“REWARI UPDATE“ जिले का पहला और विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
“जुड़े अपने शहर के साथ, पल-पल की ख़बरें रहें आपके पास"

Stay tuned for all the Rewari Breaking News in Hindi !

Welcome to our YouTube channel, where we bring you the latest updates from the vibrant city of Rewari, located in the heart of Haryana, India. Join us as we uncover the rich cultural heritage, modern developments, and everything that makes Rewari a truly unique and thriving place.

Subscribe now to join us on this exciting journey through Rewari, where tradition meets progress. Don't miss out on the latest updates and a deeper understanding of this dynamic city.


whatsapp: 9468071944
email : rewariupdate@gmail.com
youtube.com/rewariupdate
www.facebook.com/rewariupdate
www.instagram.com/rewariupdate



REWARI UPDATE

Breaking News: रेवाड़ी के मोहनपुर गांव के पास स्कूल बस और कार का भंयकर हादसा, 2 लोगों के मौत की खबर!

#accidentnews #RewariNews #rewariupdate #rewaripolice

3 days ago | [YT] | 48

REWARI UPDATE

सीआईए धारूहेड़ा निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने गत 23 दिसंबर को गांव बहाला निवासी खाद-बीज विक्रेता मोहन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक 10 हजार रूपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला सोनीपत के गांव नसीरपुर निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक 20 हजार के इनामी सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
मामले में 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को भी मुठभेड़ के दौरान किया था काबू
इस मामले में पुलिस ने गत 12 जनवरी की रात को एक 20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी जिला सोनीपत के गांव पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल को गांव खरखडा से बटसाना के कच्चे रस्ते पर मुठभेड़ के दौरान काबू किया था। जिसे पुलिस द्वारा जल्द ही अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया जाएगा।

#rewari #rewaripolice #sprewari #ciadharuhera #rewariupdate

2 weeks ago | [YT] | 20

REWARI UPDATE

थाना रोहड़ाई पुलिस द्वारा की गई पैरवी पर फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश गुप्ता ने एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद व एक लाख रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को 20 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
जिले के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 1 नवंबर 2023 को उसकी चार साल की नाबालिग बेटी ने उसकी पत्नी को संवेदनशील अंग में दर्द होने की शिकायत की थी। बच्ची के संवेदनशील अंग में जख्म बना हुआ था। बच्ची ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ गलत हरकत की है। जिस पर रोहड़ाई थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ बच्ची के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
#rewaripolice #rewarinews ‪@rewariupdate‬

2 weeks ago | [YT] | 32

REWARI UPDATE

रेवाड़ी पुलिस ने एक महिला चोर को गिरफ्तार किया है। मामला 8 जनवरी का है, जब अहमदपुर पड़तल निवासी एक महिला अपनी सोने की चेन ठीक कराने बाजार आई थी। उसने चेन अपने बैग में रखी थी, लेकिन एक कपड़े की दुकान पर खरीदारी के दौरान वह चोरी हो गई।
जब पीड़िता ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, तो एक महिला चोरी करती नजर आई। शिकायत के बाद भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला, निर्मला (निवासी मॉडल टाउन, रेवाड़ी) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। आरोपी महिला को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
#crimenews #rewaripolice #rewarinews #rewariupdate ‪@rewariupdate‬

3 weeks ago | [YT] | 30

REWARI UPDATE

गुरुग्राम की लाइफलाइन एसपीआर रोड को बनाया जाएगा एलिवेटेड,

रेवाडी एम्स पर 308 करोड़ रुपये से बनेगा फुल ट्रंपेट इंटरचेंज ,

नसीबपुर वार मेमोरियल के जल्द होंगे टेंडर,

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की तरफ से जानकारी जारी की गई.

#raoinderjeetsingh #rewariaiims #aiims #gurugram #gurugramnews #gurgaon #nasibpur #rewariupdate

‪@NayabSainiOfficial‬ ‪@DIPRHaryana‬ ‪@RaoInderjit‬

2 months ago | [YT] | 29

REWARI UPDATE

#धारुहेड़ा में 12.78 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक नए बस स्टैंड का शिलान्यास सोमवार को #रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नारियल फोडक़र किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा कराने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर #विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गत 15 जून को इस बस स्टैंड का शिलान्यास प्रदेश के #मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व उनकी मौजूदगी में किया था।



बरसात का मौसम होने के कारण इसका निर्माण कार्य शुरु होने में कुछ विलंब हो गया। अन्यथा इस कार्य का श्रीगणेश तीन माह पहले ही हो चुका होता। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह बस स्टैंड सडक़ से ऊंचा भी बनाया जाएगा, ताकि जलभराव की स्थिति किसी भी सूरत में न बन पाए। उन्होंने कहा कि इस बस स्टैंड का निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूरा हो जाएगा ।



#dharuherabusstand #rewarinews #rewariupdate

4 months ago | [YT] | 36

REWARI UPDATE

रेवाड़ी सैनी सभा के पूर्व प्रधान नवीन सैनी को आल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नवीन सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सैनी का इस नियुक्ति के लिए आभार जताते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए उनसे जो भी प्रयास हो सकेंगे वह करेंगे। यह नियुक्ति पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और सभी को मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

#sainisabhaharyana #naveensaini #rewari

4 months ago | [YT] | 21

REWARI UPDATE

रेवाड़ी में STF पलवल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ #Rewarinews #haryanapolice #rewariupdate

5 months ago | [YT] | 40

REWARI UPDATE

क्या आपको पता है...भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा द्वारा स्वीकृति कब मिली ?



#HarGharTiranga #TirangaYatra #IndependenceDay #indianflag #flagdayindia ‪@rewariupdate‬

5 months ago | [YT] | 24