नमस्कार साथियों आपका स्वागत है आपके अपने YouTube चैनल Active Kisan पर! मैं राहुल कुमार रीपर बाइंडर मैकेनिक आपको इस चैनल के माध्यम से reaper binder को रिपेयर करने एवं अन्य कृषि यंत्र जैसे Tractor🦼 pumpset, electric motor pump, चारा मशीन के साथ साथ आधुनिक कृषि एवं किसान से संबंधित जुड़ीं हरेक जानकारी जैसे farming, खेती- बाड़ी, बागवानी, समेकित कृषि, पशुपालन, पशु आहार,मत्स्य पालन, कुकुट पालन, सब्जी की खेती, grafting, layaring, कलम कैसे बांधे के बारे में बताने का प्रयास कर रहा हूं ! और आपलोगों के सहयोग से मेरा प्रयास सफल होते दिख रहा है !
आप लोग अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं
यदि अपलोग मुझसे जुड़ना चाहते हैं तो Active Kisan YouTube चैनल को subscribe✅ करें एवं Bell 🔔को press करके "All Notification" select करें

By-: Reaper binder machanic. राहुल कुमार

For promotion:- Rahuljms.spd@gmail.com

#Active Kisan #Reaper binder machanic #4wheelreaper #shakti kisan reaper #absreaper #kisan #krishi #farming#krishi yantra #reaper binder price #ट्रैक्टर चालित
#kheti #tractor#bharat #india


Active Kisan

🚩 बेगूसराय के लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री गिरिराज सिंह जी का हमारे निवास स्थान पर भव्य स्वागत! 🚩
हमारे गृह क्षेत्र बेगूसराय के माननीय सांसद सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री, आदरणीय श्री गिरिराज सिंह जी का आज हमारे निवास स्थान पर शुभागमन हुआ। इस खास अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।
राष्ट्रहित और बेगूसराय के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले हमारे नेता का हमारे घर आना हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है। उनका मार्गदर्शन और स्नेह हमेशा हमें ऊर्जा देता है।

21 hours ago |[YT] | 3

Active Kisan

तेघरा के माननीय विधायक श्री रजनीश कुमार जी के साथ कृषि क्षेत्र में सुधार एवं बाढ़ पीड़ितों के संदर्भ में विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई

2 weeks ago |[YT] | 12

Active Kisan

ये सिर्फ एक ट्रैक्टर नहीं, हमारे परिवार का 50 साल पुराना गौरव है। आज इसकी पूजा का दिन है। जय विश्वकर्मा महाराज! 🛠️🚜
रास्ते बंद है पर हौसले बुलंद है बाढ़ की वजह से बसों का घर नहीं पहुंच पाने का मलाल है बाबा विश्वकर्मा की कृपा से सब जल्द ही ठीक होगा जय बाबा विश्वकर्मा

1 month ago |[YT] | 17

Active Kisan

नमस्कार साथियों मैं राहुल कुमार रीपर बाईन्डर मैकैनिक
बिहार सरकार का भी कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए पोर्टल खुल गया है। अब आप आवेदन कर सकते हैं।

सब्सिडी का आवेदन के लिए ज़रूरी सभी पेपर
1) जमीन का करेंट रशीद
2) किसान पंजीयन संख्या
3) आधार कार्ड
4) पूर्वज के नाम से जमीन हैं तो वंशावली।
5) Sc, St, Ebc वर्ग से आते हैं तो जाति प्रमाण पत्र


खुद से भी आवेदन यहां से कर सकते हैं :- farmech.bihar.gov.in/Farmer/AppEntryNew_EBC.aspx

Official Website :- farmech.bihar.gov.in/

1 month ago |[YT] | 5

Active Kisan

नमस्कार साथियों
पौधा लगाने से फल तोड़ने तक सफर ...आज पहली बार अपने बगीचे से शरीफा custard apple तोड़ा 🍏
अपनी मिट्टी, अपना पेड़, अपना फल , बगीचे का पहला शरीफा

1 month ago |[YT] | 7

Active Kisan

नमस्कार साथियों हमारे गांव में गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है बाढ़ का पानी चारों ओर से गांव को घेर लिया है जिसके कारण किसान का फसल बर्बाद हो गया है एवं मवेशी के लिए हरा चारा के लिए समस्या उत्पन्न हो गया है एवं लोग ऊंचे स्थान की ओर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं

1 month ago |[YT] | 5

Active Kisan

नमस्कार साथियों आज सुबह मैं जब गाय के लिए घास लाने खेत गया तो मुझे यह मनोरम दृश्य देखने को मिला यह किस पक्षी का अंडा है मुझे नहीं पता
लेकिन मुझे अफसोस तब हुआ जब एक कौआ ने एक अंडा को फोड़ दिया

2 months ago |[YT] | 9

Active Kisan

नमस्कार साथियों यह एक कटहल का पेड़ है इसमें AI का कोई कमाल नहीं है यह फोटो हमारे द्वारा कुछ दिन पहले हम एक ठाकुरबारी पर रुके हुए थे उस समय हम यह फोटो लिए थे उस समय AI का कोई नामो निशान भी नहीं था आज जब मैं अपनी गैलरी को एक बार देख रहा था तो मुझे लगा कि इस फोटो को आप लोगों के बीच जरूर साझा करना चाहिए आप लोग कमेंट करके जरूर बताइए यह फोटो आप लोगों को कैसा लगा यह एक वास्तविक फोटो है अगले पोस्ट में हम इस जगह का नाम भी आप लोगों को बताएंगे धन्यवाद

3 months ago |[YT] | 8

Active Kisan

नमस्कार साथियों आज मैं अपने बगीचे में आम तोड़ रहा था तो सोचा आप लोगों को भी इसमें शामिल कर लें साथियों आज मैं यह जो पोस्ट डाल रहा हूं उसके पीछे कारण यह है कि यह जो आम की वैरायटी है यह आम्रपाली आम की है इस आम्रपाली आम की खासियत यह है कि जब आप आम नया बाग लगा रहे हैं तो उसमें जैसे कि मालदा वाली अगर वैरायटी लगते हैं तो वह कुछ समय बाद फल देना शुरू करती है जब तक मालदा आम का पेड़ बड़ा होता है तब तक आपके बगीचे से फल कम निकलते हैं इसीलिए आम्रपाली आम का किस्म तैयार किया गया है ताकि जब किसान नया बगीचा लगाए तो उसके बीच बीच में इस आम के पौधा को लगा दिया जाए आम्रपाली आम के खासियत क्या होती है कि यह बहुत ही कम समय में फल देने लगता है जिसके कारण जो हमारे किसान साथी को फल के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है आम्रपाली की एक और सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे गमला में छत पर या बहुत ही छोटी जगह में भी लगा सकते हैं इसका पौधा छोटा होता है एवं फल बहुत ही ज्यादा मीठा एवं स्वादिष्ट होता है
धन्यवाद

3 months ago |[YT] | 16

Active Kisan

नमस्कार साथियों हम अपने खेत का मिट्टी जांच करवाने के लिए अपने जिले के कृषि कार्यालय के प्रयोगशाला में भेज दिए
अब कुछ दिन बाद मिट्टी जांच का रिपोर्टकार्ड भेज दिया जायेगा
हम अपने प्रिय किसान साथियों से आग्रह करता हूं कि आपलोग भी अपने खेत का मिट्टी जांच अवश्य करवाएं
क्योंकि मिट्टी जांच करवाने के बाद ही पता चलता है कि आपके खेत के मिट्टी में किस षोपक तत्व की कमी है ताकि आपके खेत में जिस पोषक तत्व कमी है उसे समय पर खेत में डाल सकें एवं फसल का अच्छा उत्पादन लें सकें
धन्यवाद

3 months ago |[YT] | 13