Khushbu ki jubani

नमस्कार! स्वागत है "Khushbu Ki Jubani" पर, "Khushbu Ki Jubani" को सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन दबाएं ताकि आपको हमारी हर नई वीडियो की सूचना मिले !

मेरे प्यारे दोस्तों,आपके सुझाव और प्रतिक्रियाएँ हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर बताएं।

Subscribe करें और देश-दुनिया से जुड़े रहें!
#socialissues #geonews #indiapakistan
#indianews #pakistannews #pakistan #pakistani #globalnews #latestnews #breakingnews
#news #indianews #currentaffairs
#geopolitics #worldnews #socialjustice #newsanalysis
#genderequality #humanrights #politicalnews
#environmentalawareness #climatechange #democracy #trendingnews #socialchange #activism #indianpolitics #internationalrelations #breakingnews #todaynews #Trendingtopic
#CurrentAffairs #KhushbuKiJubani

My YouTube channel journey :-

✓ 22/06/24 - 21/09/24 :- 100 Subscribers

✓31 May 2026 - 1k subscribers


Khushbu ki jubani

क्या बिहार की बाढ़ के लिए सिर्फ नेपाल ही जिम्मेदार है?

https://youtu.be/QASpsgs4Gro?si=GI2z2...

#BiharFlood #BiharFlood2026
#BiharNews #BiharFloodNews
#FloodInBihar #BiharWeather

1 week ago | [YT] | 0

Khushbu ki jubani

भारत को इससे डर क्यों?

डर isliye क्योंकि यह नदी चीन की सीमा पर खत्म नहीं हो जाती।

तिब्बत से निकलने के बाद यही नदी भारत में आती है।

अरुणाचल प्रदेश से होते हुए यह असम की तरफ बढ़ती है और फिर बांग्लादेश में प्रवेश करती है।

इसलिए ऊपर की तरफ होने वाला बड़ा infrastructure development नीचे रहने वाले देशों के लिए सीधे तौर पर महत्वपूर्ण हो जाता है।

भारत सरकार भी वर्षों से चीन की Brahmaputra पर गतिविधियों को लेकर अपनी चिंता चीन के सामने रखती रही है।

भारत ने साफ कहा है कि upstream activities से downstream राज्यों के हित प्रभावित नहीं होने चाहिए।

भारत और चीन के बीच trans-border rivers को लेकर **Expert Level Mechanism** भी मौजूद है।

2025 में भी इस mechanism की बैठक हुई थी।
यानी यह कोई नया विवाद नहीं है।

लेकिन अब परियोजना का scale पहले से कहीं बड़ा हो गया है।

दोस्तों, अक्सर इस पूरे मुद्दे को सिर्फ एक सवाल में बदल दिया जाता है—

“क्या चीन बांध बनाकर भारत का पानी रोक देगा?”

लेकिन असली कहानी इससे कहीं ज्यादा complex है।

बड़े upstream dam का असर केवल पानी की मात्रा पर नहीं होता।

उससे प्रभावित हो सकते हैं—

**नदी का flow, sediment यानी गाद का प्रवाह, aquatic ecosystem और downstream agriculture।**

https://youtu.be/HjTwc144iMQ?si=wMNEY...

#ChinaMegaDam #ChinaSuperDam #Brahmaputra #YarlungTsangpo
#ChinaDam #Tibet

2 weeks ago | [YT] | 0

Khushbu ki jubani

शहादत के 58 साल बाद भी सरहद पर पहरा दे रहे हैं बाबा हरभजन सिंह!

मौत के बाद भी मिलती रही तनख्वाह, प्रमोशन और छुट्टी? नाथू ला के अमर जवान की रहस्यमयी कहानी....


https://youtu.be/P0NhscNlIvo?si=dB351...

#BabaHarbhajanSingh
#IndianArmy #IndianSoldier #IndianArmyHeroes #NathuLa #BabaMandir

2 weeks ago | [YT] | 0

Khushbu ki jubani

बांग्लादेश का यह फैसला सिर्फ सैन्य आधुनिकीकरण है, या इसके पीछे चीन की बड़ी रणनीति .....

https://youtu.be/YbIrxLbJD9k?si=42X6s...
#Bangladesh #J10CE
#J10C #BangladeshAirForce #China

3 weeks ago | [YT] | 0

Khushbu ki jubani

क्या सरकारी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग वास्तव में निजी कोचिंग संस्थानों का विकल्प बन पाएगी?

https://youtu.be/69m3ETnAHD0?si=NgWLB...

1 month ago | [YT] | 0

Khushbu ki jubani

उस भारत की कल्पना है...

जो बनाएगा भी, उगाएगा भी, खोजेगा भी, जोड़ेगा भी, अपनी रक्षा करेगा भी, प्रकृति के साथ आगे बढ़ेगा भी और दुनिया के दिलों में अपनी पहचान बनाएगा भी।

https://youtu.be/Yfp5b4_kdAA?si=OaEGz...

#PMModi #ShaktiKiSaptadhara #ViksitBharat2047
#India2047 #IndependenceDay2026

1 month ago | [YT] | 0

Khushbu ki jubani

दोस्तों,

जब तक एक भारतीय दूसरे भारतीय को सिर्फ उसकी जाति, धर्म, भाषा या क्षेत्र के कारण अपना दुश्मन समझते रहेंगे

तब तक हम अपने ही हाथों से उस भारत को कमजोर करते रहेंगे
जिसके लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान दिया था।

याद रखिए—

देश को तोड़ने के लिए हमेशा बाहर से दुश्मन की जरूरत नहीं होती।

कभी-कभी हमारे बीच की नफरत ही काफी होती है।


और दोस्तों…

आज मैं देश के युवाओं से खास तौर पर एक बात कहना चाहती हूं।

आपके हाथ में आज वो ताकत है,
जो शायद आजादी के समय के युवाओं के पास नहीं थी।

आपके हाथ में इंटरनेट है।

आपके पास ज्ञान तक पहुंच है।

आपके पास दुनिया से सीखने का अवसर है।

आप चाहें तो अपने छोटे से गांव से बैठकर पूरी दुनिया तक अपनी आवाज पहुंचा सकते हैं।

लेकिन सवाल यह है—

हम इस ताकत का इस्तेमाल किस लिए कर रहे हैं?

घंटों बेकार की बहस के लिए?

एक-दूसरे को ट्रोल करने के लिए?

या फिर कुछ सीखने, कुछ बनाने और देश को आगे बढ़ाने के लिए?

दोस्तों…

भारत को सिर्फ अच्छे नागरिक नहीं चाहिए।

भारत को ऐसे युवा चाहिए जो समस्या देखकर कहें—
“मैं इसका समाधान खोजूंगा।”

अगर आप विद्यार्थी हैं— तो ईमानदारी से पढ़िए।

अगर आप नौकरी करते हैं— तो ईमानदारी से काम कीजिए।

अगर आप व्यापार करते हैं— तो ईमानदारी से व्यापार कीजिए।

अगर आप किसान हैं— तो अपने खेत में मेहनत कीजिए।

आप जो भी हैं…

अपने काम को छोटा मत समझिए।

क्योंकि देश का निर्माण बड़े-बड़े भाषणों से नहीं…

छोटी-छोटी ईमानदार कोशिशों से होता है।



आज 15 अगस्त के दिन…

तिरंगे के सामने खड़े होकर खुद से सिर्फ एक सवाल पूछिए—

“मैं अपने देश के लिए क्या कर रही हूं?”या कर रहा हूं

शायद जवाब बहुत बड़ा न हो।

शायद आप कहें—

मैं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दूंगा।

मैं किसी गरीब बच्चे की पढ़ाई में मदद करूंगा।

मैं सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकूंगा।

मैं किसी जरूरतमंद की मदद करूंगा।

मैं रिश्वत नहीं दूंगा।

मैं झूठी खबर आगे नहीं भेजूंगा।

मैं किसी इंसान से सिर्फ उसकी पहचान के कारण नफरत नहीं करूंगा।

और अगर हर भारतीय सिर्फ इतना भी करने लगे…

तो सोचिए…

हमारा भारत कितना बदल सकता है।


दोस्तों…

मेरे लिए आजादी का अर्थ सिर्फ अंग्रेजों से आजादी नहीं है।

आजादी का अर्थ है—

गरीब को अपने सपने देखने की आजादी।

बेटी को बिना डर आगे बढ़ने की आजादी।

युवा को अपनी मेहनत से भविष्य बनाने की आजादी।

हर नागरिक को सम्मान के साथ जीने की आजादी।

और सबसे बड़ी बात—

अपने देश को बेहतर बनाने की आजादी और जिम्मेदारी।

हमारे पूर्वजों ने हमें एक आजाद भारत दिया।

अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ी को…

एक बेहतर भारत दें।


तो दोस्तों…

आज जब आप तिरंगा फहराएं… तो

सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए मत रुकिएगा।

कुछ सेकंड के लिए आंखें बंद कीजिएगा…

और उन लाखों लोगों को याद कीजिएगा
जिन्होंने इस तिरंगे के सम्मान के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

फिर खुद से कहिए—

हम इस देश को सिर्फ अपना अधिकार नहीं समझेंगे
हम इसे अपनी जिम्मेदारी भी समझेंगे

क्योंकि भारत सिर्फ हमारी जमीन का नाम नहीं है।

भारत हमारी पहचान है।

भारत हमारी जिम्मेदारी है।

भारत हमारा भविष्य है।

और भारत को बेहतर बनाना…

सिर्फ किसी एक नेता, सरकार या सैनिक की जिम्मेदारी नहीं है।

भारत को बेहतर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर एक संकल्प लें—

नफरत कम करेंगे, इंसानियत बढ़ाएंगे।

झूठ कम फैलाएंगे, सच का साथ देंगे।

अधिकार मांगेंगे, लेकिन अपनी जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

और अपने भारत को सिर्फ महान कहेंगे नहीं…

उसे महान बनाने में अपना योगदान भी देंगे।

जय हिंद।
जय भारत।
वंदे मातरम्। 🇮🇳

अगर आपको यह वीडियो और अच्छी लगी हो,
तो इसे सिर्फ Like करके मत छोड़िए…

एक ऐसे इंसान तक जरूर पहुंचाइए,
जिसे आजादी का असली अर्थ समझना चाहिए।

https://youtu.be/NnlpJmqG4q8?si=HFFjD...

#IndependenceDay2026`
`#IndependenceDay`
`#15August`
`#15August2026`
`#IndianIndependenceDay`
`#India

1 month ago | [YT] | 0