यह चैनल Rahul Heartless द्वारा बनाया गया है।
यह चैनल केवल मनोरंजन और जज़्बात साझा करने के लिए है।
आपका स्वागत है इस शायरी सफ़र में 🖤
Cute Cool Sexy Extremely Romantic Be Awesome M Here Just For Fun~Friends~n~joy L\")/ welcome to Rahul Heartless timeline likhta hun kbhi kbhi #M/ #Meri_Kalam_Se
𝓡𝓪𝓱𝓾𝓵 ❤️ 𝓛𝓮𝓼𝓼
यहाँ अल्फ़ाज़ दिल से निकलते हैं —
कभी दर्द में, कभी मोहब्बत में।
Emotional | Romantic | Dard Bhari Shayari
Shayari • Reels • Status
Rahul Heartless
#राहुल_की_डायरी — #मोहब्बत_का_सफ़र
#एपिसोड 12 #बढ़ती_बातें… #छुपे_एहसास
उस दिन के बाद…
सब कुछ पहले जैसा तो था,
पर फिर भी कुछ अलग लगने लगा था…
अब बातें होने लगी थीं,
पहले से थोड़ा ज़्यादा…
हम साथ बैठते,
पर बीच में एक हल्की सी दूरी रहती…
वो हँसकर बात करती,
और मैं बस उसे सुनता रहता…
कभी-कभी लगता —
शायद उसे भी अच्छा लगता है मुझसे बात करना…
पर फिर वही ख्याल आ जाता —
शायद वो मुझे आज भी
बस एक दोस्त ही मानती है…
दिल हर रोज़ कुछ कहना चाहता था,
पर हर बार रुक जाता…
डर था —
कहीं ये रिश्ता भी खो ना दूँ…
#RahulHeartless #Episode12 #MohabbatKaSafar #LoveStory #HindiStory #EmotionalStory #DilSe #Feelings #OneSidedLove #yaadein
1 week ago | [YT] | 3
View 1 reply
Rahul Heartless
#राहुल_की_डायरी — #मोहब्बत_का_सफ़र
#एपिसोड 11 #पहली_मुलाक़ात #और #अनकहा_एहसास
दो साल बाद…
आख़िर वो सामने थी।
जिसे हर दिन याद किया,
आज वो मेरी आँखों के सामने खड़ी थी…
दिल ज़ोर से धड़क रहा था,
पर कदम जैसे थम गए थे।
मैंने सोचा —
सब पहले जैसा ही होगा…
पर शायद मैं गलत था।
उसकी बातें वही थीं,
पर वो एहसास नहीं था…
वो मुस्कुराई ज़रूर,
पर वो अपनापन कहीं खो गया था।
लेकिन सच कुछ और ही था…
वो आज भी मुझे
छोटे की नज़र से ही देख रही थी।
जब सब मुझे कह रहे थे —
“नमस्ते करो…”
तो मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था,
कि क्या करूँ…
तभी उधर से आवाज़ आई —
“अरे कोई बात नहीं…
हम एक साथ के हैं,
एक ही क्लास के हैं…
हैंडशेक कर लेते हैं।”
और फिर…
उसने अपना हाथ आगे बढ़ाया,
मैंने भी धीरे से अपना हाथ आगे किया…
दोनों ने एक-दूसरे का हाल-चाल पूछा…
दोस्तों, यकीन मानिए —
उस पल मैंने जो महसूस किया…
वो मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता…
#RahulHeartless #Episode11 #MohabbatKaSafar #FirstMeet #EmotionalStory #HindiStory #LoveStory #DilSe #Yaadein #realstory
1 week ago | [YT] | 1
View 1 reply
Rahul Heartless
#राहुल_की_डायरी — #मोहब्बत_का_सफ़र
#Episode 10:
किस्मत का इशारा
दो साल ऐसे ही बीत गए…
दूरी ने बहुत कुछ बदल दिया था,
पर मेरे दिल में वो आज भी वैसी ही थी।
मैंने मान लिया था —
शायद अब ये कहानी यहीं खत्म हो चुकी है…
पर कहते हैं ना,
अगर किस्मत में कुछ लिखा हो
तो वो किसी ना किसी बहाने
फिर सामने आ ही जाता है।
अचानक पापा का ट्रांसफर हो गया…
और जगह वही थी —
जहाँ से ये कहानी शुरू हुई थी।
ये सुनकर दिल एक पल के लिए थम सा गया…
समझ नहीं आ रहा था —
खुश होऊँ या डर जाऊँ।
क्या वो आज भी वहीं होगी?
क्या सब कुछ पहले जैसा होगा…
या बहुत कुछ बदल चुका होगा?
शायद किस्मत
एक बार फिर हमें आमने-सामने लाने वाली थी…
#RahulHeartless #Episode10 #MohabbatKaSafar #Destiny #LoveStory #HindiStory #EmotionalStory #Comeback #DilSe #truelove #ytstory
1 week ago | [YT] | 2
View 0 replies
Rahul Heartless
#राहुल_की_डायरी — #मोहब्बत_का_सफ़र
#एपिसोड9 #एहसास_या_उलझन?
अब बातें होने लगी थीं…
और हर बात के बाद
दिल थोड़ा और उसके करीब हो जाता था।
वो मुझे अपना मानती थी…
और मैं उसे अपना सब कुछ।
पर फर्क बस इतना था —
वो इस रिश्ते को दोस्ती समझती रही,
और मैं… मोहब्बत।
कभी-कभी उसकी बातें
दिल को सुकून देती थीं…
तो कभी वही बातें
अंदर एक अजीब सी उलझन छोड़ जाती थीं।
समझ नहीं आ रहा था —
ये रिश्ता आगे बढ़ रहा है,
या बस मैं ही उसमें डूबता जा रहा हूँ…
#RahulHeartless #Episode9 #MohabbatKaSafar #OneSidedLove #EmotionalStory #HindiStory #DilKiBaat #SadLove #Feelings #instastory
𝓡𝓪𝓱𝓾𝓵 ❤️ 𝓛𝓮𝓼𝓼
1 week ago | [YT] | 2
View 0 replies
Rahul Heartless
#राहुल_की_डायरी — #मोहब्बत_का_सफ़र
#एपिसोड 8 दूर रहकर भी करीब
दूरी अब आदत सी बन गई थी…
पर दिल आज भी उसी के पास रहता था।
कभी-कभी बात हो जाती थी,
कभी सिर्फ उसकी आवाज़ सुनकर ही
पूरा दिन अच्छा निकल जाता था।
वो शायद अब भी मुझे
एक अपने जैसा ही मानती थी…
और मैं आज भी
अपने एहसास छुपाए बैठा था।
समय धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था,
पर मेरे लिए सब कुछ
वहीं ठहरा हुआ था…
ना मैं उसे भूल पा रहा था,
ना कभी अपने दिल की बात कह पा रहा था।
बस एक रिश्ता था —
जो नाम से नहीं,
सिर्फ एहसासों से जुड़ा हुआ था…
#RahulHeartless #MohabbatKaSafar #Episode8 #LongDistanceLove #SilentLove #HindiStory #EmotionalStory #DilSe #Yaadein #TrueLove
𝓡𝓪𝓱𝓾𝓵 ❤️ 𝓛𝓮𝓼𝓼
2 weeks ago | [YT] | 4
View 4 replies
Rahul Heartless
#राहुल_की_डायरी — #मोहब्बत_का_सफ़र
#Episode 7: #यादों_का_सहारा
दूरी बढ़ गई थी…
पर एहसास आज भी वहीं थे।
शहर बदल गया,
ज़िंदगी की रफ्तार बदल गई…
लेकिन कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलीं।
कभी-कभी किसी बहाने से
उसके घर जाना हो जाता था…
बस एक झलक पाने के लिए।
वो मुझे आज भी
एक छोटे भाई की तरह ही देखती थी…
और मैं…
अपने दिल की बात कभी कह ही नहीं पाया।
वो बेखबर थी,
और मैं खामोश।
स्कूल की छुट्टियों में
जब भी गाँव लौटता था,
तो हर बार दिल में एक ही चाहत होती —
बस एक बार उसे देख लूँ।
कभी उसकी तस्वीर,
कभी छोटी-छोटी यादें…
यही सब मेरे पास रह गया था।
मैं जानता था,
ये मोहब्बत शायद कभी मुकम्मल नहीं होगी…
फिर भी दिल मानने को तैयार नहीं था।
और शायद यही
मेरी सबसे बड़ी कमजोरी भी थी…
और मेरी सबसे सच्ची मोहब्बत भी।
#RahulHeartless #MohabbatKaSafar #Episode7 #SilentLove #OneSidedLove #HindiStory #EmotionalStory #DilSe #Yaadein #lovestory
2 weeks ago | [YT] | 2
View 0 replies
Rahul Heartless
#राहुल_की_डायरी — #मोहब्बत_का_सफ़र
🎬 #Episode 6: #दूरियाँ_और_अधूरी_चाहत
सब कुछ जैसे धीरे-धीरे एक खूबसूरत आदत बन गया था…
उसे देखना, बिना कुछ कहे सब महसूस करना।
फिर एक दिन…
जिंदगी ने अचानक रास्ता बदल दिया।
मुझे पढ़ाई के लिए दूसरे शहर जाना पड़ा।
अब ना वो रोज़ की मुलाकात थी,
ना वो एक झलक…
बस यादें थीं, और एक खामोशी।
मैंने खुद को समझा लिया…
कि शायद वो मेरी किस्मत में नहीं है।
एक ही बात हर बार दिल को रोक देती थी —
“वो मेरी बहनों की सबसे करीबी दोस्त है…”
बस यहीं सोचकर मैं अपने कदम पीछे खींच लेता था।
लेकिन दिल…
वो कहाँ मानता है।
मैं कुछ कह नहीं पाया,
पर इतना ज़रूर जानता था —
जिसकी जिंदगी में वो जाएगी,
उसकी किस्मत सच में चमक जाएगी…
और मैं…
बस दूर रहकर उसकी खुशियों की दुआ करता रहा।
2 weeks ago | [YT] | 3
View 0 replies
Rahul Heartless
#राहुल_की_डायरी — #मोहब्बत_का_सफ़र
#एपिसोड 5 : #खामोश_चाहत
कुछ मोहब्बतें इज़हार नहीं मांगतीं,
बस दूर से देखना और चुपचाप
महसूस करना ही काफी होता है।
ये कहानी आवाज़ से नहीं,
एहसासों से आगे बढ़ रही है…
कुछ मोहब्बतें इज़हार नहीं मांगतीं,
#RahulKiDiary
#MohabbatKaSafar
#Episode5
#HindiLoveStory
#EmotionalSeries
#SilentLove
#HeartTouching
#LoveStoryHindi
#SeriesUpdate
2 weeks ago | [YT] | 3
View 0 replies
Rahul Heartless
#राहुल_की_डायरी — #मोहब्बत_का_सफ़र
#Episode 4
#खामोशियों_में_बढ़ती_मोहब्बत
मुलाक़ातें अब आम होने लगी थीं,
पर बातें आज भी अधूरी ही रहती थीं।
हम एक ही जगह होते,
मगर दिल की बात लबों तक नहीं आ पाती।
नज़रों का मिलना…
फिर झट से झुक जाना…
यही हमारी बातचीत थी।
धीरे-धीरे एहसास गहरा रहा था,
पर रिश्ते को नाम देने की हिम्मत
अब भी किसी में नहीं थी।
शायद मोहब्बत शब्दों से नहीं,
खामोशियों से अपना रास्ता बना रही थी…
3 weeks ago | [YT] | 3
View 0 replies
Rahul Heartless
राहुल की डायरी मोहब्बत का सफ़र
Episode 3 खामोशी से शुरू हुआ साथ
दिन गुजरते गए…
मुलाक़ातें छोटी थीं,
पर असर गहरा छोड़ जाती थीं।
बातें कम होती थीं,
पर खामोशी में भी अपनापन था।
अब नज़रें मिलने लगी थीं अक्सर,
और दिल धड़कने लगा था बेवजह।
कोई इज़हार नहीं,
कोई वादा नहीं…
फिर भी एक अनकहा सा साथ बन रहा था।
शायद यही वो दौर था,
जब दोस्ती से आगे
दिल ने रिश्ता महसूस करना शुरू किया।
हर रिश्ता शब्दों से नहीं बनता…
कुछ दिल की खामोशी में पनपते हैं। 🤍
#RahulKiDiary
#MohabbatKaSafar
#LoveStorySeries
#HindiStory
#DilSe
#EmotionalStory
#SilentBond
#HeartConnection
#StoryContinues
#feelings
3 weeks ago | [YT] | 2
View 0 replies
Load more