बनाने वाला है। फैंस अब पूरे गाने की रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्यार और दर्द की इस अनोखी दास्तान ने पहले ही दिलों पर दस्तक दे दी है, और आने वाले दिनों में यह गाना और भी बड़ा हिट साबित हो सकता है।
इस भावनात्मक गीत “सनम बेरहम” को तकनीकी और रचनात्मक रूप से भी बेहद शानदार बनाया गया है, जिसमें मिक्स व मास्टरिंग पथसखा दास कबी, रिदम अरेंजमेंट उमर शेख और म्यूजिक अरेंजर अभिजीत गडवे ने अहम भूमिका निभाई है। वीडियो में ईशा मालवीया और बसीर अली के साथ प्रणिता वाघचौरे नजर आती हैं, जिसे निर्देशक इसरार अहमद ने बेहद संवेदनशील अंदाज़ में पर्दे पर उतारा है। निर्माता सुरिंदर यादव और क्रिएटिव प्रोड्यूसर महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में बना यह वीडियो कोरियोग्राफर डेबू, एडिटर आदित्य जंगिड, डीओपी आर. आर. प्रिंस सिंह और डीआई अमन कुमार (मेगा मोशन) की टीमवर्क का शानदार उदाहरण है, वहीं मेकअप व हेयर गुड्डू और स्टिल फोटोग्राफी चांद खाने ने इसके लुक को और भी प्रभावशाली बना दिया है।
@SurMusic11
1 month ago | [YT] | 10
View 0 replies
Load more