GK NEWS INDIA 24

स्वागत है आपका फोलो करें

GK NEWS INDIA 24 न्यूज़ इंडिया का

सबसे भरोसेमंद न्यूज चैनल



GK NEWS INDIA 24

बड़ी खबर | भुजासर गांव के अस्पताल में सुविधाओं की कमी, एंबुलेंस और चारदीवारी की मांग तेज
रिपोर्टर गनी खान
Chamkta Rajasthan news
GK NEWS INDIA 24

भुजासर गांव से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। गांव के अस्पताल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें अस्पताल भवन के आसपास खुला परिसर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए कई जरूरी व्यवस्थाओं को और बेहतर किए जाने की जरूरत है।
🚑
ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल में स्थायी एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों और आपातकालीन परिस्थितियों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों की मांग है कि अस्पताल के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय पर आगे के अस्पताल तक पहुंचाया जा सके।
🏥
ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए। आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, दवाइयां और मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हों, ताकि गांव के लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़े।
🧱
तस्वीरों में अस्पताल के आसपास खुला परिसर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि अस्पताल परिसर की चारदीवारी का निर्माण कराया जाए, जिससे अस्पताल की जमीन सुरक्षित रहे और परिसर में पशुओं की आवाजाही पर भी रोक लगे। इससे अस्पताल का वातावरण अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
📢
ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग अस्पताल का निरीक्षण कर यहां की कमियों को दूर करे और एंबुलेंस, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं तथा अस्पताल की चारदीवारी जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाए।
अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों की इन मांगों पर कब तक कार्रवाई करता है।

1 week ago | [YT] | 0

GK NEWS INDIA 24

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई का एक संदेश सुप्रीम लीडर की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ है.

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, इस संदेश में "तेल उद्योग के राष्ट्रीयकरण और अमेरिकी तख्तापलट से जुड़ी घटनाओं" के साथ-साथ इराक़ के साथ हुए युद्ध का भी ज़िक्र है.

संदेश में कहा गया है कि देश "अब उस स्थिति में पहुंच गया है, जब हमलावर ख़ुद इस्लाम के योद्धाओं के हमलों से बचने की कोशिश कर रहे हैं और युद्ध छोड़ने की भीख मांग रहे हैं."

उन्होंने कहा, "आज कुछ लोग हमें दुनिया की चौथी महाशक्ति मानते हैं. हालांकि, न्याय स्थापित करने के मामले में ईरान दुनिया की पहली शक्ति है."

लंबे लिखित संदेश के एक दूसरे हिस्से में उन्होंने कहा, "मैं ईरान के प्रिय लोगों के सेवक के रूप में घोषणा करता हूं कि वह दौर बीत चुका है, जब हमारा दुश्मन लौटना चाहता था. वह दौर कभी वापस नहीं आएगा."

अपने पिता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के उत्तराधिकारी बनने के बाद से मोजतबा ख़ामेनेई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. उनके नेतृत्व में अब तक उनकी ओर से कोई ऑडियो या वीडियो संदेश भी जारी नहीं किया गया है.

ईरानी अधिकारियों ने इसकी वजह "सुरक्षा" संबंधी चिंताओं को बताया है.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान का कहना है कि वह इस्लामी गणराज्य के नेता से दो बार मिल चुके हैं.

1 week ago | [YT] | 0

GK NEWS INDIA 24

BSP मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश स्थित नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर आजाद पर बयान दिया था. उनके इस बयान पर आजाद की पहली प्रतिक्रिया आई है. आजाद ने BSP चीफ के बयान पर खुशी जताते हुए कहा, बहनजी ने यह मान लिया है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक बड़ी ताकत बन गई है. नगीना सांसद ने कहा कि बहन जी के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है. उसी सम्मान के साथ उनसे कहना चाहता हूं कि नगीना की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मुझे 5 लाख 12 हजार 552 वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुना. मेरे लिए यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि नगीना की जनता के भरोसे और प्रेम की जिम्मेदारी है. इस जनादेश के लिए मैं नगीना की जनता का सदैव ऋणी रहूंगा.

#ChandraShekharAzad #BSP #Mayawati #UPPolitics #UPNews #gknewsindia24

1 week ago | [YT] | 0

GK NEWS INDIA 24

US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाला एक बिल पास किया है. इस बिल से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत और चीन जैसे देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल जाएगा, अगर वे रूस से तेल और गैस खरीदते हैं.

#USHouse #RussiaSanctions #Russia #DonaldTrump #America #Tariffs #gk24etemad

3 weeks ago | [YT] | 0

GK NEWS INDIA 24

सिगरेट पीना अब सिर्फ आपके शरीर पर ही नहीं आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है. सिगरेट के दाम में बढ़ोत्तरी हो गई है. अब सिगरेट के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. ITC ने अपने कुछ चुनिंदा सिगरेट ब्रांड्स के MRP में इजाफा किया है. जिसके बाद से ही नई कीमतों के पैकेट बाजार में पहुंचने भी लगे हैं. ITC के Classic Connect के 20 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत अब बढ़कर 428 रुपये हो गई है. इससे पहले यही सिगरेट का पैकेट 390 रुपये में मिलता था. यानी इस पैकेट की कीमत में करीब 9.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.

#Itc #Cigarette #pricehike #MRP #gk24etemad

3 weeks ago | [YT] | 0

GK NEWS INDIA 24

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया में कहा कि आज विरोध नहीं किया तो और मस्जिदों को उजाड़ दिया जाएगा.. सहारनपुर मस्जिद अग्रेजों के शासनकाल की है और 150 पुरानी है... #azadsamajparty #chandersekharazad #UttarPradesh #saharanpur
#Gk24Etemad

4 weeks ago | [YT] | 3

GK NEWS INDIA 24

ہم ناممکنات کو اتنا بڑا بنا لیتے ہیں کہ وہ ہمارے دلوں میں بت بن جاتے ہیں
پھر اللہ رب العالمین ایک حکم سے انہیں گرا دیتا ہے
{قَالَ كَذَٰلِكِ اللَّهُ يَفْعَلُ مَا يَشَاءُ}
{اللہ اسی طرح کرتا ہے جو چاہتا ہے}
انسان کی عقل بانجھ پن ہونے، بڑھاپے، کمی اور ظاہری اسباب پر رک جاتی ہے
لیکن وحی انسان کو یاد دلاتی ہے کہ اللہ تعالیٰ کی مشیّت کسی حد کی پابند نہیں
اس کا مطلب یہ نہیں کہ اسباب کی نفی کر دی جائے
بلکہ یہ کہ اسباب خود بھی اسی کے حکم کے تابع ہیں
اسی لیے ہر سوال کا جواب صرف “کیسے؟” میں نہیں ہوتا، بعض اوقات سکون “کن؟” میں ہوتا ہے
اگر وہ چاہے تو راستے وہاں سے کھلتے ہیں جہاں انسان گمان بھی نہیں کرتا۔۔۔۔۔۔۔۔۔

4 weeks ago | [YT] | 1

GK NEWS INDIA 24

सुपौल के एक मदरसा में खाना खाने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई जबकि एक बच्ची की मौत हो गई है. मामला बसबिट्टी रोड स्थित नगर परिषद वार्ड नंबर-19 स्थित एक निजी मदरसे का है. बीते सोमवार (07 सितंबर, 2026) की रात खाना खाने के बाद चार छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई. सभी को शहर के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान आज (मंगलवार) एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि अन्य छात्राओं का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

#Supaul #BiharNews #Madrasa #Bihar #LatestUpdates #gk24etemad

1 month ago | [YT] | 1

GK NEWS INDIA 24

ट्रंप की तस्वीर वाला 1 डॉलर का सिक्का बाजार में उतरा, आते ही क्यों मचा बवाल
अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला खास 1 डॉलर का सिक्का जारी हुआ है. जानें इसकी कीमत, डिजाइन, धातु और कानूनी विवाद.अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर अमेरिकी टकसाल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला विशेष $1 सिक्का जारी किया है. यह सिक्का अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के अवसर पर तैयार किया गया है. इसकी खास बात यह है कि सिक्के पर एक जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर दिखाई गई है, जिसे लेकर अमेरिका में कानूनी और राजनीतिक बहस भी शुरू हो गई है. #GK24Etemad

1 month ago | [YT] | 1

GK NEWS INDIA 24

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान नाव हादसे के बाद यमुना नदी में लापता हुए एक सैनिक का शव सहारनपुर में बरामद किया गया है. सैनिक का शव मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बरथा गांव में मिला है. यह जगह हथिनीकुंड बैराज से करीब एक किलोमीटर दूर बताई जा रही है.

पूरी ख़बर: GK 24 Etemad

#Haryana #GK24Etemad

1 month ago | [YT] | 1