अच्छा आप इधर आ ही गए है तो "जोहार" ,हमारे बारे में जान-समझ के ही जाइयेगा।तो भईया-दादा-दीदी और तमाम साथी "The Voiceover" झारखंड का क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। अगर आप हमसे संगी करते है, तो फायदा हम दोनो को है। हमको ये की हम जवान हो जायेंगे और आप तो चौचक भौकाली हो जाइएगा, जो पान नुक्कड़ में चलने वाली हर डिबेट में माहौल जमा दीजियेगा।हमारे बाहों की पहुंच लातेहार से पलामू और देवघर से गोड्डा तक है। तो चाहे बात वासेपुर में गैंगवार की हो या जामताड़ा में साइबर क्राइम का, सब मसाला यही एक ही जगह में मिलेगा। यकीन मानिए , हम आपको कॉन्फिडेंस देंगे , जिसको देख कर यार दोस्त कहेंगे की "गजब का कॉन्फिडेंस हव यरवा"। फिर से कह दे रहे की हम आपको आदिवासी संस्कृति से भी रूबरू करवायेंगे। तो चलिए हम आप मिलकर कारवां शुरू करते है. हम तो अभी अंकुरित हो रहे है ,तो सुधार की गुंजाइश भी भर- भरके है, जब जहां आपको ऐसा लगे बस वहीं कॉमेंट बॉक्स में ज्ञान दे दीजिएगा।आपका सजेशन अगले ही दिन हमारे नोटिस बोर्ड में चिपका दिया जाएगा। बाकी "टाटा" बीच-बीच में कॉमेंट बॉक्स में मुलाकात होती रहेगी।....शुक्रिया




Thevoiceover

घाघरा में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, खेत से मिला शव

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

गुमला :- जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवाकी पिठवर टोली निवासी विश्वनाथ उरांव (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह उनका शव देवाकी पिठवर टोली पेट्रोल पंप के सामने सड़क के दूसरी ओर स्थित एक खेत से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के मुताबिक, विश्वनाथ उरांव बुधवार दोपहर घर से घाघरा बाजार गए थे। बाजार से उन्होंने नया मोबाइल फोन खरीदा और घर लौटकर मोबाइल अपने बेटे को दे दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने देवाकी पिठवर टोली पेट्रोल पंप के पास शराब पी और मुर्गा खाया था।

शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान विश्वनाथ उरांव के रूप में की।

पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की पत्नी शीला देवी ने आशंका जताई है कि उनके पति की हत्या कर शव को रात के अंधेरे में खेत में फेंका गया होगा। हालांकि, इस आरोप की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने के बाद घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

विश्वनाथ उरांव अपने पीछे पत्नी शीला देवी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

#JharkhandNews #GumlaNews #GhaghraNews #CrimeNews #BreakingNews #LocalNews #NewsUpdate

2 weeks ago | [YT] | 0

Thevoiceover

दुःखद खबर | झारखंड

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर

झारखंड की राजनीति से इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है।झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख नेताओं में शामिल थे और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। दिसंबर 2024 में उन्हें हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनाया गया था। उनके पास नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग रहे हैं।

उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।

ॐ शांति।

#SudivyaSonu #SudivyaKumarSonu #Jharkhand #Giridih #JMM #BreakingNews #JharkhandNews #दुःखद_खबर #सुदिव्य_सोनू

3 weeks ago | [YT] | 2

Thevoiceover

बार बालाओं के डांस का आनंद ले रहे थे दो दारोगा, दोनों हाथों से उड़ाए पैसे; वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने किया निलंबित

बिहार:-कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक शादी समारोह में बार बालाओं के डांस का आनंद लेते और दोनों हाथों से पैसे उड़ाते दो पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों एएसआई को निलंबित कर दिया है।

मामला चैनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। निलंबित किए गए दोनों पुलिसकर्मी एएसआई सत्येंद्र कुमार और चंदन कुमार हैं, जो चैनपुर थाना में पदस्थापित थे।

शादी समारोह में कुर्सी पर बैठकर देख रहे थे डांस

वायरल वीडियो में दोनों एएसआई एक शादी समारोह में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान आगे की कतार में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी भोजपुरी गीत और नर्तकी के डांस का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के द्वारा कथित तौर पर दोनों हाथों से पैसे भी उड़ाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचा और जांच शुरू की गई।

वीडियो में हत्या और आर्म्स एक्ट का आरोपी भी दिखा

इस मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि वायरल वीडियो में एक आरोपी के भी मौजूद होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले का आरोपी अजीत यादव भी दिखाई दे रहा है।

डीएसपी ने क्या बताया?

भभुआ डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें चैनपुर थाने के दो एएसआई सत्येंद्र कुमार और चंदन कुमार एक शादी समारोह में नर्तकी का डांस देखते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस तरह के कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों की इस प्रकार की मौजूदगी और आचरण पुलिस गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं है।

डीएसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि वीडियो करीब दो साल पुराना है। मामले की जांच के बाद एसपी के आदेश पर दोनों एएसआई को निलंबित कर दिया गया है।

वीडियो पुराना होने के बावजूद उसके वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी इसकी चर्चा हो रही है।

3 weeks ago | [YT] | 1

Thevoiceover

सुदूरवर्ती व पूर्व नक्सल प्रभावित गांव भीतर पंडरा में पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

लातेहार, 04 सितंबर 2026: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शुक्रवार को गारू थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती एवं पूर्व में घोर नक्सल प्रभावित गांव भीतर पंडरा में पुलिस द्वारा जनजागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा, शिक्षा, नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को नक्सली शोषण से मुक्त, भयमुक्त एवं आत्मविश्वासपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या, संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना बिना किसी भय के तत्काल थाना को दें। आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।

बैठक में ग्रामीणों को अंधविश्वास से दूर रहने, बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने, समाज को नशामुक्त बनाने तथा महुआ शराब, हड़िया आदि नशीले पदार्थों का पूर्ण बहिष्कार करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि शिक्षा, जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से ही क्षेत्र में स्थायी शांति एवं विकास का वातावरण तैयार किया जा सकता है।

इस अवसर पर स्थानीय छोटे-छोटे बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य पठन-पाठन सामग्री एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा आयोजित इस जनजागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के प्रति एकजुट होने का संदेश दिया।

#Latehar #Garu #LateharPolice #JharkhandPolice #JanJagrukta #PoliceAwareness #NaxalFreeJharkhand #FearFreeSociety #Shiksha #NashaMukti #AndhvishwasMuktSamaj #ChildEducation #RuralDevelopment #CommunityPolicing #Dial112 #JanSeva #PeaceAndDevelopment #Jharkhand #EducationForAll #SafeSociety

3 weeks ago | [YT] | 0

Thevoiceover

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का देवघर एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

4 years ago | [YT] | 8

Thevoiceover

क्या धोनी कभी ऐसे दिखते थे?

4 years ago | [YT] | 3

Thevoiceover

चतरा में एसीबी ने दस हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथ मनरेगा जूनियर इंजीनियर निजामुद्दीन को किया गिरफ्तार।

4 years ago | [YT] | 7

Thevoiceover

BIG BREAKING:-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।केंद्रीय गृह मंत्री से मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है।

4 years ago | [YT] | 0

Thevoiceover

लातेहार में एक प्रेमी युगल की जाति अलग-अलग थी तो परिवार वाले शादी के लिए नहीं मान रहे थे। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने नक्सली संगठन जेजेएमपी से आग्रह किया कि वह उनकी शादी करा दें। इसके बाद नक्सली संगठन ने कपल की शादी करा दी। शादी रीति-रिवाज से कराई गई है। पुरोहित ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी कराई है। JJMP के सब जोनल कमांडर मिथुन लोहरा व एरिया कमांडर शिवा भी शादी में मौजूद थे।

पूरी खबर जल्द.....

4 years ago | [YT] | 5