www.jaunpurlive.com
Jaunpur Live [जौनपुर लाइव ]
#JaunpurLive #Jaunpur #shahipool #shahipul #shahiqila #shahikila #nayasabera
hindi news,news in hindi,jaunpur breaking news,today news,aaj ki taja khabar,jaunpur news jaunpur news,jaunpur news aaj tak,google hindi news,jaunpur news up,jaunpur news chunav,jaunpur news badlapur,jaunpur barsathi news,jaunpur news channel,jaunpur news counting,uttar pradesh news,uttar pradesh samachar,Jaunpur Live,News in hindi,Hindi News Jaunpur,Jaunpur News,Jaunpur news in hindi,Latest news in hindi,jaunpur latest news,जौनपुर,लाइव
Jaunpur Live
आज दोपहर 2 बजे, सिर्फ जौनपुर लाइव पर #jaunpurlive #Jaunpurnews #News #गिरीशचंद्रयादव #GirishChandraYadav
1 month ago | [YT] | 3
View 0 replies
Jaunpur Live
जौनपुर लाइव की खबर का असर
शीतला चौकियां धाम में शुरू हो गया सड़क निर्माण कार्य
रिपोर्ट : बिपिन सैनी | जौनपुर लाइव
#JaunpurLive #Chaukiyadham #jaunpurnews #NewsImpact #JaunpurLiveImpact Jaunpur News
3 months ago | [YT] | 24
View 0 replies
Jaunpur Live
Jaunpur News
जौनपुर। ग्राम बेलगहन निवासी प्रोफेसर अनुपम सिंह को यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो, यूनाइटेड किंगडम में सर्वश्रेष्ठ शिक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट शिक्षण, शोध कार्य और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए मिला। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सक्रिय शोध कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से जौनपुर और बेलगहन क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
#Jaunpur #JaunpurNews #NayaSaveraNetwork #News #BreakingNews
5 months ago | [YT] | 12
View 0 replies
Jaunpur Live
Jaunpur News
जौनपुर। सड़क दुर्घटना से जुड़े क्षतिपूर्ति मामले में वसूली न होने पर जिलाधिकारी का आधा वेतन रोकने का आदेश कोर्ट ने वापस ले लिया। ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार अग्रवाल ने स्पष्टीकरण और तहसीलदार द्वारा शीघ्र कुर्की कार्रवाई के आश्वासन के बाद यह निर्णय दिया। सुनवाई में अधिकारियों ने बताया कि लापरवाही जानबूझकर नहीं थी। कोर्ट ने 22 अप्रैल 2026 तक के लिए पूर्व आदेश निरस्त करते हुए अगली सुनवाई तय की है।
#Jaunpur #JaunpurNews #NayaSaveraNetwork #News #BreakingNews
5 months ago | [YT] | 15
View 1 reply
Jaunpur Live
Jaunpur News
जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के फत्तूपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर रील बनाने के दौरान बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सौरभ और त्रिदेव के रूप में हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार मोबाइल से रील बनाते समय हादसा हुआ। मामले की जांच जारी है।
#Jaunpur #JaunpurNews #NayaSaveraNetwork #News #BreakingNews
5 months ago | [YT] | 7
View 0 replies
Jaunpur Live
Jaunpur News
जौनपुर। जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर बक्शा क्षेत्र के कुल्हनामऊ के पास ओवरटेक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज बस, ट्रक और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवम यादव, टीडी कॉलेज का छात्र है, जो परीक्षा देने जा रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
#Jaunpur #JaunpurNews #NayaSaveraNetwork #News #BreakingNews
5 months ago | [YT] | 13
View 1 reply
Jaunpur Live
Jaunpur News
जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी सोनू को बड़ागांव बाजार से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर अन्य बाइक भी बरामद हुईं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Jaunpur #JaunpurNews #NayaSaveraNetwork #News #BreakingNews
5 months ago | [YT] | 7
View 0 replies
Jaunpur Live
Jaunpur News
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रशासनिक लापरवाही के चलते 56 लाख रुपये की महत्वपूर्ण ग्रांट वापस हो गई। समय पर प्रक्रिया पूरी न होने से शोध परियोजनाओं के लिए मिली राशि उपयोग नहीं हो सकी, जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ग्रिड रिपोर्ट समय पर न मिलने के कारण धनराशि वापस चली गई। करीब 16-18 शिक्षकों की परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।
#Jaunpur #JaunpurNews #NayaSaveraNetwork #News #BreakingNews
5 months ago | [YT] | 6
View 0 replies
Jaunpur Live
Jaunpur News
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सेमुही बाजार में गुरुवार शाम जूते की एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकानदार अवधेश सेठ दुकान बंद कर घर चले गए थे, तभी आग भड़क उठी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
#Jaunpur #JaunpurNews #NayaSaveraNetwork #News #BreakingNews
5 months ago | [YT] | 5
View 0 replies
Jaunpur Live
Jaunpur News
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र की एक छात्रा ने गांव के कुछ युवकों पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। छात्रा के अनुसार घटना 27 मार्च की है, जब छत पर कपड़े सुखाने के दौरान युवकों ने अश्लील हरकतें कीं। विरोध पर मारपीट की गई। कार्रवाई न होने से पीड़िता भयभीत है और स्कूल जाना भी बंद कर दिया है।
#Jaunpur #JaunpurNews #NayaSaveraNetwork #News #BreakingNews
5 months ago | [YT] | 3
View 0 replies
Load more