"Progressive India TV is your trusted local news source, bringing you real stories from your city, your streets, and your people. We focus on grassroots issues, community voices, and development that matters. With a commitment to honest reporting and progressive vision, we aim to empower local communities and highlight the change-makers around you. Stay informed, stay connected – only on Progressive India TV."
Progressive India TV
7 months ago | [YT] | 5
View 0 replies
Progressive India TV
इक़रा बी.एम. जैन उर्दू प्रायमरी स्कूल में मनाया गया योग दिवस
जलगाव-फरजाज सैय्यद | जलगाव शहर की इक़रा एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित इक़रा बी.एम. जैन उर्दू प्रायमरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रिज़वाना मैडम ने सभी विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया। इस योग दिवस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षिका रफ़्अत मैडम ने 21 जून, वर्ष का सबसे बड़ा दिन होने के बारे में जानकारी देते हुए उसका महत्व बताया।
इस कार्यक्रम में स्कूल के मुख्याध्यापक असलम खान सर के साथ-साथ शिक्षिका हफ़ीज़ुन्निसा शेख, रफ़्अत बानो, सादिक शेख, सैयद खुर्शीद अली, शगुफ़्ता शेख, समीरा सैयद, नाज़िमा शेख, रिज़वाना शेख, आयशा शेख, अमरीन शाह, असमा शेख, इमरान खान और इरफ़ान खान की सक्रिय सहभागिता रही।
8 months ago | [YT] | 13
View 1 reply
Progressive India TV
इकरा पब्लिक स्कूल में मनाया गया योग दिवस
जलगाव-फरजाज सैय्यद | इकरा पब्लिक स्कूल, मोहाडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थी, शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
सुबह स्कूल के प्रांगण में सभी विद्यार्थी एकत्र हुए, जहाँ आमीर खान ने उपस्थित सभी को योगाभ्यास सिखाया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ सभी योग मुद्राओं का अभ्यास किया। जिया मैडम ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया| मुख्यध्यापक एस.एस. शेख ने भी अपने संबोधन में जीवन में योग के महत्व को विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षक साजिद खान ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार इकरा पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
8 months ago | [YT] | 7
View 0 replies
Progressive India TV
डॉ. अलीम वकील को साने गुरुजी जीवन गौरव पुरस्कार
जलगाव-फरजाज सैय्यद | इकरा शिक्षण संस्था द्वारा संचालित एच. जे. थिम कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, मेहरूण, जलगाव के पूर्व प्राचार्य डॉ. अलीम वकील को राष्ट्र सेवा दल, पुणे की ओर से "साने गुरुजी जीवन गौरव पुरस्कार 2025" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान भारत के ख्यातनाम वैज्ञानिक पद्मभूषण डॉ. अनिल काकोडकर के द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। डॉ. वकील को यह पुरस्कार उनके साहित्यिक, शैक्षणिक और सामाजिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस विशेष सम्मान के उपलक्ष्य में इकरा शिक्षण संस्था के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल करीम सालार, सभी संचालक मंडल सदस्य, एच. जे. थिम कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, मेहरूण, जलगाव के प्रभारी प्राचार्य डॉ. चाँद खान, तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षकीय एवं अशिक्षकीय कर्मचारियों ने डॉ. अलीम वकील को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं।
9 months ago | [YT] | 6
View 0 replies
Progressive India TV
मानवता की मिसाल पेश करने वाले युवकों का विशेष सत्कार
जलगांव के मेहरून तालाब में 7 तारीख को नदीम शेख नामक युवक की डूबने से मृत्यु हो गई। उस समय मेहरून और तांबापूर के युवकों ने अथक प्रयास किए, परंतु युवक का शव नहीं मिला। अगले दिन नदीम शेख का शव बरामद किया गया। इन दो दिनों में मेहरून और तांबापूर के जिम्मेदार नागरिकों और युवकों ने जात-पात से ऊपर उठकर जो मानवता का परिचय दिया, वह वास्तव में सराहनीय और अविस्मरणीय है।
दानिश पीरजादे, शादाब पीरजादे, रविंद्र राजू हटकर, मसूद पीरजादे, शहवाज़ पीरजादे, दानियाल पीरजादे, समीर पीरजादे, बशीर पीरजादे और सवाफ पीरजादे – इन युवकों के साहस और सेवा कार्य के सम्मान हेतु सालार फाउंडेशन के अध्यक्ष करीम सालार और वक्फ कोऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष मुफ्ती हारून नदवी, इकबाल पीरजादे, एजाज़ मलिक, जमी़ल भंगारवाले, शाहिद मेंबर, समीर खान पेंटर, इरफान सालार, एडवोकेट बुरहानुद्दीन पीरजादे, खालिद बाबा बागवान और साबिर मुस्ताफाबादी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुफ्ती हारून नदवी ने युवकों को संबोधित करते हुए कहा कि "मुसीबत में लोगों की मदद करना ही सच्चा धर्म है।" वहीं करीम सालार ने युवकों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि "समाज को ऐसे ही युवकों की आवश्यकता है जो निःस्वार्थ सेवा करें।"
इस मौके पर सालार फाउंडेशन की ओर से सभी युवकों को शॉल, पुष्पगुच्छ और प्रत्येक को 2000 रुपये की नकद राशि देकर कुल 20,000 रुपये का सम्मान प्रदान किया गया।
एजाज़ मलिक ने कहा कि "जब एक हिंदू युवक ने एक मुस्लिम युवक के शव को खोजने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली, तब उसने सच्ची मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया।"
9 months ago | [YT] | 12
View 0 replies
Progressive India TV
इकरा पब्लिक हाई स्कूल का दसवीं में शानदार प्रदर्शन
जलगाव-फरजाज सैय्यद | इकरा पब्लिक हाई स्कूल ने दसवीं की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणामों की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। स्कूल के सेमी-इंग्लिश विभाग का परिणाम 97.95% रहा है।
इसमें प्रथम स्थान पर सैय्यद शाहिद मोसिन (89.20%), द्वितीय स्थान पर शेख साद अलाउद्दीन (86.80%) और अरशद अल्ताफ पटेल (86.80%), तृतीय स्थान पर शहजाद अख्तर खान (86.00%), चौथा स्थान शेख साइम अजहरुद्दीन (83.20%) और पाँचवां स्थान अर्सलान बिस्मिल्लाह खान (82.40%) ने प्राप्त किया है।
संस्था के अध्यक्ष अ. करीम सालार, उपाध्यक्ष डॉ. इकबाल शाह, सचिव एजाज मलिक, प्रो. शेख जफर, अब्दुल रशीद शेख, इरफान सालार, स्कूल के मुख्याध्यापक शेख शकील, कक्षा शिक्षक मोहसिन खान तथा सभी शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनकी पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
10 months ago | [YT] | 10
View 0 replies
Progressive India TV
इकरा शाहीन स्कूल में मनाया गया महाराष्ट्र दिवस- कामगार दिवस
जलगाव-फरजाज सैय्यद | जलगाव के मेहरून स्थित इकरा शैक्षणिक संस्था द्वारा संचालित इकरा शाहीन उर्दू हाईस्कूल में 1 मई को महाराष्ट्र दिवस एवं कामगार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिपाई मोईन शेख द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल के मुख्याध्यापक काजी जमीरुद्दीन, जाकीर बशीर, बरकत शेख तथा इकरा टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रिन्सिपल जुबेर मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस मौके पर इकरा शाहीन उर्दू हाईस्कूल एवं जूनियर कॉलेज तथा इकरा टेक्निकल इंस्टीट्यूट के सभी शिक्षकगण और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य की स्थापना और श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करना था।
10 months ago | [YT] | 5
View 0 replies
Progressive India TV
इकरा एच.जे. थीम कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया महाराष्ट्र दिवस
जलगाव-फरजाज सैय्यद | जलगाव में स्थित इकरा एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित इकरा एच.जे. थीम कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, मेहरूण, जलगांव में 1 मई को "महाराष्ट्र दिवस" बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे इकरा एजुकेशन सोसायटी, जलगांव के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल करीम सलार के हाथों ध्वजारोहण कर के की गई। इसके पश्चात, 1 मई को "अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस" के रूप में भी मनाया जाता है, इस अवसर पर डॉ. अब्दुल करीम सलार ने उपस्थित कर्मचारियों को श्रमिक आंदोलन के ऐतिहासिक नेता स्टालिन और लेनिन के विचारों पर प्रकाश डाला।
कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. चांदखान ने महाराष्ट्र राज्य के गौरवशाली इतिहास पर मनमोहक भाषण दिया। ध्वजारोहण कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. तन्वीर खान ने किया। इस अवसर पर डॉ. वकार शेख सहित कॉलेज के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक भाग लिया।
10 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
Progressive India TV
इकरा शाहीन उर्दू स्कूल में मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस
जलगाव-फरजाज सैय्यद | इकरा शाहीन सोसाइटी, जलगांव के तत्वावधान में इकरा शाहीन उर्दू हाई स्कूल, मेहरून में विश्व पुस्तक दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ शिक्षक इफ्तिखार गुलाम रसूल ने प्रेरणादायी भाषण के साथ किया। संस्था के अध्यक्ष काजी ज़मीर अशरफ ने छात्रों को संबोधित करते हुए पुस्तकों के महत्व, अध्ययन की आदतों और डिजिटल युग में पुस्तकों से हो रही दूरी पर विचार रखे। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि "किताबें पढ़ने की आदत डालें और अपने दिमाग को प्रबुद्ध करें।"
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक शेख साबिर इकबाल, शेख जाकिर बशीर और खान अतीक अहमद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन इकरा शाहीन के लाइब्रेरी विभाग द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
इकरा एजुकेशन सोसाइटी जलगांव के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल करीम सालार, महासचिव एजाज मलिक तथा अन्य पदाधिकारियों ने इस सफल आयोजन के लिए स्टाफ को हार्दिक बधाई दी।
10 months ago (edited) | [YT] | 5
View 1 reply