सत्याग्रह With Hemant Bhatt

अध्यात्म से बदलाव तक" नमस्ते!
मेरे चैनल 'सत्याग्रह with Hemant Bhatt' पर आपका स्वागत है (पूर्व नाम: चंपारण न्यूज़ नेटवर्क)।
​"'सत्याग्रह' का अर्थ ही है सत्य पर अडिग रहना। इस सफर में हम सामाजिक न्याय की आवाज़ भी उठाएंगे और धर्म-अध्यात्म के माध्यम से मानसिक शांति और जीवन के सार को भी समझेंगे।
यह चैनल एक प्रयास है—खबरों के विश्लेषण के साथ-साथ आंतरिक शांति और आध्यात्मिक चेतना को जगाने का।
इस चैनल पर आपको हेमंत भट्ट के दृष्टिकोण से सामाजिक मुद्दों की गहराई और गांधीवादी सिद्धांतों की आधुनिक प्रासंगिकता देखने को मिलेंगी |
​अभी सब्सक्राइब करें और इस वैचारिक क्रांति का हिस्सा बनें। धन्यवाद!
हमारी कोशिश.. "प्राचीन ज्ञान को आधुनिक संदर्भ" में पेश करते हुए ​निष्पक्ष राजनीतिक और सामाजिक विश्लेषण।

Satyagrah, Hemant Bhatt, Hindi News Analysis, Dharma, Adhyatm, Spiritual Guidance, , Indian Culture, Current Affairs Hindi.
​#SatyagrahWithHemantBhatt #DharmAdhyatm #SpiritualIndia #HindiAnalysis #HemantBhatt


​#SanatanDharma

​#TruthAndWisdom

​#HemantBhattSpeaks



सत्याग्रह With Hemant Bhatt

आज का विश्लेषण: कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट, पासपोर्ट की बढ़ी मार और मध्य प्रदेश का जमीन विवाद! 🚨

​नमस्कार साथियों, सत्याग्रह में आपका स्वागत है। देश की राजनीति से लेकर आम आदमी की जेब पर असर डालने वाली आज की कुछ ऐसी बड़ी खबरें हैं, जिन पर गहराई से बात करना बेहद जरूरी है। आइए डालते हैं आज की टॉप हेडलाइंस पर एक नजर:

​1. अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात: क्या होने वाला है बड़ा कैबिनेट फेरबदल?

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। हालांकि सरकार की तरफ से इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि मोदी कैबिनेट में बहुत जल्द एक बड़ा फेरबदल (Reshuffle) देखने को मिल सकता है। क्या यह मंत्रियों के परफॉर्मेंस का रिपोर्ट कार्ड है या आने वाले राज्यों के चुनावों की रणनीति?

​2. मध्य प्रदेश में जमीन विवाद पर सियासी घमासान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार के जमीन सौदों को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पत्नी और उनके मालिकाना हक वाली फर्म द्वारा खरीदी गई जमीनों को लेकर बीजेपी बचाव में तो उतरी है, लेकिन उठते सवालों ने राज्य की सियासत में गरमी ला दी है। क्या इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी?

​3. आम जनता की जेब पर एक और झटका: महंगा हुआ पासपोर्ट!

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना या रिन्यू कराना और महंगा होने जा रहा है। सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन कर 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹1500 से बढ़ाकर सीधे ₹2500 कर दी है। वहीं तत्काल पासपोर्ट के लिए अब ₹3500 की जगह ₹5000 देने होंगे। विदेश जाने का सपना देखने वाले युवाओं और नौकरीपेशा लोगों पर यह सीधा आर्थिक बोझ है।

​4. वैश्विक संकट: वेनेजुएला में भूकंप की तबाही और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमला

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, वेनेजुएला में आए भीषण जुड़वां भूकंपों के बाद मलबे में जिंदगी की तलाश जारी है, जहां मरने वालों का आंकड़ा 230 के पार पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक कार्गो शिप पर ड्रोन हमले ने वैश्विक बाजारों को फिर से चिंता में डाल दिया है, खासकर तब जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को अभी कुछ ही दिन हुए थे।

​💬 आपका क्या सोचना है? कैबिनेट में संभावित फेरबदल से क्या देश की प्रशासनिक रफ्तार बदलेगी? और पासपोर्ट की फीस में इस भारी बढ़ोतरी को आप किस नजरिए से देखते हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी बेबाक राय जरूर साझा करें।

​जहां हम इन सभी मुद्दों की परत-दर-परत पड़ताल करेंगे।

#SatyagrahaWithHemantBhatt #HemantBhatt #TopNews #CabinetReshuffle #AmitShah #PassportFeeHike #MadhyaPradeshPolitics #CurrentAffairs #JournalismForTruth #IndianPolitics #GlobalNews #Satyagraha

5 days ago | [YT] | 4

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

पटना, बिहटा | 22 जून 2026
BREAKING -* पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भोजपुर जिले के निवासी भरत भूषण तिवारी के परिजनों और मित्रों ने प्रशांत किशोर से जन सुराज के बिहटा स्थित बिहार नव-निर्माण आश्रम में मुलाकात की। भरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई और उन्हें इसी मुद्दे पर 24 जून को होने वाली पंचायत में शामिल होने का आग्रह किया। प्रशांत किशोर ने परिजनों को इस लड़ाई में हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

1 week ago | [YT] | 4

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

पटना* भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे जन सुराजी, कैंडल मार्च निकालकर की न्याय की मांग*

*पटना*। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बेलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत के विरोध में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया इस दौरान गद्दारों को फांसी दो, फर्जी गोली नहीं चलेगी, सरेंडर के बाद हत्या, लोकतंत्र पर आघात, गोली का नहीं संविधान का राज चलेगा जैसे बैनर देखने को मिले। वहीं मौजूद लोगों ने भरत को न्याय दिलाने के लिए नारेबाजी भी की।

प्रदेश जिला अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मार्च का उद्देश्य पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को मजबूत करना तथा समाज में शांति और एकजुटता का संदेश देना है। जिस तरह एक सामाजिक कार्यकर्ता की कथित एनकाउंटर में मौत हुई है, वह बेहद दुखद और निंदनीय है। भरत तिवारी वर्षों से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे थे। जो व्यक्ति जनहित के लिए संघर्ष कर रहा हो, उसकी इस तरह मौत होना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शीघ्र न्यायिक जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक कार्रवाई में शामिल सभी अधिकारियों को निलंबित किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।

*एसपी और डीएसपी को निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए:किशोर कुमार मुन्ना*

किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कार्य करने में विफल रहा है। यदि समय रहते निष्पक्ष जांच होती, तो शायद भरत भूषण तिवारी आज जीवित होते। उन्होंने मांग की कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाए तथा एसपी और डीएसपी को निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। केवल थानाध्यक्ष को निलंबित कर देने से न्याय नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने और नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद से फर्जी एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ी हैं। जाति और धर्म के नाम पर जो लोग मुखर होकर समाज की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखते हैं, उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर मामलों की न्यायिक जांच कराई जाए।

कैंडल मार्च में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, तथागत हर्षवर्धन, सरवर अली, आरके मिश्रा, रविन्द्र द्विवेदी, पदमा ओझा, अनूप मैथिल, विवेक कुमार, इंदु सिन्हा,सोनाली आनंद, आदित्य मोहन, इम्तियाज वारसी, सुभाष कुशवाहा, कुमार सौरभ, शोएब खान, राज कपूर, राकेश पटेल समेत बड़ी संख्या में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

1 week ago | [YT] | 7

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

पटना*

*भरत भूषण एनकाउंटर मामले में जन सुराज ने की प्रेस वार्ता, प्रदेश अध्यक्ष बोले- कोरोनाकाल में जिस भरत को किया था सम्मानित उसे बदले की भावना में मारी गोली*

*वारदात के समय शामिल हर पुलिसकर्मी को निलंबित करने के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन देने के साथ रविवार को कारगिल चौक पर करेंगे प्रदर्शन: मनोज भारती*

*पटना*: जन सुराज पार्टी कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता की गई। जिसमें बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था, खासतौर पर भोजपुर जिले में भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर पार्टी के नेताओं ने अपनी बातें रखी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना, आरके मिश्रा, सुभाष कुशवाहा, राकेश पटेल, पद्मा ओझा, ओबैदुर रहमान मौजूद थे।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि हम जन सुराज के तरफ से दो काम करेंगे, जल्द मुख्य सचिव को ज्ञापन देंगे। जनता-प्रशासन को जगाने के लिए पटना कारगिल चौक पर रविवार की शाम को प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन में हम यह मांग करेंगे कि वारदात के समय शामिल हर पुलिसकर्मी को निलंबित किया जाए। पीड़ित के परिजनों की मांगों को रखेंगे, जैसे पीड़ित के परिजनों को 1 करोड़ रुपए मुआवजा व 1 सरकारी नौकरी दी जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भरत भूषण तिवारी कोरोना के समय से ही समाज की भलाई के लिए प्रशासन-शासन से लड़ते आए हैं। उन्हें पुलिस ने अवॉर्ड भी दिया है। पुलिस उनके काम के बारे में नहीं जानती ऐसा नहीं है। उनके मौत के कुछ दिनों पहले जब उन्होंने जवईनिया गांव के कटाव से प्रभावित आबादी को बेलौटी में विस्थापित करने का काम शुरू हुआ, तो लोगों को निचली जमीन में बसाया रहे थे, इनकी मांग सिर्फ इतनी थी कि लोगों को ऊंचे जगह पर बसाए या गढ्ढा भर दें। उस दौरान स्थानीय एसडीओ से इनकी झड़प हुई, एसडीओ ने बदला लेने की बात कही। दो दिनों तक इनके घर पर पुलिस आती रही। पुलिस से जब भरत का सामना हुआ तो उन्होंने रिवालवर फेंक कर गिरफ्तार करने की बात कही। जिस निर्ममता से पुलिस ने उनको नजदीक से गोली मारी, ये ऐसा लगता है कि बदले की भावना से प्रेरित होकर बदला लिया गया। पुलिस के सारे अधिकारी जो उस समय वहां मौजूद थे वे सिर्फ इसलिए बदला ले रहे थे, क्योंकि भरत प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा रहा था। ये निकृष्ठ प्रशासन व्यवस्था दिखती है।

*सीएम से सीधा सवाल; दो दारोगा, 5 पुलिसकर्मी का नहीं बल्कि दोषी एसपी-डीएसपी पर कब कार्रवाई कीजिएगा?: किशोर कुमार*
पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार ने कहा कि आरा के बेलौटी गांव में गरीब सामाजिक कार्यकर्ता भरत तिवारी, जो अन्याय, भ्रष्टाचार, विस्थापन के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, उनका पुलिस ने फेक एनकाउंटर किया। पार्टी की 7 सदस्यीय कमिटी मनोज भारती के नेतृत्व में पीड़ित के गांव गए व परिजनों व गांव के अन्य लोगों से जानकारी ली। लोगों का मानना था कि भरत तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता थे, पंचायत से लेकर जिला स्तर पर चल रही सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता चाहते थे, ये प्रशासन-नेताओं से चाहते थे भ्रष्टाचार न हो। भरत की बातों को न नेता न ही प्रशासन ने गंभीरता से लिया। उनके मन में आया कि हथियार उठा लें तो सरकार उनकी बातों को गंभीरता से ले, उनकी नीयत गोली चलाने की नहीं थी। लेकिन, पुलिस इतनी अहंकार में थी कि उन्होंने सटाकर गोली मारी व हत्या की गई। हम चुप नहीं बैठेंगे। सीएम सम्राट चौधरी से सवाल करते हुए कहा कि आज पटना में दो-दो बेटियों के साथ, बेगूसराय में अति पिछड़ा समाज की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। प्रशासन की गोली भरत तिवारी पर चलेगी? उसपर कब गोली चलेगा जो दोषी हैं, नीट छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी हैं, गोपालगंज में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी हैं। जब से नई सरकार बनी है, तब से आपराधिक घटनाओं पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। भरत तिवारी सहित तमाम एनकाउंटर की जांच हो, दोषी पर सजा हो। मामले में दो दारोगा, 5 पुलिसकर्मी का नहीं बल्कि वहां के दोषी एसपी-डीएसपी पर कब कार्रवाई कीजिएगा सम्राट चौधरी जी?

*बिहार में न्याय का माहौल बनाइए भय का नहीं: आरके मिश्रा*
पूर्व आईपीएस व पार्टी के वरिष्ठ नेता आरके मिश्रा ने कहा कि भरत तिवारी मामले में एनकाउंटर के नाम पर साजिशन हत्या की है। यहां आत्मसमर्पण करने के बावजूद उसे जेल भेजने की बजाय क्लोज रेंज से गोली मारी व घुमाते रहे। प्रशासन ये सुनिश्चित करना चाहती थी कि उसकी मौत हो जाए तब वो अस्पताल पहुंचे। ये बिल्कुल सुनियोजित साजिश है। प्रशासन-नेताओं की मिली भगत है। सामाजिक कार्यकर्ता को मारा गया है। बिहार में हो रहे एनकाउंटर से पुलिस खूनी हो जाएगी। ऐसे हत्या होगी तो विधानसभा-संसद में जो आपराधिक कुकृत्य के दोषी हैं या जिनपर आरोप हैं उनको भी गोली मार देंगे? न्यायपालिका को अपना काम करने देना चाहिए। पुलिस के हाथों किसी की हत्या कराना भय का माहौल बनाना है, यहां न्याय का माहौल बनाइए भय का नहीं।

1 week ago | [YT] | 6

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

📢 आज का सत्याग्रह: देश की बड़ी खबरें और उनके पीछे का सच!

​नमस्कार साथियों, 'सत्याग्रह With Hemant Bhatt' में आपका स्वागत है।

​देश में इस वक्त कई ऐसी बड़ी राजनीतिक और सामाजिक हलचलें चल रही हैं, जिन पर हर नागरिक की नजर होना बेहद जरूरी है। आइए डालते हैं आज की टॉप हेडलाइंस पर एक विश्लेषणात्मक नजर:

​1️⃣ NEET-UG री-एग्जाम और NTA की बड़ी लापरवाही!

​कल होने वाले NEET-UG री-एग्जाम से पहले आज देश भर में 'मॉक ड्रिल' की गई और सुरक्षा कड़ी की गई है। लेकिन इस बीच NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई। नागपुर के एक छात्र को री-एग्जाम के लिए सीधे 'अबू धाबी' का परीक्षा केंद्र अलॉट कर दिया गया! * सत्याग्रह का सवाल: छात्रों के भविष्य के साथ यह कैसा खिलवाड़ है? हालांकि भारी विरोध के बाद NTA ने इसे तकनीकी खराबी बताते हुए सुधारने का दावा किया है, लेकिन क्या देश के बच्चों का भविष्य सिर्फ इन 'तकनीकी खामियों' के भरोसे छोड़ दिया जाएगा? इस बीच विपक्ष ने भी सरकार को घेरते हुए कहा है कि छात्रों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद होना चाहिए।

​2️⃣ कांग्रेस में अंदरूनी कलह? शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार

​राजनीतिक गलियारे में आज एक नया विवाद गरमा गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों (Seafarers) के मुद्दे को PM मोदी द्वारा उठाने की तारीफ करने पर बीजेपी हमलावर हो गई है। * सत्याग्रह का सवाल: बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया है कि राहुल गांधी अपनी ही पार्टी में समर्थन खो रहे हैं क्योंकि थरूर का बयान राहुल के स्टैंड के बिल्कुल विपरीत है। क्या यह विपक्ष के भीतर एकजुटता की कमी है या फिर सिर्फ एक सांसद का निष्पक्ष नजरिया?

​3️⃣ TMC में बगावत की चिंगारी और अयोग्य घोषित करने की मांग

​पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आया हुआ है। TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मांग की है कि पार्टी के उन 20 बागी सांसदों को अयोग्य घोषित किया जाए, जिन्होंने 'नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में विलय का दावा किया है। इसके साथ ही आज कोलकाता एयरपोर्ट पर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें भी आईं। बंगाल की राजनीति का यह ऊँट किस करवट बैठेगा, इस पर हमारी पैनी नजर है।

​4️⃣ मानसून में देरी और गहराता जल संकट

​मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत 46% बारिश की कमी के साथ हुई है। अल नीनो के प्रभाव के कारण देश के पश्चिमी हिस्सों में सूखा है और देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर घटकर क्षमता का मात्र 28% रह गया है। हालांकि, उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

​💭 सत्याग्रहियों, आपका क्या सोचना है?

क्या NTA जैसी बड़ी संस्थाओं की जवाबदेही तय करने के लिए देश में किसी बड़े कानून की जरूरत है? और विपक्ष के भीतर उठ रहे इन विरोधाभासी सुरों को आप किस तरह देखते हैं?

​अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।

​सत्य और न्याय की इस लड़ाई में हमारे साथ जुड़े रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को शेयर करें।

​जय हिंद!

— हेमंत भट्ट (सत्याग्रह)

1 week ago | [YT] | 4

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

भोजपुर* : पुलिस एनकाउंटर में हुई भरत की मौत मामले में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचे उनके बेलौटी गांव*

*यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या है, सरकार-प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे : मनोज भारती*

*भोजपुर*: जिले के बेलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में हुई भरत भूषण तिवारी की मौत मामले में जन सुराज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचा। इस दौरान पीड़ित के परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज भारती ने कहा कि जिस तरह एक सामाजिक कार्यकर्ता की कथित एनकाउंटर में मौत हुई है, वह बेहद दुखद-निंदनीय है। भरत तिवारी वर्षों से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे थे। जो व्यक्ति जनहित के लिए संघर्ष कर रहा हो, उसकी इस तरह मौत होना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार से मांग की, भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शीघ्र एसआईटी (SIT) का गठन किया जाए। जांच पूरी होने तक कार्रवाई में शामिल सभी अधिकारियों को निलंबित किया जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग की।

*जन सुराज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी: किशोर कुमार मुन्ना*

जन सुराज के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि मामले में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कार्य करने में विफल रहा है। समय रहते निष्पक्ष जांच होती तो शायद भरत तिवारी आज जीवित होते। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। जन सुराज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।

*पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी व भरत का एक स्मारक बनाया जाए: मनीष कश्यप*

पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष कश्यप ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना अध्यक्ष का निलंबन भी कई सवालों को जन्म देता है। हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व भरत तिवारी की स्मृति में एक स्मारक बनाया जाए। मौके पर वरिष्ठ नेत्री पद्मा ओझा, जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह , महामंत्री श्री कमलेश्वर मिश्रा , जिला मुख्य प्रवक्ता श्री रूपेंद्र मिश्रा , डॉ. कुणाल कुमार , कौशलेन्द्र सिंह , धीरेन्द्र पांडेय , यूके ओझा, विनय शर्मा , महिला अध्यक्ष सोनिया सिंह , संतोष सिंह, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 week ago | [YT] | 12

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

दिनांक:* 17 जून 2026
*स्थान:* पटना

*बिहार के सबसे पहले पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे विवादों के घेरे में, लोगों की मांग को लेकर जन सुराज के नेताओं ने की प्रेस वार्ता, प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में रूट बदलने का लगाया आरोप*


पटना: बिहार का सबसे पहला पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के तहत समस्तीपुर के सरायरंजन क्षेत्र में एक बड़ा विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में आने से एक्सप्रेस-वे के रूट को बदला है। मामले में जन सुराज पार्टी कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता की गई। जिसमें पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पद्मा ओझा, प्रवक्ता विवेक कुमार व प्रवक्ता कैप्टन राजीव रंजन मुद्दा उठा सरकार से मांग की।

*किसी खास व्यक्ति की 10.5 बीघा जमीन प्रोजेक्ट की जद में आने से किया बदलाव: पद्मा ओझा*

पद्मा ओझा ने कहा कि मामले में सरायरंजन के 24 से अधिक मकान मालिकों-दुकानदारों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को शिकायत पत्र लिखा है। आरोप ये है कि किसी खास व्यक्ति की 10.5 बीघा जमीन प्रोजेक्ट की जद में जा रही थी, जिसके बाद प्रोजेक्ट में बदलाव किया गया। इससे 7 गांव, 150 मकान, कुछ दुकानें, केदार संत रामाश्रय कॉलेज का कुछ भाग प्रभावित है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे स्थानीय व अन्य लोगों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा है या लोगों के जीवन को जटिल बनाने के लिए। सरकार व एनएचएआई का कहना है जो रूट है हम उसपर काम कर रहे हैं। लेकिन, स्थानीय लोगों की बात इससे अलग है। स्थानीय लोग रूट परिवर्तन का आरोप लगा रहे हैं, ये जांच का विषय है। आधिकारिक तौर पर सरकार का दावा है कि रूट में कोई बदलाव नहीं है। जन सुराज विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन, विकास के नाम पर पारदर्शिता खत्म हो, जनता की आवाज दबाई जाए ये गलत है। सरकार सभी दस्वावेज सार्वजनिक करे व निष्पक्ष जांच कराए। ताकि जनता संतुष्ट हो।

*भागलपुर के पुल में पैचवर्क से पूरे बिहार का मजाक देशभर में हो रहा: विवेक कुमार*

जन सुराज के प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा कि ये सरकार कहीं न कहीं पैचवर्क वाली सरकार है। अब पूरे बिहार का मजाक देशभर में हो रहा है। भागलपुर के पुल में पैचवर्क कर दिया है, ये और कहीं नहीं केवल बिहार में देखने को मिलेगा। चुनाव जैसे-जैसे करीब आएगा तब उसपर काम होगा। ग्रीनफील्ड के मामले में विवेक ने कहा कि 13 मार्च 2025 को पहला गैजेट नोटिफिकेशन निकला, जिसमें 3 गांव आते हैं वाजितपुर, सुरमार 292, सुरमार 293, 26 मार्च 2025 को दूसरा गैजेट नोटिफिकेशन निकला, जिसमें परिवर्तन किया गया, जिसमें नए ब्राउनफील्ड को जोड़ा गया, जहां लोग रह रहे हैं, कॉलेज है। अप्रैल-जून तक ड्रोन से सर्वे किया गया। लोगों ने पत्र लिख नितिन गडकरी से मांग की, बदलाव कर कहीं न कहीं कुछ लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। निष्पक्ष जांच की जाए व तबतक भूमि अधिग्रहण को रोका जाए।


*प्रेस कांफ्रेंस कर जन सुराज ने उठाए 10 सवाल, जवाब दे सरकार*
- यदि रूट में कोई बदलाव नहीं हुआ तो सरकार का मूल डीपीआर, प्रारंभिक अलाइंमेंट व अंतिम स्वीकृति अलाइंमेंट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा?
- सरकार बताए कि सरायरंजन क्षेत्र के प्रभावित लोगों की आपत्तियों पर कितनी सुनवाई हुई व क्या जवाब दिया?
- सरकार इस बात की स्वतंत्र जांच कराने को तैयार है कि किसी प्रभावशाली व्यक्ति या राजनीतिक हस्ती के दबाव में रूट बदला है या नहीं?
- यदि 150 से अधिक घर-दुकानें व 1 कॉलेज का हिस्सा प्रभावित हो रहा है तो इसके वैकल्पिक मार्गों का अध्यन किया गया है या नहीं?
- भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कौन-कौन से दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं?
- क्या सरकार प्रभावित परिवारों की सूची, मुआवजा दर, पुनर्वास योजना के दस्तावेज को सार्वजनिक करेगी?
- यदि रूट परिवर्तन का आरोप गलत है तो सरकार स्वतंत्र तकनीकी समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से क्यों बच रही है?
- क्या बिहार में विकास परियोजना का उद्देश्य जनता को सुविधा देना है या कुछ प्रभावशाली लोगों के हितों की रक्षा करना है?
- सरकार बताए कि परियोजना के तकनीकी आधार पर रूट तय हुआ है या राजनीतिक प्रभाव के आधार पर?
- क्या मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पूरे मामले की न्यायिक या उच्च जांच की मांग का समर्थन करेंगे?

1 week ago | [YT] | 7

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

स्थान-* पटना
रिशु श्री मामले में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस कांफ्रेंस, बोले- अप्रैल 2025 में एफआईआर होने के बावजूद कार्रवाई में एक वर्ष की देरी क्यों?*

*टेंडर घोटाला मामले में जन सुराज पार्टी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, न्यायिक निगरानी में जांच की मांग*

*पटना।* जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने रविवार को पटना पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में सामने आए टेंडर घोटाले पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मामले ने राज्य की प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हाल के दिनों में पूर्व आईएएस अधिकारी मुमुक्षु चौधरी, पूर्व मुख्य अभियंता तारणी दास और उमेश कुमार सिंह तथा बिचौलिया रिशु श्री की गिरफ्तारी हुई है। अप्रैल 2025 में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद बड़ी कार्रवाई में लगभग एक वर्ष की देरी क्यों हुई, इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने भी मामले में हवाला, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गंभीर आरोपों की स्वतंत्र जांच की आवश्यकता बताई है।

मनोज भारती ने मांग की कि टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर, गोपनीय दस्तावेजों के दुरुपयोग, अधिकारियों के परिजनों की विदेश यात्राओं, अवैध संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यह भी स्पष्ट किया जाए कि इस पूरे मामले के वास्तविक लाभार्थी कौन हैं।

*मामला भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि जनता के पैसे और सरकारी संस्थाओं की विश्वसनीयता से जुड़ा है: किशोर कुमार मुन्ना*

किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि जन सुराज का मानना है कि यह मामला केवल भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि जनता के पैसे और सरकारी संस्थाओं की विश्वसनीयता से जुड़ा विषय है। पार्टी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की उच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है।

*युवाओं को भरोसा कैसे दिलाया जाए कि बीपीएससी द्वारा भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में कोई अनियमितता नहीं होगी:कुमार सौरभ*

जन सुराज के प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि जिस प्रकार देश में नीट और सीबीएसई की परीक्षाओं में धांधली के मामले सामने आए, उसी प्रकार 16 से 21 अप्रैल के बीच बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित AEDO परीक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बिहार के लगभग 700 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी। 25 अक्टूबर 2025 को जयपुर स्थित कंपनी साईं एडूकेयर को गुजरात हाईकोर्ट की परीक्षा में कथित गंभीर अनियमितताओं के आरोप में ब्लैकलिस्ट किया था। एनटीए द्वारा भी इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर किन लोगों ने एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को परीक्षा के बायोमेट्रिक सिस्टम और अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंप दी?
कुमार सौरभ ने कहा कि बिहार के युवाओं को यह भरोसा कैसे दिलाया जाए कि बीपीएससी द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में कोई अनियमितता नहीं होगी? आज साईं एडूकेयर है, कल कोई दूसरी कंपनी हो सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) द्वारा गिरफ्तार किए गए कुछ लोग इसी कंपनी से जुड़े थे और AEDO परीक्षा में शामिल हुए थे। जिस बायोमेट्रिक सिस्टम की जिम्मेदारी इस कंपनी के पास थी, उसी प्रणाली का दुरुपयोग कर कथित रूप से प्रश्नपत्र बाहर भेजे गए और उत्तर-पुस्तिकाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। बीपीएससी के अध्यक्ष और शिक्षा विभाग के सचिव की जवाबदेही कब तय होगी? परीक्षा से जुड़े टेंडर और व्यवस्थाओं में जिन अधिकारियों की भूमिका रही है, उनकी जिम्मेदारी कब निर्धारित की जाएगी? बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ हो रही कथित धांधली आखिर कब बंद होगी?

2 weeks ago | [YT] | 7

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

आज का राष्ट्रवाद और वैश्विक हलचल: सत्य का आग्रह! 🚨

​नमस्कार साथियों, मैं हूँ हेमंत भट्ट। आज देश और दुनिया की राजनीति और कूटनीति के गलियारों से कई ऐसी बड़ी खबरें आ रही हैं, जो सीधे तौर पर हमारे और आपके भविष्य से जुड़ी हैं। हमेशा की तरह, गोदी मीडिया की चमक-दमक से दूर, आइए डालते हैं आज की Top Headlines पर एक विश्लेषणात्मक नज़र:

​1️⃣ अमेरिका की बेरुखी और ओमान तट पर भारतीयों की मौत: यह कैसी दोस्ती?

​अमेरिका के हमले में ओमान तट पर तीन निर्दोष भारतीय नाविकों (Seafarers) की मौत के बाद देश में गुस्सा है। वरिष्ठ राजनेताओं (शशि थरूर और जयराम रमेश) ने सरकार से मांग की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाए। सवाल यह है कि क्या अमेरिका निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस जताने की औपचारिकता भी नहीं निभाएगा? क्या यह अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत की स्थिति पर सवाल नहीं उठाता?

​2️⃣ समय से पहले चुनाव की सुगबुगाहट: यूपी और पंजाब समेत 5 राज्यों में हलचल!

​देश की आंतरिक राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले इसी साल (2026) कराए जा सकते हैं। विपक्ष और सत्ता पक्ष के भीतर अंदरूनी बैठकें तेज हो गई हैं। क्या यह जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाने की रणनीति है या कुछ और?

​3️⃣ पीएम मोदी का यूरोप दौरा: फ्रांस में 'Bharat Innovates 2026'

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूरोप दौरे के पहले पड़ाव में फ्रांस के नीस (Nice) पहुंचे हैं, जहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ उन्होंने 'भारत इनोवेट्स' कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। पीएम ने वैश्विक निवेशकों को भारत में डिजाइन और डेवलप करने का न्योता दिया है। देखना यह होगा कि इस दौरे से भारत के आम युवाओं और स्टार्ट-अप्स को कितना जमीनी फायदा मिलता है।

​4️⃣ नीट (NEET) और परीक्षा धांधली पर बवाल जारी

​बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। देश के युवाओं के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ आखिर कब रुकेगा?

​5️⃣ अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सस्पेंस!

​वैश्विक मंच पर डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में शांति के लिए आज समझौता हो सकता है, जिससे 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' जहाजों के लिए खुल जाएगा। हालांकि, ईरान ने जल्दबाजी में किसी भी समझौते से इनकार किया है। इस भू-राजनीतिक खींचतान का असर सीधे वैश्विक तेल कीमतों और भारत की जेब पर पड़ने वाला है।

​🗳️ आज का 'सत्याग्रह' पोल (Your Opinion Matters):

​साथियों, इन तमाम खबरों के बीच आज आपका क्या मानना है? क्या यूपी और पंजाब जैसे राज्यों में समय से पहले चुनाव कराना जनता के हित में है या यह शुद्ध रूप से राजनीतिक नफा-नुकसान का खेल है?

​नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय पूरी शालीनता और तर्क के साथ दर्ज करें।

​ चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें!

​सत्यमेव जयते!

— आपका हेमंत भट्ट

(सत्याग्रह With Hemant Bhatt)
#Satyagraha #HemantBhatt #NDAMeeting #PMModi #PoliticalAnalysis #IndianPolitics #BreakingNews

2 weeks ago (edited) | [YT] | 5

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

Click here for watching this show...

2 weeks ago | [YT] | 2