✩° 𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐏𝐔𝐁𝐋𝐈𝐂 𝐃𝐈𝐆𝐈𝐓𝐀𝐋 𝐌𝐄𝐃𝐈𝐀 °✩
Web-Media🎤 Available on - YouTube/Facebook/Instagram/Twitter/Koo
[ ना पक्ष ना विपक्ष , हम दिखाएंगे आपको सिर्फ सच ]
[ 𝗦𝘂𝗽𝗽𝗼𝗿𝘁 𝗳𝗿𝗲𝗲 𝗷𝗼𝘂𝗿𝗻𝗮𝗹𝗶𝘀𝗺 ] लोकतंत्र का चौथा स्तंभ

Registered as - BPDMNEWS.IN
▪️सच के साथ चलने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है , आप हमारा साथ दीजिए हमे【𝐒𝐔𝐁𝐒𝐂𝐑𝐈𝐁𝐄】कीजिए
हमारे वेबसाइट www.bpdmnews.in को फॉलो करें

▪️NEWS & MEDIA Channel 𝐑𝐮𝐧 𝐛𝐲 Raushan Kumar

🔹The purpose of journalism is  to provide citizens with the information they need to make the best possible decisions about their lives, their communities, their societies, and their governments.

▪️ 𝐒𝐮𝐩𝐩𝐨𝐫𝐭 𝐮𝐬 𝐛𝐲 𝐋𝐢𝐤𝐞 𝐒𝐡𝐚𝐫𝐞 & 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐲𝐨𝐮𝐫 𝐟𝐞𝐞𝐝𝐛𝐚𝐜𝐤
▪️𝐀𝐥𝐬𝐨【𝐒𝐔𝐁𝐒𝐂𝐑𝐈𝐁𝐄】𝐎𝐮𝐫 𝐂𝐡𝐚𝐧𝐧𝐞𝐥 & 🇵‌🇷‌🇪‌🇸‌🇸‌ 🇹‌🇭‌🇪‌ 🇧‌🇪‌🇱‌🇱‌ 🇮‌🇨‌🇴‌🇳‌.

For businesses & sponsorship adv. email us :-
bpdmnews@gmail.com
Or Whatsapp - 9097407151

𝐓𝐡𝐚𝐧𝐤𝐲𝐨𝐮 🙏





BPDM NEWS

BIHAR ELECTION FINAL RESULT 2025
BJP - 89, JDU-85, RJD -25 , LJP-19 , INC-06

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है. इस चुनाव में बीजेपी और जेडीयू ने जबरदस्त जीत हासिल की है. वहीं महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है. आरजेडी और कांग्रेस को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है.
BPDM NEWS Group Members
मतदान के दौरान दोनों ही चरणों में 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. इस चुनाव में कुछ ऐसे भी दल थे जिन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा. जिसमें प्रशांत किशोर की अगुवाई वाले जन सुराज, तेज प्रताप यादव की अध्यक्षता वाली जन शक्ति जनता दल प्रमुखता से शामिल हैं. बात एनडीए की करें तो उनके साथ जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल है. वहीं महागठबंधन में राजद के अलावा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, वाम मोर्चा , विकासशील इंसान पार्टी और आईआईपी शामिल है.
BPDM ÑÈWS बिहार झारखण्ड

एक ओर जहां महागठबंधन ने फ्रेंडली फाइट लड़ते हुए 252 उम्मीदवार उतारे थे तो वहीं एनडीए के सभी दलों में 242 सीटों पर कैंडिडेट्स को मैदान में उतारा था. महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित किया था. वहीं एनडीए ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में गठबंधन चुनाव लड़ रही है.

इन सीटों पर थी सबकी नजर

इन चुनावों में कुछ ऐसी सीटें हैं जिन पर सबकी नजर है. जिसमें दानापुर से रामकृपाल यादव (एनडीए) बनाम रीतलाल (महागठबंधन) मनेर से जितेंद्र यादव (एनडीए) बनाम भाई वीरेंद्र (महागठबंधन), छपरा से छोटी कुमारी (एनडीए) बनाम खेसारी लाल यादव (महागठबंधन), फुलवारी से श्याम रजक (एनडीए) बनाम गोपाल रविदास (महागठबंधन), तारापुर से सम्राट चौधरी (एनडीए) बनाम अरुण कुमार (महागठबंधन), पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा (एनडीए) बनाम शशांत शेखर (महागठबंधन).

लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा (एनडीए) बनाम अमन राज असलिस सोनू सिंह (महागठबंधन), महुआ से संजय कुमार सिंह (एनडीए) बनाम मुकेश कुमार रौशन (महागठबंधन) बनाम तेज प्रताप यादव (JJD), राघोपुर से सतीश कुमार यादव (एनडीए) बनाम तेजस्वी यादव (महागठबंधन) बनाम चंचल सिंह (JSP), काराकाट से महाबली सिंह (एनडीए) बनाम अरुण सिंह (महागठबंधन) बनाम ज्योति सिंह (निर्दल), मोकामा से अनंत सिंह (एनडीए) बनाम सूरजभान सिंह (महागठबंधन) बनाम पियूष प्रियदर्शी (JSP) है.

इसके साथ ही लालगंज से संजय कुमार सिंह (एनडीए) बनाम शिवानी शुक्ला (महागठबंधन), नबीनगर से चेतन आनंद (एनडीए) बनाम अमोद चंद्रवंशी (महागठबंधन), करगहर से बशिष्ठ सिंह (एनडीए) बनाम संतोष मिश्रा (महागठबंधन) बनाम रितेश पांडेय (JSP), गोपालपुर से डबलू यादव (एनडीए) बनाम शैलेश कुमार मंडल (महागठबंधन) बनाम गोपाल मंडल (निर्दल), रघुनाथपुर से विकास सिंह (एनडीए) बनाम ओसामा शहाब (महागठबंधन), नालंदा से श्रवण कुमार (एनडीए) बनाम कौशलेंद्र कुमार (महागठबंधन).

जहानाबाद से चंद्रेश्वर प्रसाद (एनडीए) बनाम राहुल शर्मा (महागठबंधन), मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार (एनडीए) बनाम बिजेंद्र चौधरी (महागठबंधन), घोसी से ऋतुराज कुमार (एनडीए) बनाम रामबली सिंह यादव (महागठबंधन), कुचायकोट से अमरेन्द्र कुमार पांडेय (एनडीए) बनाम हरि नारायण सिंह (महागठबंधन), तरारी से विशाल प्रकाश (एनडीए) बनाम मदन सिंह (महागठबंधन), सीवान से मंगल पांडेय (एनडीए) बनाम अवध बिहारी चौधरी (महागठबंधन), अलीनगर से मैथली ठाकुर (एनडीए) बनाम बिनोद मिश्रा (महागठबंधन), कुम्हरार से संजय गुप्ता (एनडीए) बनाम इन्द्रदीप चंद्रवंशी (महागठबंधन) बनाम केसी सिन्हा (JSP) की सीट पर भी सबकी नजर है
#biharelectionresults #votecounting #results #nda #jdu #nitishkumar #bjp #modi.

3 months ago | [YT] | 1

BPDM NEWS

बिहार में आज पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पहले चरण के मतदान के लिए सभी 121 सीटों पर मतदान का समय एक सा नहीं है। इसलिए अगर आप भी वोट डालने की सोच रहे हैं तो अपनी सीट पर मतदान का समय जरूर देख लीजिएगा। कहीं, ऐसा न हो कि मतदान का वक्त खत्म हो जाए और आप वोट नहीं डाल पाएं।

पहले चरण की 121 सीटों पर मदान के लिए तीन अलग-अलग वक्त हैं। किस सीट पर कितने बजे से कितने बजे तक मतदान होना है? मतदान शुरू होने का समय क्या है? किस सीट पर कब मतदान खत्म हो जाएगा? आइये जानते हैं...

इन सीटों पर होगी सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक वोटिंग

तीन विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होगी और शाम चार बजे तक ही चलेगी। इसमें सिमरी बख्तियारपुर और महिषी विधानसभा सीट शामिल हैं। इन दोनों के अलावा सूर्यगढ़ विधानसभा सीट के 56 केंद्रों पर वोटिंग का समय सुबह सात से शाम चार बजे तक है। इसमें केंद्र संख्या 168, 169, 228, 229, 231, 232, 233, 234, 240, 242, 248, 249, 260, 261, 262, 263, 264, 265, 266, 267, 268, 269, 270, 271, 272, 273, 362, 363, 364, 365, 366, 367, 368, 369, 370, 371, 372, 380, 385, 407, 408, 416, 417, 422, 425, 426, 427, 428, 429, 430, 431, 432, 433, 434, 435, 436 शामिल हैं। सूर्यगढ़ विधानसभा सीट के बाकि सभी केंद्रों पर वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी।

इन सीटों पर सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक ही मतदान

पहले चरण में 13 सीटें ऐसी हैं जहां वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शुरू होगी और शाम 5:00 बजे खत्म हो जाएगी। इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अगर पांच बजे के बाद मतदान केंद्र पहुंचते हैं तो उन्हें मतदान से वंचित रहना पड़ेगा। जिन विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक का मतदान का वक्त तय किया गया है उनमें कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सराय रंजन, मोहिउद्दीननगर, बिभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर, तारापुर, मुंगेर और जमालपुर शामिल हैं।

इन 105 सीटों पर सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक मतदान
121 में से 105 विधानसभा सीटें ऐसी है जहां सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होनी है।
#bpdmnews #voteforbihar #election2025

3 months ago | [YT] | 2

BPDM NEWS

युगों युगों से चलते आ रहा है कि गुरु के मार्गदर्शन में गुरुकुल से कोई महान धनुर्धर अर्जुन तो कोई एकलव्य बनता है उसी प्रकार *केo बीo इंटरनेशनल स्कूल नेहालपुर* के प्रांगण से अनुभवी शिक्षकों, निदेशक रीता पाठक एवं प्राचार्य आशुतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में *अंकित राज ने नवोदय विद्यालय समिति परीक्षा* में उत्तीर्ण होकर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रौशन किया है।ये सिलसिला आगे भी चलता रहेगा और इस विद्यालय के और भी बच्चे ऐसे कई बड़े बड़े प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होंगे।
#kbinternatinalschooljehanabad #ritapathak #ankitkumar #navodayvidhyalaya #kb #international #school #jehanabad
#successmotivation #jehanabadnews #biharnews #congratulations @kb_international_school

10 months ago | [YT] | 4

BPDM NEWS

दुर्गा पूजा को देखते हुए जहानाबाद और पूर्णिया शहर के ट्रैफिक और यातायात व्यवस्था में प्रशासन के द्वारा बदलाव किया गया है

1 year ago | [YT] | 6

BPDM NEWS

Happy Ganesh Chaturthi
ॐ गणेशाय नमः
गणपति बप्पा मोरया 🙏🙏
BPDM ÑÈWS बिहार झारखण्ड
#गणेश #ganeshchaturthi #गणपति #बप्पा #Jehanabad #ganeshchaturthi2024 #ganeshutsav2024

1 year ago | [YT] | 13

BPDM NEWS

लोकसभा चुनाव में PM का आखिरी बिहार दौरा:पटना, काराकाट और बक्सर में करेंगे प्रचार; अब तक कर चुके हैं 12 सभाएं, 1 रोड शो
‪@BPDMNEWS‬ ‪@bpdmnewsshorts‬
पांच दिन के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं। शनिवार को पीएम एक के बाद एक तीन ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। इस दौरान वे पटना के बिक्रम में बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव, काराकाट में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और बक्सर में भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के पक्ष में सभा करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम सुबह 11:00 बजे विशेष विमान से दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। पटना के बिक्रम से सभा के बाद वे दोपहर डेढ़ बजे काराकाट और 3:30 बजे बक्सर पहुंचेंगे।

बीजेपी सूत्रों की माने तो इस लोकसभा चुनाव में यह पीएम मोदी का आखिरी बिहार दौरा है। बिहार में अचार संहिता लागू होने के बाद से वे अब तक 12 जनसभा और एक रोड शो कर चुके हैं। पिछले 50 दिन के अंदर पीएम 9वीं बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अगर इन तीनों सभा को मिला दें तो बिहार के 7 चरण के चुनाव में पीएम 9 बार बिहार आए।
#patna #bikram #pmmodi #bpdmnews #BJP4IND #loksabhachunav2024 #LokSabhaElection2024 #BJPNEWS #bikramnews #naubatpur #kisanbhawan #biharnewstoday #RamkripalYadav #nitishkumarcmbihar #CMNitish

1 year ago | [YT] | 4

BPDM NEWS

BIHAR BOARD INTERMEDIATE RESULTS DECLARED
‪@BPDMNEWS‬
Check your Result now
आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिनांक 23.03.2024 को अपराह्न 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।

#BSEB #BiharBoard #Bihar #Inter_Result_2024 #BiharBoardResult

1 year ago | [YT] | 4

BPDM NEWS

29 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की गरिमामयी उपस्थिति और श्री @JPNadda की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव हेतु 195 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार के नामों पर मंजूरी दी गई।
Part -3
#लोकसभा #loksabha #bjpseat

1 year ago | [YT] | 3

BPDM NEWS

29 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की गरिमामयी उपस्थिति और श्री @JPNadda की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव हेतु 195 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार के नामों पर मंजूरी दी गई।
Part -2

1 year ago | [YT] | 3

BPDM NEWS

29 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की गरिमामयी उपस्थिति और श्री @JPNadda की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव हेतु 195 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार के नामों पर मंजूरी दी गई।
Part -1

1 year ago | [YT] | 3