TSP First Education

TSP First Education™ प्लेटफॉर्म का उद्देश्य अनुचिति क्षेत्र के अभ्यर्थियों की आवाज बनना है

TSP आरक्षण को लेकर क्षेत्र के युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बने इस मंच से क्षेत्र के सभी साथियों के लिए परीक्षोपयोगी सामग्री प्रदान करने का हर संभव प्रयास है।

विज्ञप्ति में पदो के वर्गीकरण से लेकर फॉर्म भरने और परीक्षा से संबंधित विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हर अभ्यर्थी के लिए यहां समाधान की उपलब्धता है।।

TSP के सभी दोस्त अपने साथियों से चैनल को शेयर करे
एकजुट होकर अपने लिए एक मंच बनाए👍

Join @TSP_First_Education


TSP First Education

कर्मचारी चयन बोर्ड भ्रष्टाचार/SOG कार्यवाही/हाई कट ऑफ़ पर लाइव

रात 9 बजे youtube.com/live/mrMAwV7_qv8?si=YhFkYleri-NYTqYZ

2 weeks ago (edited) | [YT] | 10

TSP First Education

इतनी बड़ी भर्ती में दो गुना की कट ऑफ इतनी ज्यादा जाना बेरोजगारों का हौसला तोड़ने वाला है। दोस्तो आपकी कोई गलती नहीं है ना ही आपकी मेहनत में कोई कमी है ये बात मै उन अभ्यर्थियों के लिए कह रहा हु जो 70 से 75 प्रश्न लाकर भी किसी शिफ्ट में नंबर कम होने की वजह से सीधे बाहर हो गए है।

मेरी नजर मे इसके सिर्फ दो कारण है नॉर्मलाइजेशन और एक से अधिक शिफ्ट में परीक्षा होना सभी शिफ्ट के टॉपर को लेना एक औसत बच्चे की रैंक तक कट ऑफ पहुंच ही नहीं पा रही

ये सबसे बड़ा धक्का उन दोस्तो के लिए है तो 4 5 साल से तैयारी कर रहे है और दूसरी भर्तियों में मेहनत के बाद भी बाहर हो गए और उसमें ज्यादा पद होने से उन्हें इससे उम्मीद थी जो कही से उठ के आए थे नौकरी लेने उनके लिए थी भी नहीं ये नौकरी लेकिन मेरे उन साथियों के साथ बहुत गलत हुआ है जो सालो से बेरोजगारी का दंश झेल रहे थे। सिस्टम की गलती से बाहर होना सबसे बुरा है लेकिन खुद को संभालने का वक्त है। जीवन में जब हमारा वक्त आता है तो बाकी विकल्प खत्म हो जाते है और जब हमें कोई चीज नहीं मिलनी होती है तो हाथ आके चीजे निकल जाती है। दोस्तो मेरी हमदर्दी उन सभी साथियों के साथ है जो इस सिस्टम की वजह से बाहर हुए है। हौसला रखे आप सभी टूटने नहीं दे खुद को आपका ये भाई आगे के लिए जो बन पड़ेगा जिससे आप खुद को उस मुकाम पर पा सके जिसके लिए आप निकले है के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगा

जिंदगी ही तो है लड़ेंगे जीतेंगे❤️🫂

3 weeks ago (edited) | [YT] | 39

TSP First Education

वनरक्षक, वनपाल भर्ती

जनवरी में आवेदन लिए जाने की संभावना

1 month ago | [YT] | 15

TSP First Education

VDO DV परिणाम, Patwari अंतिम परिणाम, 4th Grade परिणाम पद वृद्धि, लेब असिस्टेंट एग्जाम डेट
की अपडेट पर शाम 8 बजे लाइव

सभी साथी जुड़े।
youtube.com/live/od30r2eBxF4?si=cIjmz4mP0QzCn_wH

1 month ago (edited) | [YT] | 26

TSP First Education

4th class exams के 6 paper के 600 प्रश्नों में से 150 प्रश्नों पर लगभग 1400 ऑब्जेक्शन।

1 month ago | [YT] | 11

TSP First Education

VDOs wait please...12 Dec का प्रयास है, 12 दिसंबर से पहले कोई बोर्ड मीटिंग नहीं है। - चेयरमैन आलोक राज

1 month ago | [YT] | 14

TSP First Education

हम प्रयास कर रहे हैं विभागों से पता करने की , क्या 4th Grade में पदों में वृद्धि हो रही है? - आलोक राज

1 month ago | [YT] | 22

TSP First Education

एक बजे आप सभी के सवालों को लेकर live रहूंगा

चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट, कट ऑफ, पद वृद्धि / पटवार फाइनल कट ऑफ/ vdo रिजल्ट/ लेब असिस्टेंट एग्जाम

सभी साथी जुड़े 👍

2 months ago | [YT] | 43

TSP First Education

पटवारी परिणाम पर चल रही बहस में एक छोटा सा विश्लेषण

RSSB की हर भर्ती में कट ऑफ रिकॉर्ड तोड़ रही है जिसका कोई एक कारण नहीं है घटिया पेपर स्तर से डूब कर तैयारी करने वालो को सीधा नुकसान हो रहा है साथ ही कई शिफ्टों में पेपर होना इसके बाद नॉर्मलाइजेशन।

सब अपने एक पद के लिए तैयारी करते है वो अपनी शिफ्ट नहीं चुनते ना ही ये चुनाव कैंडिडेट का होता है कि उन्हें सरल शिफ्ट दी जाए, ऐसे में पेपर के लेवल का बोझ अभ्यर्थी के कंधों पर क्यों ?

फिर प्रश्नों के डिलीट होने का खेल आता है, हद तब हो रही जब प्रश्न भी वो डिलीट हो रहे जिनमे डिलीट होने जैसा कुछ है नहीं, और जो वाकई गलत है वो प्रश्न वैसे के वैसे है। जो बात सामान्य बच्चे के समझ आ रही है वो बोर्ड और पेपर बनाने वालो के क्यों नहीं आ रही? ऐसे लोग चयन बोर्ड में बैठ कर मेहनती बच्चों का भाग्य निर्धारित कर रहे है। कुछ बच्चे ऐसे है जो लगातार कई सालों से इसी तरह की लापरवाही का शिकार बन रहे है।

अब पटवारी भर्ती में दो शिफ्टों में आयोजित पेपर में पहली शिफ्ट के 8 प्रश्न डिलीट हुए है और दूसरी में 3।
300 नंबर और 150 प्रश्नों के एक ही भर्ती के दो पेपर में अंतर तो यही पर आ जाता है कि एक पेपर 142 प्रश्नों का है और दूसरा 147 मतलब पहली शिफ्ट वालो की लड़ाई आसान कर दी पहले ही और आसान भी उन्हीं की हुई जिनके डिलीट होने वाले प्रश्न गलत थे। आपने पेपर के वेटेज और पूर्णांक ही ऊपर नीचे कर दिए फिर कौनसा न्याय बचा।

ये केवल एक भर्ती की बात नहीं है सबकी यही पीड़ा है लेकिन सब बंटे हुए है अलग अलग भर्तियों में अलग अलग मुद्दा है और जिस भर्ती में जो सलेक्ट हो जाते है उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि क्या हुआ है और जिनको फर्क पड़ता है वो एकजुट नहीं है और इसी तरह अपने सपनों को अपनी ही आंखों के सामने सिस्टम के हाथ टूटते देख रहे है और आगे भी देखेंगे। कुछ नहीं बदलने वाला, नवाचार के नाम पर बेरोजगारों के भविष्य से खेला जा रहा।

एक बात और नॉर्मलाइजेशन पर कि चाहे कोई भी फॉर्मूला उपयोग करे बोर्ड अगर पेपर के लेवल में फर्क है तो सभी फॉर्मूले फैल है नंबर कम ज्यादा होंगे ही, और नॉर्मलाइजेशन के बाद जो कट ऑफ बढ़ रही है उसे पार करना एक सामान्य बच्चे के बस का नहीं रह गया है जहां पदो की संख्या इतनी कम हो।

दुर्भाग्य है यह कि पूरी मेहनत से परीक्षा देने के बाद भी आपका सब कुछ भाग्य पर टिका होता है कि आपकी शिफ्ट कौनसी है और ना जाने कौनसे प्रश्न डिलीट होंगे।

@TSP_First_Education

2 months ago | [YT] | 62

TSP First Education

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 : OBJECTION 6 से 8 दिसंबर 2025 तक

Join Telegram t.me/TSP_First_Education

2 months ago | [YT] | 9