Kolhan Dastak is a Media House which brings stories from all across Kolhan Division and nearby District. We bring contents which include news, features, documentaries,human stories, historical stories, stories of people, health, Education, Environment, Jharkhand Art and Culture.
---------------------------------------------------------------------------
कोल्हान दस्तक एक मीडिया हाउस हे जो पूरे कोल्हान प्रमंडल एवं आसपास के जिले से कहानियां लाता है। हम ऐसी सामग्री लाते है जिसमें समाचार, फीचर, वृत्त चित्र, मानवीय कहानियां, ऐतिहासिक कहानियां, लोगों की कहानियां, स्वाथ, शिक्षा, पर्यावरण और झारखंडी संस्कृति शामिल है...।।

𝕊𝕦𝕓𝕤𝕔𝕣𝕚𝕓𝕖 Our 🅲🅷🅰🅽🅽🅴🅻

𝗧𝗵𝗮𝗻𝗸 𝘆𝗼𝘂

🌱 जय झारखंड जोहार झारखंड 🙏🥀

किसी भी तरह की खबर के लिए संपर्क करें --


Kolhan Dastak

झारखंड की पावन धरती पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया स्वागत।

7 months ago | [YT] | 14

Kolhan Dastak

JLKM के धरने से मिला न्याय, मृत ड्राइवर के परिवार को मुआवज़ा
#कोल्हान
VIRK CARGO MOVERS में कार्यरत ड्राइवर स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद यादव की सड़क दुर्घटना में हुई दुःखद मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से माननीय विधायक जयराम कुमार महतो के निर्देश पर JLKM की कोल्हान कमिटी द्वारा कंपनी गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरने के दौरान JLKM नेताओं ने कंपनी प्रबंधन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं बीमा लाभ दिलाने की माँग रखी। कई घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन और JLKM प्रतिनिधियों के बीच सफल वार्ता हुई।
वार्ता के दौरान कंपनी प्रबंधन की ओर से पीड़ित परिवार को
₹80,000 नकद तथा ₹2,00,000 का चेक प्रदान किया गया। साथ ही बीमा की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने तक हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया।
JLKM नेताओं ने कहा कि संगठन हमेशा शोषित, पीड़ित एवं मजदूर वर्ग के हक और सम्मान के लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को पूरा न्याय नहीं मिलेगा, तब तक JLKM की लड़ाई जारी रहेगी।
धरना-प्रदर्शन में JLKM के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। न्याय मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने JLKM और विधायक जयराम कुमार महतो के प्रति आभार व्यक्त किया।

#jamshedpur #jharkhand #JharkhandNews #aandolan #jlkmparty
‪@Kolhandastak‬ ‪@TigerJairamKrantikari‬ ‪@jharkhandvinesno1‬ ‪@babymahato8767‬

8 months ago | [YT] | 45

Kolhan Dastak

प्रशासन बनाम पीड़ित परिवार: मांगों को लेकर हुआ लिखित समझौता, 15 दिन का अल्टीमेटम

8 months ago | [YT] | 30

Kolhan Dastak

पोटका में महिला चौकीदार की प्रेमी ने ग'ला रे'तकर की ह'त्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल खुद भी लगाई फां'सी, थानेदार पर लगाए गंभीर' आ'रोप

#PotkaNews #JamshedpurCrime #JharkhandBreaking #WomanChowkidar
#MurderSuicide #InstagramVideo #PoliceUnderScanner #BreakingNews

9 months ago | [YT] | 9

Kolhan Dastak

🔴 BREAKING NEWS | बोड़ाम का बेटा झारखंड में चमका

लावजोड़ा गांव के युवा फुटबॉलर मनोज महतो का JSA फुटबॉल टीम में चयन
बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा गांव से बड़ी खुशखबरी—युवा प्रतिभाशाली फुटबॉलर मनोज महतो का चयन जेएसए (Jamshedpur Sporting Association) फुटबॉल टीम में हो गया है।

पूर्वी सिंहभूम जिला से कुल 18 खिलाड़ियों को इस टीम में चुना गया है, जिसमें मनोज का नाम शामिल होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
आने वाले दिनों में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में मनोज JSA टीम की ओर से खेलते नज़र आएंगे।

मनोज ने इस वर्ष जमशेदपुर फुटबॉल लीग – प्रीमियम डिवीजन में ग्रामीण फुटबॉल अकादमी की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था, जिसकी बदौलत उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

चयन की खबर मिलते ही गाँव, ग्रामीण फुटबॉल अकादमी और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मनोज को ढेरों बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

मनोज महतो—गांव का गौरव, जिले का उभरता सितारा!

10 months ago | [YT] | 64

Kolhan Dastak

📌 ई-कल्याण स्कॉलरशिप पर अटका भविष्य, लगातार विलंब से परेशान छात्र

रांची, 30 अक्टूबर 2025:
झारखंड सरकार की ई-कल्याण स्कॉलरशिप योजना में चल रही लगातार देरी अब छात्रों के भविष्य पर सीधा असर डाल रही है। राज्य के हजारों विद्यार्थी पिछले तीन सालों से स्कॉलरशिप भुगतान का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिली है। इस वजह से कॉलेज फीस, हॉस्टल किराया और अन्य शैक्षणिक खर्चों का बोझ बढ़ता जा रहा है।

🔴 तकनीकी खामियों और फंड की कमी ने बढ़ाई चिंता

ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया बार-बार बाधित हो रही है। छात्रों का कहना है कि पोर्टल पर लॉगइन समस्या, सर्वर डाउन और दस्तावेज़ वेरिफिकेशन संबंधी दिक्कतों ने प्रक्रिया को बेहद जटिल बना दिया है। वहीं फंड की कमी के कारण स्कॉलरशिप जारी होने में और देरी हो रही है।

🎓 कई छात्र पास आउट, फिर भी नहीं मिली राशि

सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि कई विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक स्कॉलरशिप की राशि नहीं मिल पाई है। इससे न सिर्फ उनका शैक्षणिक रिकॉर्ड प्रभावित हुआ है, बल्कि आगे की तैयारियों, प्रतियोगी परीक्षाओं और अगले कोर्स में एडमिशन पर भी असर पड़ा है।

💰 हॉस्टल और कॉलेज फीस ने बिगाड़ी आर्थिक स्थिति

स्कॉलरशिप न मिलने के चलते विद्यार्थियों को हॉस्टल किराया, परीक्षा शुल्क, यूनिवर्सिटी चार्ज और किताबों के लिए उधार तक लेना पड़ रहा है। कई परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

🗣️ छात्रों की पीड़ा

छात्रों का कहना है—

स्कॉलरशिप के भरोसे पढ़ाई शुरू की, लेकिन अब खर्च संभालना मुश्किल हो गया।

कॉलेज समय पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं।

आगे की पढ़ाई का फैसला अधर में लटका है।

🏛️ केंद्र और राज्य की संयुक्त योजनाओं में फंसा मामला

जानकारी के अनुसार, स्कॉलरशिप से जुड़ी कई योजनाओं का भुगतान केंद्र और राज्य दोनों के स्तर से किया जाता है। इस समन्वय की कमी से राशि के वितरण में लगातार देरी हो रही है, जो अब छात्रों के लिए बाधा बन चुकी है।

📉 सपनों में आ रही रुकावट

पिछले तीन वर्ष से स्कॉलरशिप भुगतान लंबित होने के कारण:

कई छात्र पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर,

कुछ विद्यार्थी कम वेतन वाली नौकरी में जुड़ गए,

प्रतियोगिता परीक्षा की कोचिंग का सपना टूटा।

🔍 छात्रों की मांग

विद्यार्थियों ने सरकार से आग्रह किया है— ✅ लंबित स्कॉलरशिप तुरंत जारी की जाए
✅ पोर्टल की तकनीकी खामियाँ दूर की जाएं
✅ फंड आवंटन समयबद्ध तरीके से हो
✅ आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया जाए

📢 प्रशासन कब देगा राहत?

झारखंड में हर साल लाखों छात्र ई-कल्याण के तहत आवेदन करते हैं। यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो राज्य की शिक्षा व्यवस्था और छात्र हितों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

---

📍छात्रों का साफ कहना है —
“पढ़ाई हमारा अधिकार है, स्कॉलरशिप हमारी मजबूरी, इसे राहत में बदलने की ज़िम्मेदारी सरकार की।”

10 months ago | [YT] | 16

Kolhan Dastak

घाटशिला उपचुनाव प्रभारी सह स्टार प्रचारक का नाम जारी किया, JLKM केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो।

11 months ago | [YT] | 199

Kolhan Dastak

आप सभी आमंत्रित हैं...!!

11 months ago | [YT] | 260

Kolhan Dastak

"गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर JLKM का श्रद्धांजलि कार्यक्रम – केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो अस्वस्थता के कारण शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन संगठन के पदाधिकारीगण शहीद स्थल पर पहुंचकर नमन करेंगे।"

1 year ago | [YT] | 78

Kolhan Dastak

आज 07/08/25 को कुइली मुर्मू को न्याय दिलाने के लिए JLKM पार्टी का UCIL जादूगोड़ा में अनिश्चित कलिन धरना प्रदर्शन का शुरूआत हो चुका है l

1 year ago | [YT] | 79