तहलका इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ रहिए हर पल अपडेट और देखिए देश-दुनिया की तमाम बड़ी और मुख्य खबरें।
Watch the latest Hindi news and ground reports on Tahalka India, your trusted digital news platform.
#LatestNews #TahalkaIndia #HindiNews
Tahalka India News Channel
तहलका इंडिया न्यूज़ चैनल एक निष्पक्ष और तेज़ हिंदी न्यूज़ चैनल है। हम राजनीति, देश-विदेश, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार, खेल जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल को पूरी सच्चाई के साथ आप तक पहुँचाते हैं। पल-पल की लाइव खबरों और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे साथ जुड़े रहें
#newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #tahalkaindia
About Channel:
Tahalka India News Channel is a dedicated and independent Hindi News Channel. We bring you accurate coverage of Politics, Entertainment, Business, Sports, current affairs. Stay tuned for unbiased journalism and real-time updates.
Don’t forget to like, comment, and subscribe for more breaking news and updates
You can give your valuable feedback in the comments or email us at Tahalkaindia.com@gmail.com
TAHALKA INDIA NEWS
आज लखनऊ में देश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल तहलका इंडिया न्यूज द्वारा आयोजित “विकसित उत्तर प्रदेश एवं नारी शक्ति: मां से महाशक्ति तक” कार्यक्रम में सृष्टि को पल्लवित पोषित कर बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण करने वाली धरा की महाशक्ति स्वरूप "नारी शक्ति" पर अपने विचार व्यक्त करते हुए।
नारी शक्ति हमारे विकसित और सशक्त उत्तर प्रदेश की आधारशिला है। मातृशक्ति ने परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में सदैव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यशस्वी मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।
मां से महाशक्ति तक की यह यात्रा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर गढ़ रही है।
इस अवसर पर ग्रुप एडिटर/बिजनेस हेड, तहलका इंडिया न्यूज श्री कुलदीप त्रिपाठी जी, निदेशक श्री दाऊद अहमद सिद्दीकी जी, सीईओ एवं प्रधान संपादक अमृतांजलि जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#BrijeshPathak #DeputyCM #BrijeshPathakJi #TahalkaIndiaNews
1 week ago | [YT] | 60
View 0 replies
TAHALKA INDIA NEWS
sawam me ye na kare kaam ???
https://youtu.be/7XOYKPkd3hE
4 weeks ago | [YT] | 0
View 0 replies
TAHALKA INDIA NEWS
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री को चंडीगढ़ की जिला अदालत ने 'Being Human' ज्वेलरी शोरूम से जुड़े एक मामले में समन जारी किया है।
यह मामला 2021 में कारोबारी अरुण गुप्ता द्वारा दायर शिकायत से जुड़ा है। अदालत ने सलमान खान, अलवीरा खान और Style & Content Jewellery Pvt. Ltd. के निदेशकों को 5 अक्टूबर को अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष और जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
#SalmanKhan #BeingHuman #BollywoodNews #ChandigarhCourt #BreakingNews #EntertainmentNews #HindiNews #IndiaNews #CelebrityNews #LatestNews
4 weeks ago | [YT] | 12
View 0 replies
TAHALKA INDIA NEWS
राज्यसभा में बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए दावा किया कि गोमूत्र के औषधीय और बायो-एनहांसर उपयोग को अमेरिका में पेटेंट मिल चुका है। उन्होंने कांग्रेस पर भारतीय ज्ञान परंपरा की अनदेखी और पश्चिमी सोच से प्रभावित होने का आरोप लगाया।
#SudhanshuTrivedi #RajyaSabha #BJP #Congress #Parliament #PoliticalNews
1 month ago | [YT] | 14
View 0 replies
TAHALKA INDIA NEWS
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जारी विरोध-प्रदर्शनों ने पाकिस्तान सरकार और वहां की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शनकारी महंगाई, शासन व्यवस्था, संसाधनों और राजनीतिक अधिकारों जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज उठा रहे हैं। इन घटनाओं ने इस्लामाबाद के नियंत्रण, चुनावी प्रक्रिया और सेना की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
#PoK #Pakistan #PoJK #PakistanNews #Kashmir #internationalnews
1 month ago | [YT] | 9
View 0 replies
TAHALKA INDIA NEWS
भारतीय नौसेना में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। Vice Admiral AN Pramod ने Deputy Chief of Naval Staff (DCNS) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
Vice Admiral AN Pramod भारतीय नौसेना के अनुभवी अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों और रणनीतिक जिम्मेदारियों में योगदान दिया है। उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वे 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय तथा गलवान घाटी तनाव के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन स्नो लेपर्ड से जुड़े अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
#IndianNavy #ANPramod #ViceAdmiral #DefenceNews #IndianArmedForces #Kargil #OperationVijay #Military #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews #Navy
1 month ago | [YT] | 8
View 0 replies
TAHALKA INDIA NEWS
Vedanta Aluminium ने वित्तीय नतीजों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का लाभ पिछले वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना बढ़ गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया है।
#AnilAgarwal #Vedanta #VedantaAluminium #Dividend #StockMarket #ShareMarket
1 month ago | [YT] | 9
View 0 replies
TAHALKA INDIA NEWS
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत का ध्यान पदक तालिका में बड़ी छलांग लगाने पर रहेगा। आज का दिन भारतीय फैंस के लिए बेहद खास है क्योंकि ग्लासगो में भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा अपने अभियान का आगाज करने जा रहे हैं।
#CWG2026 #NeerajChopra #CommonwealthGames #TeamIndia #Athletics #JavelinThrow #SportsNews #HindiNews #BreakingNews #TahalkaIndiaNews
1 month ago | [YT] | 14
View 0 replies
TAHALKA INDIA NEWS
संसद का सत्र अब तक बेहद हंगामेदार रहा है। पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और प्रोटेस्ट के बाद गिरफ्तारियों पर विपक्ष ने संसद में जमकर हंगामा किया। सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक पेश होने और फिर उस पर चर्चा के दौरान भी काफी नारेबाजी होती रही। हालांकि, बाद में यह बिल ध्वनिमत से लोकसभा में पास हो गया। इतना ही नहीं वंदे मातरम् बिल भी संसद के दोनों सदनों में पास हो गया।
#Parliament #LokSabha #RajyaSabha #MonsoonSession #PaperLeak #Politics #Opposition #HindiNews #BreakingNews #TahalkaIndiaNews
1 month ago | [YT] | 10
View 1 reply
TAHALKA INDIA NEWS
क्या आप अमेरिका में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर आपके लिए गुड न्यूज है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने अमेरिका के ओहायो राज्य में एक नया ओवरसीज चैप्टर खोला है। इसके साथ ही विदेश में खुलने वाले ओवरसीज चैप्टर्स की संख्या 55 हो गई है। ICAI ने 55वें ओवरसीज चैप्टर की शुरुआत के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी का विस्तार किया है।
#ICAI #CA #CharteredAccountant #USA #Ohio #CareerNews #EducationNews #Commerce #HindiNews #TahalkaIndiaNews
1 month ago | [YT] | 10
View 0 replies
Load more