barabanki mirror

Barabanki Mirror — बाराबंकी जिले की आवाज़!

हमारा उद्देश्य है आपको पहुंचाना हर खबर, हर मुद्दा, हर कहानी — सीधे ज़मीन से।
हम कवर करते हैं — स्थानीय समाचार, देवा मेला, संस्कृति, धर्म, राजनीति, शिक्षा, पर्यटन और समाज की समस्याएं।

📍 स्थान: बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
🗓️ स्थापना: 2024
📧 संपर्क करें: barabankimirror@gmail.com

🌐 सोशल मीडिया पर फॉलो करें:
Facebook | Instagram | X (Twitter) | WhatsApp

#Barabanki #BarabankiNews #BarabankiMirror #DevaSharif #BarabankiUpdates


barabanki mirror

5 शातिर चोर गिरफ्तार

थाना देवा पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले 05 शातिर चोर/अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 06 बण्डल बिजली के तार, 01 प्लास्टिक की बोरी में कटे हुए बिजली के तार व एक अदद तमंचा मय जिंदा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त दो अवैध चाकू, एक आरी बरामद-

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार के पर्यवेक्षण में थाना देवा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का अनावरण करते हुए आज दिनांक 04.01.2026 अभियुक्तगण 1. सुभाष रावत पुत्र झब्बू रावत, 2. विनोद पुत्र रामतीरथ, 3. सुभाष पुत्र बिन्द्रा, 4. लाल जी उर्फ लाले पुत्र विनोद रावत निवासीगण मीरपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी, 5. करन पुत्र प्रेम कुमार निवासी हासेमऊ, मल्हौर थाना बीबीडी जनपद लखनऊ को अन्नताधाम मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 06 बण्डल बिजली के तार, 01 प्लास्टिक की बोरी में कटे हुए बिजली के तार, एक अदद तमंचा मय जिंदा दो कारतूस .315 बोर, दो अदद अवैध चाकू, एक अदद आरी मय ब्लेड बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 7/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुभाष रावत व मु0अ0सं0 8/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम विनोद व मु0अ0सं0 9/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुभाष पुत्र बिन्द्रा पंजीकृत किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसा कमाने के उद्देश्य से चोरी, जैसे अवैध क्रिया-कलापों से धनोपार्जन कर अपराध कारित करते है। दिनांक 04.01.2026 को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत अन्नताधाम मंदिर, हाइवे के किनारे डेडलाइन तार को खम्बे से चोरी कर अपने साथी आलम (कबाड़ी) निवासी कस्बा माती थाना देवा जनपद बाराबंकी को बेंच दिया था। जिस संबंध में मु0अ0सं0 06/2026 धारा 303(2)/317(2)) बीएनएस पंजीकृत किया गया। वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र किशोरी यादव निवासी ढर्रेपुर थाना देवा जनपद बाराबंकी व आलम (कबाड़ी) निवासी कस्बा माती थाना देवा जनपद बाराबंकी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

1 month ago | [YT] | 3

barabanki mirror

सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 25 लाख रुपये कीमत के 133 मोबाइल फोन किये गये बरामद, अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइलों को उनके स्वामियों के किया गया सुपुर्द।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आमजनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 133 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।
आज दिनांक- 04.01.2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
बाराबंकी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत तुरंत अपने निकटतम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है।

1 month ago | [YT] | 4