UPSC 2025: रैंक 301 को लेकर विवाद खत्म, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह असली उम्मीदवार
Union Public Service Commission की UPSC Civil Services Examination 2025 में रैंक 301 को लेकर हुए विवाद पर आयोग ने स्थिति साफ कर दी है।
रिजल्ट आने के बाद बिहार के Arrah (रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती) और उत्तर प्रदेश के Ghazipur की दो युवतियों ने इस रैंक पर अपना दावा किया था, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई थी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि रैंक 301 हासिल करने वाली असली उम्मीदवार गाजीपुर की आकांक्षा सिंह हैं, जिनका रोल नंबर 0856794 है। उनके पिता का नाम रणजीत सिंह और माता का नाम नीलम सिंह है।
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के एक विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 4 घंटे के भीतर विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है.
जस्टिस अतुल श्रीधरन की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि विजय शाह पर तत्काल FIR दर्ज होनी चाहिए. अदालत ने इस मामले में राज्य के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को भी सख्त निर्देश जारी किए हैं और कहा कि किसी भी स्थिति में FIR दर्ज होनी चाहिए.
कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने एक सभा में कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लिए बिना पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर कहा था कि 'हमने उनकी बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई.'
आज जिला राजद कार्यालय अररिया में राष्ट्रीय जनता दल का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ। बिहार के सभी विधानसभा में 5 मई से 15 मई 2025 तक राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है
अररिया नगर अध्यक्ष सुशील विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विधायक ललित कुमार यादव, विधायक भारत भूषण मंडल, राजद प्रदेश महासचिव मो. बदरे आलम बदर उपस्थित थे,
स्थानीय स्तर पर मुख्य रुप से राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव, जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव आयुष अग्रवाल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनंद, वरीय नेता लालमोहन यादव, वरिष्ठ नेता मीर रज़्ज़ाक़, महिला राजद जिलाध्यक्ष लवली नवाब, जिला महासचिव संतोष यादव, अभिषेक आनंद, कमाले हक़, राशिद रूमी, मयंक पासवान, सुधीर कुमार, रामनारायण विश्वास, शिवनारायण यादव, रणजीत पासवान, अंजार आलम, पंकज मल्लिक, संतोष यादव, बहादुर पासवान, हरकु राम, हिरन ऋषिदेव सहित बड़ी संख्या में राजद के बूथ-पंचायत व प्रखंड स्तर के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे , कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास द्वारा किया गया #RJD#RJDAraria#सामाजिक_न्याय_परिचर्चा#TejaswiYadav
आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा का अररिया अंचल सम्मेलन बीबी रुकसार और प्रवीणा खातुन का संयुक्त अध्यक्षता में एडवा जिला कार्यालय प्रांगण अररिया महाविद्यालय स्टेडियम रोड अम्बेडकर कालौनी वार्ड नंबर 07 में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम एडवा का झंडोत्तोलन किया गया और पहलगाव आतंकवादी द्वारा हमला में मरे दिवंगत लोगों को एक मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।एडवा के दुसरे अंचल सम्मेलन का उद्घाटन विधिवत बिहार राज्य उपाध्यक्ष रामपरी देवी ने किया।
सम्मेलन में उन्होंने राज्य और देश में आम महिलाओं का कठिनाई एवं हालत पर विस्तार से बताया।एडवा का पंचायत, अंचल, राज्य,देश स्तरीय कार्यक्रम संघर्षों और कामयाबी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अररिया जिला में आज पांचवें अररिया अंचल सम्मेलन विधिवत हो रहा है कल भरगामा अंचल सम्मेलन होना है। अररिया में बहुत संघर्ष के बाद संगठन बना है जो अपने संघर्षों के बदौलत आगे बढ़ रही है।
सम्मेलन में सीपीएम जिला सचिव कामरेड राम विनय राय और नगर सचिव कामरेड चंद्रशेखर पासवान भी भाग लिया।सम्मेलन में जिला सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि का चयन किया गया। सम्मेलन में 15 सदस्य एडवा अंचल कमिटी अररिया का गठन हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। नाहिदा खातुन, संजीदा, प्रवीणा, रुकसार,प्रविणा खातुन, फुल बानो, नुजहत बानो,रंजु देवी, रेखा देवी,गजमती,फुलो देवी,रुमीन खातुन सदस्य चुने गये और चार सदस्य रिक्त रखा गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष रंजु देवी, उपाध्यक्ष फुल बानो, रुकसार, सचिव नाहीद खातुन, संयुक्त सचिव नुजहत बानो कोषाध्यक्ष रुमी खातुन एवं कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। दिनांक 14 मई 2025 को सीपीएम का जिला स्तरीय जीबी बैठक अररिया में भाग लेने का निर्णय एवं एडवा का अररिया जिला सम्मेलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। #CPM#Araria#Bihar
जनपक्ष - आपकी आवाज / Janpaksh
UPSC 2025: रैंक 301 को लेकर विवाद खत्म, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह असली उम्मीदवार
Union Public Service Commission की UPSC Civil Services Examination 2025 में रैंक 301 को लेकर हुए विवाद पर आयोग ने स्थिति साफ कर दी है।
रिजल्ट आने के बाद बिहार के Arrah (रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती) और उत्तर प्रदेश के Ghazipur की दो युवतियों ने इस रैंक पर अपना दावा किया था, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई थी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि रैंक 301 हासिल करने वाली असली उम्मीदवार गाजीपुर की आकांक्षा सिंह हैं, जिनका रोल नंबर 0856794 है। उनके पिता का नाम रणजीत सिंह और माता का नाम नीलम सिंह है।
आयोग के इस स्पष्टीकरण के बाद रैंक को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। 📰
#UPSC2025
#AkankshaSingh
#UPSCResult
#CivilServices
#UPSCNews
2 weeks ago | [YT] | 1
View 0 replies
जनपक्ष - आपकी आवाज / Janpaksh
अब @epanchjanya अपने इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया देगा ?
@NarendraModi @DonaldJTrumpforPresident
7 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
जनपक्ष - आपकी आवाज / Janpaksh
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के एक विवादित बयान को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 4 घंटे के भीतर विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है.
जस्टिस अतुल श्रीधरन की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि विजय शाह पर तत्काल FIR दर्ज होनी चाहिए. अदालत ने इस मामले में राज्य के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को भी सख्त निर्देश जारी किए हैं और कहा कि किसी भी स्थिति में FIR दर्ज होनी चाहिए.
कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने एक सभा में कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लिए बिना पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर कहा था कि 'हमने उनकी बहन भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई.'
#OperationSindoor #ColSophiyaQureshi #IndianArmy #VijayShah #MadhyaPradesh #HighCourt
10 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
जनपक्ष - आपकी आवाज / Janpaksh
आज जिला राजद कार्यालय अररिया में राष्ट्रीय जनता दल का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ। बिहार के सभी विधानसभा में 5 मई से 15 मई 2025 तक राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है
अररिया नगर अध्यक्ष सुशील विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विधायक ललित कुमार यादव, विधायक भारत भूषण मंडल, राजद प्रदेश महासचिव मो. बदरे आलम बदर उपस्थित थे,
स्थानीय स्तर पर मुख्य रुप से राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव, जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव आयुष अग्रवाल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनंद, वरीय नेता लालमोहन यादव, वरिष्ठ नेता मीर रज़्ज़ाक़, महिला राजद जिलाध्यक्ष लवली नवाब, जिला महासचिव संतोष यादव, अभिषेक आनंद, कमाले हक़, राशिद रूमी, मयंक पासवान, सुधीर कुमार, रामनारायण विश्वास, शिवनारायण यादव, रणजीत पासवान, अंजार आलम, पंकज मल्लिक, संतोष यादव, बहादुर पासवान, हरकु राम, हिरन ऋषिदेव सहित बड़ी संख्या में राजद के बूथ-पंचायत व प्रखंड स्तर के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे , कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव मनोज विश्वास द्वारा किया गया
#RJD #RJDAraria #सामाजिक_न्याय_परिचर्चा #TejaswiYadav
10 months ago (edited) | [YT] | 2
View 0 replies
जनपक्ष - आपकी आवाज / Janpaksh
अररिया बिहार
आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा का अररिया अंचल सम्मेलन बीबी रुकसार और प्रवीणा खातुन का संयुक्त अध्यक्षता में एडवा जिला कार्यालय प्रांगण अररिया महाविद्यालय स्टेडियम रोड अम्बेडकर कालौनी वार्ड नंबर 07 में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम एडवा का झंडोत्तोलन किया गया और पहलगाव आतंकवादी द्वारा हमला में मरे दिवंगत लोगों को एक मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।एडवा के दुसरे अंचल सम्मेलन का उद्घाटन विधिवत बिहार राज्य उपाध्यक्ष रामपरी देवी ने किया।
सम्मेलन में उन्होंने राज्य और देश में आम महिलाओं का कठिनाई एवं हालत पर विस्तार से बताया।एडवा का पंचायत, अंचल, राज्य,देश स्तरीय कार्यक्रम संघर्षों और कामयाबी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अररिया जिला में आज पांचवें अररिया अंचल सम्मेलन विधिवत हो रहा है कल भरगामा अंचल सम्मेलन होना है। अररिया में बहुत संघर्ष के बाद संगठन बना है जो अपने संघर्षों के बदौलत आगे बढ़ रही है।
सम्मेलन में सीपीएम जिला सचिव कामरेड राम विनय राय और नगर सचिव कामरेड चंद्रशेखर पासवान भी भाग लिया।सम्मेलन में जिला सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि का चयन किया गया। सम्मेलन में 15 सदस्य एडवा अंचल कमिटी अररिया का गठन हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। नाहिदा खातुन, संजीदा, प्रवीणा, रुकसार,प्रविणा खातुन, फुल बानो, नुजहत बानो,रंजु देवी, रेखा देवी,गजमती,फुलो देवी,रुमीन खातुन सदस्य चुने गये और चार सदस्य रिक्त रखा गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष रंजु देवी, उपाध्यक्ष फुल बानो, रुकसार, सचिव नाहीद खातुन, संयुक्त सचिव नुजहत बानो कोषाध्यक्ष रुमी खातुन एवं कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। दिनांक 14 मई 2025 को सीपीएम का जिला स्तरीय जीबी बैठक अररिया में भाग लेने का निर्णय एवं एडवा का अररिया जिला सम्मेलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया।
#CPM #Araria #Bihar
10 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
जनपक्ष - आपकी आवाज / Janpaksh
हंसते रहिए मुस्कुराते रहिए दूसरों को भी हंसाते रहिए
विश्व हास्य दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं ❤️🙏
10 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
जनपक्ष - आपकी आवाज / Janpaksh
#BreakingNews
नीट पेपर लीक के नाम पर ठगी करने वाले S K Faiz नाम के युवक को अररिया पुलिस ने उसके घर इस्लामनगर से किया गिरफ्तार
#Araria #NEET2025
10 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
जनपक्ष - आपकी आवाज / Janpaksh
सती प्रथा के प्रबल विरोधी एवं सिख पंथ के महान प्रचारक गुरु अमर दास जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन 🙏
10 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
जनपक्ष - आपकी आवाज / Janpaksh
सीमा हैदर पर जानलेवा हमला 😮
कल सीमा हैदर के घर एक व्यक्ति पहुंचा, उसने पहले सीमा हैदर के दरवाज़े पर ज़ोर ज़ोर से पैर मारे उसके बाद वह घर में घुस गया,
उसने घर में घुसते ही सीमा हैदर का गला दबा दिया, सीमा हैदर की आवाज़ सुनते ही लोग इकट्ठे हो गए और सीमा हैदर को बचाया गया,
बताया जा रहा है कि
तेजस झानी नाम का यह शख्स गुजरात से आया था और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। अभी उसे पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
#SimaHaider
10 months ago | [YT] | 2
View 0 replies