हमारे इस चेनल को सब्सक्राइब कर बैल आईकन को प्रेस करे ।वीडियो को आगे सेयर करे, । चेनल के माध्यम से अपने क्षेत्र की हर प्रकार की न्यूज आप तक पहुचाकर जाग्रति लाना चाहते है ।इसलिए हमने यह अरावली न्यूज 24 जन जाग्रति चेनल बनाया है। हमारा उद्देश्य जन जाग्रति करना है। जिसमे हम को आप सभी के सहयोग की बहुत आवश्यकता है अतः आपसे हाथ जोड़कर निवेदन है हमारे चेनल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाने में अपना सहयोग प्रदान करावे
इसी आशा ओर विश्वास के साथ आपका अपना अशोक कुमार भाटी सायरा उदयपुर @अरावली न्यूज 24 #aravali न्यूज24
Aravali News 24
जिले में बाल टीकाकरण की वृद्धि के लिए महंत,भोपा, पुजारी एवं प्रभावशाली व्यक्तियों का आमुखीकरण-
उदयपुर- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अर्पण सेवा संस्थान एवं यूनिसेफ के सहयोग से संचालित जीरो डोज परियोजना के अंतर्गत आज होटल सर्व ऋतु विलास उदियापोल पर प्रभावशाली व्यक्तियों के रूप में महंत, भोपा,पुजारी सरपंच, वार्ड पंच एवं एनजीओ सदस्यों का आमुखीकरण किया गया ।
इस एक दिवसीय आमुखीकरण में ब्लॉक गिरवा, बडगांव,गोगुंदा मावली, कोटड़ा और झाड़ोल के प्रभावशाली सहयोगियों की भागीदारी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला समन्वयक पंकज भट्ट द्वारा संभागीयो का परिचय तथा स्वागत से हुआ। कार्यक्रम में महंत विरमदेवजी मेलडी माता मंदिर, रमेशजी महाराज,सरपंच कोगाराम, भोपा पपुलाल, भोपा थावरचंद, गवरी कलाकार अमरचंद एवं केसुलाल, देवीसिंह, सामाजिक कार्यकर्ता वजेराम कालबेलिया, गणेशलाल गायरी सहित 53 व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वितीय डॉ ओ पी रायपुरिया ने क्षेत्र में टीकाकरण की स्थिति , पोषण और स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन दिया एवं प्रभावशाली व्यक्तियों को बाल टीकाकरण में सहयोग की अपील की, साथ ही उन्होंने उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में अर्पण सेवा संस्थान द्वारा टीकाकरण में किए गए कार्यो की प्रशंसा की । जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की सेवाओं एवं बच्चे के टीकाकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा टीकाकरण के बारे में गलत भ्रांतिया को दूर करने के लिए प्रभावशाली व्यक्तियो से समाज में जागरूकता लाने के प्रयास करने की अपील की एवं संस्थान द्वारा डिनोटिफाइड जाती कालबेलिया बस्ती ढोल की पाटी में टीकाकरण की जागरूकता की सराहना की। अर्पण सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ शुभकरण सिंह ने संस्थान की विभिन्न क्षेत्रों में क्रियान्वित परियोजनाओं की जानकारी दी एवं क्षेत्र के संचालित विभिन्न एनजीओ के कन्वर्जेंस की अपील की ।
यूनिसेफ प्रतिनिधि रियाज ने टीकाकरण में पुरुष वर्ग की भागीदारी पर जोर दिया , उन्होंने गांव की आंगनबाड़ी पर टीकाकरण सत्र पर हितधारकों एवं एन एम के बैठने की व्यवस्था देखने एवं आवश्यकतानुसार ठीक करवाने की अपील की।
जिला समन्वयक पंकज भट्ट ने पीपीटी के माध्यम से टीकाकरण दिवस, ईट भट्टा, दूर दराज की ढाणियां एवं प्रवासी समुदाय की बस्ती में सहयोग पर चर्चा की। अंत में टीकाकरण से वंचित बच्चों को नियमित टीकाकरण में जोड़ने के लिए क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 15 प्रभावशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। संभागीयों ने क्षेत्र के अनुभव साझा किए
इसके पश्चात अर्पण संस्थान के महासचिव याशंकर शिवहरे, भंवर सिंह सिसोदिया ने संस्थान की ओर से संभागीयों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
2 days ago | [YT] | 4
View 0 replies
Aravali News 24
-उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र के तरपाल निवासी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सरपंच भगवत सिंह राणावत (ठाकुर साहब) का असामयिक निधन हो गया।
उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे हमेशा जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए याद किए जाएंगे।
🕊️ अंतिम यात्रा:
📅 26 मार्च 2026 (गुरुवार)
⏰ सुबह 9:00 बजे
📍 निवास स्थान, तरपाल
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
5 days ago | [YT] | 19
View 0 replies
Aravali News 24
अजमेर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 बोर्ड परीक्षा में सीकर जिले के धोद पंचायत समिति के ग्राम सांगलिया की बेटी प्रियांशी सुण्डा ने 10 वीं कक्षा में 99.83% प्रतिशत अंकों के साथ राजस्थान टॉप करके अपने परिवार और विद्यालय के साथ-साथ पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ाया है.
5 days ago | [YT] | 8
View 0 replies
Aravali News 24
पुलिस की तत्परता से बिछड़ी मासूम बच्ची परिवार से मिली, रात 2 बजे सुरक्षित सुपुर्दगी
पाली जिले के पुलिस थाना क्षेत्र सादड़ी के प्रतापगढ़ क्षेत्र के झूपा गांव में 22 मार्च को एक 6-7 साल की मासूम बच्ची अपने माता-पिता से बिछड़ गई। बच्ची रोती हुई मिली, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना सादड़ी को दी गई।
सूचना मिलते ही सादड़ी थाने से मूलाराम (सउनि), चुनाराम कांस्टेबल और प्रतिभा महिला कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित अपने साथ लिया। बच्ची छोटी होने के कारण अपना सही नाम-पता नहीं बता पा रही थी, लेकिन उसने “निकोर” गांव का नाम बताया।
इसके बाद पुलिस ने थाना सायरा के कांस्टेबल नरपतराम से संपर्क किया जिस पर नरपतराम ने पुलिस मित्रों की मदद से सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि बच्ची के माता-पिता पहले भीटवाड़ में खेती-बाड़ी करते थे, लेकिन वहां से 6 महीने पहले जा चुके हैं।
आगे की पड़ताल में पता चला कि बच्ची के माता-पिता पांचलवाड़ा क्षेत्र में हैं। पुलिस ने बच्ची के मामा से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि परिवार बिलिया में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम मामा को साथ लेकर बिलिया पहुंची, जहां बच्ची के माता-पिता और नानी से मुलाकात हुई।
सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया (फर्द सुपुर्दगी) पूरी करने के बाद रात करीब 2 बजे बच्ची को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।
पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयासों ओर सोशल मीडिया पर खबर प्रसारण से एक मासूम बच्ची को समय पर उसके परिवार से मिलाया गया, जो मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है। पुलिस की मेहनत रंग लाई
बिछड़ी मासूम बच्ची को घंटों की तलाश के बाद परिवार से मिलाया
1 week ago | [YT] | 11
View 0 replies
Aravali News 24
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने देश की सेवा में बनाया रिकॉर्ड 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर आज तक 8931 दिन का लगातार उच्च पद पर बने रहने का रिकॉर्ड जिसमें चार बार मुख्यमंत्री तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर काबिज है और उनका सफर आगे भी जारी है उन्होंने *सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा जो 8930 दिन तक उच्च पद पर रहे*
1 week ago | [YT] | 10
View 0 replies
Aravali News 24
चैत्र नवरात्रि दर्शन श्री कालिका ब्राह्मणी माताजी जसवंतगढ़
1 week ago | [YT] | 3
View 0 replies
Aravali News 24
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के पत्रकारों से किया संवाद
पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पत्रकारों ने बजटीय घोषणाओं के लिए जताया आभार
जयपुर, 13 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। वे जनता और सरकार के बीच संवाद का एक मजबूत सेतु है। पत्रकारों पर समाज को विश्वास होता है तथा पत्रकार सदैव जनहित के मुद्दे सामने लाकर समाज को जागरूक करते हैं। जब मीडिया निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करता है तो लोकतंत्र और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं। हमारी सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर के पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते हैं। वे जनहित की खबरों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। आज के दौर में पत्रकारों का योगदान और भी बढ़ गया है। सूचना के इस युग में पत्रकार सही एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।
*बिजली-पानी-रोजगार के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व निर्णय*
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को आधार मानकर ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निकायों तक के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा पानी जैसी बुनियादी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रामजल सेतु लिंक परियोजना, देवास परियोजना, यमुना जल समझौता, आईजीएनपी, गंगनहर, माही सहित परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ ही, प्रदेश मेंबिजलीतंत्र को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। राजस्थान में आज 22 जिलों में दिन में बिजली दी जा रही है, 2027 तक सभी जिलों में दिन में बिजली देने के लिए हम संकल्पित हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर दिए जा रहे हैं। हमारी सरकार युवाओं को 4 लाख सरकारी क्षेत्र में एवं 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। अब तक 1 लाख 25 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी है। 1 लाख 33 हजार भर्ती प्रक्रियाधीन हैं तथा 1 लाख से ज्यादा पदों का भर्ती कैलेण्डर जारी किया जा चुका है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों से व्यक्तिशः संवाद किया और उनके सुझावों को भी सुना तथा उनकी सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।पत्रकारों ने इस वर्ष के बजट में राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजनाके अंतर्गत दी जाने वाली सम्मान राशि को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने के साथ ही राजस्थान आवासन मंडल के माध्यम से जयपुर में आवासीय योजना लाये जाने की घोषणा सहित अन्य पत्रकार कल्याण के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर प्रदेशभर के विभिन्न पत्रकार संगठन, प्रेस क्लब के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
2 weeks ago | [YT] | 6
View 0 replies
Aravali News 24
भारत गैस, इंडेन या HP, अगर डीलर नहीं दे रहा गैस तो इन नंबरों पर करें शिकायत
2 weeks ago | [YT] | 8
View 0 replies
Aravali News 24
उदयपुर पुलिस ने अपराध की सूचना देने के लिए जारी किया विशेष मोबाइल नंबर 8764527201 पर कॉल या व्हाट्सएप मेसेज से साझा कर सकते है सूचना l
2 weeks ago | [YT] | 9
View 0 replies
Aravali News 24
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे काठूवास, नेता प्रतिपक्ष जूली की स्व. माताजी को दी श्रद्धांजलि
केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, विजय सिंह, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी रहे मौजूद
जयपुर, 05 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को कोटपूतली-बहरोड़ की माढ़ण तहसील के ग्राम काठूवास पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।इस दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद मदन राठौड़ और विधायक देवी सिंह शेखावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
3 weeks ago | [YT] | 8
View 0 replies
Load more