Bhartiya Virasat

राम राम जी सभी मित्रो को मुझे सपोर्ट करें।

हमारे यूट्यूब चैनल पर हिंदी देश विदेश मनोरंजन बिजनेस हर प्रकार की न्यूज़ की अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Subscribe My Youtube Channel
youtube.com/channel/UCS9n5_6ZOHTZbalIDi0B0Aw

Subscribe My Facebook Pages
www.facebook.com/virasatrajputana

Follow Me Instagram Page
www.instagram.com/bhartiya__virasat/

Follow Me Twitter account
twitter.com/rajputanavirsat

नीचे दिए गए लिंग पर जाएं और हमारे नए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
youtube.com/@hindinewsblog?si=_YqhhnErbp3dS87p


Bhartiya Virasat

जय माँ भवानी

3 hours ago | [YT] | 24

Bhartiya Virasat

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने पहली बार भाजपा सरकार में बने स्कूल की तारीफ की है. भाजपा शासित राज्यों में स्कूलों की दुर्दशा और पंजाब के स्कूल की तारीफ को लेकर आलोचनाओं का शिकार हुई सीजेपी को असम का स्कूल पसंद आया है. चंद दिनों पहले ही असम में हिरासत में लिए गए आशुतोष रांका ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दिख रहे स्कूल को अच्छा बताया और कहा कि ऐसे और स्कूल बनाने चाहिए.

#CJP #Abhijeetdipke #Himantabiswasharma #Assam

3 hours ago | [YT] | 127

Bhartiya Virasat

विदेश मंत्री S Jaishankar ने आने वाले महीनों में बड़े Food Crisis की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि Ukraine और Iran-Gulf Conflict की वजह से अनाज और खाद की Supply पर दबाव बढ़ रहा है. S Jaishankar के मुताबिक, तेल का बाजार भी काफी दबाव में है. तेल की Supply को लेकर राजनीति से कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे हालात और मुश्किल हो सकते हैं.

उन्होंने कहा कि Black Sea से अनाज की Supply में रुकावट, खाद की कमी और Super El Niño जैसी मौसम की चुनौतियां मिलकर आने वाले समय में Food Crisis को बढ़ा सकती हैं. इसका असर खासकर Global South के देशों पर पड़ सकता है.

#SJaishankar #FoodCrisis #GlobalFoodCrisis #FoodSecurity #FoodShortage

[S Jaishankar, S Jaishankar Warning, Food Crisis, Global Food Crisis, Food Security]

3 hours ago | [YT] | 60

Bhartiya Virasat

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान के Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने अमेरिकी जनता के नाम 25 पेज का खुला पत्र जारी किया है. IRGC प्रवक्ता हुसैन मोहब्बी ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘महाझूठा’ बताया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में सफल नहीं रहा और ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है.

[ Iran, IRGC, Donald Trump, US Midterm Elections, US Iran Tensions ]

3 hours ago | [YT] | 18

Bhartiya Virasat

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक इब्राहिमपटनम इलाके में मिले शव की पहचान कल्याणी के रूप में हुई। परिजनों ने हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान की। जांच के दौरान पुलिस भवानीपुरम में मटन की दुकान चलाने वाले शफी तक पहुंची। पुलिस के अनुसार, शफी और कल्याणी के बीच करीबी संबंध थे और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 17 सितंबर को विवाद के दौरान शफी ने कल्याणी की हत्या कर दी और शव के टुकड़े नहर में फेंक दिए। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

#Vijayawada #AndhraPradesh #CrimeNews #PoliceInvestigation #ViralNews

5 hours ago | [YT] | 67

Bhartiya Virasat

दिल्ली में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में ट्रायल कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई। बच्ची आरोपी को ‘अंकल’ कहती थी और उसने अदालत से कहा था कि उसे तब तक जेल में रखा जाए, जब तक वह बूढ़ा न हो जाए। मामला 2023 का था और तीन साल की सुनवाई के बाद 20 मई को फैसला आया।

फैसला सुनाते हुए जज रजनी रंगा ने अब 10 साल की हो चुकी पीड़िता के लिए संदेश लिखा, “हम तुम्हारा बचपन तो नहीं लौटा सकते, लेकिन जिसने तुम्हें चोट पहुंचाई, वह अब कभी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा।” दोषी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन 22 सितंबर को हाईकोर्ट ने सजा बरकरार रखी और ट्रायल कोर्ट के संदेश को ‘नोट ऑफ करेज’ कहा।

#Delhi #DelhiHighCourt #POCSO #Justice #CrimeNews

5 hours ago | [YT] | 22

Bhartiya Virasat

17 hours ago | [YT] | 106

Bhartiya Virasat

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद भारत-अफगानिस्तान संबंधों को लेकर अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने कहा कि भारत की विदेश नीति अब सिद्धांतों और मूल्यों से ज्यादा व्यावहारिक सोच पर ध्यान दे रही है.

17 hours ago | [YT] | 101

Bhartiya Virasat

Gen Alpha जेनरेशन के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सरकार ने रोक लगा दिया है. दरअसल सरकार के नए आईटी रूल के मुताबिक 18 साल से कम उम्र के बच्चे अब सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं बना सकेंगे. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नए आईटी रूल पर विचार करने को कहा है. इस मामले पर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि सेफ्टी के नाम पर पूरी जेनरेशन को न रोकें.

#CJP #Abhijeetdipke #NewITrule #Supremecourt

17 hours ago | [YT] | 40

Bhartiya Virasat

महिला सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए पीड़ितों को जिम्मेदार ठहराने वाली सोच को बदलने की जरूरत है.

राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं को घर में रहने की सलाह देना समाधान नहीं है, बल्कि सुरक्षित माहौल बनाना और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करना जरूरी है. उन्होंने युवाओं और खासकर GenZ से महिलाओं की सुरक्षा के लिए शांतिपूर्ण आवाज उठाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है और वह महिलाओं की सुरक्षा की मांग करने वाले युवाओं के साथ खड़े हैं.

[Rahul Gandhi, Women Safety, Gender Equality, GenZ Protest]

21 hours ago | [YT] | 173