जेके न्यूज़ यूट्यूब चैनल में आपका स्वागत है। जेके न्यूज़ चैनल सभी नवीनतम समाचार, राजनीति समाचार, मनोरंजन समाचार, खेल समाचार, सोशल मीडिया समाचार, राय समाचार और बहुत कुछ के बारे में है। सभी ट्रेंडिंग न्यूज के लिए बने रहें।

Welcome to JK News YouTube Channel. JK News Channel is all about latest news, politics news, entertainment news, sports news, social media news, opinion news and much more. Stay tuned for all the trending news.


JK NEWS

एंकर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में मुरादाबाद में 'जनता के द्वारा जनता की चौपाल' मुहिम का आगाज हो गया है। महापौर विनोद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के सभी 70 वार्डों में सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक जन चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद रहेंगे महापौर खुद काशीराम नगर, आदर्श कॉलोनी, दौलत बाग, नई बस्ती और सीतापुरी जैसे क्षेत्रों में चौपाल का हिस्सा बनेंगे, जहां जनता की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण किया जाएगा उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में प्रत्येक वार्ड में 3-3 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं और मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में नंबर वन बनाने का प्रयास जारी है। इसके साथ ही महापौर ने मुरादाबाद की जनता को 1 जुलाई को टैक्सों में भारी कटौती का बड़ा तोहफा देने के भी संकेत दिए हैं
https://youtu.be/UkiigOHzhbg

3 months ago | [YT] | 1

JK NEWS

फर्जी कंपनी घोटाले का भंडाफोड़।

323 करोड़ के घोटाले मुख्य आरोपी अरेस्ट।

घोटाला करने वाला संजीव दीक्षित गिरफ्तार।

करीब 13 बोगस कंपनियां खोल रखी थी।

ITC रिटर्न में गड़बड़ी, सरकारी राजस्व को नुकसान।

अब तक 10 आरोपी के सलाखों के पीछे पहुंचे।

चकेरी थाना में दर्ज है मामले का मुकदमा।
https://youtu.be/5FSbNCIDQEA

3 months ago | [YT] | 0

JK NEWS

उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर सेल ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) अनिल सिंह से हुई 2 करोड़ 52 लाख रुपये की सनसनीखेज ठगी के मामले में एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि पीड़ित रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने ठगों के झांसे में आकर 1 करोड़ 98 लाख रुपये का लोन तक ले लिया था और उसे फर्जी क्रिप्टो करेंसी निवेश में लगा दिया। पुलिस इस गिरोह के तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
​विस्तृत रिपोर्ट: बिजनौर से दबोचा गया मास्टरमाइंड
​कानपुर पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी क्राइम (DCP Crime) एस. के. सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने इस हाईप्रोफाइल ठगी के आरोपी विपिन कुमार को बिजनौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी विपिन कुमार के बैंक खाते से सीधे तौर पर 45 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ था।
​डीसीपी ने बताया कि इस गिरोह के तीन अन्य सदस्य पहले ही सलाखों के पीछे जा चुके हैं, और विपिन की गिरफ्तारी से इस सिंडिकेट की कमर टूटी है।
https://youtu.be/f3234PUYpwY

3 months ago | [YT] | 0

JK NEWS

एंकर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में मुरादाबाद में 'जनता के द्वारा जनता की चौपाल' मुहिम का आगाज हो गया है। महापौर विनोद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के सभी 70 वार्डों में सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक जन चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद रहेंगे महापौर खुद काशीराम नगर, आदर्श कॉलोनी, दौलत बाग, नई बस्ती और सीतापुरी जैसे क्षेत्रों में चौपाल का हिस्सा बनेंगे, जहां जनता की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण किया जाएगा उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में प्रत्येक वार्ड में 3-3 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं और मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में नंबर वन बनाने का प्रयास जारी है। इसके साथ ही महापौर ने मुरादाबाद की जनता को 1 जुलाई को टैक्सों में भारी कटौती का बड़ा तोहफा देने के भी संकेत दिए हैं
https://youtu.be/UkiigOHzhbg

3 months ago | [YT] | 1

JK NEWS

कानपुर: 323 करोड़ के फर्जी कंपनी घोटाले का मास्टरमाइंड संजीव दीक्षित गिरफ्तार
अन्य विकल्प:
कानपुर ब्रेकिंग: 323 करोड़ के जीएसटी घोटाले में संजीव दीक्षित अरेस्ट, अब तक 10 आरोपी सलाखों के पीछे
बोगस कंपनियों का जाल बिछाकर सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 323 करोड़ के फर्जीवाड़े में संजीव दीक्षित चढ़ा हत्थ
https://youtu.be/5FSbNCIDQEA

3 months ago | [YT] | 0

JK NEWS

मुरादाबाद पुलिस की एसआईटी ने फर्जी बिलिंग के जरिए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी बिना किसी वास्तविक व्यापारिक गतिविधि के फर्जी बिल जारी कर विभिन्न फर्मों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अवैध लाभ दिला रहे थे।
पुलिस के अनुसार थाना मझोला में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान सामने आया कि एम/एस नेशनल ट्रेडर्स नामक फर्म का इस्तेमाल केवल कागजी लेनदेन दिखाने और फर्जी खरीद-बिक्री के आधार पर जीएसटी चोरी करने के लिए किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैसल उर्फ मोंटू (38 वर्ष) निवासी किसरौल, थाना नागफनी, मुरादाबाद तथा शाहनवाज (44 वर्ष) निवासी लक्सर वाली गली, खैरनगर, थाना देहली गेट, मेरठ के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोहम्मद फैसल ने अपने परिचित शाहनवाज के कहने पर नेशनल ट्रेडर्स के नाम से फर्म संचालित की थी। शाहनवाज ने उसे ऐसे लोगों से जोड़ा, जो केवल कागजी बिलों के माध्यम से जीएसटी धोखाधड़ी का नेटवर्क चला रहे थे। आरोपियों ने विभिन्न फर्मों के नाम पर फर्जी बिल जारी कर आईटीसी का लाभ दिलाया और बदले में कमीशन हासिल किया। जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि इस नेटवर्क के तार मुरादाबाद की कई व्यापारिक फर्मों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब उन फर्मों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है, जिनके माध्यम से फर्जी खरीद-बिक्री दर्शाकर कर चोरी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गिरोह का कथित मास्टरमाइंड ईशान मलिक अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह गिरोह संगठित तरीके से करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने में शामिल था और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
https://youtu.be/YjCBWEuTnM8

3 months ago | [YT] | 0

JK NEWS

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से दिखा अलर्ट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
एंकर : जनपद मुरादाबाद में आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल और पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों, प्रवेश व्यवस्था तथा निगरानी प्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षाब व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर नोडल अधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को विशेष निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग पहचान सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया गया है। वहीं केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान अफवाह फैलाने अनुचित साधनों का उपयोग करने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है ताकि भ्रामक सूचनाओं को समय रहते रोका जा सके।
https://youtu.be/QiCYWpRAYL8

3 months ago | [YT] | 2

JK NEWS

अवैध निर्माणो के विरुद्ध मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की सख्त

एंकर : मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है

उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर दो बड़े अवैध निर्माणों को सील किया गया

नगेंद्र सिंह द्वारा लगभग 7,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य किया जा रहा था

थाना मझोला क्षेत्र में पंकज सक्सेना द्वारा 70 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना प्राधिकरण अनुमति के निर्माण किया जा रहा था
https://youtu.be/6g-uBD987qg

3 months ago | [YT] | 2

JK NEWS

जनपद मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना इलाके के रूपपुर गांव में मकान की कच्ची छत ढह गई

जिसके मलबे मे दबकर एक महिला की मौत हो गई है

भारी बारिश का कहर, कच्ची छत गिरने से महिला की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत

कुन्दरकी थाना इलाके के रूपपुर गांव में मकान की कच्ची छत ढह गई

नमाज के लिए कपड़े निकालने कमरे में गई थी महिला तभी यह हादसा हो गया

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला

मलबे से बाहर निकालने तक महिला की सांसें थम चुकी थीं

रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी

कच्ची छत होने पर छत पर पानी भर गया है जिससे छत और भी ज़्यादा कमज़ोर हो गई थी
https://youtu.be/v5GGDWFwvuU

3 months ago | [YT] | 0

JK NEWS

जनपद मुरादाबाद के ब्लॉक मुंडापांडे की ग्राम पंचायत सैफपुर पल्ला स्थित सरकारी विद्यालय में कथित तौर पर कम लागत और घटिया गुणवत्ता से बनाई गई स्कूल की दीवार बारिश के दौरान भरभराकर टूट गई। बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में मौजूद एक पेड़ तेज बारिश के चलते दीवार पर गिर गया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दीवार के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसकी वजह से मामूली दबाव भी वह सहन नहीं कर सकी। आगामी दिनों में स्कूल खुलने वाले हैं, ऐसे में विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि टूटी हुई दीवार के कारण आवारा कुत्तों का स्कूल परिसर में आना-जाना बढ़ गया है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। वहीं, पेड़ का एक हिस्सा रास्ते में गिरने से राहगीरों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि टूटी हुई दीवार का जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, रास्ते से पेड़ को हटवाया जाए और विद्यालय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि स्कूल खुलने पर बच्चों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
https://youtu.be/V1Fk0pZ8J4s

3 months ago | [YT] | 0