CCEN ( Close to Culture, Education & Nature)

सफ़ल कैसे बनते हैं? इसका जवाब आपकी असफलताएं ही दे सकती हैं- ध्यान बस ये रहे कि असफलता क्यों और कैसे मिली थी!
Plz Like, Subscribe and Share 🙏


CCEN ( Close to Culture, Education & Nature)

आप सभी को सादर नमस्कार,
जल्द ही मैं आपके सामने हिंदी भाषा और साहित्य का संपूर्ण अध्ययन सामने रखूंगा। किंतु, इससे पहले आप सभी की प्रतिक्रिया जानना बहुत आवश्यक था। अपने बारे में डिटेल परिचय आने वाले समय में दूंगा किंतु अभी के लिए यही कि हिंदी से एमए करने के बाद मैंने यूजीसी की NET JRF परीक्षा उत्तीर्ण की और वर्तमान में हिंदी भाषा से पीएचडी कर रहा हूं।

हिंदी भाषा और साहित्य को लेकर क्लास कैसी हो? क्लास के साथ साथ नोट्स या अध्ययन सामग्री से रिलेटेड कोई प्रश्न हो! आप जो भी मुझसे उम्मीद करते हैं, कृपया कमेंट करके बताएं। मैं उन सब जरूरतों को ध्यान में रखकर ही आगे बढूंगा और आपका सर्वोत्तम हित हो ऐसा प्रयास करूंगा।

धन्यवाद
‪@CCEN2000‬

1 year ago | [YT] | 8

CCEN ( Close to Culture, Education & Nature)

श्री महालक्ष्मी यंत्र ..... मां लक्ष्मी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। 🙏🔱

1 year ago | [YT] | 13

CCEN ( Close to Culture, Education & Nature)

‪@CCEN2000‬

सभी को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं .....
यह कविता हम सभी की माताओं को समर्पित है।

माँ...
तुझे देख जग सारा मुस्काया,
पत्थर दिल तक क्षण में पिघलाया,
जो थे, दिक् चतुर्दिक विजेय जग में,
एक थपकी का वार, कोई जीत न पाया।

माँ...
क्या हुआ? कुछ तो बताओ,
सोया नहीं अब तो सुलाओ,
क्यों बड़ा हुआ? क्या मेरा कुसूर?
दूर शहर हूँ, मुझे गाँव बुलाओ।

माँ...
तू कहती, मेरा राजा मुन्ना,
दुनिया कहती आगे बढ़ कन्ना,
तू कहती रही, मैंने ना सुना,
तू मेरा हीरा, मैं तेरी पन्ना।

माँ...
सब कहते, माँ को याद करो,
दो लगा के फोटो, सम्मान करो,
सच-सच बतलाना, तू खुश होगी?
मुझे नहीं सुनना, तुम नाराज रहो।

साभार
माँ

1 year ago | [YT] | 7

CCEN ( Close to Culture, Education & Nature)

 @CCEN 2000 

नमस्कार 🙏
आप सभी को, जो इस चैनल से जुड़े हुए हैं या जुड़ने वाले हैं मेरी तरफ से धन्यवाद और प्रणाम।

इस चैनल की शुरुआत किसी खास उद्देश्य से नहीं की थी, लेकिन जैसे - जैसे आप सभी जुड़ते गए मेरी सोच भी बदलती गई। मैं यह कभी नहीं चाहूंगा कि, मेरे इस चैनल से जुड़कर आप लोगों का समय केवल शोर्ट्स की दुनिया तक सिमट कर रह जाए। इसलिए, मेरा मानना है कि कुछ उपयोगी जानकारी भी आप तक पहुचाऊं। कोई ऐसी जानकारी जो आपको या आपके किसी परिचित को लाभ पहुंचा सके।

यदि आप अनुमति दें तो मैं ऐसा कोई प्रयास कर सकता हूं, बाकी वह अच्छा या उपयोगी होगा है की नहीं आप मुझे बता दीजिएगा। एक अंतिम विनती आपसे यही है की कृपया कमेंट करके या पोल पर जवाब देकर मुझे सुझाएं कि किस विषय पर वीडियो बनाकर मैं अपनी शुरुआत करूं।

सादर धन्यवाद,
चैतन्य त्रिपाठी

1 year ago | [YT] | 5