PYQs के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जहाँ RPSC एवं RSSB द्वारा विगत 17 वर्षों में पूछे गए 50,000 से अधिक प्रश्नों का संकलन उपलब्ध है।
📘 विषय → 📂 टॉपिक → 📅 वर्ष चुनें और संबंधित सभी प्रश्न विस्तृत व्याख्या सहित एक ही स्थान पर प्राप्त करें।
RiseUp Classes App पर वर्ष 2010 से 2026 तक के PYQs को टॉपिक-वाइज एवं वर्षवार व्यवस्थित किया गया है। राजस्थान इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति, राजव्यवस्था, हिंदी एवं अंग्रेजी, विज्ञान और गणित सहित 12 से अधिक विषयों के प्रश्न उपलब्ध हैं।
प्रत्येक प्रश्न की सटीक एवं विस्तृत व्याख्या अनुभवी व्याख्याता टीम द्वारा तैयार और जाँच की गई है, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, व्यवस्थित और प्रभावी बन सके।
play.google.com/store/apps/details?id=co.lenord.xf…
Riseup Classes
RPSC द्वारा विगत 11 वर्षों में पूछे गए राजस्थान भूगोल के प्रश्नों का YEAR WISE ANALYSIS
1 week ago | [YT] | 59
View 3 replies
Riseup Classes
RPSC द्वारा विगत 17 वर्षों में पूछे गए राजस्थान इतिहास के सभी प्रश्नों का YEAR WISE ANALYSIS
1 week ago | [YT] | 82
View 11 replies
Riseup Classes
RSMSSB द्वारा पूछे गए राजस्थान भूगोल के सभी प्रश्नों का Year Wise Analysis
1 week ago | [YT] | 44
View 5 replies
Riseup Classes
Madrupa Ram ji को Assistant Professor बनने पर बधाई
2 weeks ago | [YT] | 68
View 3 replies
Riseup Classes
चिमनी की रोशनी से असिस्टेंट प्रोफेसर तक…
गणेश जी की यह सफलता मेरे लिए केवल एक परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी यादों को फिर से जीवंत करने वाला क्षण है। RPSC द्वारा आयोजित Assistant Professor (History) में Rank 63 से उनका चयन हुआ है, लेकिन इस सफलता के पीछे का संघर्ष मैंने बहुत करीब से देखा है।
बी.ए. प्रथम वर्ष में हम दोनों सहपाठी थे। मुझे आज भी वह बात याद है—मैं परीक्षा के दिनों में ‘वन वीक सीरीज’ पढ़ रहा था और गणेश जी प्रथम वर्ष की सभी मूल किताबें पढ़ते थे। मेरी वन वीक देखकर उन्होंने मेरे पिताजी से शिकायत तक कर दी थी कि “पुष्पेंद्र वन वीक पढ़ रहा है।” तब शायद मुझे यह बात सामान्य लगी, लेकिन बाद में उसी शॉर्टकट का खामियाजा मुझे भुगतना पड़ा। UGC NET उत्तीर्ण करने के बावजूद मैं गुड एकेडमिक रिकॉर्ड नहीं होने के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर में फॉर्म तक नहीं भर पाया था।
गणेश जी की आर्थिक परिस्थितियाँ ऐसी थीं कि उन्होंने कमठे पर मजदूरी की, मात्र 3500 रुपये में निजी विद्यालय में पढ़ाया। घर में बिजली नहीं थी तो चिमनी की रोशनी में पढ़े। टेबल खरीदने के पैसे नहीं थे तो कबाड़ी से पुराने कूलर का हिस्सा लाकर उसे ही पढ़ने की मेज बना लिया और मित्र की दी हुई कुर्सी पर बैठकर अपने सपनों को आकार देते रहे।
असफलताएँ भी बार-बार मिलीं, लेकिन गणेश जी नहीं रुके।
आज जब उसी पुराने सहपाठी का RPSC Assistant Professor (History) में Rank 63 से चयन देखता हूँ, तो मन से खुशी होती है। जिस गणेश को मैंने बी.ए. प्रथम वर्ष में पूरी-पूरी किताबें पढ़ते देखा था, उस समय ज्यादातर साथी वन वीक सीरीज ही पढ़ते थे, उनकी वर्षों की तपस्या आज सफलता बनकर सामने खड़ी है।
चिमनी की रोशनी छोटी जरूर थी, लेकिन गणेश जी का सपना और हौसला हमेशा बड़ा था।
पुराने सहपाठी और मित्र गणेश जी को इस शानदार सफलता के लिए हृदय से बधाई। आपका संघर्ष हजारों विद्यार्थियों को यह विश्वास देगा कि परिस्थितियाँ कमजोर हो सकती हैं, लेकिन इरादे मजबूत हों तो मंजिल एक दिन जरूर मिलती है।
- पुष्पेंद्र बेनिवाल
2 weeks ago | [YT] | 208
View 11 replies
Riseup Classes
RSMSSB द्वारा विगत 11 वर्षों में पूछे गए प्रश्नों का टॉपिक वाइज एवं year wise विश्लेषण
2 weeks ago | [YT] | 23
View 2 replies
Riseup Classes
RiseUp Classes App — 2,30,000+ विद्यार्थियों का भरोसा
अक्सर विद्यार्थी पूछते हैं— “सर, PYQs कहाँ से पढ़ें?”
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में PYQs बेहद महत्वपूर्ण हैं, लेकिन किसी विशेष टॉपिक और वर्ष के प्रश्न अलग-अलग प्रश्नपत्रों से खोजना काफी समय लेता है। इसी समस्या के समाधान के लिए RiseUp Classes App पर PYQs को व्यवस्थित रूप दिया गया है।
अब 2010 से 2026 तक RPSC एवं RSSB के PYQs के लिए बस—
📘 विषय → 📂 टॉपिक → 📅 वर्ष चुनिए
और संबंधित प्रश्न विस्तृत व्याख्या सहित एक ही स्थान पर देखिए।
राजस्थान इतिहास, भूगोल, कला एवं संस्कृति, राजव्यवस्था सहित 10+ विषयों के PYQs टॉपिक-वाइज और वर्षवार उपलब्ध हैं।
आज 2,30,000+ विद्यार्थियों का RiseUp Classes App से जुड़ना इस प्रयास के प्रति विद्यार्थियों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
RiseUp Classes App — PYQs खोजने में समय नहीं, अब सीधे तैयारी पर ध्यान।
3 weeks ago | [YT] | 25
View 8 replies
Riseup Classes
RPSC, RSMSSB & REET PYQs 2010–2026 | Topic Wise Test + Year Wise प्रश्न संग्रह | व्याख्या सहित
3 weeks ago | [YT] | 59
View 24 replies
Riseup Classes
RiseUp Classes YouTube परिवार ने 20,000 Subscribers का महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि आप सभी विद्यार्थियों के विश्वास, सहयोग और निरंतर प्रेम का परिणाम है।
जब हमने इस शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत की थी, तब हमारा उद्देश्य स्पष्ट था—प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों तक सटीक, उपयोगी और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री पहुँचाना। आज 20 हजार विद्यार्थियों का हमारे YouTube परिवार से जुड़ना हमें और अधिक जिम्मेदारी तथा ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस उपलब्धि का वास्तविक श्रेय आप सभी विद्यार्थियों को जाता है, जिन्होंने हमारे वीडियो देखे, उन्हें पसंद किया, अपने साथियों तक पहुँचाया और चैनल को लगातार समर्थन दिया।
20,000 Subscribers पूरे होने पर RiseUp Classes परिवार के प्रत्येक सदस्य का हृदय से धन्यवाद।
यह तो बस शुरुआत है…
आपका विश्वास बना रहे, हम पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ आपकी तैयारी को बेहतर बनाने का प्रयास करते रहेंगे।
लक्ष्य केवल Subscribers बढ़ाना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुँचने में सहयोग करना है।
4 weeks ago | [YT] | 34
View 1 reply
Riseup Classes
🇮🇳 Independence day special offer 📌 RISEUP CLASSES APP
4 weeks ago | [YT] | 36
View 13 replies
Load more