Paani Ki Kahani is a storytelling platform dedicated to water conservation. The channel is run by Radio BlueDrop (Web Radio) and Radio Friends Forever Group of ace broadcasters. We bring real stories of water warriors from across India, highlighting grassroots efforts, sustainable solutions, live programs, and critical discussions on water-related issues.
Through stories, voices, and action through AVs, we document how water is being saved, protected, and restored.

Radio BlueDrop is part of the BlueDrop Foundation, where you can listen to audio streams and download podcasts.

पानी की कहानी: "पानी है तो कहानी है!"

#PaaniKiKahani #WaterConservation #SaveWater #WaterWarriors #WaterCrisis #SustainableFuture #ClimateAction #SaveOurWater #WaterStories #EcoAwareness #Sustainability #EnvironmentalAction #IndiaForNature #जलसंरक्षण #पानीकीकहानी #MeenuKhare #RadioBlueDrop #BlueDropFoundation


Pani Ki Kahani

डॉ. मीनू खरे के पॉडकास्ट पानी की कहानी में अतिथि हैं पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल, पिपलांत्री (राजस्थान)।

यह एक ऐसे ग्राम सरपंच की प्रेरणादायक कहानी है, जो भले ही बहुत अधिक औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाए थे, लेकिन अपने परिवार, अपनी बेटियों और प्रकृति से गहरा प्रेम करते थे। उनके जीवन में एक ऐसी घटना घटी जिसने न केवल उनका जीवन बदल दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र की दिशा और दशा भी बदल दी।

उनकी 18 वर्षीय पुत्री किरण का असमय निधन हो गया। इस दुखद घटना का उन पर इतना गहरा प्रभाव पड़ा कि उन्होंने अपनी बेटी की स्मृति को समाज परिवर्तन का माध्यम बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रण किया कि अपने गाँव और क्षेत्र की हर बेटी के जीवन को बेहतर बनाएंगे।

इसी संकल्प से जन्मी एक अनूठी पहल के अंतर्गत हर बेटी के जन्म पर 111 पेड़ लगाए जाने लगे। साथ ही किरण निधि योजना के तहत बेटी के नाम एक निश्चित धनराशि फिक्स्ड डिपॉजिट कराई जाने लगी, ताकि 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर उसे आर्थिक सुरक्षा मिल सके और वह कभी भी विवाह या अन्य कारणों से परिवार पर बोझ न समझी जाए।

इन 111 पेड़ों की देखभाल गाँव की बेटियाँ स्वयं करती थीं। वे इन पेड़ों को अपने भाई के समान मानकर उनका पालन-पोषण करती थीं। इस अनूठे प्रयास ने धीरे-धीरे पूरे गाँव की तस्वीर बदल दी। पेड़ों की जड़ों ने मिट्टी को मजबूत किया, वर्षा जल को धरती में संरक्षित करने में मदद की और पर्यावरण का संतुलन सुधारा। हरियाली बढ़ने लगी, वर्षा में सुधार हुआ और जो पिपलांद्री कभी सूखे की मार झेलता था, वह एक हरे-भरे, समृद्ध गाँव में परिवर्तित होने लगा।

इस पहल का सामाजिक प्रभाव भी उतना ही गहरा था। क्षेत्र में कन्या भ्रूण हत्या लगभग समाप्त हो गई, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिला, महिलाओं का सम्मान बढ़ा और पूरे समाज में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगा। चारों ओर हरियाली छाने लगी, कोयल की कूक सुनाई देने लगी, सूने पड़ चुके पनघट फिर से जीवंत हो उठे।

इसके बाद गाँव की महिलाओं ने संगठित होकर अनेक उत्पाद तैयार किए और “पिपलांद्री ब्रांड” की स्थापना की, जिसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। श्याम सुंदर पालीवाल ने सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से अपनी ग्राम पंचायत में लागू किया और पंचायत के विकास का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया जिसने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया।

जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के इस अद्भुत संगम को कई विशेषज्ञ “इको-फेमिनिज़्म” का उत्कृष्ट उदाहरण मानते हैं। इन्हीं उल्लेखनीय योगदानों के लिए श्याम सुंदर पालीवाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

जल संरक्षण, बेटी सम्मान और पर्यावरण पुनर्जीवन की यह अनूठी दास्तान सुनिए “पानी की कहानी” के इस विशेष पॉडकास्ट में।
About Us

🌍ब्लू ड्रॉप फाउंडेशन
जल संरक्षण, जल संवेदनशीलता और जल सम्मान को समर्पित एक पहल।
फाउंडर चेयरपर्सन: डॉ. मीनू खरे

🎙️ “पानी की कहानी” हमारे फाउंडेशन का विशेष पॉडकास्ट एवं संवाद मंच है, जहाँ देशभर के Water Warriors, जल विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को एक साथ लाकर जल आंदोलन को मजबूत किया जाता है।

हम अपने इंटरव्यू, चर्चाओं और प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

📺 हमारे YouTube चैनल से जुड़ें और जल संरक्षण की इस मुहिम का हिस्सा बनें।

🤝 यदि आप इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं —
चाहे बतौर Anchor, Expert, Researcher, Volunteer या किसी अन्य रूप में — आपका हार्दिक स्वागत है।

📩 संपर्क करें:
kahanipaniki@gmail.com
YouTube channel: @panikikahani.bluedrop
Please like, comment, forward our post and subscribe our channel

💧 आइए, मिलकर जल बचाएँ और भविष्य सुरक्षित बनाएँ।

#PaniKiKahani #BlueDotFoundation #WaterWarriors #SaveWater #WaterConservation #JalAndolan #JalJeevanMission #NamamiGange #MinistryOfJalShakti #WaterResources #HydroProjects #NationalHydro #RiverConservation #जलसंरक्षण #जलजीवनमिशन #नमामिगंगे #पानी_की_कहानी #जल_आंदोलन #SaveWaterSaveLife #ClimateAction #WaterAwareness #SustainableFuture

2 months ago | [YT] | 7

Pani Ki Kahani

क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की गूंज सुनकर ताली बजाना हम सबको पसंद है। रोमांच, उत्साह, तनाव और जीत की खुशी—क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं का उत्सव है।

लेकिन यह वीडियो एक ऐसे अनोखे क्रिकेट की कहानी कहता है, जहाँ गेंदें चमड़े की नहीं, जल की बूँदों की होती हैं… और विकेट्स किसी मैदान में नहीं, बल्कि पहाड़ों के रूप में खड़े होते हैं। यहाँ प्रकृति ही पिच है, पहाड़ ही स्टंप्स हैं और अंपायर हम सब हैं।

यह मैच केवल खेल का नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व का है—यह तय करने का कि हम अपनी नदियों, पहाड़ों और जल स्रोतों को बचाने की इस लड़ाई में जीतेंगे या हारेंगे।

यह वीडियो उसी जीत की ओर बढ़ाया गया एक छोटा-सा कदम है, एक विनम्र प्रयास और एक सामूहिक आह्वान। आइए, इस प्रकृति-मैच में दर्शक बनकर नहीं, बल्कि जिम्मेदार खिलाड़ी बनकर उतरें। क्योंकि अगर पानी बचा रहेगा, तभी जीवन की यह पारी आगे बढ़ेगी।

2 months ago | [YT] | 0