दादरा एवं नगर हवेली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सोमवार, 28 सितंबर को जिला पंचायत सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निशा भंवर ने की। इस दौरान सांसद कालाबेन डेलकर सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष, निर्वाचित सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जनसमस्याओं पर चर्चा हुई।
जिला पंचायत अध्यक्ष निशा भंवर ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, आवास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों ने योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। जिला के समग्र विकास के लिए विभागों और पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष जोर दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव प्रदेश के अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी ने आज सिलवासा में श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल द्वारा स्थापित “पिपरिया चा राजा” गणेश पंडाल में भगवान श्री गणेश जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्री महेश भाई अगरिया जी का स्नेहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
*भाजपा प्रदेश लीगल सेल के सह संयोजक एडवोकेट श्री हितेश भंडारी की GIC Re के पार्ट-टाइम नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर पद पर नियुक्ति।*
दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव प्रदेश भाजपा लीगल सेल के प्रदेश सह संयोजक एडवोकेट श्री हितेश कुमार किस्मतभाई भंडारी को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) के बोर्ड में पार्ट-टाइम नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 12 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार एडवोकेट श्री हितेश भंडारी की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, की गई है। GIC Re द्वारा 14 अगस्त 2026 को जारी पत्र में भी उनके निदेशक मंडल में स्वागत एवं उनके मार्गदर्शन और सलाह की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट श्री हितेश भंडारी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, संघप्रदेश के आदरणीय प्रशासक श्री प्रफुल्ल भाई पटेल जी, भाजपा प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री दुष्यंत भाई पटेल जी तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री महेश भाई अगरिया जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आज एडवोकेट श्री हितेश भंडारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी से प्रदेश भाजपा कार्यालय में रूबरू भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और इस अवसर पर उनका आभार व्यक्त किया।
*इस अवसर पर एडवोकेट श्री हितेश भंडारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए महत्वपूर्ण दायित्व है और वे अपने अनुभव एवं क्षमता के माध्यम से GIC Re के कार्यों में अपना योगदान देने का प्रयास करेंगे।*
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर दमन जिला भाजपा की बैठक आयोजित॥
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में दमन जिला भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता दमन जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भरत भाई पटेल जी ने की। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल, दमन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री धरम भाई पटेल, प्रदेश मीडिया संयोजक श्री मजीद लधानी, प्रदेश मंत्री श्रीमती उर्वशी बेन पटेल सहित दमन जिला पंचायत के सभी सदस्यगण, दमन जिले के सभी सरपंचगण, दमन नगरपालिका के सभी पार्षदगण तथा प्रदेश, जिला एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों, कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों के बारे में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा एवं जनकल्याण की गतिविधियों को प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में अभियान के अंतर्गत दमन जिले में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों एवं कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं सुरंगी ग्राम पंचायत के सरपंच श्री संजय भाई राउत जी द्वारा सुरंगी स्थित श्री तारकेश्वर महादेव मंदिर में 1001 दीप प्रज्वलित किए गए।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव प्रदेश द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सुनील पाटिल जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिलवासा में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नमो अस्पताल, सिलवासा में फल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मेश सिंह चौहान जी, सिलवासा नगरपालिका अध्यक्ष श्री सोमनाथ पाटिल जी, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी, सिलवासा शहर जिला अध्यक्ष श्री शान्तु भाई पुजारी जी, सिलवासा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री दीपक प्रधान जी, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अवधेश सिंह चौहान जी, सिलवासा ग्रामीण जिला महामंत्री श्री इंद्रवदन भाई पटेल जी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार सफलता एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरीया जी ने मीडिया से की चर्चा।*
भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव प्रदेश के अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरीया जी द्वारा आज दमन स्थित भाजपा मुख्यालय में मीडिया के साथ प्रेस वार्ता आयोजित कर राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रारंभ होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई।
राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों पर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरीया जी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों, सुशासन और संगठन पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। राजस्थान के 309 शहरी स्थानीय निकायों के 10,244 वार्डों में हुए चुनावों में भाजपा ने 4,179 वार्डों में विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस को 3,613 वार्ड मिले। इस प्रकार भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड अधिक जीते हैं।
उन्होंने कहा कि 148 स्थानीय निकायों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि कांग्रेस 104 निकायों में सबसे बड़ी पार्टी रही। यह परिणाम राजस्थान की जनता के भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और पार्टी के मजबूत संगठन का स्पष्ट प्रमाण है।
श्री अगरीया जी ने कहा कि भाजपा के लिए यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने की एक और बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधि स्थानीय स्तर पर विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।
*‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनसेवा का संकल्प।*
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरीया जी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में भी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा एवं समर्पण को जनसेवा के माध्यम से सम्मानित करने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य रहेगा। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र ही ‘सेवा ही संगठन’ है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक श्री मजीद लधानी एवं दमन जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भरतभाई पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*सेंट्रल प्रोक्योरमेंट ब्रांच ने 'गवर्नमेंट ई-मार्केट' ट्रेनिंग का आयोजन किया*
स्वास्थ्य सचिव अस्कर अली जी के निर्देशों के अनुसार, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट ब्रांच ने 09.09.2026 को मोटी दमन के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'गवर्नमेंट ई-मार्केट' पर एक ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया।
गांधीनगर, गुजरात में 'गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग' के रिसोर्स पर्सन श्री निमेश पंचाल ने सिलवासा और दमन की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट ब्रांच, सेंट्रल मेडिकल स्टोर, प्रोक्योरमेंट और टेंडर डिवीजन और नेशनल हेल्थ मिशन के सभी कर्मचारियों को 'गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग', ई-टेंडरिंग, टेंडर नोटिस तैयार करने, बोली लगाने वालों के मूल्यांकन, प्री-बिड मीटिंग, प्रोक्योरमेंट और फाइनेंशियल सर्विस के बारे में विस्तार से ट्रेनिंग दी। 'गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग' वेबसाइट से जुड़ी मुख्य बातों पर चर्चा की गई। उन्होंने सरकारी वित्तीय नियमों के बारे में भी विस्तार से बात की।
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट ब्रांच के इंचार्ज डॉ. गणेश कमलाकर वर्नेकर ने बताया कि सेंट्रल प्रोक्योरमेंट ब्रांच हेल्थ डिपार्टमेंट के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रही है और पूरी स्पष्टता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ खरीद करने के लिए सरकारी वित्तीय नियमों के अनुसार काम कर रही है। इसके सही कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए, सभी संबंधित कर्मचारियों के ज्ञान और कौशल को अपग्रेड करने के लिए यह ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।
गोवा में पश्चिम क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे शामिल
गोवा: केंद्रीय गृह मंत्री अमितभाई शाह की अध्यक्षता में सोमवार को पश्चिम क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे।
बैठक में पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, प्रशासनिक सहयोग और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषय बैठक के प्रमुख एजेंडे में रह सकते हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की इस बैठक में भागीदारी को महाराष्ट्र से जुड़े अंतरराज्यीय और क्षेत्रीय मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेश शर्मा जी को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ut social News
दादरा एवं नगर हवेली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सोमवार, 28 सितंबर को जिला पंचायत सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निशा भंवर ने की। इस दौरान सांसद कालाबेन डेलकर सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष, निर्वाचित सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जनसमस्याओं पर चर्चा हुई।
जिला पंचायत अध्यक्ष निशा भंवर ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, आवास और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों ने योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। जिला के समग्र विकास के लिए विभागों और पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष जोर दिया गया।
2 weeks ago |[YT] | 0
View 0 replies
ut social News
श्री गणेश जी के दर्शन एवं स्नेहपूर्ण स्वागत।
भारतीय जनता पार्टी दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव प्रदेश के अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी ने आज सिलवासा में श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल द्वारा स्थापित “पिपरिया चा राजा” गणेश पंडाल में भगवान श्री गणेश जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्री महेश भाई अगरिया जी का स्नेहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
*गणपति बप्पा मोरया*
3 weeks ago |[YT] | 5
View 0 replies
ut social News
*भाजपा प्रदेश लीगल सेल के सह संयोजक एडवोकेट श्री हितेश भंडारी की GIC Re के पार्ट-टाइम नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर पद पर नियुक्ति।*
दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव प्रदेश भाजपा लीगल सेल के प्रदेश सह संयोजक एडवोकेट श्री हितेश कुमार किस्मतभाई भंडारी को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) के बोर्ड में पार्ट-टाइम नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 12 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार एडवोकेट श्री हितेश भंडारी की नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, की गई है। GIC Re द्वारा 14 अगस्त 2026 को जारी पत्र में भी उनके निदेशक मंडल में स्वागत एवं उनके मार्गदर्शन और सलाह की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट श्री हितेश भंडारी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, संघप्रदेश के आदरणीय प्रशासक श्री प्रफुल्ल भाई पटेल जी, भाजपा प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री दुष्यंत भाई पटेल जी तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री महेश भाई अगरिया जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आज एडवोकेट श्री हितेश भंडारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी से प्रदेश भाजपा कार्यालय में रूबरू भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और इस अवसर पर उनका आभार व्यक्त किया।
*इस अवसर पर एडवोकेट श्री हितेश भंडारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए महत्वपूर्ण दायित्व है और वे अपने अनुभव एवं क्षमता के माध्यम से GIC Re के कार्यों में अपना योगदान देने का प्रयास करेंगे।*
3 weeks ago |[YT] | 2
View 0 replies
ut social News
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर दमन जिला भाजपा की बैठक आयोजित॥
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में दमन जिला भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता दमन जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भरत भाई पटेल जी ने की। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल, दमन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री धरम भाई पटेल, प्रदेश मीडिया संयोजक श्री मजीद लधानी, प्रदेश मंत्री श्रीमती उर्वशी बेन पटेल सहित दमन जिला पंचायत के सभी सदस्यगण, दमन जिले के सभी सरपंचगण, दमन नगरपालिका के सभी पार्षदगण तथा प्रदेश, जिला एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री महेश भाई अगरिया जी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों, कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों के बारे में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा एवं जनकल्याण की गतिविधियों को प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में अभियान के अंतर्गत दमन जिले में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों एवं कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
3 weeks ago |[YT] | 2
View 0 replies
ut social News
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं सुरंगी ग्राम पंचायत के सरपंच श्री संजय भाई राउत जी द्वारा सुरंगी स्थित श्री तारकेश्वर महादेव मंदिर में 1001 दीप प्रज्वलित किए गए।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।
3 weeks ago |[YT] | 3
View 0 replies
ut social News
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव प्रदेश द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सुनील पाटिल जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिलवासा में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नमो अस्पताल, सिलवासा में फल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री धर्मेश सिंह चौहान जी, सिलवासा नगरपालिका अध्यक्ष श्री सोमनाथ पाटिल जी, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी, सिलवासा शहर जिला अध्यक्ष श्री शान्तु भाई पुजारी जी, सिलवासा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री दीपक प्रधान जी, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अवधेश सिंह चौहान जी, सिलवासा ग्रामीण जिला महामंत्री श्री इंद्रवदन भाई पटेल जी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
3 weeks ago |[YT] | 2
View 0 replies
ut social News
*प्रेस विज्ञप्ति*
*राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार सफलता एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरीया जी ने मीडिया से की चर्चा।*
भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव प्रदेश के अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरीया जी द्वारा आज दमन स्थित भाजपा मुख्यालय में मीडिया के साथ प्रेस वार्ता आयोजित कर राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रारंभ होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई।
राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों पर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरीया जी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों, सुशासन और संगठन पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। राजस्थान के 309 शहरी स्थानीय निकायों के 10,244 वार्डों में हुए चुनावों में भाजपा ने 4,179 वार्डों में विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस को 3,613 वार्ड मिले। इस प्रकार भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड अधिक जीते हैं।
उन्होंने कहा कि 148 स्थानीय निकायों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि कांग्रेस 104 निकायों में सबसे बड़ी पार्टी रही। यह परिणाम राजस्थान की जनता के भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास और पार्टी के मजबूत संगठन का स्पष्ट प्रमाण है।
श्री अगरीया जी ने कहा कि भाजपा के लिए यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने की एक और बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधि स्थानीय स्तर पर विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।
*‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनसेवा का संकल्प।*
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेशभाई अगरीया जी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में भी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा एवं समर्पण को जनसेवा के माध्यम से सम्मानित करने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र ही ‘सेवा ही संगठन’ है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक श्री मजीद लधानी एवं दमन जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भरतभाई पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
1 month ago |[YT] | 3
View 0 replies
ut social News
*सेंट्रल प्रोक्योरमेंट ब्रांच ने 'गवर्नमेंट ई-मार्केट' ट्रेनिंग का आयोजन किया*
स्वास्थ्य सचिव अस्कर अली जी के निर्देशों के अनुसार, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट ब्रांच ने 09.09.2026 को मोटी दमन के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'गवर्नमेंट ई-मार्केट' पर एक ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया।
गांधीनगर, गुजरात में 'गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग' के रिसोर्स पर्सन श्री निमेश पंचाल ने सिलवासा और दमन की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट ब्रांच, सेंट्रल मेडिकल स्टोर, प्रोक्योरमेंट और टेंडर डिवीजन और नेशनल हेल्थ मिशन के सभी कर्मचारियों को 'गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग', ई-टेंडरिंग, टेंडर नोटिस तैयार करने, बोली लगाने वालों के मूल्यांकन, प्री-बिड मीटिंग, प्रोक्योरमेंट और फाइनेंशियल सर्विस के बारे में विस्तार से ट्रेनिंग दी। 'गवर्नमेंट ई-मार्केटिंग' वेबसाइट से जुड़ी मुख्य बातों पर चर्चा की गई। उन्होंने सरकारी वित्तीय नियमों के बारे में भी विस्तार से बात की।
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट ब्रांच के इंचार्ज डॉ. गणेश कमलाकर वर्नेकर ने बताया कि सेंट्रल प्रोक्योरमेंट ब्रांच हेल्थ डिपार्टमेंट के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रही है और पूरी स्पष्टता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ खरीद करने के लिए सरकारी वित्तीय नियमों के अनुसार काम कर रही है। इसके सही कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए, सभी संबंधित कर्मचारियों के ज्ञान और कौशल को अपग्रेड करने के लिए यह ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।
1 month ago |[YT] | 2
View 0 replies
ut social News
गोवा में पश्चिम क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस होंगे शामिल
गोवा: केंद्रीय गृह मंत्री अमितभाई शाह की अध्यक्षता में सोमवार को पश्चिम क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे।
बैठक में पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, प्रशासनिक सहयोग और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषय बैठक के प्रमुख एजेंडे में रह सकते हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की इस बैठक में भागीदारी को महाराष्ट्र से जुड़े अंतरराज्यीय और क्षेत्रीय मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
1 month ago |[YT] | 1

Load more