India News Live

Only For News Public Awareness
लोकल न्यूज़, ग्लोबल इंपैक्ट 📍
राजनीति से मनोरंजन तक, हर बड़ी अपडेट यहाँ पाएं


India News Live

दिल्ली में 2 अक्टूबर, शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशन

अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में धारा 163 भी लागू कर दी है, जिसके तहत जुलूस, प्रदर्शन, धरना, नारेबाजी और भाषण देने पर रोक है। हथियार, बैनर, प्लेकार्ड, लाठी, तलवार, डंडे और पत्थर जैसी चीजें साथ लेकर चलने पर भी पाबंदी लगाई गई है। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों से धैर्य रखने, नियमों का पालन करने और तैनात ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।

डीएमआरसी ने कहा, "अगले आदेश तक इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी- जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली।" इसमें राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर

इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

#delhimetro #delhi #DelhiNews #TrafficAdvisory

#metrostation

4 hours ago | [YT] | 0

India News Live

योग गुरु बाबा रामदेव ने भारत में मुसलमानों को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत में जितने भी मुसलमान हैं, वे सभी कन्वर्टेड मुसलमान हैं।

#BabaRamdev #India #Muslims

9 hours ago | [YT] | 0

India News Live

अक्टूबर महीने की शुरुआत कई बदलावों (Rule Change From 1st October) के साथ हो चुकी है और पहले ही दिन महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 को सुबह-सुबह LPG Cylinder Price में बदलाव कर नए रेट जारी किए हैं और ये त्योहारों से पहले महंगा हो गया. हालांकि, तेल कंपनियों ने इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों बढ़ाई हैं और इसका दाम 62.50 रुपये बढ़ाया गया है.

#LPGCylinder #LPGPrice #GasCylinder #PriceHike

1 day ago | [YT] | 1

India News Live

चुनाव आयोग ने SIR वाले राज्यों को लेकर बड़ा फैसला किया है. आयोग ने कहा है कि जिन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां फॉर्म 6 के साथ अतिरिक्त जानकारी जरूरी नहीं.

#ElectionCommission #SIR #BreakingNews

2 days ago | [YT] | 0

India News Live

#BreakingNews

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोली में CISF कैंप में एक जवान ने अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दी, इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है.

#JammuKashmir #Kathua #CISFCamp

2 days ago | [YT] | 1

India News Live

प्रयागराज में दो मासूम बहनें लापता! 🚨

12 वर्षीय निधि पांडेय और 8 वर्षीय अनन्या पांडेय 18 सितंबर से लापता हैं। परिवार और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है।

🙏 अगर आपको इन दोनों बच्चियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
📍 क्षेत्र: प्रयागराज

#प्रयागराज #लापता #MissingChildren #UPPolice #BreakingNews #NewsUpdate

3 days ago | [YT] | 1

India News Live

त्योहारों के सीजन में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी और बिना वैध दस्तावेज यात्रा पर रोक लगाने के लिए सेंट्रल रेलवे 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा। टिकट के साथ पहचान पत्र और कंसेशन या कोटे से जुड़े दस्तावेज भी जांचे जाएंगे। ई-पास और PTO से यात्रा करने वालों को भी जरूरी मूल दस्तावेज साथ रखना होगा।
#IndianRailways #TTE #TrainTicket #RailwayRules

3 days ago | [YT] | 1

India News Live

हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-30 बाईपास रोड पर नहर किनारे मंदिर में पुजारी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पुजारी ने मंदिर के पास नशा करने से आरोपियों को रोका था. इसी बात को लेकर आरोपियों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर पत्थर के सिल-बट्टे से सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से पुजारी की मौत हो गई.

#Haryana #Faridabad #Arrest #LatestNews

3 days ago | [YT] | 1

India News Live

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को GMC हंदवाड़ा रेफर किया गया है। हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताते हुए घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

#Kupwara #Karnah #JammuKashmir #RoadAccident #BreakingNews

4 days ago | [YT] | 1

India News Live

बाहरी दिल्ली के विजय विहार इलाके में बदमाशों ने दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कॉन्स्टेबल को बुरी तरह से पीटा और सोने की चेन व फोन लूटकर फरार हो गए।

यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है और फुटेज के अधार पर दो आरोपियों आरिफ व भूरा को पुलिस ने पकड़ने का दावा किया। पीड़ित पुलिसकर्मी अमन विहार थाने में तैनात है और उनका आरोप है कि नवासा नामक बदमाश और उसके साथ आए छह-सात युवकों ने बेसबॉल बैट और डंडों से उनकी पिटाई की थी।

इस घटना में हेड कॉन्स्टेबल को गंभीर चोटें आईं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी के बाद लौट रहे थे घर
जानकारी के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल कृष्णा वर्ष 2006 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। 23 सितंबर को उनकी दिन की इमरजेंसी ड्यूटी थी। रात करीब 12 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहे थे।

वहीं, इसी दौरान पत्नी का फोन आया। पत्नी के कहने पर वह कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए मंगोलपुरी के वाई-ब्लॉक पहुंचे। उनका कहना है वहां कुछ युवक आपस में बतमीजी कर रहे थे। जिनको डांटकर उन्होंने वहां से भगा दिया था। कुछ देर बाद ही मौके पर 7-8 युवक आ धमके और उन लाेगों ने आते ही मेरी पिटाई कर दी।

दूसरे पुलिसवाले के फोन से घर दी जानकारी
हेड कॉन्स्टेबल का कहना है कि वह किसी तरह से वहां से निकला और विजय विहार थाने पहुंचा। वहां पर एक पुलिस वाले से जब बोला कि मैं हेड कॉन्स्टेबल हूं और घर पर फोन करना है क्योंकि बदमाश फोन लूटकर भाग गए हैं। उसने फोन देने से मना कर दिया।

बताया कि बाद में एक अन्य पुलिस वाले ने फोन दिया तब उसने अपने परिवार को वारदात की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने पर विजय विहार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो गिरफ्तार
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद दो आरोपियों को पकड़ा जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

हेड कॉन्स्टेबल का कहना है कि मंगोलपुरी के बाद नवासा व उसके साथियों ने उस पर जानलेवा हमला किया था जबकि उनकी पहले से कोई रंजिश नहीं थी।

#DelhiNews #delhi #DelhiPolice

4 days ago | [YT] | 1