Headlines Mithila Headlines मिथिला Arya Shankar

Latest news updates.


Headlines Mithila Headlines मिथिला Arya Shankar

अतिथि शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा उठाई गई आवाज।

अतिथि शिक्षकों को फिर से काम पर लगाने का आग्रह।

भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के बिहार विधि सलाहकार सह अधिवक्ता उदय लाल देव ने बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन । वही आवेदन में विधि सलाहकार उदय लाल देव ने कहा कि अतिथि शिक्षकों से कई वर्षों तक लगातार काम कराने के बावजूद उन लोगों को काम नहीं लेने से मानव अधिकार का हो रहा है हनन। अतिथि शिक्षकों को बेरोजगार होने से परिवार के लोगों की शिक्षा, भोजन, दवा की चरमराई एवं बिगड़ी स्थिति को देखते हुए मानव अधिकार के द्वारा बुलंद की गई आवाज। बताते चले कि बिहार में अतिथि शिक्षकों की विषयवार कुल 4257 आवश्यकता अनुसार सरकार के द्वारा नियुक्ति की गई थी जिस दौरान बंद पड़े स्कूल के ताला को उन लोगों के द्वारा खुलवाने का काम किया गया था। शिक्षा जगत में काफी सुधार देखने को मौका मिला इतना ही नहीं कोविड-19 जैसे विकट समस्या के साथ-साथ चुनाव, जातीय जनगणना एवं मूल्यांकन कार्य में बढ़ चढ़कर काम करते रहे। यहां तक की शिक्षकों की कमी को पूरा करने हेतु विश्वविद्यालय में भी अतिथि शिक्षक के द्वारा विशेष रूप से कम लिया जाता रहा तो वही 31 मार्च 2024 को एक चिट्ठी निकालकर सभी अतिथि शिक्षकों को नौकरी से समाप्त करते हुए सभी को बेरोजगार कर दिए हैं, तो वहीं सभी अतिथि शिक्षक अपने आप को दिव्यांग कोटि के व्यक्ति समझने लगे हैं । सरकार द्वारा इन लोगों के कार्य कुशलता और वास्तविकता को नजर अंदाज किया गया है जो मानव अधिकार के हनन ही नहीं उसे सदा के लिए समाप्त ही कर दिया गया जो अतिथि शिक्षकों के लिए सभी दृष्टिकोण से प्रतिकूल है। अतिथि शिक्षकों के जीवन भविष्य और परिवार बिगड़ने और गुजरने से बच सके जिसको लेकर भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश विधि सलाहकार सह अधिवक्ता उदय लाल देव ने आवाज उठाई हैं।

2 years ago (edited) | [YT] | 4

Headlines Mithila Headlines मिथिला Arya Shankar

स्मार्ट इंडिया हैकथॉन आयोजन में भाग लेंगी 13 टीमें

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल 13 टीमें भाग लेंगी। इस हैकथॉन को लगातार 24 घंटे तक चलाया जाएगा। 24 घंटों के इस प्रतियोगिता के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रमुख डॉ. संदीप तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं। कॉलेज के संचालन संघ के प्रो. अंकित ने बताया है कि विजेता को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। मिडिया सेल के प्रो. विनायक झा ने बताया कि कॉलेज नियमित आधार पर इस तरह के आयोजन का आयोजन करेगा ताकि छात्र स्वयं को खोज सकें। प्रोफेसर आशीष, प्रो. मोहित, डॉ. शशिभूषण, डॉ. असजद मोख्तार, प्रो. इशांत और कई शिक्षक टीम के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे। इस महत्वपूर्ण प्रयास के माध्यम से, दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रों को तकनीकि ज्ञान में विकसित करने और उनकी प्रतिभाओं को प्रकट करने का मौका देने में सहायक हो रहा है।

2 years ago | [YT] | 3

Headlines Mithila Headlines मिथिला Arya Shankar

दरभंगा में फर्जी शिक्षिका मिलीं हैं। फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रही थी। इसको लेकर प्रखंड शिक्षिका पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई निगरानी की ओर से की गई है, जहां सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।मामला सदर प्रखंड के गौसाघाट मध्य विद्यालय का है। इस एफआईआर के बाद जिले की शिक्षा महकमा में एकबार ही खलबली मच गई है। पूरे शिक्षा व्यवस्था में गदर मचा है।जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय गौसाघाट में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार नौकरी करती शिक्षिका पकड़ाई है। इस शिक्षिका के खिलाफ निगरानी विभाग ने दरभंगा के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।बताया जाता है TET परीक्षा का प्रमाण पत्र को ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने फर्जी बताया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शिक्षकों में खलबली मच गई है।

जानकारी के अनुसार, फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्रखंड शिक्षिका बनी एक शिक्षिका पर निगरानी विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है । निगरानी की टीम ने शिक्षिका की ओर से प्रस्तुत बीर्टईटी 2011 के प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षिका की पहचान प्रीति सिंह के रूप में हुई है। वह मध्य विद्यालय गौशाघाट में पदस्थापित है। शिक्षिका लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज बैंकर्स कॉलोनी की रहने वाली है।
शिक्षिका अभी भी विद्यालय में कार्यरत है। बताया जाता है कि शिक्षा विभाग ने TET का जो प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया उसका रोल नंबर 0942117864 था। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से उक्त रोल नंबर को व्यवहार में नहीं लाने की बात कहते हुए रिजल्ट कार्ड को फर्जी करार दिया।

2 years ago | [YT] | 4

Headlines Mithila Headlines मिथिला Arya Shankar

औचक निरीक्षण पर KK पाठक पहुंचे दरभंगा: सरकारी स्कूलों में मचा हड़कंप, रामपुरा मध्य विद्यालय में शौचालय बंद होने लगाई फटकार

2 years ago | [YT] | 5

Headlines Mithila Headlines मिथिला Arya Shankar

मैट्रिक और इंटर के छात्रों के लिए कैरियर काउंसलिंग के लिए एक बेहतरीन अवसर है। परीक्षा का परिणाम तो आ चुका है लेकिन विद्यार्थियों का बड़ा तबका अभी भी ये निर्णय नहीं ले पा रहा है की हमे आगे क्या करना चाहिए?

🌐 Registration Link: bit.ly/40ku63r

अगर आप उनमें से एक है तो चिंता की बात नही है। दरभंगा के संस्कृत विश्वविद्यालय के कैंपस में मिथिलांचल में पहली बार आगामी 9 मई 23 को एजुकेशन फेयर नामक मेले का आयोजन होने जा रहा है।
किसी तरह की Inqiry के लिए संपर्क करें: 089359 55873

3 years ago | [YT] | 5

Headlines Mithila Headlines मिथिला Arya Shankar

बिहार विधान सभा के सदन में एक बार फिर जटाशंकर चौधरी के हत्या का मामला गुंजा। नगर विधायक संजय सरावगी ने सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना पर संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि हत्या के एक साल बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सरावगी ने कहा कि पिछले वर्ष मार्च में दरभंगा नगर निगम अंतर्गत वार्ड 44 के नवटोलिया निवासी जटाशंकर चौधरी की अपराधियों ने दिनदहाड़े लाखों रुपए लूटकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के साल भर बीत जाने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। सरकार इसे गंभीरता से लेते हुए घटना पर संज्ञान लें।

3 years ago | [YT] | 6

Headlines Mithila Headlines मिथिला Arya Shankar

बिहार के दरभंगा में अपराधियों का आतंकबरकरार,शराबउतारने से मना किया तो चौकीदार को मारी गोली

3 years ago | [YT] | 6