Jhalawar Health Awareness

✨ Jhalawar Health Awareness ✨ – “Healthy Society, Safe Life”
Our mission is to promote Health Checkups, Mental Health Awareness, CPR & First Aid Training across Jhalawar, empowering every citizen with essential health and life-saving skills.

👉 On this channel, you will find –
✅ Health checkup tips & wellness guidance
✅ Mental health & stress management awareness
✅ Easy CPR & First Aid training
✅ Awareness programs for students, teachers, police & employees

📌 If you want to organize a Health Awareness Session/Workshop in your school, college, or office, kindly send an official request letter (on your institution’s letterhead) addressed to:
➡️ CMHO Jhalawar
and email us at:
📧 jhalawarhealthawareness@gmail.com

🙌 Don’t forget to share this with your friends, family & staff, so that more people become aware and capable of saving lives.

#JhalawarHealthAwareness #CPRTraining #FirstAid #MentalHealth #LifeSaver


Jhalawar Health Awareness

विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जागरूकता की मिसाल: भेदभाव छोड़ो, इलाज अपनाओ—स्वास्थ्य विभाग की सशक्त पहल

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान सर एवं बीसीएमओ डॉ. सुनील मीणा सर के निर्देशानुसार 30 जनवरी (विश्व कुष्ठ रोग दिवस) के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झूमकी (ब्लॉक झालरापाटन, जिला झालावाड़) में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा पीएचसी झूमकी सेक्टर के स्टाफ के सहयोग से कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. शुभम पाटीदार ने कुष्ठ रोग से जुड़े भेदभाव को समाप्त करने और रोगी की गरिमा बनाए रखने का संदेश देते हुए समय पर पहचान एवं उपचार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कुष्ठ रोग के लक्षण, रोग की प्रकृति तथा मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इसका पूर्ण उपचार सभी राजकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क उपलब्ध है।

जागरूकता सत्र में बताया गया कि यदि शरीर पर कहीं भी त्वचा के दाग, सुन्नपन या रुखापन, भौंहों का झड़ना (मदारोसिस), बिना चोट के हाथ-पैर में विकृति, उंगलियों के फिंगरप्रिंट निशान न बनना या सैडल नोज (नाक दब जाना) जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत जांच कराकर उपचार प्रारंभ कराना चाहिए। समय पर इलाज एवं सामाजिक सहयोग से रोगी सामान्य जीवन जी सकता है।

विद्यालय परिसर में कुष्ठ रोग विषयक पोस्टर विमोचन एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालिका योगिता पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज सोनी ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अपने घर-परिवार एवं समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में शिक्षक अजीत नागर का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान कुष्ठ रोग पर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। साथ ही झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में संचालित हेंसन क्लिनिक की जानकारी भी साझा की गई।

इसके अतिरिक्त, पीएचसी झूमकी पर विशेष कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संदिग्ध रोगियों की जांच कर उन्हें हेंसन क्लिनिक, एसआरजी अस्पताल झालावाड़, रेफर किया गया।

इस अवसर पर मेडिकल टीम से मयंक गुर्जर (नर्सिंग ऑफिसर), लक्षिता शर्मा, सुगना कुमारी (एएनएम) एवं सोनम कुमारी (एएनएम) उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग से जुड़े भेदभाव को समाप्त कर रोगी की गरिमा सुनिश्चित करना तथा समय पर उपचार के माध्यम से कुष्ठ रोग उन्मूलन को बढ़ावा देना रहा।

8 months ago |[YT] | 3

Jhalawar Health Awareness

जब छात्र बने जीवन-रक्षक—रुंडलाव विद्यालय में हार्ट सेफ झालावाड़ अभियान की अनूठी पहल”
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रुंडलाव में हार्ट सेफ झालावाड़ अभियान के अंतर्गत सीपीआर एवं फर्स्ट-एड कार्यशाला आयोजित

8 months ago |[YT] | 4

Jhalawar Health Awareness

🫀 बीपी (ब्लड प्रेशर) को कंट्रोल में रखने के 5 आसान और असरदार उपाय

दोस्तों, अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं या भविष्य में इससे बचना चाहते हैं, तो ये सरल लेकिन वैज्ञानिक रूप से सिद्ध उपाय रोज़मर्रा की ज़िंदगी में ज़रूर अपनाएँ—

लहसुन – इसमें पाया जाने वाला एलिसिन ब्लड वेसल्स को फैलाता है और बीपी को प्राकृतिक रूप से कम करने में मदद करता है।
केला – पोटैशियम से भरपूर, जो शरीर में सोडियम के असर को कम करता है और बीपी संतुलित रखता है।
पालक व हरी सब्जियाँ – नाइट्रेट और पोटैशियम से भरपूर, जो रक्त नलिकाओं को स्वस्थ रखते हैं।
आंवला – विटामिन सी व फाइबर से भरपूर, कोलेस्ट्रॉल घटाता है और बीपी व शुगर कंट्रोल में सहायक है।
अलसी व चिया सीड्स – ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, जो दिल को मजबूत बनाता है और हार्ट अटैक का जोखिम घटाता है।

👉 अगर आप दवाइयों के साथ-साथ इन प्राकृतिक चीज़ों को नियमित अपनाते हैं, तो समय के साथ बीपी बेहतर कंट्रोल में रहता है और दवाइयों पर निर्भरता भी कम हो सकती है।

📌 ध्यान रखें: किसी भी दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के बंद न करें।
📌 यह जानकारी जन-जागरूकता के लिए है, इलाज का विकल्प नहीं।

इस उपयोगी जानकारी को ज़रूर शेयर करें, ताकि आपके परिवार और मित्र भी स्वस्थ रह सकें।

जुड़े रहें – Jhalawar Health Awareness
📧 jhalawarhealthawareness@gmail.com

8 months ago |[YT] | 1

Jhalawar Health Awareness

*ठंड में दिल की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ उपाय जानें*
dainik.bhaskar.com/acpipITPAZb

9 months ago |[YT] | 2

Jhalawar Health Awareness

CMHO डॉ. साजिद खान ने किया “गाजर घास मुक्त स्वस्थ झालावाड़ अभियान” का शुभारंभ

झालावाड़ |
जिले में बढ़ती त्वचा एलर्जी, दमा, नेत्र रोग एवं पर्यावरणीय समस्याओं की रोकथाम हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, झालावाड़ द्वारा “गाजर घास मुक्त स्वस्थ झालावाड़ अभियान” का शुभारंभ माननीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान द्वारा किया गया।

डॉ. साजिद खान ने बताया कि गाजर घास (Parthenium hysterophorus) केवल एक खरपतवार नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य, कृषि एवं पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। इसके संपर्क एवं परागकणों के माध्यम से त्वचा रोग (Airborne Contact Dermatitis), श्वसन एलर्जी, दमा एवं नेत्र समस्याएँ उत्पन्न होती हैं, वहीं यह भूमि की उपजाऊ क्षमता को भी प्रभावित करती है। इसलिए इसके उन्मूलन हेतु जन-जागरूकता एवं सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।

अभियान के अंतर्गत जिला CPR नोडल अधिकारी एवं जिला चिकित्सालय के त्वचा रोग चिकित्सक डॉ. शुभम पाटीदार के तकनीकी मार्गदर्शन में आमजन को गाजर घास से होने वाले दुष्प्रभाव, बचाव के उपाय एवं सुरक्षित रूप से इसे हटाने की जानकारी प्रदान की जाएगी। जागरूकता सामग्री, परामर्श सत्र एवं सामुदायिक स्तर पर गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी।

डॉ. साजिद खान ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, खेत, कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों से गाजर घास को सुरक्षित तरीके से हटाएँ तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। यह अभियान “इलाज से पहले बीमारी की जड़ पर प्रहार” के संदेश के साथ स्वस्थ, सुरक्षित एवं गाजर घास मुक्त झालावाड़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

9 months ago |[YT] | 1

Jhalawar Health Awareness

नमस्ते दोस्तों!
आज एक बहुत ज़रूरी जानकारी लेकर आया हूँ — जो आपकी और आपके परिवार की ज़िंदगी बदल सकती है।

हम अक्सर सोचते हैं कि
“मैं तो ठीक हूँ… मुझे हार्ट अटैक क्यों होगा?”
लेकिन सच्चाई यह है कि Heart Disease छुपी होती है,
धीरे-धीरे बढ़ती है, और एक दिन अचानक हमला करती है।

बहुत लोग पूछते हैं—
💬 “डॉक्टर साहब… पता कैसे चले कि अंदर blockage बन तो नहीं रहा?”
तो ध्यान से पढ़ें👇

11 months ago |[YT] | 0

Jhalawar Health Awareness

झालावाड़ के लिए गर्व का क्षण 💓 — “Heart-Safe District” बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल!
माननीय जिला कलेक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ सर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान सर के दूरदर्शी नेतृत्व में
अब तक 10,000 से अधिक नागरिकों को CPR-BLS प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इस जन-जीवन रक्षक मिशन का हिस्सा बनकर गर्व है —
जिला CPR नोडल अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार एवं टीम
(CHO त्रिलोक नगर एवं OA प्रीतम शर्मा)।

हमारा संकल्प — हर घर से एक Life-Saver तैयार हो! 🙏

#HeartSafeJhalawar #CPRTraining #LifeSavingSkills #CPRMitra #ActionSavesLives

11 months ago |[YT] | 3

Jhalawar Health Awareness

🫀 Heart-Safe Jhalawar भारत का जीवन-रक्षक अभियान
“धड़कने तब तक ही गिनती में हैं… जब तक कोई सीपीआर देना जानता है।”
यह समूह एक जन-जागरूकता एवं जीवन-रक्षक मिशन का हिस्सा है।
उद्देश्य — झालावाड़ जिले के हर नागरिक को CPR-BLS, First Aid और Emergency Response सिखाना।

⸻
🇮🇳 प्रारंभ: विश्व हृदय दिवस — 29 सितम्बर 2025

माननीय
जिला कलेक्टर श्री अजय सिंह राठौड़, IAS
तथा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान
के मार्गदर्शन में Heart-Safe Jhalawar Initiative प्रारंभ हुआ।

आज तक 10,000+ नागरिक प्रशिक्षण प्राप्त कर “Heart Heroes” बन चुके हैं।

⸻

⚠️ क्यों ज़रूरी है?

→ हृदयगति रुकने पर पहले 4 मिनट सबसे महत्वपूर्ण
→ अस्पताल पहुँचने से पहले अधिकतर मौतें
→ हर जगह डॉक्टर नहीं… हर जगह आम नागरिक होते हैं

“आपके हाथ किसी की धड़कन वापस ला सकते हैं।”

⸻

🛡️ Good Samaritan Law सुरक्षा देता है

मदद करने वाले को कानूनी सुरक्षा ✅
भय नहीं — साहस और ज्ञान आवश्यक है ✅

⸻

👥 District CPR Task Force

→ Dr. Shubham Patidar (District CPR Nodal Officer, Govt of Rajasthan)
→ CHO Trilok Nagar
→ Pritam Sharma

⸻

📘 इस समूह में आप सीखेंगे

→ CPR step-by-step — Check → Call → Compress → AED
→ नाड़ी व सांस जाँच — 10 सेकंड नियम
→ Hands-Only CPR व Full CPR
→ AED basics
→ First Aid & Emergency readiness
→ Panic-to-Action mindset (भय को शक्ति में बदलना)

“डर प्रतिक्रिया है, CPR तैयारी है।”

⸻

🧾 अपने संस्थान में Training कैसे कराएँ?

सीपीआर कार्यशाला आयोजित करने हेतु आधिकारिक अनुरोध पत्र भेजें:

📄 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला झालावाड़
📧 Email: jhalawarhealthawareness@gmail.com

टीम उपलब्ध कराती है:
✅ CPR Manikin
✅ AED Trainer
✅ First-Aid kit
✅ CPR Board
✅ On-site Live Demo
✅ Awareness material

“जितने अधिक लोग सीखेंगे — उतनी अधिक जिंदगियाँ बचेंगी।”

📺 YouTube
youtube.com/@JhalawarHealthAwareness

📸 Instagram
www.instagram.com/jhalawar_health_awareness?utm_so…

📘 Facebook
www.facebook.com/profile.php?id=61581677369293

📲 Telegram
t.me/jhalawarhealthawareness

⸻

🙏 Welcome to Heart-Safe Jhalawar

“आज सीखेंगे — कल किसी की धड़कन बनेंगे।” ❤️‍🔥

11 months ago |[YT] | 1

Jhalawar Health Awareness

🫀 Heart-Safe Jhalawar Initiative | CPR-BLS Workshop @ CMHO Office, Health Bhawan, Jhalawar

माननीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान साहब के निर्देशानुसार
आज स्वास्थ्य भवन सभागार, झालावाड़ में CPR-BLS प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिले के समस्त PHC, CHC, जिला चिकित्सालय, सैटेलाइट अस्पतालों के चिकित्सा अधिकारी, विशेषज्ञ, ब्लॉक एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सभी प्रतिभागियों ने हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्राप्त कर
👉 “CPR Mitra” बनते हुए
👉 “Cardiac Arrest के पहले 10 मिनट में जीवन बचाने” का संकल्प लिया।

📍 Heart-Safe Jhalawar – Every Hand Can Save a Heart 💖

#HeartSafeJhalawar #CPRTraining #BLSWorkshop #CMHOJhalawar #LifeSaver #CPRमित्र #HealthAwareness #Jhalawar #DistrictHealthTeam #EmergencyResponse

11 months ago |[YT] | 4

Jhalawar Health Awareness

NCC, Scouts & Civil Defence youth learning CPR at Mini Secretariat —
Shaping Heart Safe Jhalawar ❤️🚑
Future lifesavers in action!

11 months ago |[YT] | 1