आप सभी का AYODHYA KI AAWAZ यूट्यूब चैनल पर स्वागत है, यहाँ पर आप सभी को public reaction, जनहित मुद्दे, और लोगों को जागरूक करने संबंधित वीडियो मिलेगी।
Please subscribe & sport my channel
आप हमे व्हाट्सएप के माध्यम से भी आपके क्षेत्र में हो रही घटनाओं की जानकारी दे सकते है
संपर्क सूत्र व्हाट्सएप 6307141731 विज्ञापन के लिए भी संपर्क करें धन्यवाद 🙏🙏
youtube.com/@Ayodhya_000
whatsapp.com/channel/0029Va5nPY7KWEKsN8iSqW0r
Ayodhya ki Awaz
कुचेरा बाजार में हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
NHAI और इनायतनगर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 20 वाहनों का किया चालान
अयोध्या | मिल्कीपुर
मिल्कीपुर विकासखंड के इनायतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचेरा बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग 330ए पर मंगलवार को अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और इनायतनगर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 20 वाहनों का चालान किया।
अयोध्या-रायबरेली हाईवे 330ए पर स्थित कुचेरा बाजार में लंबे समय से सड़क किनारे मनमाने ढंग से वाहन खड़े किए जाने और फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अव्यवस्था के चलते कई बार सड़क हादसे भी हो चुके हैं।
बताया गया कि बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन हाईवे किनारे ही खड़े कर देते थे, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती थी। शाम के समय भीड़ बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो जाती थी। वहीं फुटपाथों पर अस्थायी अतिक्रमण के कारण राहगीरों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ता था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।
स्थानीय निवासी बबलू गुप्ता, प्रशांत यादव, अभिषेक कनौजिया और पप्पू ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि कुचेरा बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने चाहिए। ग्रामीणों ने हाईवे किनारे स्थायी अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग पर सख्ती जारी रखने की मांग भी उठाई।
NHAI के कॉरिडोर मैनेजर रवि राय ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर फुटपाथों को पूरी तरह खाली कराया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
इस दौरान चौकी इंचार्ज कुचेरा बाजार भरत कुमार, दरोगा जोखन यादव, कॉरिडोर मैनेजर रवि राय, पेट्रोलिंग इंचार्ज हरिओम सिंह, विनीत उपाध्याय, हाईवे मैनेजर रंगनाथ तिवारी सहित NHAI और इनायतनगर थाना के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
#KucheraBazaar
#Milkipur
#AyodhyaNews
#InayatnagarPolice
#NHAI
#HighwayAction
#IllegalParking
#TrafficJam
#RoadSafety
#AyodhyaKiAawaz
#UPPolice
#EncroachmentDrive
#Highway330A
#BreakingNews
#ViralNews
#TrafficUpdate
#PoliceAction
#Ayodhya
#MilkipurNews
#TrendingNews
2 months ago | [YT] | 12
View 0 replies
Ayodhya ki Awaz
अयोध्या में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च
अयोध्या। जनपद में आगामी बकरीद/ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#अयोध्या
#AyodhyaNews
#Bakrid2026
#EidUlAdha
#FlagMarch
#AyodhyaPolice
#UPPolice
#DM_Ayodhya
#SSP_Ayodhya
#PeaceAndHarmony
#LawAndOrder
#SecurityAlert
#BreakingNews
#TrendingNews
#अयोध्या_की_आवाज
#AyodhyaKiAawaz
#FestivalSecurity
2 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Ayodhya ki Awaz
आगामी मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में किस पार्टी के उम्मीदवार को आप अपने क्षेत्र का विधायक बनाना चाहते है !! अपनी राय पोलिंग करके जरूर बताएं
आपकी एक राय बदल सकती है पूरे क्षेत्र का भविष्य 🇮🇳
#MilkipurElection #UPPolitics #Election2027 #VoteForChange #JanataKiAwaaz #PublicOpinion #MilkipurVidhansabha #TrendingNow #YouTubePoll #लोकतंत्र #चुनाव2027 #अपनीरायदें #Ayodhyakiaawaz
3 months ago | [YT] | 6
View 5 replies
Ayodhya ki Awaz
✍🏼 अयोध्या:
*भरतकुण्ड- भदरसा वासियों को बहुत जल्द जाम से मिलेगी निजात*
बहुप्रतीक्षित भदरसा बाइपास का आज चेयरमैन मोहम्मद राशिद ने शिलान्यास किया। बताया की कल से इस पर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा और एक माह में इस पर आवागमन शुरू हो जाएगा। यह कटरा मज़ार से साबिर ख़ान के खेत तक लंबाई में बनेगा।
इस मौके पर वार्ड सभासद सिराज मामा, मुनव्वर ख़ान, खुर्शीद ख़ान, अर्शी ख़ान, राजा ख़ान, शाकिर, डब्लू, मेराज ख़ान शमीम क़ुरैशी, तौफ़ीक़ ख़ान, और बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद रहे।👇🏾
5 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Ayodhya ki Awaz
चोरी के सामान सहित दो वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी, कार, बाइक व अन्य सामान बरामद
अयोध्या | 15 फरवरी 2026
थाना मवई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ दो वांछित शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुदौली के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना मवई क्षेत्र में दर्ज विभिन्न मुकदमों के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों बब्लू पुत्र भदईराम (उम्र लगभग 34 वर्ष) निवासी ग्राम बल्दी का पुरवा, लखनीपुर, थाना रुदौली तथा ननके उर्फ यदुनंदन पुत्र मेवालाल चौहान (उम्र लगभग 29 वर्ष) निवासी ग्राम बल्दी का पुरवा, लखनीपुर, थाना रुदौली को 15 फरवरी 2026 को डबल नहर पटरी सड़क, ग्राम विवियापुर मजरा भैसोली, थाना मवई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं—
₹17,000 नकद
एक स्विफ्ट डिजायर कार
एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल
पान मसाला व तंबाकू उत्पाद (सिग्नेचर, रजनीगंधा, राजश्री, भोला, कैप्टन सिगरेट आदि)
एक सफेद रंग का झुमका (मुकदमाती)
घटना में प्रयुक्त लोहे का बेलचक व पेचकश
दो मोबाइल फोन
आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त बब्लू पुत्र भदईराम का पूर्व में लखनऊ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट से जुड़े 11 से अधिक आपराधिक मुकदमों का इतिहास दर्ज है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति की पुष्टि होती है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक मोहम्मद इदरीश, उपनिरीक्षक शिवम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा बरामद सामान को विधिवत सीज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध सख्त पुलिस नीति का स्पष्ट संकेत है।
#AyodhyaPolice #ThanaMawai #CrimeControl #PoliceAction #WantedCriminals #Arrested #RecoveredProperty #StolenGoods #UPPolice #LawAndOrder #CriminalGang #PublicSafety #AyodhyaNews #RuralPolice #BreakingNews #nonfollowersviewers #nonfollower #nonfollowersviewerseveryone #ayodhyakiaawaz #Update #up #News #NewsUpdate
5 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Ayodhya ki Awaz
गाजियाबाद, यूपी में इन तीनों लड़कियों की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पिता और पुलिस के अनुसार, तीनों लड़कियां कोरियन गेम की एडिक्ट थीं और बार–बार कोरिया जाने को बोलती थीं। शायद इसी वजह से जान दी हो।
कहानी इतनी भी क्लियर नहीं है, जितना मानी जा रही है। शेयर ट्रेडिंग कारोबारी चेतन गुर्जर के साथ फ्लैट में उसकी दो पत्नियां और साली रहती हैं। तीनों सगी बहनें हैं।
चेतन शेयर ट्रेडिंग में 2 करोड़ रुपए हार चुके हैं। आर्थिक हालत अब अच्छी नहीं है। फ्लैट किराए का है। बिजली कनेक्शन कट चुका है। तीनों बेटियां 2 साल से स्कूल नहीं जा रही थीं। क्या ये सब आर्थिक वजहें थी या कुछ और?
फिलहाल पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसे सुसाइड नोट कहा जा रहा है। इसे पढ़ने और मोबाइल जांचने के बाद ही बाकी चीजें स्पष्ट होंगी।
#GhaziabadNews
#UPNews
#BreakingNews
#MysteriousDeath
#TeenGirlsDeath
#HighRiseIncident
#SuicideOrMurder
#PoliceInvestigation
#KoreanGameAddiction
#MentalHealthAwareness
#FamilyTragedy
#FinancialCrisis
#CrimeNews
#IndiaNews
#ShockingIncident
5 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Ayodhya ki Awaz
मुरादाबाद में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई : 11,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए बिजलीघर का टेक्नीशियन गिरफ्तार
6 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Ayodhya ki Awaz
अयोध्या पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की मां को दी श्रद्धांजलि
अयोध्या। पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अयोध्या पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
डिप्टी सीएम ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनके निधन से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
#Ayodhya
#KeshavPrasadMaurya
#DeputyCM
#UttarPradesh
#Condolence
#Tribute
#PayingHomage
#BereavedFamily
#PoliticalNews
#UPPolitics
#FormerMLA
#KhabbuTiwari
#CondolenceVisit
#RIP
#StateLeadership
6 months ago | [YT] | 12
View 0 replies
Ayodhya ki Awaz
सुप्रीम कोर्ट में UGC पर लगी रोक, सवर्ण समाज ने ली राहत की सांस, बैकफ़ुट पर मोदी सरकार।
#UGC
6 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Ayodhya ki Awaz
जगतगुरु परमहंस आचार्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का सनातन समाज, आरोपी पर सख़्त कार्रवाई की मांग
अयोध्या/मिल्कीपुर।
सनातन धर्म के प्रतिष्ठित संत जगतगुरु परमहंस आचार्य जी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अभद्र, अमर्यादित और घृणास्पद टिप्पणी से जनपद अयोध्या में भारी आक्रोश फैल गया है। मामले को गंभीर बताते हुए रवि पाठक पुत्र स्वर्गीय हरिनारायण पाठक, निवासी मिठेगांव रसूलपुर थाना इनायतनगर ने कोतवाली इनायतनगर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2026 को प्रीतम विश्वकर्मा पुत्र सूर्यभान विश्वकर्मा, निवासी सारी थाना इनायतनगर द्वारा यूजीसी के विरोध की आड़ में एबीपी न्यूज़ से जुड़े फेसबुक प्लेटफॉर्म पर जगतगुरु परमहंस आचार्य जी के खिलाफ अत्यंत आपत्तिजनक, अशोभनीय और असहनीय भाषा का प्रयोग किया गया। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई यह टिप्पणी न केवल एक संत की गरिमा पर सीधा हमला है, बल्कि सनातन धर्म और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी की इस हरकत से संपूर्ण क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं और सनातन समाज में उबाल है। यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने की पूरी आशंका है।
प्रार्थना पत्र में पुलिस प्रशासन से स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से संत समाज और धर्म के खिलाफ ज़हर उगलने का दुस्साहस न कर सके।
#सनातन_धर्म_का_अपमान
#जगतगुरु_परमहंस_आचार्य
#सोशल_मीडिया_अराजकता
#धार्मिक_भावनाएं_आहत
#आरोपी_पर_कठोर_कार्रवाई
#फेसबुक_पर_नफरत
#संत_समाज_का_अपमान
#अयोध्या_न्यूज़
#इनायतनगर
#कानून_व्यवस्था
#आईटी_एक्ट
#धर्म_के_खिलाफ_टिप्पणी
6 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Load more