INDIA S TV24* एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है जो sach 24 india media network द्वारा संचालित है। इस चैनल का उद्देश्य है कि आपको सटीक, निष्पक्ष और प्रमाणिक खबरें मिल सकें। हमारा उद्देश्य समाचारों को तथ्यों के साथ प्रस्तुत करना है, बिना किसी भ्रामक एजेंडे के।
हम MSME-रजिस्टर्ड डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म
हैं और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नियमों का पालन करते हुए कार्य करते हैं
यह चैनल भारत सरकार के Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 और अपनी Editorial & Disclaimer Policy के अनुरूप कार्य करता है।
हमारा उद्देश्य सत्य, निष्पक्षता और जनहित की पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
सभी रिपोर्टें तथ्यों के सत्यापन के बाद प्रकाशित की जाती हैं।


Associated Network: sach 24 india media Network
Editor-in-Chief: Shitla Prasad Pandey
(33years experience in nationl hindi journalism)
Category: Digital News / Media
MSMERegtd Number:UDYAM- UP-24-0009256
Email:shitlapandy@gmail.com
© 2025 SACH 24 INDIA | All Rights Reserved


INDIA S TV 24

जिले में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

अयोध्या। जिले भर में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर जगह जगह रंगारंग कार्यक्रम हुए।
इसी क्रम में जिले के हनुमत नगर बाजार स्थित स्वर्गीय भानु प्रताप वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य निर्मल वर्मा ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत उमाशंकर दास तथा कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र कुमार ने किया इस मौके पर प्रमोद कुमार वर्मा अरविंद कुमार मनोज कुमार सहित तमाम अध्यापक अभिभावक वह बच्चे मौजूद रहे देखिए रंगारंग कार्यक्रम की कुछ झलकियां
गणतंत्र दिवस पर्व पर ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर भी ध्वजारोहण किया गया। जगह-जगह देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित हुए, जिससे पूरा जिला राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इसी क्रम में अंकवारा पंचायत भवन पर झंडारोहण समाजसेवी जितेंद्र वर्मा ने किया।इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राजेश मौर्य प्राथमिक विद्यालय अंकवारा के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह, पंचायत सचिव कोमल मिश्रा, रजनीश वर्मा, राधेश्याम धूरिया, अशोक गुप्ता, पंचायत मित्र अवध कुमार, सफाई कर्मी व ग्राम पंचायत के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

5 months ago | [YT] | 8

INDIA S TV 24

सच का साथी

6 months ago | [YT] | 5

INDIA S TV 24

6 months ago | [YT] | 4

INDIA S TV 24

@पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमड़ी भीड़
@प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जा रही आहुति
@प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
@नंदीग्राम, भरतकुंड, अयोध्या स्थित भरत हनुमान मिलन मंदिर परिसर में चल रहा है आयोजन

अयोध्या। अयोध्या के नंदीग्राम भरतकुंड में सोमवार को सातवें दिन पंचकुंडीय विराट रुद्र महायज्ञ में अपने माता-पिता के साथ पहुंचे राष्ट्रीय बाल कलाकार यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के बाद भिखारी बाबा का आशीर्वाद लिया। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के यज्ञाध्यक्ष भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से पंचकुंडीय विराट रूद्र महायज चल रहा है। आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी, राजेश तिवारी, रेवती तिवारी, रामपूजन मिश्र , योगेश तिवारी, कौशल तिवारी व निर्भय शुक्ला द्वारा पंचकुंडीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं पूजन कार्य कराया जा रहा है। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से प्रतिदिन आहुति दी जा रही है। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
वाराणसी से यज्ञ स्थल पर सोमवार को पहुंचे मनीष कुमार ने बताया कि उनके तीनों बच्चे श्री राम कृष्ण, श्री राधा कृष्ण व श्री राधे कृष्ण राष्ट्रीय बाल कलाकार हैं। इन्हें प्रदेश के राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। तीनों बच्चे हारमोनियम बजाकर भजन गायन करते हैं। बच्चों को अयोध्या नंदीग्राम महोत्सव में कार्यक्रम पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी धर्मपत्नी कृति सागर कवयित्री हैं। महंत परमात्मा दास जी महाराज, सम्पूर्णानंद जी, मुख्य यजमान चोपड़ा चेनराज, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, रामखेलावन, खुशहाल मिश्रा, प्रहलाद, मुन्ना बाबा आदि लोग मौजूद रहे।

खास खबर

कन्याओं की शादी कार्यक्रम स्थगित
सोनभद्र। अयोध्या, नंदीग्राम, भरतकुंड में 5 नवंबर को होने वाली कन्याओं की शादी अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई है। यह जानकारी आयोजक भिखारी बाबा ने दी है।

8 months ago | [YT] | 3

INDIA S TV 24

अयोध्या। पूराकलंदर अयोध्या के अबनपुर सरोहा स्थित बाबा रामदीन की कुटिया पर आज दीपावली के दूसरे दिनभव्य भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा सुग्रीव दास का आशीर्वाद लिया। यहां पर यह भंडारा प्रतिवर्ष इसी दिन होता है जिसमें हजारों रामभक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।

9 months ago | [YT] | 2

INDIA S TV 24

चौपाल का आयोजन कर अधिकारियों ने सुनी समस्या

सरकार जनता के द्वार योजना के तहत सराय चैमल में आयोजित हुआ चौपाल
शीतला प्रसाद पांडेय
अयोध्या। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह द्वारा आज विकासखंड पूरा के ग्राम पंचायत सराय चैमल में "सरकार जनता के द्वार" योजना के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया।
ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि चौपाल के माध्यम से सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम कर पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया जा रहा है।आज यहां आयोजित चौपाल में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के साथ विकासखंड पूराबाजार के खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी कोमल मिश्रा, अकाउंटेंट अमरेश कुमार, राजाराम वर्मा, सप्लाई इंस्पेक्टर संजय चौधरी,ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण स्वप्निल सिंह,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार,पंचायत सहायक सुष्मिता पांडेय,नेहा गुप्ता,सुनील वर्मा, खुशबू वर्मा, बीडीसी गुड़िया,कोटेदार सहित तमाम पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर चौपाल में प्रमुख रूप से लक्ष्मी शंकर पांडे ने जहां खड़ंजा कार्य के लिए अपनी शिकायत दर्ज कराई वहीं गुड्डू ने नाली निर्माण की मांग की।इसके अलावा संतराम ने नाली विवाद तथा कई ग्रामीणों ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने,राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने व कालोनी आवंटन की मांग की। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाअध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने मौके का मुआयना कर मौजूद अधिकारियों से तुरंत समस्याओं का निराकरण कराया। इस मौके पर सुरेश दुबे,जिलापंचायत सदस्य देवता प्रसाद शोभाराम वर्मा, राजेश मौर्य प्रधान अकवारा, चंद्रपाल वर्मा, गुड्डू पांडे, बीडीसी गुड़िया, विनीत पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

1 year ago | [YT] | 3

INDIA S TV 24

समाज के दर्पण की तरह होती है पत्रकारों की भूमिका:अनंत राम पांडे
अयोध्या।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अयोध्या की तहसील इकाई सोहावल में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम पांडे एव विशिष्ट अतिथि जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कल्प पांडे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा व संचालन लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुधीर मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ तहसील सभागार में हुए इस गोष्ठी का विषय था राष्ट्रहित में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका। बोलते श्री पांडे ने कहा कि पहले हिंदी पत्र उदंड मार्तंड निकाला गया। उसी के सम्मान में हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है ।हिंदी पत्रकारिता की जडे बहुत मजबूत हैं स्वतंत्रता काल में भी हिंदी पत्रों ने अपनी प्रति निकालकर क्रांतिकारियों में जोश भरने का काम किया। पत्रकारों की भूमिका समाज के दर्पण की तरह है ।
अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सूर्यकुमार मिश्रा ने कहा कि समाज हित में हमें अपनी लेखनी चलाना चाहिए जिससे आम जनमानस का कल्याण हो तथा देश उन्नत की तरफ बढ़ता जाए ।हमें जनता की आवाज बनना चाहिए। तहसील अध्यक्ष मिल्कीपुर देव कुमार पांडे ने पत्रकारिता की बदलती दिशा एवं दशा पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें आत्म चिंतन की जरूरत है। तहसील मिल्कीपुर के संयुक्त सचिव सुरेश यादव ने कहा कि हमें निश्चितता के साथ अपनी खबरों को समाचार पत्रों में देना चाहिए। गोष्ठी को इसके अलावा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकल्प पांडेय व जिला संरक्षक पृथ्वीराज सिंह, जिला सचिव शीतला प्रसाद पांडेय, तहसील संरक्षक सोहावल प्रदीप पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष सोहावल देवी प्रसाद वर्मा ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला सचिव धर्म प्रकाश पांडेय, जिला संगठन सचिव संजीव कुमार सिंह, जिला संगठन सचिव देव कुमार मिश्रा, जिला कार्यालय सचिव रमेश चंद्र पांडेय,जिला कार्यकारी सदस्य जितेंद्र वर्मा, तहसील सोहावल उपाध्यक्ष राजकरण वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद दुबे, तहसील सचिव अजय कुमार चतुर्वेदी, तहसील संयुक्त सचिव शिव शंकर वर्मा,सदस्य हरिश्चंद्र मौर्य, संदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

1 year ago | [YT] | 4

INDIA S TV 24

1 year ago | [YT] | 5

INDIA S TV 24

1 year ago | [YT] | 4