सत्याग्रह With Hemant Bhatt

अध्यात्म से बदलाव तक" नमस्ते!
मेरे चैनल 'सत्याग्रह with Hemant Bhatt' पर आपका स्वागत है (पूर्व नाम: चंपारण न्यूज़ नेटवर्क)।
​"'सत्याग्रह' का अर्थ ही है सत्य पर अडिग रहना। इस सफर में हम सामाजिक न्याय की आवाज़ भी उठाएंगे और धर्म-अध्यात्म के माध्यम से मानसिक शांति और जीवन के सार को भी समझेंगे।
यह चैनल एक प्रयास है—खबरों के विश्लेषण के साथ-साथ आंतरिक शांति और आध्यात्मिक चेतना को जगाने का।
इस चैनल पर आपको हेमंत भट्ट के दृष्टिकोण से सामाजिक मुद्दों की गहराई और गांधीवादी सिद्धांतों की आधुनिक प्रासंगिकता देखने को मिलेंगी |
​अभी सब्सक्राइब करें और इस वैचारिक क्रांति का हिस्सा बनें। धन्यवाद!
हमारी कोशिश.. "प्राचीन ज्ञान को आधुनिक संदर्भ" में पेश करते हुए ​निष्पक्ष राजनीतिक और सामाजिक विश्लेषण।

Satyagrah, Hemant Bhatt, Hindi News Analysis, Dharma, Adhyatm, Spiritual Guidance, , Indian Culture, Current Affairs Hindi.
​#SatyagrahWithHemantBhatt #DharmAdhyatm #SpiritualIndia #HindiAnalysis #HemantBhatt


​#SanatanDharma

​#TruthAndWisdom

​#HemantBhattSpeaks



सत्याग्रह With Hemant Bhatt

पटना, बांस घाट काली मंदिर
*बांकीपुर उपचुनाव पर बोले प्रशांत किशोर- लोगों ने मन बना लिया है, नवंबर 2025 में जो गलती हुई है, बिहार के प्रबुद्ध-समृद्ध जनता ने तय कर लिया है, 10-10 हजार में वोट लिया है, उसका हिसाब चुकता करने का समय आ गया है, भाजपा यहां हारने जा रही है, बिहार में नई राजनीति की शुरुआत होगी*

*प्रेस वार्ता में प्रशांत के नाम पर झुंझलाए अशोक चौधरी पर PK का बड़ा बयान, बोले, सर्वदलीय नेता बहुत दिन के बाद बोले हैं, लुढ़कते-लुढ़कते 10 पर पहुंच गए हैं, फिर बोलेंगे तो मंगल पांडेय की तरह मंत्रीमंडल से बाहर हो जाएंगे, जो मंत्रालय मिला है उसमें काम कीजिए, नेतागिरी मत दिखाइए*

6 hours ago | [YT] | 4

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

8 जुलाई 2026
पटना। जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर उपचुनाव के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने बुधवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 एवं 29 में पदयात्रा कर लोगों से जनसंपर्क किया। पदयात्रा की शुरुआत सुबह चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर से हुई और यह जेजे मार्केट, लाल मार्केट, प्रिंस मार्केट, आनंद पब्लिक स्कूल, मारुति नगर, खास महल मोड़, राम नगर, पोस्टल पार्क चौराहा, चांदमारी रोड, तारकेश्वर पथ होते हुए एडीएफसी बैंक के समीप समाप्त हुई।

1 day ago | [YT] | 9

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

पटना :- प्रशांत किशोर होंगे बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी, कोर कमिटी की बैठक में फैसला, बोले PK - भाजपा को हराने के लिए जो कुछ भी करना पड़े वो करेंगे*

*प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उप-चुनाव को बताया सम्राट चौधरी का जनमत संग्रह, बोले - सम्राट चौधरी के चाल, चरित्र और चेहरा पर जनता का भरोसा नहीं, पिछले दरवाजे से बनाए गए मुख्यमंत्री*

*पटना:* जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की है। पटना पार्टी कार्यालय में मनोज भारती ने कहा कि कोर कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जन सुराज पार्टी की तरफ से बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार प्रशांत किशोर होंगे।

इसके बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हराने के लिए जो कुछ भी करना पड़े वो करेंगे। पीके ने कहा कि मैं पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझपर यह जिम्मेदारी, यह भरोसा दिया है। सबसे पहले मैं आप लोगों को यह आश्वस्त करना चाहूंगा कि पिछले चार वर्षों से जन सुराज ही मेरा जीवन है। आगे कम से कम 10 वर्षों तक जब तक इस संकल्पना को पूरा न कर लिया जाए तब तक कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है।

पीके ने आगे कहा कि बांकीपुर से चुनाव लड़ने की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं उसी प्रयास की दिशा में एक कदम मानता हूं। जो नवंबर 2025 में लाखों लोग जन सुराज के इस विचार और प्रयास से जुड़े थे कहीं न कहीं परिणाम आने के बाद उनके मन में उदासी और हताशा थी। लोगों का ऐसा मानना है कि बांकीपुर चुनाव में अगर जन सुराज को जीत मिलती है तो जन सुराज के बिहार बदलाव की सोच को फिर से पुनर्जीवित करने में जन सुराज को बहुत बड़ी जीत मिलेगी। मैं इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से स्वीकार करता हूं। साथ ही सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। बांकीपुर के सभी मतदाता साथी जो बीते एक-डेढ़ महीने से हम लोगों को व्यक्तिगत तौर पर या कार्यकर्ताओं के माध्यम से बताया कि हर हाल में बिहार में बदलाव के लिए प्रशांत किशोर को खुद उतरकर चुनाव लड़ना चाहिए। मैं अपनी पूरी ईमानदारी से इस सोच के साथ जुड़कर बांकीपुर का चुनाव लड़ने का प्रयास करूंगा। अगर आपका आशीर्वाद मिला और मैं जीतकर आया तो मैं आश्वस्त करता हूं आपकी भावनाओं, ईच्छा, अपेछा के अनुरूप काम करने का प्रयास करूंगा।

*बिहार की राजनीति की दिशा को बदलना चाहते हैं तो बांकीपुर में जन सुराज को जीताइए: प्रशांत किशोर*

प्रशांत किशोर ने कहा कि जो बांकीपुर का चुनाव है, वो 6 महीने से सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार के कामकाज पर, चाल, चरित्र चेहरा, नीति, नियमावली पर जनता का जनमत संग्रह होने जा रहा है। बांकीपुर के चुनाव में अगर भाजपा को जीत मिलती है, तो मुझे ये मानने में कोई दिक्कत नहीं होगी, जो उनकी नीति है, जो उनका चेहरा है, जो उनकी सरकार है उसमें बिहार के लोगों की सहमति है। अगर, बांकीपुर में भाजपा हारती है, तो यहां के सरकार को ये मानना चाहिए कि जिस तरह के चाल, चरित्र और चेहरा आप दिखा रहे हैं, जिस तरह की व्यवस्था आप चला रहे हैं, वो कहीं न कहीं बिहार की जनता को स्वीकार नहीं है। सम्राट चौधरी पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बने हैं, हमने पहले भी प्रेस कांफ्रेंस करके स्पष्टता से कहा कि इनके चाल, चरित्र और चेहरा पर हम लोगों को विश्वास नहीं है। बिहार का एक बहुत बड़ा जनमानस है जो इनपर भरोसा नहीं करता है, ये चुनकर नहीं आएं हैं, इन्हें पीछे से सीएम बनाया है। चुनकर जनता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था। कहीं न कहीं बांकीपुर की जनता जो बिहार की सबसे प्रबुद्ध-समृद्ध जनता है, उनके कंधों पर ये बोझ है कि सबसे काबिल उम्मीदवार को चुने व सरकार व सरकार की नीतियों पर निर्णय सुनाए। इस सीट से सरकार नहीं बदलेगी, लेकिन बिहार की राजनीति की दिशा जरूर बदलेगी। यदि आप बिहार की राजनीति की दिशा को बदलना चाहते हैं तो बांकीपुर में जन सुराज को जीताइए।

इस मौके पर रामबली चंद्रवंशी, किशोर कुमार मुन्ना, केसी सिन्हा, एमएलसी आफाक अहमद, कुमार सौरव, सुभाष कुशवाहा, सरवर अली, इंदू सिन्हा, ओबैदुर रहमान, जेपी सिंह, राकेश पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

4 days ago | [YT] | 8

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

सत्याग्रह बुलेटिन: आज की बड़ी खबरें, जिन पर आपकी नजर होना जरूरी है! 🚨

​नमस्कार साथियों, 'सत्याग्रह विद हेमंत भट्ट' में आपका स्वागत है। देश और दुनिया में आज कई ऐसी बड़ी हलचलें हुई हैं, जो सीधे तौर पर हमारे गवर्नेंस, पॉकेट और ग्लोबल स्टेबिलिटी से जुड़ी हुई हैं। आइए डालते हैं आज की टॉप हेडलाइंस पर एक विश्लेषणात्मक नजर:

​1. 💼 मनरेगा का अंत, 'विकसित भारत-जी राम जी' (VB-G RAM G) एक्ट लागू!

​आज (1 जुलाई) से देश में ग्रामीण रोजगार की तस्वीर बदलने जा रही है। 20 साल पुराने मनरेगा (MGNREGA) एक्ट की जगह अब 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' कानून पूरी तरह लागू हो गया है।

​क्या बदलेगा? केंद्र सरकार के पास अब अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग मजदूरी तय करने का अधिकार होगा, हालांकि यह मौजूदा मनरेगा दरों से कम नहीं हो सकती। क्या यह जमीनी स्तर पर रोजगार बढ़ाएगा या सिर्फ नाम बदलने की राजनीति है? इस पर आपकी क्या राय है?

​2. 🛢️ महंगाई से राहत: कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता!

​मिडिल क्लास और व्यापारियों के लिए आज सुबह एक अच्छी खबर आई। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में ₹183.50 की बड़ी कटौती की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹3,113 से घटकर ₹2,930 हो गई है। वेस्ट एशिया संकट के बीच सप्लाई प्रेशर कम होने से यह राहत मिली है, जिससे आने वाले दिनों में होटल और रेस्टोरेंट का खाना कुछ सस्ता हो सकता है।

​3. 🪖 सेना में बड़ा बदलाव: जनरल धीरज सेठ बने नए आर्मी चीफ

​भारतीय सेना की कमान अब जनरल धीरज सेठ के हाथों में आ गई है। उन्होंने आज नए थल सेनाध्यक्ष (Army Chief) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। निवर्तमान जनरल द्विवेदी ने अपने विदाई संदेश में साफ कहा कि भविष्य के युद्ध 'थिएटर-ओरिएंटेड' (जटिल और आधुनिक) होंगे। बदलते वैश्विक हालातों के बीच जनरल सेठ के सामने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने की एक बड़ी जिम्मेदारी होगी।

​4. 🌍 ग्लोबल टेंशन: पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से बात, 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' पर चिंता

​पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर अहम बात की है। पीएम मोदी ने साफ कहा कि वैश्विक ऊर्जा स्थिरता (Global Energy Stability) के लिए 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' का सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। भारत के लिए यह रूट व्यापार और तेल के लिहाज से लाइफलाइन है। ईरान ने भारत को ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के लिए भी आमंत्रित किया है।

​5. 🛕 राम मंदिर चंदे को लेकर छिड़ा सियासी घमासान

​अयोध्या पुलिस इस समय राम मंदिर के नाम पर दान में हुई ₹20 लाख से अधिक की कथित धोखाधड़ी/गबन के मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्मा गई है। विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार को घेर रहा है, तो सत्तापक्ष की ओर से भी तीखे बयान आ रहे हैं। क्या आस्था के नाम पर राजनीति और पारदर्शिता का अभाव हमारी व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी है?

​💬 सत्य का आग्रह: आपका सवाल

साथियों, इन खबरों में से किस मुद्दे पर आप 'सत्याग्रह विद हेमंत भट्ट' पर एक विस्तृत वीडियो विश्लेषण (Detailed Video Analysis) देखना चाहते हैं?

​मनरेगा का नया रूप (VB-G RAM G Act)

​भारत-ईरान संबंध और पश्चिम एशिया संकट

​राम मंदिर चंदा विवाद की हकीकत

​कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर दें, पोल में हिस्सा लें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!


​जय हिंद!

1 week ago | [YT] | 3

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

आज का विश्लेषण: कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट, पासपोर्ट की बढ़ी मार और मध्य प्रदेश का जमीन विवाद! 🚨

​नमस्कार साथियों, सत्याग्रह में आपका स्वागत है। देश की राजनीति से लेकर आम आदमी की जेब पर असर डालने वाली आज की कुछ ऐसी बड़ी खबरें हैं, जिन पर गहराई से बात करना बेहद जरूरी है। आइए डालते हैं आज की टॉप हेडलाइंस पर एक नजर:

​1. अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात: क्या होने वाला है बड़ा कैबिनेट फेरबदल?

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। हालांकि सरकार की तरफ से इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि मोदी कैबिनेट में बहुत जल्द एक बड़ा फेरबदल (Reshuffle) देखने को मिल सकता है। क्या यह मंत्रियों के परफॉर्मेंस का रिपोर्ट कार्ड है या आने वाले राज्यों के चुनावों की रणनीति?

​2. मध्य प्रदेश में जमीन विवाद पर सियासी घमासान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार के जमीन सौदों को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी पत्नी और उनके मालिकाना हक वाली फर्म द्वारा खरीदी गई जमीनों को लेकर बीजेपी बचाव में तो उतरी है, लेकिन उठते सवालों ने राज्य की सियासत में गरमी ला दी है। क्या इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी?

​3. आम जनता की जेब पर एक और झटका: महंगा हुआ पासपोर्ट!

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना या रिन्यू कराना और महंगा होने जा रहा है। सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन कर 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹1500 से बढ़ाकर सीधे ₹2500 कर दी है। वहीं तत्काल पासपोर्ट के लिए अब ₹3500 की जगह ₹5000 देने होंगे। विदेश जाने का सपना देखने वाले युवाओं और नौकरीपेशा लोगों पर यह सीधा आर्थिक बोझ है।

​4. वैश्विक संकट: वेनेजुएला में भूकंप की तबाही और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमला

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, वेनेजुएला में आए भीषण जुड़वां भूकंपों के बाद मलबे में जिंदगी की तलाश जारी है, जहां मरने वालों का आंकड़ा 230 के पार पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक कार्गो शिप पर ड्रोन हमले ने वैश्विक बाजारों को फिर से चिंता में डाल दिया है, खासकर तब जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को अभी कुछ ही दिन हुए थे।

​💬 आपका क्या सोचना है? कैबिनेट में संभावित फेरबदल से क्या देश की प्रशासनिक रफ्तार बदलेगी? और पासपोर्ट की फीस में इस भारी बढ़ोतरी को आप किस नजरिए से देखते हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी बेबाक राय जरूर साझा करें।

​जहां हम इन सभी मुद्दों की परत-दर-परत पड़ताल करेंगे।

#SatyagrahaWithHemantBhatt #HemantBhatt #TopNews #CabinetReshuffle #AmitShah #PassportFeeHike #MadhyaPradeshPolitics #CurrentAffairs #JournalismForTruth #IndianPolitics #GlobalNews #Satyagraha

1 week ago | [YT] | 5

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

पटना, बिहटा | 22 जून 2026
BREAKING -* पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भोजपुर जिले के निवासी भरत भूषण तिवारी के परिजनों और मित्रों ने प्रशांत किशोर से जन सुराज के बिहटा स्थित बिहार नव-निर्माण आश्रम में मुलाकात की। भरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई और उन्हें इसी मुद्दे पर 24 जून को होने वाली पंचायत में शामिल होने का आग्रह किया। प्रशांत किशोर ने परिजनों को इस लड़ाई में हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

2 weeks ago | [YT] | 4

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

पटना* भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे जन सुराजी, कैंडल मार्च निकालकर की न्याय की मांग*

*पटना*। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बेलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत के विरोध में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया इस दौरान गद्दारों को फांसी दो, फर्जी गोली नहीं चलेगी, सरेंडर के बाद हत्या, लोकतंत्र पर आघात, गोली का नहीं संविधान का राज चलेगा जैसे बैनर देखने को मिले। वहीं मौजूद लोगों ने भरत को न्याय दिलाने के लिए नारेबाजी भी की।

प्रदेश जिला अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मार्च का उद्देश्य पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को मजबूत करना तथा समाज में शांति और एकजुटता का संदेश देना है। जिस तरह एक सामाजिक कार्यकर्ता की कथित एनकाउंटर में मौत हुई है, वह बेहद दुखद और निंदनीय है। भरत तिवारी वर्षों से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे थे। जो व्यक्ति जनहित के लिए संघर्ष कर रहा हो, उसकी इस तरह मौत होना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शीघ्र न्यायिक जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक कार्रवाई में शामिल सभी अधिकारियों को निलंबित किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।

*एसपी और डीएसपी को निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए:किशोर कुमार मुन्ना*

किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कार्य करने में विफल रहा है। यदि समय रहते निष्पक्ष जांच होती, तो शायद भरत भूषण तिवारी आज जीवित होते। उन्होंने मांग की कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाए तथा एसपी और डीएसपी को निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। केवल थानाध्यक्ष को निलंबित कर देने से न्याय नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने और नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार संभालने के बाद से फर्जी एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ी हैं। जाति और धर्म के नाम पर जो लोग मुखर होकर समाज की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखते हैं, उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर मामलों की न्यायिक जांच कराई जाए।

कैंडल मार्च में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, तथागत हर्षवर्धन, सरवर अली, आरके मिश्रा, रविन्द्र द्विवेदी, पदमा ओझा, अनूप मैथिल, विवेक कुमार, इंदु सिन्हा,सोनाली आनंद, आदित्य मोहन, इम्तियाज वारसी, सुभाष कुशवाहा, कुमार सौरभ, शोएब खान, राज कपूर, राकेश पटेल समेत बड़ी संख्या में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

2 weeks ago | [YT] | 7

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

पटना*

*भरत भूषण एनकाउंटर मामले में जन सुराज ने की प्रेस वार्ता, प्रदेश अध्यक्ष बोले- कोरोनाकाल में जिस भरत को किया था सम्मानित उसे बदले की भावना में मारी गोली*

*वारदात के समय शामिल हर पुलिसकर्मी को निलंबित करने के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन देने के साथ रविवार को कारगिल चौक पर करेंगे प्रदर्शन: मनोज भारती*

*पटना*: जन सुराज पार्टी कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता की गई। जिसमें बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था, खासतौर पर भोजपुर जिले में भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर पार्टी के नेताओं ने अपनी बातें रखी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना, आरके मिश्रा, सुभाष कुशवाहा, राकेश पटेल, पद्मा ओझा, ओबैदुर रहमान मौजूद थे।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि हम जन सुराज के तरफ से दो काम करेंगे, जल्द मुख्य सचिव को ज्ञापन देंगे। जनता-प्रशासन को जगाने के लिए पटना कारगिल चौक पर रविवार की शाम को प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन में हम यह मांग करेंगे कि वारदात के समय शामिल हर पुलिसकर्मी को निलंबित किया जाए। पीड़ित के परिजनों की मांगों को रखेंगे, जैसे पीड़ित के परिजनों को 1 करोड़ रुपए मुआवजा व 1 सरकारी नौकरी दी जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भरत भूषण तिवारी कोरोना के समय से ही समाज की भलाई के लिए प्रशासन-शासन से लड़ते आए हैं। उन्हें पुलिस ने अवॉर्ड भी दिया है। पुलिस उनके काम के बारे में नहीं जानती ऐसा नहीं है। उनके मौत के कुछ दिनों पहले जब उन्होंने जवईनिया गांव के कटाव से प्रभावित आबादी को बेलौटी में विस्थापित करने का काम शुरू हुआ, तो लोगों को निचली जमीन में बसाया रहे थे, इनकी मांग सिर्फ इतनी थी कि लोगों को ऊंचे जगह पर बसाए या गढ्ढा भर दें। उस दौरान स्थानीय एसडीओ से इनकी झड़प हुई, एसडीओ ने बदला लेने की बात कही। दो दिनों तक इनके घर पर पुलिस आती रही। पुलिस से जब भरत का सामना हुआ तो उन्होंने रिवालवर फेंक कर गिरफ्तार करने की बात कही। जिस निर्ममता से पुलिस ने उनको नजदीक से गोली मारी, ये ऐसा लगता है कि बदले की भावना से प्रेरित होकर बदला लिया गया। पुलिस के सारे अधिकारी जो उस समय वहां मौजूद थे वे सिर्फ इसलिए बदला ले रहे थे, क्योंकि भरत प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा रहा था। ये निकृष्ठ प्रशासन व्यवस्था दिखती है।

*सीएम से सीधा सवाल; दो दारोगा, 5 पुलिसकर्मी का नहीं बल्कि दोषी एसपी-डीएसपी पर कब कार्रवाई कीजिएगा?: किशोर कुमार*
पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार ने कहा कि आरा के बेलौटी गांव में गरीब सामाजिक कार्यकर्ता भरत तिवारी, जो अन्याय, भ्रष्टाचार, विस्थापन के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, उनका पुलिस ने फेक एनकाउंटर किया। पार्टी की 7 सदस्यीय कमिटी मनोज भारती के नेतृत्व में पीड़ित के गांव गए व परिजनों व गांव के अन्य लोगों से जानकारी ली। लोगों का मानना था कि भरत तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता थे, पंचायत से लेकर जिला स्तर पर चल रही सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता चाहते थे, ये प्रशासन-नेताओं से चाहते थे भ्रष्टाचार न हो। भरत की बातों को न नेता न ही प्रशासन ने गंभीरता से लिया। उनके मन में आया कि हथियार उठा लें तो सरकार उनकी बातों को गंभीरता से ले, उनकी नीयत गोली चलाने की नहीं थी। लेकिन, पुलिस इतनी अहंकार में थी कि उन्होंने सटाकर गोली मारी व हत्या की गई। हम चुप नहीं बैठेंगे। सीएम सम्राट चौधरी से सवाल करते हुए कहा कि आज पटना में दो-दो बेटियों के साथ, बेगूसराय में अति पिछड़ा समाज की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। प्रशासन की गोली भरत तिवारी पर चलेगी? उसपर कब गोली चलेगा जो दोषी हैं, नीट छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी हैं, गोपालगंज में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी हैं। जब से नई सरकार बनी है, तब से आपराधिक घटनाओं पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। भरत तिवारी सहित तमाम एनकाउंटर की जांच हो, दोषी पर सजा हो। मामले में दो दारोगा, 5 पुलिसकर्मी का नहीं बल्कि वहां के दोषी एसपी-डीएसपी पर कब कार्रवाई कीजिएगा सम्राट चौधरी जी?

*बिहार में न्याय का माहौल बनाइए भय का नहीं: आरके मिश्रा*
पूर्व आईपीएस व पार्टी के वरिष्ठ नेता आरके मिश्रा ने कहा कि भरत तिवारी मामले में एनकाउंटर के नाम पर साजिशन हत्या की है। यहां आत्मसमर्पण करने के बावजूद उसे जेल भेजने की बजाय क्लोज रेंज से गोली मारी व घुमाते रहे। प्रशासन ये सुनिश्चित करना चाहती थी कि उसकी मौत हो जाए तब वो अस्पताल पहुंचे। ये बिल्कुल सुनियोजित साजिश है। प्रशासन-नेताओं की मिली भगत है। सामाजिक कार्यकर्ता को मारा गया है। बिहार में हो रहे एनकाउंटर से पुलिस खूनी हो जाएगी। ऐसे हत्या होगी तो विधानसभा-संसद में जो आपराधिक कुकृत्य के दोषी हैं या जिनपर आरोप हैं उनको भी गोली मार देंगे? न्यायपालिका को अपना काम करने देना चाहिए। पुलिस के हाथों किसी की हत्या कराना भय का माहौल बनाना है, यहां न्याय का माहौल बनाइए भय का नहीं।

2 weeks ago | [YT] | 6

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

📢 आज का सत्याग्रह: देश की बड़ी खबरें और उनके पीछे का सच!

​नमस्कार साथियों, 'सत्याग्रह With Hemant Bhatt' में आपका स्वागत है।

​देश में इस वक्त कई ऐसी बड़ी राजनीतिक और सामाजिक हलचलें चल रही हैं, जिन पर हर नागरिक की नजर होना बेहद जरूरी है। आइए डालते हैं आज की टॉप हेडलाइंस पर एक विश्लेषणात्मक नजर:

​1️⃣ NEET-UG री-एग्जाम और NTA की बड़ी लापरवाही!

​कल होने वाले NEET-UG री-एग्जाम से पहले आज देश भर में 'मॉक ड्रिल' की गई और सुरक्षा कड़ी की गई है। लेकिन इस बीच NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई। नागपुर के एक छात्र को री-एग्जाम के लिए सीधे 'अबू धाबी' का परीक्षा केंद्र अलॉट कर दिया गया! * सत्याग्रह का सवाल: छात्रों के भविष्य के साथ यह कैसा खिलवाड़ है? हालांकि भारी विरोध के बाद NTA ने इसे तकनीकी खराबी बताते हुए सुधारने का दावा किया है, लेकिन क्या देश के बच्चों का भविष्य सिर्फ इन 'तकनीकी खामियों' के भरोसे छोड़ दिया जाएगा? इस बीच विपक्ष ने भी सरकार को घेरते हुए कहा है कि छात्रों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद होना चाहिए।

​2️⃣ कांग्रेस में अंदरूनी कलह? शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार

​राजनीतिक गलियारे में आज एक नया विवाद गरमा गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों (Seafarers) के मुद्दे को PM मोदी द्वारा उठाने की तारीफ करने पर बीजेपी हमलावर हो गई है। * सत्याग्रह का सवाल: बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दावा किया है कि राहुल गांधी अपनी ही पार्टी में समर्थन खो रहे हैं क्योंकि थरूर का बयान राहुल के स्टैंड के बिल्कुल विपरीत है। क्या यह विपक्ष के भीतर एकजुटता की कमी है या फिर सिर्फ एक सांसद का निष्पक्ष नजरिया?

​3️⃣ TMC में बगावत की चिंगारी और अयोग्य घोषित करने की मांग

​पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आया हुआ है। TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मांग की है कि पार्टी के उन 20 बागी सांसदों को अयोग्य घोषित किया जाए, जिन्होंने 'नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में विलय का दावा किया है। इसके साथ ही आज कोलकाता एयरपोर्ट पर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें भी आईं। बंगाल की राजनीति का यह ऊँट किस करवट बैठेगा, इस पर हमारी पैनी नजर है।

​4️⃣ मानसून में देरी और गहराता जल संकट

​मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत 46% बारिश की कमी के साथ हुई है। अल नीनो के प्रभाव के कारण देश के पश्चिमी हिस्सों में सूखा है और देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर घटकर क्षमता का मात्र 28% रह गया है। हालांकि, उत्तर-पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।

​💭 सत्याग्रहियों, आपका क्या सोचना है?

क्या NTA जैसी बड़ी संस्थाओं की जवाबदेही तय करने के लिए देश में किसी बड़े कानून की जरूरत है? और विपक्ष के भीतर उठ रहे इन विरोधाभासी सुरों को आप किस तरह देखते हैं?

​अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।

​सत्य और न्याय की इस लड़ाई में हमारे साथ जुड़े रहने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें और इस पोस्ट को शेयर करें।

​जय हिंद!

— हेमंत भट्ट (सत्याग्रह)

2 weeks ago | [YT] | 4

सत्याग्रह With Hemant Bhatt

भोजपुर* : पुलिस एनकाउंटर में हुई भरत की मौत मामले में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचे उनके बेलौटी गांव*

*यह एनकाउंटर नहीं, बल्कि हत्या है, सरकार-प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे : मनोज भारती*

*भोजपुर*: जिले के बेलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में हुई भरत भूषण तिवारी की मौत मामले में जन सुराज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचा। इस दौरान पीड़ित के परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज भारती ने कहा कि जिस तरह एक सामाजिक कार्यकर्ता की कथित एनकाउंटर में मौत हुई है, वह बेहद दुखद-निंदनीय है। भरत तिवारी वर्षों से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे थे। जो व्यक्ति जनहित के लिए संघर्ष कर रहा हो, उसकी इस तरह मौत होना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार से मांग की, भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शीघ्र एसआईटी (SIT) का गठन किया जाए। जांच पूरी होने तक कार्रवाई में शामिल सभी अधिकारियों को निलंबित किया जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग की।

*जन सुराज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी: किशोर कुमार मुन्ना*

जन सुराज के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि मामले में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कार्य करने में विफल रहा है। समय रहते निष्पक्ष जांच होती तो शायद भरत तिवारी आज जीवित होते। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। जन सुराज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।

*पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी व भरत का एक स्मारक बनाया जाए: मनीष कश्यप*

पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष कश्यप ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना अध्यक्ष का निलंबन भी कई सवालों को जन्म देता है। हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व भरत तिवारी की स्मृति में एक स्मारक बनाया जाए। मौके पर वरिष्ठ नेत्री पद्मा ओझा, जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह , महामंत्री श्री कमलेश्वर मिश्रा , जिला मुख्य प्रवक्ता श्री रूपेंद्र मिश्रा , डॉ. कुणाल कुमार , कौशलेन्द्र सिंह , धीरेन्द्र पांडेय , यूके ओझा, विनय शर्मा , महिला अध्यक्ष सोनिया सिंह , संतोष सिंह, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2 weeks ago | [YT] | 14